Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest National News ENTERTAINMENT Shimla State News

हिमाचल पुलिस आर्केस्ट्रा की बड़ी उपलब्धि, हॉलीवुड एक्टर माइकल डगलस की मिली शाबाशी

इफ्फी के समापन समारोह पर स्टेज पर खिंचवाई फोटो

शिमला। हिमाचल प्रदेश पुलिस आर्केस्ट्रा हार्मनी ऑफ द पाइन्स के खाते में एक बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। हिमाचल प्रदेश पुलिस आर्केस्ट्रा हार्मनी ऑफ द पाइन्स ने गोवा में भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2023 के 54वें संस्करण के समापन समारोह में प्रस्तुति देकर अपने हुनर का लोहा मनवाया। वहीं, अपनी प्रस्तुति के लिए हिमाचल प्रदेश पुलिस आर्केस्ट्रा को हॉलीवुड एक्टर माइकल डगलस की शाबाशी और शुभकामनाएं भी मिलीं।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र 19 दिसंबर से, अधिसूचना जारी

 

माइकल डगलस ने इफ्फी के समापन समारोह पर स्टेज पर हिमाचल प्रदेश पुलिस आर्केस्ट्रा हार्मनी ऑफ द पाइन्स के सदस्यों के साथ फोटो भी खिंचवाई। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत भी साथ थे। वहीं, हिमाचल प्रदेश पुलिस आर्केस्ट्रा हार्मनी ऑफ द पाइन्स के सदस्य अभिनेत्री दिव्या दत्ता से भी मिले।

आर्केस्ट्रा का नया गाना तिरंगा रिकॉर्ड हुआ है‌। यह गाना लक्ष्मीकांत प्यारेलाल की कंपनी के बैनर तले मुंबई में रिकॉर्ड किया गया है। तिरंगा गाना के निर्देशक पालमपुर निवासी राजीव जम्वाल हैं। आर्केस्ट्रा के इस गाने को केवल्या शाह ने लिखा है और गुरु शर्मा ने कंपोज किया है।

Breaking : हिमाचल कैबिनेट बैठक की आगामी तिथि तय, इस दिन होगी

 

इस गाने को भी फिल्म महोत्सव में प्रस्तुति के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था। हिमाचल प्रदेश पुलिस आर्केस्ट्रा हार्मनी ऑफ द पाइन्स ने तिरंगा गाने की बेहतरीन प्रस्तुति गोवा भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2023 के अवसर पर दी।

बता दें कि कलर्स टीवी के हुनरबाज देश की शान में प्रतिभा का लोहा मनवाने के बाद आर्केस्ट्रा ने पीछे मुड़कर नहीं देखा है। हिमाचल प्रदेश पुलिस आर्केस्ट्रा हार्मनी ऑफ द पाइन्स मुंबई में दादा साहब फाल्के पुरस्कार कार्यक्रम में भी प्रस्तुति दे चुका है।

कौन हैं माइकल डगलस

माइकल डगलस हॉलीवुड एक्टर हैं। वह अमेरिकी अभिनेता हैं। फिल्म और टेलीविजन में 50 वर्ष से अधिक की महान विरासत के साथ, माइकल डगलस ने दो ऑस्कर, पांच गोल्डन ग्लोब पुरस्कार, एक प्राइमटाइम एमी पुरस्कार और कई अन्य सम्मानों सहित अभूतपूर्व कीर्ति अर्जित की है। सिनेमा पर उनका गहरा प्रभाव प्रतिष्ठित भूमिकाओं के माध्यम से प्रतिबिंबित होता है।

हिमाचल जॉब ब्रेकिंग : लेक्चरर और प्रोफेसर सहित इन पदों पर निकली भर्ती 

 

वॉल स्ट्रीट में जहां उन्होंने गॉर्डन गेको के रूप में अकादमी पुरस्कार जीता, वहीं फेटल अट्रैक्शन, द अमेरिकन प्रेसिडेंट, बेसिक इंस्टिंक्ट, ट्रैफिक और रोमांसिंग द स्टोन जैसी कई अन्य फिल्मों में दमदार भूमिकाएं अदा कीं। सिनेमा में उत्कृष्टता के लिए प्रसिद्ध हॉलीवुड अभिनेता एवं निर्माता माइकल डगलस को गोवा में 54वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) के समापन समारोह में मंगलवार को प्रतिष्ठित सत्यजीत रे लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

हिमाचल प्रदेश पुलिस आर्केस्ट्रा की गोवा में धमाल : गाया तिरंगा-अमेरिकी एक्टर ने भी की तारीफ

 

 

उत्तरकाशी सिल्क्यारा टनल से सकुशल बाहर निकला हिमाचल का लाल, विशाल के घर में जश्न

 

कांगड़ा में वन मित्र भर्ती को लेकर क्या बोले मुख्य अरण्यपाल धर्मशाला पढ़ें खबर 

हिमाचल पुलिस आर्केस्ट्रा की गोवा में धमाल : गाया तिरंगा-अमेरिकी एक्टर ने भी की तारीफ

नगरोटा बगवां डबल मर्डर : आरोपी बोला, भाई-भाभी को जान से मारने का नहीं था इरादा 

कांगड़ा : दुराना नडोली के पास कार और स्कूटी में जोरदार भिड़ंत, दो भाईयों की गई जान

हिमाचल : किन्नौर और लाहौल-स्पीति की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी, बढ़ी ठंड
हिमाचल के CRPF हवलदार ने एके 47 से खुद को मारी गोली, दिवाली पर आए थे घर

Job Alert कुल्लू : सेल्स ऑफिसर और ब्रांच रिलेशनशिप मैनेजर के 200 पदों पर भर्ती

हिमाचल पुलिस आर्केस्ट्रा आज गोवा में मचाएगा धमाल, न करें मिस- यहां देखें 

हिमाचल कैबिनेट विस्तार : बस हाईकमान से हरी झंडी का इंतजार

हिमाचल में मौसम ने बदली करवट, छाए बादल- जानें 3 दिसंबर तक की अपडेट 

नगरोटा बगवां डबल मर्डर : वाया लंज, नूरपुर दिल्ली भागा था आरोपी, गोवा, मथुरा भी रहा
हिमाचल वन मित्र भर्ती, इस दिन से करें एप्लाई, यह होगी लास्ट डेट- यहां से लें आवेदन पत्र 
हिमाचल के इन स्कूलों में ‘खिचड़ी’ को लेकर सरकार का बड़ा फैसला- जानें

नगरोटा बगवां और कस्बा कोटला में होंगे सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के साक्षात्कार 
बीएड सत्र 2023-24 के लिए खाली सीटों को लेकर HPU का बड़ा फैसला

BSF, CRPF, ITBP, SSB में कांस्टेबल की भर्ती : युवतियों के लिए 2799 पद
हिमाचल : सरकारी स्कूलों में पहली कक्षा से ही शुरू होगी इंग्लिश मीडियम की पढ़ाई

कांगड़ा : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के पदों पर निकली भर्ती- भरे जाएंगे 320 पद
U-19 Asia Cup : भारतीय टीम में खेलेगा नूरपुर का इनेश, मां ने परखा था लाडले का जुनून 

SBI में ऑफिसर के पदों पर भर्ती, हिमाचल सहित चंडीगढ़ सर्किल के लिए 300 पद
हिमाचल में प्राइवेट जॉब के लिए eemis पोर्टल पर कैसे करें पंजीकरण और आवेदन-जानें

हिमाचल : कर्मचारियों के डीए और फाइव डे वीक की मांग पर क्या बोले सुक्खू-जानें
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *