Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

श्रद्धा हत्याकांड : आरोपी आफताब को लेकर हिमाचल आ सकती है पुलिस, कैसे जुड़े हैं तार जानें

ewn24news choice of himachal 17 Nov,2022 11:59 pm

    श्रद्धा का सिर, मोबाइल और हत्या में इस्तेमाल हथियार की तलाश

    नई दिल्ली। श्रद्धा हत्याकांड में हर दिन नए खुलासे होते जा रहे हैं। मामले के तार हिमाचल प्रदेश से भी जुड़ रहे हैं। पुलिस सबूत जुटाने के लिए आफताब के साथ उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला स्थित पार्वती वैली आ सकती है।
    हिमाचल: सतलुज नदी में गिरकर व्यक्ति लापता, सर्च ऑपरेशन जारी 




    श्रद्धा और आफताब इन दोनों ही जगह पर गए थे। हिमाचल में घूमते समय भी दोनो के बीच झगड़ा हो गया था और आफताब ने श्रद्धा को मारने की प्लानिंग की थी लेकिन उस समय स्थित ठीक होते ही उसने इरादा बदल दिया।

    आरोपी आफताब अमीन पूनावाला शुरुआत से ही पुलिस को चकमा दे रहा था। दिल्ली पुलिस और मुंबई पुलिस को आफताब ने बताया था कि 22 मई को श्रद्धा झगड़ा कर घर छोड़कर चली गई थी। आफताब ने ये भी बताया कि वो सिर्फ अपना फोन लेकर गई थी।
    एडीसी कांगड़ा ने बैजनाथ में जांची स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था 

    जबकि कपड़े और बाकी सामान यहीं छोड़ गई थी, लेकिन पुलिस को आफताब के इस बयान पर जरा भी यकीन नहीं हुआ। इसके बाद पुलिस ने जब आफताब और श्रद्धा की कॉल डिटेल और लोकेशन चेक की तो कई चौंकाने वाले खुलासे हुए।

    पुलिस को जांच में पता चला कि 26 मई को श्रद्धा के नेट बैंकिंग एप्लीकेशन से आफताब के एकाउंट में 54 हजार रुपये ट्रांसफर हुए थे। जबकि आफताब ने पुलिस को बताया था कि 22 मई से वो श्रद्धा के संपर्क में नहीं है आफताब की इसी गलती से वह अपने ही बुने जाल में फंसा गया।

    यही नहीं, 31 मई को श्रद्धा के इंस्टाग्राम अकाउंट से उसके दोस्त के साथ एक चैट भी सामने आई थी। जब पुलिस ने श्रद्धा के फोन का लोकेशन निकाला तो वह दिल्ली के महरौली थाना इलाके का निकला। 26 मई को जो मनी ट्रांजेक्शन हुआ था उसकी लोकेशन भी महरौली थाना इलाका ही निकली थी।

    जब आफताब से पुलिस ने पूछा कि जब वो 22 मई को घर छोड़कर चली गई थी तो इसके बावजूद उसकी लोकेशन महरौली क्यों आ रही है? इसका जवाब आफताब नहीं दे पाया और पुलिस के सामने टूट गया। इसके बाद उसने श्रद्धा के कत्ल की पूरी खौफनाक कहानी पुलिस को बताई।
    कोर्ट ने पुलिस कस्टडी को पांच दिन और बढ़ाया

    आरोपी आफताब को आज साकेत कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसकी पुलिस कस्टडी को पांच दिन और बढ़ा दिया है। उसे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश किया गया था। दिल्ली पुलिस को नार्को टेस्ट की मंजूरी भी मिली है। आफताब ने अब नार्को टेस्ट करवाने की हामी भर दी है। दिल्ली पुलिस आफताब को उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश भी लेकर जाना चाहती है।

    पुलिस को अब तक श्रद्धा का सिर, मोबाइल फोन और हत्या में इस्तेमाल हथियार नहीं मिला है। पुलिस लगातार इनकी तलाश में जुटी है। आफताब लगातार अपने बयान बदल रहा है। आफताब ने कभी पुलिस से कहा कि श्रद्धा शादी का दबाव बना रही थी, इसलिए उसे मारा। कभी आफताब ने कहा कि वह फोन पर किसी से बात करता था तो श्रद्धा उस पर शक करती थी, इसे लेकर भी दोनों के बीच झगड़ा होता था।
    हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग ने यह फाइनल रिजल्ट किया घोषित 


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook \Page Like करें  

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather