Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

बस स्टैंड नहीं एयरपोर्ट पर रुकती हैं HRTC की ये बसें, डिटेल में जाने रूट और समय

ewn24news choice of himachal 18 Nov,2022 2:52 pm

    कांगड़ा। आज हम आपको एचआरटीसी की ऐसी बसों के बारे बताएंगे जोकि बस अड्डों से चलकर एयरपोर्ट पर जाकर रुकती हैं व एयरपोर्ट से चलकर बस अड्डों पर। जी हां, हम बात कर रहे हैं धर्मशाला से चंडीगढ़ एयरपोर्ट, शिमला से चंडीगढ़ एयरपोर्ट और मनाली से चंडीगढ़ एयरपोर्ट हिमसुता एसी वोल्वो बसों कीं।

    ">मोहाली निजी यूनिवर्सिटी मामले में बड़ा खुलासा : नहीं मिले लड़कियों के अश्लील वीडियो
    पहले धर्मशाला से चंडीगढ़ एयरपोर्ट बस की बात करते हैं। वोल्वो बस मैक्लोडगंज से सुबह 6, धर्मशाला से 6 बजकर 40, कांगड़ा से 7 बजकर 40, ऊना से 10 बजकर 30 मिनट, चंडीगढ़ 43 सेक्टर से अढ़ाई बजे चलकर दोपहर बाद करीब तीन बजे चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहुंचती है। चंडीगढ़ एयरपोर्ट से शाम करीब तीन बजे चलती है। चंडीगढ़ 43 सेक्टर से 3 बजकर 30, ऊना से 6 बजकर 30, देहरा से रात 9, कांगड़ा से रात 9 बजकर 40 मिनट पर चलकर रात 10 बजे धर्मशाला पहुंचती है।

    शिमला से चंडीगढ़ एयरपोर्ट वोल्वो बस आईएसबीटी शिमला टूटीकंडी से दोपहर 12 बजकर 25 पर चलती है। कंडाघाट से 1 बजकर 20, सोलन से 1 बजकर 45 मिनट, कालका से 2 बजकर 20, पिंजौर से 2 बजकर 25 और चंडीगढ़ 43 सेक्टर से 4 बजे चलकर साढ़े चार बजे के करीब चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहुंचती है। चंडीगढ़ एयरपोर्ट से शाम 5 बजकर 10 मिनट पर चलती है। चंडीगढ़ 43 सेक्टर से 5ः 50, सोलन से रात आठ बजे चलकर रात साढ़े 9 शिमला पहुंचती है।

    मनाली से चंडीगढ़ वोल्वो बस मनाली से सुबह 8, कुल्लू से 9, मंडी से 11, सुंदरनगर से 11 बजकर 40 मिनट, बिलासपुर से दोपहर 1 बजकर 35 मिनट, कीरतपुर से दोपहर बाद तीन बजे चलती है और सात बजे चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहुंचती है। चंडीगढ़ एयरपोर्ट से मनाली के लिए देर शाम सात बजकर 50 मिनट पर चलती है। बिलासपुर से रात अढ़ाई बजे, सुंदरनगर से 3 बजकर 15, मंडी से 3 बजकर 50 मिनट, भुंतर से 5 बजकर 10 मिनट पर चलकर सुबह करीब 6 बजे मनाली पहुंचती है।
    मोहाली यूनिवर्सिटी मामला : युवती के मोबाइल से नहीं मिला अन्य लड़कियों का वीडियो-दोस्त से होगी पूछताछ

    किराए की बात करें तो धर्मशाला से चंडीगढ़ एयरपोर्ट 818, कांगड़ा से 746 रुपए लगते हैं। शिमला से चंडीगढ़ एयरपोर्ट के 450, सोलन से 269 रुपए लगते हैं। मनाली से चंडीगढ़ एयरपोर्ट 1172, कुल्लू से 1,020, मंडी से 750, सुंदरनगर से 659 और बिलासपुर से 491 रुपए लगते हैं।

    नोट - दी गई जानकारी में किराया और टाइमिंग थोड़ी आगे पीछे हो सकती है। एचआरटीसी द्वारा निर्धारित किराया और टाइमिंग ही मान्य होगी।



    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather