Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

कांगड़ा ब्रेकिंग : खुले बाजार से खरीदी सरसों के तेल का न करें प्रयोग

ewn24news choice of himachal 18 Nov,2022 6:00 pm


    यह आपके लिए जानलेवा हो सकता है


    धर्मशाला। अगर आपने खुले बाजार से सरसों का बीज खरीदा है और तेल निकलवाया है तो तेल का प्रयोग न करें। यह आपके लिए जानलेवा हो सकता है।  डीसी कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने लोगों से खुली सरसों तथा उससे निकलवाए तेल का उपयोग करने से परहेज की अपील की है।


    उन्होंने कांगड़ा जिले के ज्वालामुखी के खुंडियां क्षेत्र में आर्जीमोन सीड मिले सरसों के तेल के सेवन से एक व्यक्ति की मृत्यु का मामला सामने आने के दृष्टिगत लोगों से यह अपील की है। उन्होंने आग्रह किया कि पिछले दिनों जिस किसी ने भी खुले बाजार से सरसों खरीदी हो वे उसका या उससे निकलवाये तेल का उपयोग न करें।

    हिमाचल : दो उद्योगों में छापेमारी, भारी मात्रा में नकली बोतलबंद पेयजल जब्त


    बता दें कि खुंडियां क्षेत्र के मामले में प्रभावित परिवार ने खुले बाजार से सरसों खरीदकर कोल्हू से उसका तेल निकलवाया था, जिसके सेवन से परिवार के एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक तेल में आर्जीमोन सीड मिला होने के कारण व्यक्ति का स्वास्थ्य बिगड़ा और उसकी दुखद मृत्यु हो गई।



    डीसी ने बताया कि यह खुली सरसों खुंडियां बाजार से खरीदी गई थी। पड़ताल के बाद पता चला है कि इस सरसों के बीज का थोक विक्रेता परागपुर में है, जिसके कारण संभव है कि इस बीज का विक्रय अन्य क्षेत्रों में भी हुआ हो। ऐसे में पिछले दिनों जिस किसी ने भी खुले बाजार से सरसों खरीदी हो वे उसका या उससे निकलवाये तेल का इस्तेमाल न करें।

    बस स्टैंड नहीं एयरपोर्ट पर रुकती हैं HRTC की ये बसें, डिटेल में जाने रूट और समय


    डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि इस विषैले सरसों के बीज या उससे निकले तेल के सेवन से ड्रॉप्सी नामक बीमारी होती है। उन्होंने कहा कि शरीर में विशेषकर पैरों, एड़ियों और टांगों में सूजन आना इसके लक्षण हैं।



    उन्होंने कहा कि संबंधित क्षेत्रों में यदि किसी भी व्यक्ति ने खुली सरसों या उससे निकलवाये तेल का पिछले दिनों सेवन किया है और उनके शरीर में ऐसे लक्षण दिख रहे हैं तो वह तुरंत अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर अपना उपचार करवाएं। डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग और पूरे जिले में स्वास्थ्य संस्थानों और अधिकारियों को इसके उपचार संबंधित निर्देश दे दिए गए हैं।



    [embed]
    [/embed]


    देहरा : वोट डालते वीडियो क्लिप बनाने के मामले में होगी एफआईआर




    [embed]
    [/embed]

    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  

    [embed]
    [/embed]

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather