Breaking News

  • दुबई में वेयर हाउस की नौकरी : कांगड़ा में 27 सितंबर को इंटरव्यू, अच्छी सैलरी, रहना और आना-जाना फ्री
  • लॉरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में मनाया विश्व फार्मासिस्ट दिवस, निकली भव्य रैली-किए नुक्कड़ नाटक
  • हमीरपुर के SP बलवीर सिंह को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ा सम्मान : देश के TOP-25 एसपी में शामिल
  • हिमाचल में सरकारी नौकरी : HPPSC ने कृषि विकास अधिकारी के पदों पर निकाली भर्ती
  • हिमाचल में भारी से बहुत भारी और भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी-डिटेल में जानें
  • देहरा के दरकाटा के नितिन कुमार की करें मदद, गंभीर किडनी बीमारी से हैं पीड़ित
  • HPRCA : साइकोलॉजी शिक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट घोषित, 68 उम्मीदवार चयनित
  • मैक्लोडगंज : विदेशी नागरिकों के C-Form न भरने पर गेस्ट हाउस और होमस्टे के खिलाफ FIR
  • कांगड़ा : सुदहेड़ खास में पुलिस ने रोकी ऑल्टो कार, 5.92 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक गिरफ्तार
  • ऑटो कंपोनेंट निर्माता प्रतिष्ठित कंपनी में अप्रेंटिसशिप का मौका, ITI मंडी में 25 सितंबर को कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव

कुल्लू : कार ने बाइक को मारी टक्कर, मंडी के युवक की मौत, एक गंभीर

ewn24news choice of himachal 14 Nov,2022 6:58 pm

    मौहल के पास पेश आया हादसा, कार चालक फरार

    कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला में मौहल के पास एक सड़क हादसा पेश आया है। यहां कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरे युवक की हालत गंभीर है।

    हिमाचल में बर्फबारी-बारिश का दौर शुरू : बर्फ से ढकी चोटियां, प्रदेश में शीतलहर

    हादसा रविवार देर रात पेश आया है। युवक की पहचान प्रवीण कुमार पुत्र इंद्रजीत सिंह निवासी डंढाल डाकघर समराहन तहसील कोटली जिला मंडी के रूप में हुई है। हादसे के बाद से कार चालक फरार है जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।
    शिमला : कार्ट रोड पर दो बसों में जोरदार टक्कर, दो यात्री घायल

    जानकारी के अनुसार रविवार देर रात कुल्लू से भुंतर की ओर जा रही कार (एचपी 01 के-7476) ने मौहल के पास मंडी से मनाली की ओर जा रही बाइक (एचपी 33एए-0119) को टक्कर मार दी। बाइक में दो युवक सवार थे। राकेश कुमार बाइक चला रहा था और प्रवीण कुमार पीछे बैठा था। जैसे ही बाइक मौहल में पेट्रोल पंप के पास से गुजरी उसी समय कुल्लू की ओर से तेज रफ्तार में गलत दिशा में कार आई और बाइक को टक्कर मार दी।
    मैक्लोडगंज में पर्यटक लापता : गुना माता ट्रैक पर निकला था, तलाश जारी

    हादसे में बाइक सवार दोनों युवक बुरी तरह से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचाया जहां पर प्रवीण कुमार ने दम तोड़ दिया और राकेश कुमार की गंभीर हालत को देखते हुए उसे नेरचौक मंडी के लिए रेफर कर दिया गया है।
    हिमाचल में बर्फबारी-बारिश का दौर शुरू : बर्फ से ढकी चोटियां, प्रदेश में शीतलहर

    हादसे के तुरंत बाद कार चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस कार चालक को तलाश कर रही है। खबर लिखे जाने तक कार चालक का कोई पता नहीं चल पाया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुल्लू आशीष शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी चालक को जल्द पकड़ लिया जाएगा।


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather