Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

मुख्यमंत्री सुक्खू चंडीगढ़ से नई दिल्ली के लिए होंगे रवाना, फिर जाएंगे जालंधर

नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्वारा आयोजित रात्रिभोज में लेंगे भाग

 

शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज चंडीगढ़ के लिए रवाना होंगे। आज हिमाचल भवन रुकने के बाद 9 सितंबर को चंडीगढ़ से दिल्ली के लिए निकलेंगे। दिल्ली से जालंधर जाएंगे।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के जारी टुअर प्रोग्राम के अनुसार सीएम आज शाम करीब साढ़े चार बजे के बाद शिमला से हेलीकॉप्टर के माध्यम से चंडीगढ़ के लिए रवाना होंगे। उनका रात्रि ठहराव हिमाचल भवन चंडीगढ़ में होगा।

शिमला : चौपाल जा रही HRTC की बस सड़क से पलटी, 35 यात्री थे सवार

9 सितंबर को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू करीब साढ़े 12 बजे हेलीकॉप्टर से चंडीगढ़ से नई दिल्ली के लिए निकलेंगे। करीब दो बजे हिमाचल सदन नई दिल्ली पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन के अवसर पर राष्ट्रपति द्वारा आयोजित रात्रिभोज में भाग लेंगे।

वहीं, अगर उक्त टुअर प्रोग्राम में आज के शेड्यूल में कोई बदलाव होता है और मुख्यमंत्री चंडीगढ़ नहीं जा पाते हैं तो मुख्यमंत्री 9 सितंबर को शिमला अनाडेल हेलीपैड से सुबह 10 बजकर 55 मिनट पर नई दिल्ली एयरपोर्ट के लिए निकलेंगे। करीब साढ़े 12 बजे नई दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने के बाद हिमाचल सदन नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

आपदा के दौरान घायल IGMC के दो सुरक्षाकर्मियों को नहीं दिया जा रहा वेतन

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के 10 सितंबर के टुअर प्रोग्राम की बात करें तो मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से सुबह करीब 8 बजकर 55 मिनट पर नई दिल्ली से जालंधर के लिए रवाना होंगे। वह जालंधर में एक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। जालंधर से करीब 2 बजकर 45 मिनट पर नूरमहल के लिए निकलेंगे। यहां पर वह दिव्य ज्योति संस्था के एक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। शाम करीब 4 बजकर 40 मिनट पर नूरमहल हेलीपैड से शिमला अनाडेल के लिए निकलेंगे। उनका करीब 5 बजकर 25 मिनट पर शिमला पहुंचने का कार्यक्रम है।

मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने बताया कि मुख्यमंत्री सुक्खू 9 और 10 सितंबर को दिल्ली में होंगे और इस दौरान वह को देश की राजधानी दिल्ली में आयोजित होने वाले जी 20 सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली में जी 20 सम्मेलन का आयोजन होना देश के लिए गर्व की बात है।

[pdf-embedder url=”https://ewn24.in/wp-content/uploads/2023/09/TP-9th-10th-September-2023.pdf” title=”TP 9th-10th September 2023″]

 

हिमाचल : मैदानों में अभी और सताएगी उमस भरी गर्मी, 12 सितंबर तक मौसम साफ

 

बैजनाथ से बीड़ गुनेहड़ रूट पर दौड़ी HRTC बस, सीपीएस ने दिखाई हरी झंडी

 

चंबा मणिमहेश यात्रा शुरू, सैकड़ों ने लगाई आस्था की डुबकी, इन बातों का रखें ध्यान

 

Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Mandi State News

शिमला-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे 5 सभी तरह के वाहनों के लिए बहाल

चक्की मोड़ के पास बार-बार हो रहा था लैंडस्लाइड

मंडी। शिमला-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे 5 बुधवार को चक्की मोड़ के पास सभी तरह के वाहनों के लिए खोल दिया गया है। कालका शिमला फोरलेन पर अब छोटे-बड़े सभी तरफ के वाहनों की आवाजाही पहले की तरह हो रही है।

कांगड़ा : अब तक एक हजार से ज्यादा लोग रेस्क्यू, 539 राहत शिविरों में

गौर हो कि पिछले काफी दिनों से बार-बार हो रहे लैंडस्लाइड के कारण शिमला-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे 5 (NH 05) बंद हो रहा था। हल्के वाहनों के लिए मार्ग को खोल दिया गया था लेकिन हेवी वेट वाहनों की आवाजाही यहां से बंद थी। आज मार्ग सभी तरह के वाहनों के लिए पूरी तरह से बहाल हो गया है।

Video : शिमला समर हिल लैंडस्लाइड, हाईकोर्ट के वकील ने आपदा प्रबंधन की खोली पोल 

वहीं, मंडी जिला में 267 सड़कें बंद हैं। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे को खोलने में एक सप्ताह से भी अधिक का समय लग सकता है। मंडी से कुल्लू वाया कटौला मार्ग के भी कल शाम तक बहाल होने की संभावना है। मंडी से पठानकोट सड़क भी यातायात के लिए बंद है।

 

हिमाचल : सिक्योरिटी कंपनी 93 पदों पर करेगी भर्ती, डिटेल जानने के लिए पढ़ें खबर

 

हिमाचल में यहां रोजगार का बड़ा मौका, 230 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार

 

हिमाचल लोक सेवा आयोग का बड़ा फैसला, स्क्रीनिंग और पर्सनालिटी टेस्ट स्थगित

 

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने 20 अगस्त तक शैक्षणिक गतिविधियों पर रोक

 

जवाली : बछड़े को बचाने के लिए चालक ने मारी ब्रेक, पलट गई HRTC बस

कांगड़ा में आफत की बारिश-बच्चे सहित दो की मौ’त, कई लोग फंसे-सड़कें भी बंद

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

चंडीगढ़ में हिमाचल ने मांगा हिस्सा, कैबिनेट सब कमेटी खंगालेगी रिकॉर्ड

चौधरी चंद्र कुमार की अध्यक्षता में बनाई

शिमला। हिमाचल सरकार ने बीबीएमबी के बाद अब केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में भी हिस्से का दावा किया है। यह दावा कितना पुख्ता है, यह कैबिनेट सब कमेटी रिकॉर्ड खंगालकर तय करेगी। पंजाब पुनर्गठन अधिनियम के तहत अंतर राज्यों के बीच हुए समझौतों को खंगालने के लिए सरकार ने कैबिनेट सब कमेटी गठित कर दी है। कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार की अध्यक्षता में बनाई गई कमेटी में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन सिंह चौहान और राजस्व मंत्री जगत नेगी को सदस्य बनाया गया है। ऊर्जा सचिव कमेटी के सदस्य सचिव होंगे।

मनाली-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग -003 सभी प्रकार के वाहनों के लिए खुला

सामान्य प्रशासन विभाग ने राजपत्र में इस बाबत अधिसूचना भी जारी कर दी है। कमेटी बीबीएमबी की परियोजनाओं समेत चंडीगढ़ में प्रदेश की हिस्सेदारी के दावों से संबंधित रिकॉर्ड जांचेंगी। मामले पर अध्ययन करने के बाद कैबिनेट को रिपोर्ट सौंपी जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर सरकार इन मामलों को केंद्र और पंजाब सरकार के साथ उठाएगी।

हरियाणा रोडवेज की AC बसों को लेकर बड़ी अपडेट-कब दौड़ेंगी, जानें

 

मुख्यमंत्री का कहना है कि हिमाचल हर क्षेत्र में पंजाब पुनर्गठन अधिनियम 1966 के अनुसार अपना वैध 7.19 प्रतिशत हिस्सा मांगेगा, चाहे वह चंडीगढ़ में हो या बीबीएमबी परियोजनाओं से रॉयल्टी हो। इसी कड़ी में अब इन दोनों मामलों को देखने के लिए कमेटी बनाई है।

विक्रमादित्य ने UCC का किया समर्थन, बोले- देश को बांटने का काम न करे भाजपा

 

भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड और केंद्र शासित राज्य चंडीगढ़ में हिस्सेदारी को लेकर पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हिमाचल हर क्षेत्र में पंजाब पुनर्गठन अधिनियम 1966 के अनुसार अपना वैध 7.19 प्रतिशत हिस्सा मांगेगा, चाहे वह चंडीगढ़ में हो या बीबीएमबी परियोजनाओं से रॉयल्टी हो। इन दोनों मामलों के लिए कमेटी बनाई है। हिमाचल के लोग BBMB में विस्थापित हुए हैं। इसलिए हिमाचल का हक चंडीगढ़ के साथ BBMB में बनता है।

भारत 8वीं बार बना एशियाई कबड्डी चैंपियन, ऊना के विशाल भी थे टीम का हिस्सा 

बता दें कि भारत सरकार ने बीबीएमबी को तब बनाया था जब हिमाचल प्रदेश पंजाब का हिस्सा था। इसके बाद पंजाब से हिमाचल अलग हुआ। पंजाब की चंडीगढ़ और बीबीएमबी में हिस्सेदारी तय की गई। हिमाचल को अभी बीबीएमबी में एक फीसदी रायल्टी भी नहीं मिल रही है। पंजाब पुनर्गठन अधिनियम 1966 में पंजाब, हरियाणा व हिमाचल की जनसंख्या, संसाधन और विकास को आधार मानकर हिमाचल को 7.19 प्रतिशत हिस्सा देने का निर्णय लिया गया था।

MTS और हवलदार के इन 1558 पदों पर निकली भर्ती, हिमाचल के लिए भी हैं पद 

 

Breaking : MTS और हवलदार के इन 1558 पदों पर निकली भर्ती, हिमाचल के लिए भी हैं पद

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Top News Himachal Latest Kangra State News

चंडीगढ़ में लापता कांगड़ा जिला के बनखंडी का युवक घर पहुंचा

बनखंडी। चंडीगढ़ में लापता कांगड़ा जिला के देहरा विधानसभा क्षेत्र के तहत पड़ते क्षेत्र बनखंडी का एक युवक गगन कुमार सकुशल घर पहुंच गया है। गगन पैदल ही घर पहुंचा है। युवक सहमा हुआ है और फिलहाल उसने स्पष्ट नहीं बताया है कि वह कहां था और उसके साथ क्या हुआ।

हिमाचल पर्यटन निगम के कर्मियों को बड़ा तोहफा : 3 फीसदी महंगाई भत्ते की घोषणा 

 

बता दें कि गगन कुमार पुत्र जगदीश चंद निवासी गांव शेरलूहारा पोस्ट ऑफिस बनखंडी जिला कांगड़ा 8 जून से चंडीगढ़ 43 बस स्टैंड से लापता हो गया था।

बताया जा रहा है कि युवक बहन के घर कांगड़ा के खुंडियां में था। वहां से किसी व्यक्ति के साथ सोलन के धर्मपुर के लिए निकला था। धर्मपुर में बिरोजा ठेकेदार के पास काम के लिए जा रहा था।

हिमाचल में 16 जून से मछली पकड़ने पर रोक, कानून तोड़ा तो जाना होगा जेल

 

खुंडियां से ऊना तक किसी और बस में आया और ऊना से वाया चंडीगढ़ सोलन के लिए बस पकड़ी। चंडीगढ़ 43 सेक्टर बस स्टैंड पर बस रुकी तो शौचालय बोलकर गया। पर काफी देर हो गई वापस नहीं आया।

साथ गए व्यक्ति ने काफी देर इंतजार किया, जब वह वापस नहीं आया तो वह व्यक्ति चंडीगढ़ से लौट आया। इस बात की जानकारी लापता गगन की बहन को दी। बहन ने घर में बताया। परिजनों ने खुंडियां पुलिस चौकी में भी शिकायत दी थी। गगन के पास मोबाइल भी था जोकि सात जून को खराब हो गया था।

हिमाचल प्रदेश “बैडमिंटन चैंपियन” : राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में कर्नाटक को पछाड़ा 

 

चंबा : सलूणी मर्डर केस में दो युवतियों सहित तीन गिरफ्तार, रिश्ते में भाई-बहन

हिमाचल कैबिनेट की आगामी बैठक 18 जून को रविवार के दिन होगी

ज्वालाजी : डिप्टी सीएम के काफिले की पायलट गाड़ी और निजी वाहन में टक्कर 

हिमाचल : श्री नैना देवी जी में पहाड़ी से गिरकर दिल्ली के श्रद्धालु की गई जान 

 

ऐसा रोमांचक सफर : गर्मी में शुरू करेंगे पर उतरेंगे सर्द वादियों में, बर्फ के बीच दौड़ती है बस

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Kangra

कांगड़ा जिला के बनखंडी का युवक घर पहुंचा, चंडीगढ़ से हुआ था लापता

बनखंडी। चंडीगढ़ में लापता कांगड़ा जिला के देहरा विधानसभा क्षेत्र के तहत पड़ते क्षेत्र बनखंडी का एक युवक गगन कुमार सकुशल घर पहुंच गया है। गगन पैदल ही घर पहुंचा है। युवक सहमा हुआ है और फिलहाल उसने स्पष्ट नहीं बताया है कि वह कहां था और उसके साथ क्या हुआ।

हिमाचल पर्यटन निगम के कर्मियों को बड़ा तोहफा : 3 फीसदी महंगाई भत्ते की घोषणा 

 

बता दें कि गगन कुमार पुत्र जगदीश चंद निवासी गांव शेरलूहारा पोस्ट ऑफिस बनखंडी जिला कांगड़ा 8 जून से चंडीगढ़ 43 बस स्टैंड से लापता हो गया था।

बताया जा रहा है कि युवक बहन के घर कांगड़ा के खुंडियां में था। वहां से किसी व्यक्ति के साथ सोलन के धर्मपुर के लिए निकला था। धर्मपुर में बिरोजा ठेकेदार के पास काम के लिए जा रहा था।

हिमाचल में 16 जून से मछली पकड़ने पर रोक, कानून तोड़ा तो जाना होगा जेल

 

खुंडियां से ऊना तक किसी और बस में आया और ऊना से वाया चंडीगढ़ सोलन के लिए बस पकड़ी। चंडीगढ़ 43 सेक्टर बस स्टैंड पर बस रुकी तो शौचालय बोलकर गया। पर काफी देर हो गई वापस नहीं आया।

साथ गए व्यक्ति ने काफी देर इंतजार किया, जब वह वापस नहीं आया तो वह व्यक्ति चंडीगढ़ से लौट आया। इस बात की जानकारी लापता गगन की बहन को दी। बहन ने घर में बताया। परिजनों ने खुंडियां पुलिस चौकी में भी शिकायत दी थी। गगन के पास मोबाइल भी था जोकि सात जून को खराब हो गया था।

हिमाचल प्रदेश “बैडमिंटन चैंपियन” : राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में कर्नाटक को पछाड़ा 

 

चंबा : सलूणी मर्डर केस में दो युवतियों सहित तीन गिरफ्तार, रिश्ते में भाई-बहन

हिमाचल कैबिनेट की आगामी बैठक 18 जून को रविवार के दिन होगी

ज्वालाजी : डिप्टी सीएम के काफिले की पायलट गाड़ी और निजी वाहन में टक्कर 

हिमाचल : श्री नैना देवी जी में पहाड़ी से गिरकर दिल्ली के श्रद्धालु की गई जान 

 

ऐसा रोमांचक सफर : गर्मी में शुरू करेंगे पर उतरेंगे सर्द वादियों में, बर्फ के बीच दौड़ती है बस

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Top News Himachal Latest State News

चंडीगढ़ में पंजाब से सीएम मान से मिले मुख्यमंत्री सुक्खू, शानन परियोजना पर चर्चा

श्री आनंदपुर साहिब और माता नैना देवी के मध्य रोप-वे पर भी मंथन

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज चंडीगढ़ में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ विभिन्न द्विपक्षीय मामलों पर सारगर्भित चर्चा की। बैठक के उपरांत पंजाब के मुख्यमंत्री के साथ संयुक्त पत्रकार वार्ता में हुए ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल और पंजाब के मध्य सदैव मधुर संबंध रहे हैं और इन दोनों ही राज्यों की साझा सांस्कृतिक विरासत है।

JEE Main 2023: फर्जी सूचनाओं को लेकर NTA का अलर्ट-बहकावे में न आएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल में जलविद्युत परियोजनाओं पर वाटर सेस सहित भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) और शानन जलविद्युत परियोजना तथा पर्यटन की विभिन्न परियोजनाओं पर विचार-विमर्श किया गया। ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि जल उपकर के विषय में आज की बैठक में पुनः कुछ भ्रांतियों का निवारण किया गया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश द्वारा लगाया जाने वाला जल उपकर, जल पर नहीं अपितु प्रदेश में कार्यरत जलविद्युत परियोजनाओं पर लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस जल उपकर से पंजाब तथा हरियाणा को कोई नुकसान नहीं होगा।

पैन कार्ड को Aadhaar Card से लिंक करवाने की डेट बढ़ी-जानिए नई तिथि

मुख्यमंत्री ने कहा कि जल उपकर सहित विभिन्न जलविद्युत परियोजनाओं के विषय में समुचित विचार-विमर्श के लिए हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव तथा ऊर्जा सचिव एवं पंजाब के समकक्ष अधिकारियों की एक समिति गठित की जाएगी। यह समिति विभिन्न विषयों पर बातचीत कर मामलों को समयबद्ध निपटाएगी। समिति भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड की परियोजनाओं पर भी चर्चा करेगी।

 

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि बैठक में शानन परियोजना के संबंध में भी विस्तृत चर्चा की गई। 110 मेगावाट की शानन परियोजना कि 99 वर्ष की लीज वर्ष 2024 में समाप्त हो रही है। बैठक में इस परियोजना के भविष्य के कार्यान्वयन के संबंध में विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। मुख्यमंत्री ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ श्री आनंदपुर साहिब और माता नैना देवी के मध्य रोप-वे के संबंध में भी विस्तृत चर्चा की।

 

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पंजाब के मुख्यमंत्री को हिमाचल आने का न्योता दिया, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार कर लिया। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि बैठक में जल उपकर एवं विभिन्न जल परियोजनाओं सहित हिमाचल प्रदेश में धार्मिक पर्यटन के विषय पर विस्तृत बातचीत हुई। उन्होंने कहा कि हिमाचल एवं पंजाब भविष्य में धार्मिक पर्यटन की विभिन्न साझा परियोजनाओं पर एक साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि जल उपकर के विषय में हिमाचल के मुख्यमंत्री ने उन्हें विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर पंजाब के मुख्यमंत्री की पत्नी डॉक्टर गुरप्रीत कौर, भोरंज के विधायक सुरेश कुमार, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान, मुख्यमंत्री के सूचना प्रौद्योगिकी सलाहकार गोकुल बुटेल, मुख्यमंत्री के प्रधान निजी सचिव विवेक भाटिया तथा पंजाब सरकार के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla

‘सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में मीडिया की भूमिका अहम’

जानकारी के अभाव में महिलाओं तक नही पहुंच पाती सरकारी योजनाएं

शिमला। प्रेस सूचना ब्यूरो (पीआईबी) चंडीगढ़ ने शिमला में  बचत भवन में एक सेमिनार करवाया। जिसमें केंद्र व प्रदेश सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। इस सेमिनार में एसपी एसडीआरएफ इलमा अफरोज कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुई।

सरप्लस पूल में डाला हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग का स्टाफ-मांगें ऑप्शन

वहीं, इस अवसर पर एडीजी, प्रेस सूचना ब्यूरो (पीआईबी), चंडीगढ़ राजिंद्र चौधरी ने बताया कि केंद्र सरकार ने महिलाओं के लिए कई योजनाएं चला रखी है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में मीडिया की अहम भूमिका हैं। समाचार पत्रों के माध्यम से ये योजनाएं ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच सकेगी। जिससे महिलाए इन योजनाओं का लाभ ले सकेगी।

बड़ी खबरः हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग भंग, तीन साल से बिक रहे थे पेपर

उन्होंने कहा कि मीडिया जगत की महिलाओं व सामाजिक क्षेत्र में कार्य कर रही महिलाओं को सम्मानित भी किया जा रहा है ताकि उनसे अन्य महिलाएं भी प्रोत्साहित हो सके और ये जानकारी मीडिया के माध्यम से ग्रास रूट तक पहुंच सके।

हमीरपुर: केंद्रीय मंत्री तक पहुंचा जंगल में चावल की बोरियां मिलने का मामला

वहीं, राजिंदर चौधरी कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए कई योजनाएं चला रही है लेकिन यह योजनाएं जानकारी के अभाव के कारण महिलाओं तक नही पहुंच पाती है। इन योजनाओं की जानकारी के लिए पीआईबी ने शिमला के बचत भवन में एक सेमिनार करवाया गया।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Una State News

पंडोगा से चंडीगढ़ HRTC बस सेवा शुरू : क्या रहेगा समय और रूट-पढ़ें

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने दिखाई हरी झंडी

ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में हरोली विधानसभा क्षेत्र के पंडोगा से चंडीगढ़ के लिए HRTC की सीधी बस सेवा का शुभारंभ हो गया है। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बुधवार को नई बस सेवा को हरी झंडी दिखाई। पंडोगा-हरोली-चंडीगढ़ बस सेवा सुबह 4:45 पंडोगा से चलेगी और ट्रिप्पल आईटी सलोह, लॉ कालेज बढ़ेड़ा, हरोली, टाहलीवाल, अजौली से होते हुए वाया श्री आनंदपुर साहिब, चंडीगढ़ पहुंचेगी।

शिमला : एसपी ऑफिस के पास मोबाइल शॉप में चोरी, लाखों के फोन उड़ा ले गए

HRTC की ये बस प्रतिदिन सुबह 4.45 बजे चलेगी, जो हरोली में सुबह 5.20 बजे पहुंचेगी और चंडीगढ़ से वापस शाम 3.20 बजे रवाना होगी। इस बस सेवा का भदसाली, ट्रिपल आईटी सलोह, हरोली, टाहलीवाल से अजौली से आनंदपुर साहिब में स्टॉपेज रहेगा, जिससे क्षेत्र की जनता को आने-जाने में सुविधा होगी।

ऊना में भीषण अग्निकांड : झुग्गी में भड़की आग, दो बच्चे-दो किशोर जिंदा जले

पंजाब के होशियारपुर से सटा पंडोगा जिला का सीमावर्ती गांव है। पंडोगा निवासियों सहित आसपास के ग्रामीणों तथा ट्रिप्पल आईटी सलोह में शिक्षा ग्रहण करने रहे विद्यार्थियों की चंडीगढ़ के लिए बस सेवा शुरू करने की लंबे अरसे से मांग चल रही थी। इस बस सेवा के शुरु होने से जहां एक ओर इन विद्यार्थियों को लाभ होगा वहीं दूसरी ओर चंडीगढ़ में उपचार के लिए जाने वाले लोगों को भी सुविधा होगी।

 

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र में सड़कों का विस्तारीकरण और सुधारीकरण किया जाएगा ताकि लोगों को बेहतर यातायात की सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि पंडोगा-पंजावर सड़क को नए सिरे से तैयार किया जाएगा। इसके लिए शीघ्र ही टेंडर की प्रक्रिया आरंभ कर दी जाएगी। पंडोगा और पंजावर को जोड़ने वाली यह क्षेत्र की महत्वपूर्ण सड़क है। सड़क का बेहतरीन रुप से सुधारीकरण करके इसे जनता को समर्पित किया जाएगा।

 

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार धर्म स्थलों पर श्रद्धालुओं को हर प्रकार की सुविधाएं प्रदान करने के लिए कृतसंकल्प है। प्रदेश के सभी धार्मिक स्थलों को सड़क सुविधा से जोड़ा जाएगा ताकि श्रद्धालु आसानी से विभिन्न धार्मिक स्थलों पर दर्शनार्थ आ-जा सकें। इसी दिशा में ईसपुर के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल दमामिया में भी सुविधाओं का इजाफा किया जाएगा। ईसपुर से दमामिया के लिए शीघ्र ही सड़क का निर्माण किया जाएगा जिसके लिए विधायक प्राथमिकता के तहत 7 करोड़ रुपये स्वीकृत हो चुके हैं। इसके अलावा सलोह से भदसाली तथा हरोली से कर्मपुर सडकों का भी निर्माण किया जाएगा।

 

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हरोली-रामपुर पुल को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा। इस पुल पर सोलर लाईट्स स्थापित कर दी गई हैं। पर्यटकों व आगंतुकों की सुविधा के लिए यहां रेन शैल्टर, फूड कोर्ट और सेल्फी प्वाइंट बनाया जाएगा।

 

इसके अलावा पुल के समीप स्टेडियम के निर्माण के लिए भी प्रयास तेज कर दिए गए हैं ताकि यहां आने वाले बच्चे, युवा व अन्य लोगों को शारीरिक तौर पर फिट रहने के लिए सैर करने के साथ-साथ व्यायाम करने के लिए उचित स्थान मिल सके। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव अशोक ठाकुर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष रणजीत राणा, एसडीएम हरोली विशाल शर्मा, आरएम एचआरटीसी सुरेश धीमान सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें