Categories
ACCIDENT TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Kinnaur State News

हिमाचल : किन्नर कैलाश यात्रा पर निकले थे 21 लोग, दिल्ली के युवक ने तोड़ा दम

श्रद्धालुओं को रेस्क्यू करने लिए ऑपरेशन शुरू

रिकांगपिओ। हिमाचल के किन्नौर जिला में किन्नर कैलाश यात्रा पर निकले दिल्ली के एक युवक की मौत हो गई है। युवक की पहचान चंद्र (27) पुत्र विष्णु दत्त निवासी अक्षरधाम दिल्ली के रूप में हुई है।

प्रारंभिक तौर पर सांस लेने में तकलीफ के चलते युवक की जान गई है। युवक 21 लोगों के साथ किन्नर कैलाश यात्रा पर निकला था। हालांकि, अभी किन्नर कैलाश यात्रा पर रोक है। इससे बावजूद यह लोग किन्नर कैलाश यात्रा पर निकले थे।

चंडीगढ़-शिमला NH-5 पर यात्रा करने से पहले पढ़ लें ये खबर, दो घंटे रहेगा बंद

दिल्ली, बिहार और अन्य राज्यों के लोगों का 21 सदस्यीय एक दल शनिवार को किन्नर कैलाश यात्रा पर निकला था। पार्वती कुंड के पास श्रद्धालु फंस गए। इसमें से अक्षरधाम दिल्ली के चंद्र ने दम तोड़ दिया।

मामले की सूचना प्रशासन को दी गई। सूचना मिलने के बाद एनडीआरएफ, पुलिस और होमगार्ड जवानों को रेस्क्यू के लिए मौके पर रवाना किया। अभी रेस्क्यू चला हुआ है।

 

किन्नौर : निगुलसरी में NH-05 की बहाली को लेकर क्या है अपडेट, जानें

बता दें कि किन्नर कैलाश यात्रा का आयोजन अगस्त माह में होता है। इस बार बरसात के चलते अगस्त माह में यात्रा रोकनी पड़ी थी। प्रशासन ने आगामी आदेशों तक किन्नर कैलाश यात्रा पर रोक लगा दी थी। यह लोग बिना किसी अनुमति यात्रा पर निकले थे।

किन्नर कैलाश किन्नौर जिले में तिब्बत सीमा के समीप स्थित है। किन्नर कैलाश 6050 मीटर की ऊंचाई पर स्थित एक पर्वत है। कहा जाता है कि यह यात्रा मानसरोवर और अमरनाथ की यात्रा से भी कठिन होती है।

धर्मशाला : NCB का अफसर बनकर डालता रहा रेड, पुलिस ने ऐसे पकड़ा फर्जी IPS अधिकारी

शिमला में बड़ा हादसा : खाई में गिरा टिप्पर, तीन मजदूरों की गई जान, पांच घायल

16 सितंबर से आसमान में फिर उड़ेंगे मानव परिंदे, पहाड़ों की सैर कर सकेंगे पर्यटक

काजा से ग्राम्फू मार्ग रहेगा सुचारू : यहां से निकाला जाएगा किन्नौर का सेब और मटर

हिमाचल सेब बागवान एक लाख रुपए जुर्माना मामला, सुरेश कश्यप ने उठाए सवाल 

 

 

नालागढ़: मेडिकल डिवाइस पार्क साइट पर हुई मारपीट, फायरिंग के नहीं मिले सुबूत-तीन धरे

जी-20 सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संग कुछ ऐसे मिले मुख्यमंत्री सुक्खू

दिल्ली जाने और हिमाचल आने वाले यात्री ध्यान दें, HRTC बसों को लेकर बड़ी अपडेट 

हिमाचल के इन किसानों को झटका, KCC ब्याज माफी मामले में नहीं मिली राहत

एल्बम टिकट मामला : HRTC प्रबंधन ने मानी गलती, यात्री को वापस दिया जाएगा पैसा

 

जरा दें ध्यान-देरी से पहुंचेगा आपका पार्सल, उत्तर रेलवे ने लेन देन में लगाई रोक 

 

एल्बम टिकट मामला : HRTC प्रबंधन ने मानी गलती, यात्री को वापस दिया जाएगा पैसा

ऊना : सिक्योरिटी गार्ड एवं सुपरवाइजर के 100 पदों पर भर्ती, 19 हजार तक वेतन
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *