Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

हिमाचल : डिपुओं में अभी महंगा मिलेगा सरसों तेल, नई सप्लाई का इंतजार

धर्मशाला। हिमाचल में उचित मूल्य की दुकानों (डिपुओं) में सरसों तेल के दाम कम होने को अभी इंतजार करना होगा। अभी तक तेल की नई सप्लाई नहीं आई है। इसके कारण इस माह भी सरसों का तेल पुराने रेट पर मिलेगा।

दृष्टिबाधित प्रतिभा ठाकुर बनीं पॉलिटिकल साइंस की असिस्टेंट प्रोफेसर

 

जिला नियंत्रक कांगड़ा पुरषोत्तम सिंह ने कहा कि सरसों तेल की अभी नई सप्लाई नहीं आई है। नए रेट प्रिंट होकर आने हैं। इसके बाद कम दाम पर तेल दिया जा सकेगा।

बता दें कि प्रदेश सरकार ने उपभोक्ताओं को राहत प्रदान करते हुए उचित मूल्य की दुकानों (डिपुओं) के माध्यम से दिए जाने वाला सरसों का तेल 110 रुपये प्रति लीटर उपलब्ध करवाने का निर्णय लिया है।

सलूणी मर्डर केस : प्यार करने की ऐसी दर्दनाक सजा, 8 टुकड़े कर बोरी में डाला

 

सार्वजनिक वितरण प्रणाली के लाभार्थियों को सरसों का तेल अब पहले की तुलना में लगभग 37 रुपये प्रति लीटर सस्ता उपलब्ध होगा। जून, 2023 से पहले गरीबी रेखा से नीचे लाभार्थियों को सरसों का तेल 142 रुपये प्रति लीटर तथा गरीबी रेखा से ऊपर के लाभार्थियों को 147 रुपये प्रति लीटर की दर से प्राप्त हो रहा था।

प्रदेश में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत 19 लाख 74 हजार 790 राशन कार्ड धारक हैं, जिन्हें 5197 उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से उपदान दरों पर विभिन्न खाद्यान्न प्रदान किए जा रहे हैं।

हिमाचल केंद्रीय विश्वविद्यालय शोध पात्रता परीक्षा का शेड्यूल जारी-यहां देखें

HPbose : SOS 8वीं, 10वीं और 12वीं अनुपूरक परीक्षा के लिए पंजीकरण तिथियां घोषित

 

 

हिमाचल कैबिनेट बैठक की तिथि में बदलाव, अब रविवार नहीं इस दिन होगी

 

बॉलीवुड में छाने को तैयार हंसराज रघुवंशी, अक्षय कुमार की OMG-2 में गाएंगे गाना

 

TET को लेकर बड़ी अपडेट : पेपर के बाद दी जाएगी OMR की डुप्लीकेट कॉपी

बिलासपुर के सौग में देवर ने भाभी पर दराट से किया हमला, गई जान

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
TRENDING NEWS Top News Lifestyle/Fashion Himachal Latest Shimla State News

हिमाचल : डिपुओं में 37 रुपए सस्ता मिलेगा सरसों का तेल

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दी जानकारी

शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार सार्वजनिक वितरण प्रणाली के लाभार्थियों को उपदान दरों पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने उपभोक्ताओं को राहत प्रदान करते हुए उचित मूल्य की दुकानों (डिपुओं) के माध्यम से दिए जाने वाला सरसों का तेल 110 रुपये प्रति लीटर उपलब्ध करवाने का निर्णय लिया है।

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के लाभार्थियों को सरसों का तेल अब पहले की तुलना में लगभग 37 रुपये प्रति लीटर सस्ता उपलब्ध होगा। जून, 2023 से पहले गरीबी रेखा से नीचे लाभार्थियों को सरसों का तेल 142 रुपये प्रति लीटर तथा गरीबी रेखा से ऊपर के लाभार्थियों को 147 रुपये प्रति लीटर की दर से प्राप्त हो रहा था।

मुख्यमंत्री कहा कि प्रदेश सरकार समाज के सभी वर्गों को राहत प्रदान करने के लिए वचनबद्ध है। इस दिशा में निरंतर सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ जन हितैषी निर्णय लिये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि उपभोक्ताओं को किफायती दरों पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न प्रदान किए जाएं। ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत 19 लाख 74 हजार 790 राशन कार्ड धारक हैं, जिन्हें 5197 उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से उपदान दरों पर विभिन्न खाद्यान्न प्रदान किए जा रहे हैं।

Categories
Top News Dharam/Vastu State News

न्याय के देवता ‘शनिदेव’ को क्यों चढ़ाया जाता है सरसों का तेल? ये है वजह

हर व्यक्ति को उसके कर्मों के आधार पर फल प्रदान करते हैं शनिदेव

सनातन धर्म में शनिदेव को न्याय का देवता माना गया है, जो व्यक्ति को जीवित अवस्था में उसके कर्मों के आधार पर फल प्रदान करते हैं। इसके तहत अच्छे कर्मों का अच्छा फल तो वहीं बुरे कर्म करने पर दंड के विधान के तहत दंड देते हैं। ज्योतिष के कई जानकारों के अनुसार शनि देव को उसके इस दंड के विधान के तहत ही क्रूर माना जाता है, इसी के चलते इन्हें लेकर लोगों में भय पैदा होता है। जबकि शनि देव केवल बुरे कर्म पर ही दंड देते हैं, वहीं यदि ये प्रसन्न हो जाएं तो व्यक्ति को आशिर्वाद देकर उन उंचाइयों तक ले जाते हैं, जिनकी व्यक्ति कल्पना तक नहीं कर सकता।

एसपी कांगड़ा ने समझाया साइबर ठगी से बचने का तरीका, सेफ रहना है तो पढ़ें खबर 

ये बुरे कर्म के चलते राजा को रंक तक और अच्छे कर्म के चलते रंक को राजा तक बना देते हैं। कहा जाता है कि जिस व्यक्ति पर शनि की बुरी दृष्टि पड़ जाए उसे परेशानियां घेर लेती हैं। इसलिए लोग शनिदेव का आशीर्वाद पाने के लिए शनिवार के दिन उनका पूजन करते हैं और पूजा के समय उन्हें सरसों का तेल चढ़ाते हैं। शनिदेव को सरसों का तेल चढ़ाना शुभ माना गया है।

हिमाचल में आज और कल मौसम रहेगा खराब, बारिश-बर्फबारी के आसार

तो आइए जानते हैं कि शनिवार के दिन शनिदेव को क्यों चढ़ाया जाता है सरसों का तेल….

एक मान्यता के अनुसार एक बार हनमान जी भगनवान श्रीराम के किसी कार्य में व्यस्त थे। तभी वहां से गुजर रहे शनिदेव को हनुमान दिखाई दिए। इस दौरान शनिदेव ने हनुमान जी के कार्य में विघ्न डालने का प्रयास किया। हनुमान जी ने शनिदेव को चेतावनी दी लेकिन शनिदेव फिर भी नहीं माने। तब जाकर हनुमान जी ने शनिदेव को अपनी पूंछ में जकड़ लिया और फिर से से बैसे की अपना कार्य करने में लीन हो गए। कार्य के दौरान वे इधरउधर चहलकदमी भी कर रहे थे इस दौरान शनिदेव को बहुत सी चोटें आईं। शनिदेव ने हुनमान जी के चंगुल से छूटने का बहुत प्रयास किया लेकिन वह इसमें असफल रहे। जब प्रभु श्रीराम का कार्य ख़त्म हुआ तब उन्हें शनिदेव का ख्याल आया और तब जाकर उन्होंने शनिदेव को आजाद किया।

इंडिगो कंपनी कांगड़ा एयरपोर्ट के लिए शुरू करेगी दो उड़ानें-ये रहा शेड्यूल

इस वाक्या के बाद शनिदेव को अपनी भूल का अहसास हुआ और उन्होंने हनुमानजी से माफ़ी मांगी कि वे कभी भी राम और हनुमान जी के कार्यों में कोई विघ्न नहीं डालेंगे और श्री राम और हनुमान जी के भक्तों को उनका विशेष आशीष प्राप्त होगा। शनिदेव जी ने भगवान श्री हनुमान से सरसों का तेल मांगा जिसे वह अपने घावों पर लगा सके और जल्द ही चोटों से उभर सकें। हनुमानजी ने उन्हें वो तेल उपलब्ध करवाया और इस तरह शनिदेव के जख्म ठीक हुए। तब शनिदेव जी ने कहा कि इस स्मृति में जो भी भक्त शनिवार के दिन मुझपर सरसों का तेल चढ़ाएगा उसपर मेरी विशेष कृपा सदैव रेहेगी।

शनिदेव को प्रसन्न करने के आसान तरीके…

* प्रत्येक शनिवार सुंदरकांड या हनुमान चालिसा का पाठ करें।
* शनिदेव की पूजा करते समय उन्हें नीले रंग के वस्त्र अर्पत करे।
* निर्धनों की सेवा करने से शनिदेव हमेशा प्रसन्न होते हैं।
* शनिवार के दिन व्रत रखें और एक समय भोजन करें।
* शाम के समय काले तिल का दीपक जलाकर शनिदेव की पूजा -अर्चना करें व महामृत्युंनजय मंत्र का पाठ करें।
* शनिवार के दिन काले उड़द, काले कपड़े, काले तिल और काले चने किसी गरीब व्यक्ति को दान करें।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल : आम जनता को झटका-डिपुओं में 9 रुपए महंगा मिलेगा सरसों का तेल

एपीएल परिवारों को 142 व NFSA को 132 रुपए प्रति लीटर मिलेगा

शिमला। हिमाचल प्रदेश में डीजल के दाम बढ़ने के बाद आम आदमी को एक और झटका लगा है। अब राशन डिपुओं में उपभोक्ताओं को सरसों तेल 9 रुपए महंगा मिलेगा। खाद्य आपूर्ति निगम की ओर से बढ़ी हुई कीमतें इसी माह से लागू कर दी हैं। यही नहीं पीओएस मशीनों में भी बढ़ी हुई कीमतों को अपडेट कर दिया गया है। इसके बाद एपीएल परिवारों को 142 और एनएफएसए को 132 रुपए प्रति लीटर सरसों तेल मिलेगा। यानी राशन कार्ड धारकों की जेब पर अतिरिक्त बोझ बढ़ने वाला है।

हिमाचल में कर्मियों और पेंशनरों का 11 हजार करोड़ का एरियर बकाया 

गौर रहे कि एपीएल धारकों को 133 रुपए और एनएफएसए कार्ड धारकों को 123 रुपए प्रति लीटर सरसों का तेल मिलता था। चुनाव के बीच रेट को कम किया गया था, लेकिन अब नई सरकार बनते ही खाद्य आपूर्ति निगम की ओर से सरसों तेल के दाम बढ़ा दिए हैं। प्रदेश में 18 लाख से अधिक राशन कार्डधारक हैं। इन सभी को महंगाई की मार झेलनी पड़ेगी।

हिमाचल में OPS आज से लागू, एरियर को 3 से 4 साल का मांगा वक्त

वर्तमान में भी लोगों को बढ़े हुए दाम पर ही सरसों तेल दिया जा रहा है। बताया जा रहा है कि तेल के दाम टेंडर पर निर्धारित होते हैं जो हर माह बढ़ते-घटते हैं, लेकिन बीते दिनों चुनावों से पहले इसके दाम कम हुए थे जो कि अब सरकार की ओर से फिर बढ़ा दिए गए हैं।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें

Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Crime State News

कांगड़ा ब्रेकिंग : खुले बाजार से खरीदी सरसों के तेल का न करें प्रयोग

यह आपके लिए जानलेवा हो सकता है
धर्मशाला। अगर आपने खुले बाजार से सरसों का बीज खरीदा है और तेल निकलवाया है तो तेल का प्रयोग न करें। यह आपके लिए जानलेवा हो सकता है।  डीसी कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने लोगों से खुली सरसों तथा उससे निकलवाए तेल का उपयोग करने से परहेज की अपील की है।
उन्होंने कांगड़ा जिले के ज्वालामुखी के खुंडियां क्षेत्र में आर्जीमोन सीड मिले सरसों के तेल के सेवन से एक व्यक्ति की मृत्यु का मामला सामने आने के दृष्टिगत लोगों से यह अपील की है। उन्होंने आग्रह किया कि पिछले दिनों जिस किसी ने भी खुले बाजार से सरसों खरीदी हो वे उसका या उससे निकलवाये तेल का उपयोग न करें।
हिमाचल : दो उद्योगों में छापेमारी, भारी मात्रा में नकली बोतलबंद पेयजल जब्त
बता दें कि खुंडियां क्षेत्र के मामले में प्रभावित परिवार ने खुले बाजार से सरसों खरीदकर कोल्हू से उसका तेल निकलवाया था, जिसके सेवन से परिवार के एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक तेल में आर्जीमोन सीड मिला होने के कारण व्यक्ति का स्वास्थ्य बिगड़ा और उसकी दुखद मृत्यु हो गई।
डीसी ने बताया कि यह खुली सरसों खुंडियां बाजार से खरीदी गई थी। पड़ताल के बाद पता चला है कि इस सरसों के बीज का थोक विक्रेता परागपुर में है, जिसके कारण संभव है कि इस बीज का विक्रय अन्य क्षेत्रों में भी हुआ हो। ऐसे में पिछले दिनों जिस किसी ने भी खुले बाजार से सरसों खरीदी हो वे उसका या उससे निकलवाये तेल का इस्तेमाल न करें।
बस स्टैंड नहीं एयरपोर्ट पर रुकती हैं HRTC की ये बसें, डिटेल में जाने रूट और समय
डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि इस विषैले सरसों के बीज या उससे निकले तेल के सेवन से ड्रॉप्सी नामक बीमारी होती है। उन्होंने कहा कि शरीर में विशेषकर पैरों, एड़ियों और टांगों में सूजन आना इसके लक्षण हैं।
उन्होंने कहा कि संबंधित क्षेत्रों में यदि किसी भी व्यक्ति ने खुली सरसों या उससे निकलवाये तेल का पिछले दिनों सेवन किया है और उनके शरीर में ऐसे लक्षण दिख रहे हैं तो वह तुरंत अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर अपना उपचार करवाएं। डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग और पूरे जिले में स्वास्थ्य संस्थानों और अधिकारियों को इसके उपचार संबंधित निर्देश दे दिए गए हैं।

देहरा : वोट डालते वीडियो क्लिप बनाने के मामले में होगी एफआईआर

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें