निगुलसरी के पास भूस्खलन के कारण अवरुद्ध है एनएच
रिकांग पिओ। किन्नौर जिला के निगुलसरी के पास भूस्खलन के कारण नेशनल हाईवे पांच (NH-05) पांच दिन से बंद है। मंगलवार को भी नेशनल हाईवे यातायात के लिए बहाल नहीं हो पाया। सड़क मार्ग बहाली का काम अभी भी जारी है। मौके पर मशीनों की मदद से मलबा व चट्टानें हटाकर रास्ता साफ किया जा रहा है।
जॉब अलर्ट : ब्ल्यू स्टार कंपनी में 100 पदों पर भर्ती, 18 हजार तक मिलेगा वेतन
मार्ग बहाली के लिए उच्च तकनीक की आरओसी (ROC) मशीनों की मदद ली जा रही है। कार्य प्रगति पर है और काफी हद तक मलबा और चट्टानें हटाकर सड़क को तैयार कर दिया गया है।
मार्ग बहाली का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें बड़ी चट्टान को मशीन की मदद से गिराया जा रहा है। अभी भी रास्ते पर इतनी चट्टानें गिरी हुई है कि सड़क मार्ग का नामोनिशान नहीं दिख रहा है। वीडियो में रिकांग पिओ और रामपुर दोनों तरफ से मार्ग बहाली के कार्य को रिकॉर्ड किया गया है।
हमीरपुर में भरा जाएगा चपरासी का ये पद, कैसे और कहां करें आवेदन-जानें
380 मीटर तक अवरुद्ध हुई सड़क में से 280 मीटर सड़क को बहाल कर लिया गया है तथा बची हुई 100 मीटर सड़क की बहाली का कार्य प्रगति पर है जिसे शीघ्र ही पूर्ण कर लिया जाएगा।
राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी भी तत्परता से दिन-रात स्वयं मौके पर उपस्थित होकर बहाली के कार्य का निरीक्षण कर रहे हैं। साथ ही नेगी बहाली कार्य के लिए आवश्यक मशीनरी व अन्य उपकरण की उपलब्धता सुनिश्चित कर रहे हैं।
चंडीगढ़-शिमला NH-5 चार घंटे रहेगा बंद, चक्की मोड़ पर हो रहा मरम्मत कार्य
राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने उच्च तकनीक की आरओसी मशीनें पटेल इंजीनियरिंग लुहरी प्रोजेक्ट व भारतीय सेना पूह से सामंजस्य स्थापित कर मंगवाईं हैं। इन आरओसी (ROC) मशीनों की कार्यकुशलता काफी बेहतर है जिससे अवरुद्ध मार्ग को जल्द से जल्द बहाल करने में मदद मिलेगी।
वहीं, निगुलसरी में सेब और मटर की फसल के परिवहन के लिए रोपवे भी शुरू कर दिया गया है। इसकी मदद से किसान अपनी फसलें मंडियों के लिए रवाना कर की जा रही है जो कि बड़ी राहत की बात है। जब तक अवरुद्ध NH05 बहाल नहीं हो जाता तब तक वैकल्पिक रूप से रोपवे किसानों को फसलों के परिवहन में निःशुल्क सहायता प्रदान करेगा।
जॉब अलर्ट : फील्ड अप्रिंटिस व एन्टरप्रेन्योर डेवलपमेंट ऑफिसर के पदों पर भर्ती
कांगड़ा : गुम्मर से रजोल मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बंद-आदेश जारी
प्रियंका गांधी बोलीं- यह न देखें हिमाचल में सरकार किसकी, खुलकर मदद करे केंद्र सरकार
कुल्लू : प्रियंका गांधी ने भुंतर संगम ब्रिज से जाना तबाही का मंजर
चंडीगढ़-शिमला NH-5 पर यात्रा करने से पहले पढ़ लें ये खबर, दो घंटे रहेगा बंद