Categories
Himachal Latest Una State News

ऊना : रक्कड़ कॉलोनी रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान चुने देश राज शर्मा

महासचिव के पद पर नहीं हो सका चुनाव

ऊना। हिमाचल के जिला ऊना में रक्कड़ कॉलोनी रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन हिमुडा कॉलोनी फेज 1 चिल्ड्रेन पार्क में संपन्न हुए। चुनाव में डॉ देश राज शर्मा को सर्वसम्मति से प्रधान चुना गया है। साथ ही तकनीकी कारणों के चलते नामांकन रद्द होने से महासचिव का चुनाव नहीं हो पाया। वहीं, चुनावी प्रक्रिया के दौरान हंगामा भी हुआ और कुछ लोग चुनावी प्रक्रिया से असंतुष्ट भी दिखे।

 

लोकसभा चुनाव : मंडी में उड़न दस्ते गठित, रिश्वत देने और लेने वालों की नहीं खैर

बता दें कि प्रधान पद के लिए डॉ देश राज शर्मा और महासचिव पद के लिए रणजीत सिंह ने ही नामांकन दाखिल किया था। जांच में देश राज शर्मा का प्रधान पद के लिए नामांकन सही पाया गया। वहीं, महासचिव पद के लिए रणजीत सिंह का नामांकन किन्हीं कारणों से अस्वीकर कर दिया गया। इसके बाद नियमानुसार डॉ देश राज शर्मा को प्रधान पद के लिए निर्विरोध रूप से चुना गया।

हिमाचल में चढ़ा पारा, इस दिन से मौसम बिगड़ने का अनुमान-जानें अपडेट

 

फैसला लिया गया कि आने वाले समय में कार्यकारिणी विस्तार से साथ महासचिव के पद को भर लिया जाएगा। चुनाव के दौरान पूर्व प्रधान सर्वजीत सिंह, परमजीत कौरस चतर सिंह मन्हास, सतीश ओहरी, विवेक जसवाल, जय गोपाल शर्मा, राजेश चब्बा, देवेन्द्र चंदेल, मंजु वर्मा, नीना अग्निहोत्री, नीना सैणी व नीता शर्मा आदि मौजूद थे।

रक्कड़ कॉलोनी रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के नवनिर्वीचित प्रधान डॉ देश राज शर्मा उनके चयन के लिए कॉलोनी वासियों का आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि वह कॉलोनी के लोगों को साथ लेकर विकास सुनिश्चित करवाएंगे।

हमीरपुर : इन नंबरों पर करें आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत

पूर्व प्रधान सर्वजीत सिंह ने बताया कि एसोसिएशन के चुनाव संपन्न हुए हैं। इसमें डॉ देश राज शर्मा को प्रधान चुना गया है। महासचिव के पद के लिए प्रत्याशी का नामांकन अस्वीकार होने के चलते चुनाव नहीं हो सका।

वहीं, रक्कड़ कॉलोनी रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के चुनाव से कुछ लोग असंतुष्ट भी दिखे। उन्होंने चुनाव लोकतांत्रिक तरीके से न करवाने के आरोप लगाते हुए हंगामा भी किया। इसको लेकर चुनावी बैठक में कुछ देर के लिए हंगामा भी हुआ।

लोकसभा चुनाव : मंडी में उड़न दस्ते गठित, रिश्वत देने और लेने वालों की नहीं खैर 

 

बड़ी देर तक बहसबाजी और और आरोप-प्रत्यारोप का दौर चलता रहा। दूसरे पक्ष का दावा है कि चुनाव को लेकर कोई भी सहमति नहीं बन पाई। इसके बाद सभी कॉलोनी वासियों ने एक कमेटी बनाने का फैसला लिया। कमेटी में राजेंद्र जसवाल, एसपी शर्मा, खुशी राम शर्मा, केडी शर्मा को शामिल किया गया।

 

शिमला जाखू मंदिर में बना एस्केलेटर बंद, दो दिन पहले हुआ था शुरू

 

हालांकि, नवनिर्वाचित प्रधान डॉ देश राज शर्मा और पूर्व प्रधान सर्वजीत सिंह ने इस बातों को खारिज किया है। डॉ देश राज शर्मा ने कहा कि चुनावी बैठक में कुछ लोग असंतुष्ट जरूर थे, लेकिन बाद में सब मान गए थे। कमेटी गठित करने की बात भी गलत है। चुनाव पूरे लोकतांत्रिक तरीके से हुए हैं। पूरे प्रक्रिया अपनाई गई है।

लोकसभा चुनाव : न्यूज पेपर और टीवी चैनल पर बताना होगा क्यों दी आपराधिक पृष्ठभूमि वाले को टिकट

 

मंडी से लोकसभा चुनाव लड़ने की अटकलों पर जयराम ने लगाया विराम-पढ़ें खबर 

हिमाचल : ससुर पेंशनर तब भी बहू को मिलेंगे 1500 रुपए , परिवार नकल की जरूरी

 

Breaking : हिमाचल में HRTC कंडक्टर भर्ती का फाइनल रिजल्ट आउट

 

 

ऊना-इंदौर ट्रेन शुरू, हिमाचल से अब सीधा प्रयागराज जा सकेंगे लोग

 

लोकसभा चुनाव : कल होगा तिथियों का ऐलान, सोशल मीडिया पर होगी लाइव स्ट्रीम 

 

शिमला में मुख्यमंत्री के आवास ओक ओवर पहुंचे JOA IT 817 के अभ्यर्थी

 

हिमाचल महिला सम्मान निधि योजना, यहां फ्री मिलेंगे फॉर्म, कौन से लगेंगे दस्तावेज- जानें

 

लोकसभा चुनाव : हिमाचल की चार में से दो सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी घोषित 

Categories
Politics Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

बजट सत्र: लोकतंत्र प्रहरी योजना पर हंगामा, विपक्ष ने किया वॉकआउट

जयराम बोले-लोकतंत्र का अपमान कर रही सरकार

शिमला। हिमाचल विधानसभा के बजट सत्र में सोमवार को लोकतंत्र प्रहरी योजना बंद करने को लेकर जोरदार हंगामा हुआ। संसदीय कार्यमंत्री हर्षवर्धन चौहान के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने पहले सदन के भीतर नारेबाजी की और बाद में सदन से वॉकआउट कर दिया। सदन के भीतर सत्तापक्ष और विपक्ष के विधायकों में इस योजना को लेकर तीखी नोकझोंक हुई।

शिमला में पंचायती राज मंत्री से मिले जिला परिषद कैडर कर्मचारी

मुख्यमंत्री की गैर मौजूदगी में संसदीय कार्यमंत्री ने जवाब देते हुए विपक्ष पर इस योजना को लेकर राजनीतिक रंग देने का आरोप लगाया। विपक्ष के वॉकआउट पर संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि सरकारी धन का दुरुपयोग अपनी पार्टी के व साधन संपन्न लोगों को पेंशन देने के लिए किया जा रहा था। सरकार का पैसा साधन संपन्न लोगों की जेब में जाना पूरी तरह गलत है। इन लोगों का आजादी की लड़ाई में क्या योगदान रहा है, ये सभी जानते हैं। बीजेपी आज मुद्दाविहीन पार्टी बनकर रह गई है। पिछली सरकार के गलत निर्णयों को ठीक करना हमारी सरकार की जिम्मेदारी हैं।

काजा में होगा राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह, सीएम सुक्खू करेंगे अध्यक्षता

 

वहीं, विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर ने कहा कि यह सरकार योजना को बंद कर लोकतंत्र का अपमान कर रही है। उन्होंने कहा कि इमरजेंसी के खिलाफ जिन लोगों ने आवाज उठाई और जेल गए उनके लिए यह योजना शुरू की गई। विधानसभा मे एक्ट लाकर इसे पारित किया, कांग्रेस के नेताओं ने इसे अपमान समझा और इसे निरस्त किया है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। जयराम ने कहा कि जब उनकी सरकार आएगी तो यह बिल दोबारा विधानसभा में लाकर यह योजना दोबारा शुरू की जाएगी और यह राशि डबल की जाएगी।

सिरमौर: सड़क से लुढ़की पिकअप, शिमला निवासी दो की गई जान

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Categories
ACCIDENT Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

गगल हिट एंड रन केस-घायल ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा, गाड़ी की हुई पहचान

21 जनवरी रात 10 बजे का है मामला

गगल। हिमाचल के कांगड़ा जिला में गगल पुलिस थाना के तहत गगल चौक पर हुए हिट एंड रन मामले में घायल व्यक्ति ने मेडिकल कॉलेज टांडा में दम तोड़ दिया। युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने गुरुवार सुबह मंडी-पठानकोट एनएच जाम कर खूब हंगामा किया। युवकों के परिजनों और अन्य लोगों में रोष था कि घटना के चार दिन बाद भी आरोपी चालक को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। काफी देर हंगामा होने के बाद पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और लोगों से बात की। एएसपी हितेश लखनपाल भी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाया।

हिमाचल में कल और परसों मौसम साफ रहने का अनुमान, 28 से फिर बिगड़ेगा

 

बता दें कि 21 जनवरी को गगल पंचायत निवासी सतपाल (45) कोई काम निपटाकर लौट रहा था। गगल चौक पर पालमपुर की तरफ जा रही एक पिकअप ने रात 10 बजे व्यक्ति को टक्कर मार दी। पिकअप चालक टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया। हादसे में सतपाल घायल हो गया। उसे घायल अवस्था में डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा ले जाया गया, जहां 25 जनवरी को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

हिमाचल में युवाओं को 5 साल में 1 या 5 लाख नौकरी, आखिर क्या है मामला-जानें

 

गगल पंचायत की प्रधान रेणु पठानिया और उप प्रधान भवनेश चड्ढा ने प्रशासन से मांग की है कि दिहाड़ी लगाकर परिवार का भरण-पोषण करने वाले सतपाल को आर्थिक सहायता दी की जाए। सतपाल की तीन बेटियां है।

हिमाचल पुलिस के 5 अधिकारियों को सम्मान, एक राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित

 

मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी हितेश लखनपाल ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई है, जिसमें गाड़ी की पहचान कर ली गई है, जोकि पिकअप है, लेकिन सीसीटीवी में नंबर नहीं आया है, जिसके लिए फॉरेंसिक की मदद ली जा रही है। जल्द ही चालक पुलिस की गिरफ्त में होगा।

दिल्ली में बजा कांगड़ा जिला का डंका : डीसी डॉ. निपुण जिंदल को राष्ट्रीय पुरस्कार

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

हिमाचल विधानसभा सत्र : पहले ही दिन गरमाया माहौल, थोड़ी देर हंगामा

दफ्तर बंद करने को लेकर विपक्ष ने उठाए सवाल
तपोवन। हिमाचल में 14वीं विधानसभा का पहला सत्र आज धर्मशाला के तपोवन में शुरू हुआ। पहले ही दिन सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने हंगामा कर दिया। हिमाचल में पूर्व सरकार के फैसलों को पलटने के विरोध में हुआ। विपक्ष ने दफ्तर और संस्थान डिनोटिफाइ करने पर सवाल उठाए। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सरकार के निर्णयों पर आपत्ति जताई। कहा कि इस तरह फैसले पलटना ठीक नहीं है।
हिमाचल विधानसभा शीतकालीन सत्र : कार्यवाही शुरू, सीएम-डिप्टीसीएम ने ली शपथ

वहीं विपक्ष ने सरकार बनते 10 दिन में ओपीएस लागू करने के कांग्रेस के वादे पर सवाल उठाया। कहा कि वादा पूरा क्यों नहीं हुआ। थोड़ी देर तक हंगामा होता रहा। इसके बाद सदस्यों की शपथ शुरू हुई।

बता दें कि सुक्खू सरकार ने पूर्व सरकार के अप्रैल के बाद फैसलों का रिव्यू करने का निर्णय लिया है। इसके तहत सरकार ने कई ऑफिस और संस्थान डिनोटफाइ किए हैं। भाजपा इसका विरोध कर रही है। भाजपा ने सड़क से सदन तक विरोध की चेतावनी दी है।

 

7 जनवरी से पहले हिमाचल विधानसभा चुनावी खर्च का लेखा-जोखा करें जमा

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें