Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल में अब तक लोकसभा का सफर, एक चुनाव में थी 6 सीटें- डिटेल में जानें

1951 और 1957 में तीन सीटों पर हुए थे चुनाव

शिमला। लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल बज चुका है। हिमाचल में अंतिम चरण में एक जून को चार सीटों पर मतदान होगा। हिमाचल को लोग अपने मत का प्रयोग करके लोकसभा चुनाव में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। लोकसभा चुनावी बेला में हम आपको 1951 से अब तक के सफर के बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी देने जा रहे हैं।

 

शुरूआत में हिमाचल में लोकसभा की तीन सीटें थीं। 1951 और 1957 में तीन-तीन सीटें थीं। 1962 में चार सीटों पर चुनाव हुए थे। अगर हम 1967 लोकसभा चुनाव की बात करें तो 6 सीटों पर चुनाव हुए थे। उस वक्त महासू, शिमला (एससी), हमीरपुर, कांगड़ा, चंबा और मंडी सीटें थीं। 1971 में शिमला (एससी), मंडी, कांगड़ा और हमीरपुर सीटें अस्तित्व में आईं।

 

हिमाचल : श्री राम मंदिर के होर्डिंग्स हटाने से भाजपा खफा, चुनाव आयोग से शिकायत

 

बता दें कि 1951 में तीन सीटों मंडी, महासू, चंबा सिरमौर पर चुनाव हुए थे। 1957 में महासू, मंडी, चंबा सीटों पर चुनाव हुए। 1962 में चंबा, मंडी, महासू, सिरमौर (एससी) सीटों पर चुनाव हुए थे।

 

यह वही चुनाव था, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की हिमाचल की सक्रिय राजनीति में एंट्री हुई थी। महासू से वीरभद्र सिंह चुनाव जीते थे। 1967 में भी वीरभद्र सिंह ने महासू सीट पर जीत दर्ज की थी। शिमला (एससी) से पी सिंह, हमीरपुर से पीसी वर्मा, कांगड़ा से एच राज, चंबा से वी चंद और मंडी से ललित सैन चुनाव जीते थे।

हिमाचल : आचार संहिता में जमा हो सकेंगे 1500 रुपए वाले फॉर्म, निदेशालय ने किया स्पष्ट 

 

1971 में शिमला से एससी प्रताप सिंह, मंडी से वीरभद्र सिंह, कांगड़ा से विक्रम चंद और हमीरपुर नरैन चंद ने जीत दर्ज की थी। 1977 में हिमाचल की चारों सीटों पर भारतीय लोक दल ने प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की थी। लगातार तीन चुनाव जीत रहे पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह को भी हरा का मुंह देखना पड़ा था।

लोकसभा चुनाव : सोलन जिला में इन मतदान केंद्र के भवनों में परिवर्तन

 

मंडी सीट से गगन सिंह ने वीरभद्र सिंह को हराया था। शिमला (एससी) से बालक राम, कांगड़ा से दुर्गा चंद और हमीरपुर से रंजीत सिंह ने जीत दर्ज की थी। आपको बता दें कि यह इमरजेंसी के बाद वाला दौर था, जिसमें जनता ने कांग्रेस को नकार दिया था।

1977 के तीन साल बाद ही 1980 में फिर चुनाव हुए। इसमें कांग्रेस के प्रत्याशी शिमला (एससी) से कृष्ण दत्त, मंडी से वीरभद्र सिंह, कांगड़ा से विक्रम चंद महाजन व हमीरपुर नरैन चंद जीते थे।

 

हिमाचल : दो पश्चिमी विक्षोभ हो सकते हैं सक्रिय, बारिश का अनुमान-येलो अलर्ट

 

1984 में भी कांग्रेस प्रत्याशियों शिमला (एससी) से केडी सुलतानपुरी, मंडी से पंडित सुखराम, कांगड़ा से चंद्रेश कुमारी और हमीरपुर से नरैन चंद ने चुनाव जीता था। हमीरपुर से भाजपा ने प्रेम कुमार धूमल को टिकट दी थी, लेकिन वह हार गए थे।

1989 लोकसभा चुनाव की बात करें तो कांग्रेस ने एक सीट जीती थी। तीन भाजपा के खाते में गई थीं। शिमला (एससी) केडी सुल्तानपुरी जीतने में कामयाब रहे थे। मंडी से महेश्वर सिंह ने सुखराम को हराया था। कांगड़ा में शांता कुमार व हमीरपुर में प्रेम कुमार धूमल जीते थे।

हिमाचल : आचार संहिता में जमा हो सकेंगे 1500 रुपए वाले फॉर्म, निदेशालय ने किया स्पष्ट

 

1991 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और भाजपा के बीच मुकाबला बराबरी का रहा है। दोनों पार्टियों ने दो-दो सीटों पर जीत दर्ज की। कांग्रेस ने शिमला (एससी) और मंडी तथा भाजपा ने कांगड़ा और हमीरपुर सीट पर जीत दर्ज की।

शिमला (एससी) से केडी सुलतानपुरी, मंडी पंडित सुखराम जीते। कांगड़ा से डीडी खनूरिया और हमीरपुर से प्रेम कुमार धूमल ने जीत दर्ज की।

1996 की बात करें तो कांग्रेस ने चारों सीटों पर जीत दर्ज की। शिमला (एससी) से केडी सुलतानपुरी, मंडी से पंडित सुखराम, कांगड़ा से सत महाजन और हमीरपुर से मेजर जनरल सेवानिवृत्त विक्रम सिंह जीते।

लोकसभा चुनाव : बिना दस्तावेज नहीं ले जा सकेंगे 50 हजार से अधिक की राशि

 

सत महाजन ने भाजपा प्रत्याशी शांता कुमार और मेजर जनरल सेवानिवृत्त विक्रम सिंह ने प्रेम कुमार धूमल को हराया। वहीं, केडी सुल्तानपुरी ने वीरेंद्र कश्यप और पंडित सुखराम ने अदान सिंह ठाकुर को मात दी थी।

1998 के लोकसभा चुनाव में मुकाबला 3-1 का रहा था। भाजपा ने तीन और कांग्रेस ने एक सीट पर जीत दर्ज की थी। शिमला (एससी) से कांग्रेस के केडी सुलतानपुरी जीते थे।

मंडी से भाजपा प्रत्याशी महेश्वर सिंह ने कांग्रेस की प्रतिभा सिंह को हराया था। कांगड़ा में शांता कुमार ने कांग्रेस प्रत्याशी सत महाजन को हराया था। हमीरपुर से सुरेश चंदेल चुनाव जीतकर लोकसभा गए थे।

हिमाचल बागी नेताओं का मामला : सुप्रीम कोर्ट का विधानसभा अध्यक्ष के फैसले पर स्टे से इनकार

 

1999 लोकसभा चुनाव की बात करें तो शिमला (एससी) से हिमाचल विकास कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़े कर्नल धनी राम शांडिल ने जीत दर्ज की थी। मंडी में भाजपा के महेश्वर सिंह ने कांग्रेस के प्रत्याशी कौल सिंह ठाकुर को हराया था।

कांगड़ा में शांता कुमार ने सत महाजन को मात दी थी। हमीरपुर से भाजपा के सुरेश चंदेल ने ठाकुर राम लाल हराकर एक बार फिर लोकसभा की दहलीज लांघी थी।

लोकसभा चुनाव : कांगड़ा में धारा-144, लाठी लेकर चलने पर भी होगी मनाही

 

2004 के लोकसभा चुनाव में शिमला (एससी) सीट से कांग्रेस की टिकट पर कर्नल धनी राम शांडिल चुनाव लड़े और जीते थे। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी हीरा नंद कश्यप को हराया था। मंडी से प्रतिभा सिंह ने भाजपा प्रत्याशी महेश्वर सिंह को मात दी थी।

हमीरपुर से भाजपा के सुरेश चंदेल ने फिर ठाकुर राम लाल को हराया। कांगड़ा से कांग्रेस के चंद्र कुमार ने भाजपा के दिग्गज शांता कुमार को हराया था। यह चुनाव काफी रोचक रहा था। उस वक्त ऐसे नतीजे की उम्मीद कम की जा रही थी।

हमीरपुर : इन नंबरों पर करें आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत 

 

 

लोकसभा चुनाव 2009 की बात करें तो कांगड़ा से भाजपा के डॉ. राजन सुशांत ने कांग्रेस प्रत्याशी चंद्र कुमार को हराया था। मंडी से वीरभद्र सिंह ने भाजपा के महेश्वर सिंह को मात दी थी। मंडी का यह चुनाव भी काफी रोचक रहा था। वीरभद्र सिंह मात्र करीब 13 हजार 997 मतों से चुनाव जीते थे।

इस लोकसभा चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने मंडी संसदीय क्षेत्र में ही प्रचार किया था। वह अन्य संसदीय क्षेत्रों में भी प्रचार के लिए नहीं निकले थे। अपने संसदीय क्षेत्र के अलावा मात्र उन्होंने कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में चंबा के चौगान नंबर में दो ही जनसभा की थी।

लोकसभा चुनाव : मंडी में उड़न दस्ते गठित, रिश्वत देने और लेने वालों की नहीं खैर 

 

वह भी इसलिए हुआ था कि चंबा का भरमौर क्षेत्र मंडी संसदीय क्षेत्र में पड़ता है। वह राख साइड अपने चुनाव प्रचार को पहुंचे थे। इसके चलते उन्होंने चौगान दो में जनसभा करने को हामी भरी थी।

2009 में हमीरपुर से अनुराग ठाकुर ने नरेंद्र ठाकुर और शिमला से वीरेंद्र कश्यप ने कर्नल धनी राम शांडिल को हराया था। 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने क्लीन स्विप करते हुए चारों सीटों पर जीत दर्ज की थी। हमीरपुर से अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र राणा को हराया था। कांगड़ा में शांता कुमार ने चंद्र कुमार, मंडी में राम स्वरूप शर्मा ने प्रतिभा सिंह और शिमला में वीरेंद्र कश्यप ने कांग्रेस के मोहन लाल ब्राक्टा को मात दी थी।

लोकसभा चुनाव : हिमाचल में 5638422 मतदाता, 138918 पहली बार डालेंगे वोट

 

2019 लोकसभा चुनाव में भी भाजपा ने चारों सीटों पर शानदार जीत दर्ज की थी। कांग्रेस प्रत्याशियों को बुरी तरह हार का मुंह देखना पड़ा था। कांगड़ा से किशन कपूर, मंडी से राम स्वरूप शर्मा, हमीरपुर से अनुराग ठाकुर और शिमला से सुरेश कश्यप ने जीत दर्ज की थी।

ऊना-इंदौर ट्रेन शुरू, हिमाचल से अब सीधा प्रयागराज जा सकेंगे लोग

 

मंडी के सांसद राम स्वरूप शर्मा के निधन के बाद 2021 में उपचुनाव हुआ। इसमें कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह ने मंडी से जीत दर्ज की। अब देखना बाकी है कि इस बार लोकसभा चुनाव 2024 में स्थिति क्या रहती है। 1998 के बाद हमीरपुर सीट पर कांग्रेस को हार का मुंह ही देखती आ रही है।

 

 

फॉर्म पर पूर्व पीएम इंदिरा गांधी और सीएम सुक्खू के फोटो पर जताई आपत्ति

लोकसभा चुनाव : कांगड़ा में धारा-144, लाठी लेकर चलने पर भी होगी मनाही

 

 

ऊना : रक्कड़ कॉलोनी रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष चुने देश राज शर्मा 

हमीरपुर : इन नंबरों पर करें आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत 

 

लोकसभा चुनाव : मंडी में उड़न दस्ते गठित, रिश्वत देने और लेने वालों की नहीं खैर 

मंडी से लोकसभा चुनाव लड़ने की अटकलों पर जयराम ने लगाया विराम-पढ़ें खबर 

हिमाचल : ससुर पेंशनर तब भी बहू को मिलेंगे 1500 रुपए , परिवार नकल की जरूरी

 

Breaking : हिमाचल में HRTC कंडक्टर भर्ती का फाइनल रिजल्ट आउट

 

 

ऊना-इंदौर ट्रेन शुरू, हिमाचल से अब सीधा प्रयागराज जा सकेंगे लोग

 

लोकसभा चुनाव : कल होगा तिथियों का ऐलान, सोशल मीडिया पर होगी लाइव स्ट्रीम 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
Himachal Latest Una State News

ऊना : रक्कड़ कॉलोनी रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान चुने देश राज शर्मा

महासचिव के पद पर नहीं हो सका चुनाव

ऊना। हिमाचल के जिला ऊना में रक्कड़ कॉलोनी रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन हिमुडा कॉलोनी फेज 1 चिल्ड्रेन पार्क में संपन्न हुए। चुनाव में डॉ देश राज शर्मा को सर्वसम्मति से प्रधान चुना गया है। साथ ही तकनीकी कारणों के चलते नामांकन रद्द होने से महासचिव का चुनाव नहीं हो पाया। वहीं, चुनावी प्रक्रिया के दौरान हंगामा भी हुआ और कुछ लोग चुनावी प्रक्रिया से असंतुष्ट भी दिखे।

 

लोकसभा चुनाव : मंडी में उड़न दस्ते गठित, रिश्वत देने और लेने वालों की नहीं खैर

बता दें कि प्रधान पद के लिए डॉ देश राज शर्मा और महासचिव पद के लिए रणजीत सिंह ने ही नामांकन दाखिल किया था। जांच में देश राज शर्मा का प्रधान पद के लिए नामांकन सही पाया गया। वहीं, महासचिव पद के लिए रणजीत सिंह का नामांकन किन्हीं कारणों से अस्वीकर कर दिया गया। इसके बाद नियमानुसार डॉ देश राज शर्मा को प्रधान पद के लिए निर्विरोध रूप से चुना गया।

हिमाचल में चढ़ा पारा, इस दिन से मौसम बिगड़ने का अनुमान-जानें अपडेट

 

फैसला लिया गया कि आने वाले समय में कार्यकारिणी विस्तार से साथ महासचिव के पद को भर लिया जाएगा। चुनाव के दौरान पूर्व प्रधान सर्वजीत सिंह, परमजीत कौरस चतर सिंह मन्हास, सतीश ओहरी, विवेक जसवाल, जय गोपाल शर्मा, राजेश चब्बा, देवेन्द्र चंदेल, मंजु वर्मा, नीना अग्निहोत्री, नीना सैणी व नीता शर्मा आदि मौजूद थे।

रक्कड़ कॉलोनी रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के नवनिर्वीचित प्रधान डॉ देश राज शर्मा उनके चयन के लिए कॉलोनी वासियों का आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि वह कॉलोनी के लोगों को साथ लेकर विकास सुनिश्चित करवाएंगे।

हमीरपुर : इन नंबरों पर करें आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत

पूर्व प्रधान सर्वजीत सिंह ने बताया कि एसोसिएशन के चुनाव संपन्न हुए हैं। इसमें डॉ देश राज शर्मा को प्रधान चुना गया है। महासचिव के पद के लिए प्रत्याशी का नामांकन अस्वीकार होने के चलते चुनाव नहीं हो सका।

वहीं, रक्कड़ कॉलोनी रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के चुनाव से कुछ लोग असंतुष्ट भी दिखे। उन्होंने चुनाव लोकतांत्रिक तरीके से न करवाने के आरोप लगाते हुए हंगामा भी किया। इसको लेकर चुनावी बैठक में कुछ देर के लिए हंगामा भी हुआ।

लोकसभा चुनाव : मंडी में उड़न दस्ते गठित, रिश्वत देने और लेने वालों की नहीं खैर 

 

बड़ी देर तक बहसबाजी और और आरोप-प्रत्यारोप का दौर चलता रहा। दूसरे पक्ष का दावा है कि चुनाव को लेकर कोई भी सहमति नहीं बन पाई। इसके बाद सभी कॉलोनी वासियों ने एक कमेटी बनाने का फैसला लिया। कमेटी में राजेंद्र जसवाल, एसपी शर्मा, खुशी राम शर्मा, केडी शर्मा को शामिल किया गया।

 

शिमला जाखू मंदिर में बना एस्केलेटर बंद, दो दिन पहले हुआ था शुरू

 

हालांकि, नवनिर्वाचित प्रधान डॉ देश राज शर्मा और पूर्व प्रधान सर्वजीत सिंह ने इस बातों को खारिज किया है। डॉ देश राज शर्मा ने कहा कि चुनावी बैठक में कुछ लोग असंतुष्ट जरूर थे, लेकिन बाद में सब मान गए थे। कमेटी गठित करने की बात भी गलत है। चुनाव पूरे लोकतांत्रिक तरीके से हुए हैं। पूरे प्रक्रिया अपनाई गई है।

लोकसभा चुनाव : न्यूज पेपर और टीवी चैनल पर बताना होगा क्यों दी आपराधिक पृष्ठभूमि वाले को टिकट

 

मंडी से लोकसभा चुनाव लड़ने की अटकलों पर जयराम ने लगाया विराम-पढ़ें खबर 

हिमाचल : ससुर पेंशनर तब भी बहू को मिलेंगे 1500 रुपए , परिवार नकल की जरूरी

 

Breaking : हिमाचल में HRTC कंडक्टर भर्ती का फाइनल रिजल्ट आउट

 

 

ऊना-इंदौर ट्रेन शुरू, हिमाचल से अब सीधा प्रयागराज जा सकेंगे लोग

 

लोकसभा चुनाव : कल होगा तिथियों का ऐलान, सोशल मीडिया पर होगी लाइव स्ट्रीम 

 

शिमला में मुख्यमंत्री के आवास ओक ओवर पहुंचे JOA IT 817 के अभ्यर्थी

 

हिमाचल महिला सम्मान निधि योजना, यहां फ्री मिलेंगे फॉर्म, कौन से लगेंगे दस्तावेज- जानें

 

लोकसभा चुनाव : हिमाचल की चार में से दो सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी घोषित 

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल : कांग्रेस के 6 बागियों के विधानसभा क्षेत्र में होंगे उपचुनाव-शेड्यूल जारी

लोकसभा चुनाव के साथ होगी वोटिंग

 

शिमला। लोकसभा चुनाव के साथ ही हिमाचल के 6 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव होंगे। उपचुनाव को लेकर शेड्यूल जारी कर दिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने लोकसभा चुनाव तिथियों की घोषणा के साथ राज्यों के उपचुनाव की तिथियों की भी घोषणा कर दी है।

हिमाचल के ये 6 विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस के बागियों के विस क्षेत्र हैं। इसमें धर्मशाला, सुजानपुर, लाहौल स्पीति, बड़सर, गगरेट और कुटलैहड़ शामिल हैं। इन विधानसभा क्षेत्रों में लोकसभा के सातवें  चरण के साथ मतदान होगा।

वोटिंग 1 जून 2024 शनिवार को होगी। साथ ही चार जून को रिजल्ट निकलेगा। नामांकन की तिथि 14 मई, 2024 रहेगी। नामांकन की छंटनी 15 मई को होगी। 17 मई को नामांकन वापस लिए जा सकते हैं।

मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- जयराम और राजीव बिंदल को कुर्सी की भूख, दोनों में भी लड़ाई

 

बता दें कि हिमाचल के उक्त 6 विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी जीते थे। धर्मशाला से पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा, हमीरपुर जिला के सुजानपुर से राजेंद्र राणा, बड़सर से इंद्रदत्त लखनपाल, लाहौल स्पीति से रवि ठाकुर,  गगरेट से चैतन्य  और कुटलैहड़ से देवेंद्र भुट्टो जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। राज्यसभा चुनाव के दौरान उक्त 6 नेताओं ने कांग्रेस के प्रत्याशी को वोट न डालकर भाजपा प्रत्याशी को वोट डाला।

हिमाचल : पति ने डंडे से पीटकर ले ली 30 साल छोटी पत्नी की जान, खुद भी उठाया खौफनाक कदम

इसके बाद हिमाचल विधानसभा स्पीकर कुलदीप सिंह पठानिया ने दल विरोधी कानून के तहत 6 विधायकों की सदस्यता अयोग्य करार दे दी। हालांकि, बागी सुप्रीम कोर्ट भी पहुंचे हैं। अब चुनाव आयोग ने हिमाचल की 6 विधानसभा क्षेत्रों में भी उपचुनाव का ऐलान कर दिया है।

Breaking : लोकसभा चुनाव-2024 का बजा बिगुल, तिथियों का ऐलान-हिमाचल के 6 विस क्षेत्रों में भी होंगे उपचुनाव

अब दिलचस्प होगा कि कांग्रेस इन क्षेत्रों से किसे चुनावी मैदान में उतारती है और बागियों का रुख क्या रहता है। क्या भाजपा बागियों को टिकट देती है या नहीं।

गौरतलब है कि हिमाचल में लोकसभा चुनाव के लिए भी 1 जून 2024 को वोट डलेंगे। साथ ही मतों की गिनती 4 जून को होगी।

 

 

 

ऊना-इंदौर ट्रेन शुरू, हिमाचल से अब सीधा प्रयागराज जा सकेंगे लोग

 

लोकसभा चुनाव : कल होगा तिथियों का ऐलान, सोशल मीडिया पर होगी लाइव स्ट्रीम 

 

शिमला में मुख्यमंत्री के आवास ओक ओवर पहुंचे JOA IT 817 के अभ्यर्थी

 

हिमाचल महिला सम्मान निधि योजना, यहां फ्री मिलेंगे फॉर्म, कौन से लगेंगे दस्तावेज- जानें

 

लोकसभा चुनाव : हिमाचल की चार में से दो सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी घोषित 

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Una State News

ऊना निजी बस यूनियन चुनाव की तिथि तय, ऑपरेटर्स की बैठक में प्रस्ताव पारित

26 जनवरी 2024 को होंगे

ऊना। हिमाचल के ऊना जिला के घालुवाल रेस्ट हाउस में जिला ऊना निजी बस ऑपरेटर्स की बैठक हुई। इसमें निजी बस मालिकों के समक्ष आ रही समस्या के बारे में गहनता से विचार विमर्श हुआ। विशेष तौर पर जिला ऊना निजी बस यूनियन के चुनाव के बारे में चर्चा हुई। सर्वसम्मति से 26 जनवरी 2024 को चुनाव करवाने का प्रस्ताव पारित किया।

मंडी : CRPF जवान शौकत अली हुए सुपुर्द-ए-खाक, सैकड़ों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

 

जिला ऊना के सभी बस ऑपरेटर से आह्वान किया गया कि 26 जनवरी को घालुवाल रेस्ट हाउस में 11 बजे सुबह पहुंच कर चुनावी प्रक्रिया का हिस्सा बने।

Breaking : हिमाचल वन मित्र भर्ती फिजिकल टेस्ट को लेकर बड़ी अपडेट- पढ़ें खबर 

 

बैठक में राजेश पराशर, मोहिंदर मनकोटिया, सुकेश ठाकुर, बब्बू प्रधान, दिनेश सैनी, संजीव रायजादा, संदीप शर्मा, राम प्रकाश शर्मा, संजू ठाकुर, शशि शर्मा, गुलशन ठाकुर, जगमोहन जसवाल, दविंदर जसवाल, अक्षित पूरी, कन्नू शर्मा, शाम जसवाल, नरिंदर शारदा, रिंकू, काला और मनन बॉबी मौजूद रहे।

हिमाचल : कांगड़ा, ऊना, हमीरपुर में सुबह और शाम गिर रहा तापमान, जानें मौसम अपडेट

 

शिमला : नाना पाटेकर, राजपाल यादव ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू से मुलाकात की

 

मंडी : गड्ढे में गया टायर, बैलेंस बिगड़ा और पलटी बस, 25 यात्रियों की अटकी सांसें

शिमला : किसान-बागवान 26 को नारकंडा से सचिवालय तक निकालेंगे वाहन रैली 

शिमला : टैक्सी ऑपरेटरों का आरोप 6 गुणा बढ़ाया स्पेशल रोड टैक्स, किया प्रदर्शन

हिमाचल में क्यों लगाई गेस्ट टीचर पॉलिसी पर रोक, क्या बोले सीएम-पढ़ें खबर

हरिपुर में भगवान श्री राम का 800 साल पुराना मंदिर, लड़ रहा अस्तित्व की जंग-यादों में न रह जाए
टैरेस-शिमला वाया कोटला रात्रि बस सेवा होगी शुरू, पठानकोट-चिंतपूर्णी होगी बहाल

देहरा : 33 केवी और 11 केवी फीडर में इस दिन बंद रहेगी बिजली- पढ़ें खबर 
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

धर्मशाला नगर निगम महापौर व उपमहापौर के चुनाव की तिथि तय-जानें

शपथ समारोह भी इस दिन ही होगा आयोजित

धर्मशाला। हिमाचल के कांगड़ा जिला की नगर निगम धर्मशाला के महापौर व उपमहापौर के चुनाव की तिथि तय हो गई है। चुनाव दो दिसंबर को होंगे। अतिरिक्त उपायुक्त सौरभ जस्सल ने बताया कि नगर निगम धर्मशाला के महापौर व उप-महापौर के लिए चुनाव व शपथ समारोह दो दिसंबर 2023 को दोपहर 3 बजे होगा।

हिमाचल पुलिस आर्केस्ट्रा की बड़ी उपलब्धि, हॉलीवुड एक्टर माइकल डगलस की मिली शाबाशी

 

यह समारोह नगर निगम धर्मशाला के बैठक कक्ष में निर्धारित किया गया है। इस संदर्भ में अधिसूचना जारी कर दी है।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र 19 दिसंबर से, अधिसूचना जारी

 

उन्होंने नगर निगम धर्मशाला के सभी पार्षदों से आग्रह किया कि वह निर्धारित तिथि व समय पर बैठक में भाग लेना सुनिश्चित करें ।

Breaking : हिमाचल कैबिनेट बैठक की आगामी तिथि तय, इस दिन होगी

 

 

उत्तरकाशी सिल्क्यारा टनल से सकुशल बाहर निकला हिमाचल का लाल, विशाल के घर में जश्न

 

कांगड़ा में वन मित्र भर्ती को लेकर क्या बोले मुख्य अरण्यपाल धर्मशाला पढ़ें खबर 

हिमाचल पुलिस आर्केस्ट्रा की गोवा में धमाल : गाया तिरंगा-अमेरिकी एक्टर ने भी की तारीफ

नगरोटा बगवां डबल मर्डर : आरोपी बोला, भाई-भाभी को जान से मारने का नहीं था इरादा 

कांगड़ा : दुराना नडोली के पास कार और स्कूटी में जोरदार भिड़ंत, दो भाईयों की गई जान

हिमाचल : किन्नौर और लाहौल-स्पीति की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी, बढ़ी ठंड
हिमाचल के CRPF हवलदार ने एके 47 से खुद को मारी गोली, दिवाली पर आए थे घर

Job Alert कुल्लू : सेल्स ऑफिसर और ब्रांच रिलेशनशिप मैनेजर के 200 पदों पर भर्ती

हिमाचल पुलिस आर्केस्ट्रा आज गोवा में मचाएगा धमाल, न करें मिस- यहां देखें 

हिमाचल कैबिनेट विस्तार : बस हाईकमान से हरी झंडी का इंतजार

हिमाचल में मौसम ने बदली करवट, छाए बादल- जानें 3 दिसंबर तक की अपडेट 

नगरोटा बगवां डबल मर्डर : वाया लंज, नूरपुर दिल्ली भागा था आरोपी, गोवा, मथुरा भी रहा
हिमाचल वन मित्र भर्ती, इस दिन से करें एप्लाई, यह होगी लास्ट डेट- यहां से लें आवेदन पत्र 
हिमाचल के इन स्कूलों में ‘खिचड़ी’ को लेकर सरकार का बड़ा फैसला- जानें

नगरोटा बगवां और कस्बा कोटला में होंगे सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के साक्षात्कार 
बीएड सत्र 2023-24 के लिए खाली सीटों को लेकर HPU का बड़ा फैसला

BSF, CRPF, ITBP, SSB में कांस्टेबल की भर्ती : युवतियों के लिए 2799 पद
हिमाचल : सरकारी स्कूलों में पहली कक्षा से ही शुरू होगी इंग्लिश मीडियम की पढ़ाई

कांगड़ा : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के पदों पर निकली भर्ती- भरे जाएंगे 320 पद
U-19 Asia Cup : भारतीय टीम में खेलेगा नूरपुर का इनेश, मां ने परखा था लाडले का जुनून 

SBI में ऑफिसर के पदों पर भर्ती, हिमाचल सहित चंडीगढ़ सर्किल के लिए 300 पद
हिमाचल में प्राइवेट जॉब के लिए eemis पोर्टल पर कैसे करें पंजीकरण और आवेदन-जानें

हिमाचल : कर्मचारियों के डीए और फाइव डे वीक की मांग पर क्या बोले सुक्खू-जानें
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra

पालमपुर नगर निगम उपचुनाव: पहले हक की जीती लड़ाई, अब चुनाव में विजयी पाई

वार्ड दो में कांग्रेस का वर्चस्व बरकरार

पालमपुर। नगर निगम पालमपुर के वार्ड दो के उपचुनाव में कांग्रेस की बादशाहत बरकरार रही है। कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी राधा सूद ने भाजपा की रेणु कटोच को करारी शिकस्त दी। वार्ड दो उपचुनाव में 1036 मतों में राधा सूद को 739 तो रेणु कटोच को 288 मत मिले। 9 वोट नोटा को गए।
अपने हक के लिए लंबी लड़ाई के बाद राधा सूद पार्षद बनने में कामयाब रहीं।

कुल्लू : खलाड़ा नाला के पास भूस्खलन, सड़क पर आ गिरी विशाल चट्टानें

 

वह पालमपुर नगर परिषद की अध्यक्ष रह चुकी हैं। नगर निगम पालमपुर के पिछले चुनाव में राधा सूद को बड़ा झटका लगा था। अवैध कब्जे की शिकायत के चलते वह चुनाव नहीं लड़ पाई थीं। इसके बाद से ही उनकी हक की लड़ाई शुरू हुई थी।

शिमला नगर निगम चुनाव: पहले राउंड में भाजपा पर भारी पड़ी कांग्रेस-पढ़ें खबर

 

बता दें कि 2021 में नगर निगम पालमपुर चुनाव में राधा सूद वार्ड दो से चुनाव मैदान में उतरी थीं। विरोधी पक्ष ने इनके परिवार पर अवैध कब्जे का आरोप लगाते हुए सहायक निर्वाचन अधिकारी न्यायालय में एक अपील दायर की थी। अपील पर सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम की अदालत में इसकी सुनवाई हुई। सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम की अदालत ने अपील को सही मानकर 26 मार्च 2021 को राधा सूद के खिलाफ फैसला सुनाया गया था।

पझौता : किसान की बेटी कविता बनीं केमिस्ट्री की असिस्टेंट प्रोफेसर

राधा सूद को चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य करार घोषित की गईं। राधा सूद नगर निगम का चुनाव नहीं लड़ सकी थीं। राधा सूद के चुनाव लड़ने को अयोग्य करार देने के बाद उनकी चाची सोना सूद को वार्ड 2 से कांग्रेस प्रत्याशी बनाया। उन्होंने जीत दर्ज की।

कुल्लू : खलाड़ा नाला के पास भूस्खलन, सड़क पर आ गिरी विशाल चट्टानें

 

पर राधा सूद यहीं रुकने वाली नहीं थीं। उन्होंने सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम की अदालत के फैसले को मंडलायुक्त न्यायालय धर्मशाला में चुनौती दी। मामले की सुनवाई मंडलायुक्त न्यायालय धर्मशाला में चली। 10 जनवरी को मंडलायुक्त न्यायालय ने सहायक निर्वाचन अधिकारी पालमपुर के फैसले को निरस्त करके राधा सूद के पक्ष में फैसला सुनाया। इसके बाद वार्ड नंबर दो का चुनाव को निरस्त कर दिया गया। वार्ड दो के लिए दो मई को उपचुनाव हुआ। इसमें राधा सूद ने 451 मतों से विजयी प्राप्त की है।

हिमाचल में बढ़ेगी कोर्ट फीस, बंद होंगे ये स्टाम्प पेपर, कैबिनेट बैठक में लिया फैसला 

शिमला नगर निगम चुनाव: पहले राउंड में भाजपा पर भारी पड़ी कांग्रेस-पढ़ें खबर 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

शिमला MC चुनाव: कांग्रेस ने टिकट को मांगे आवेदन, भाजपा को फैसले का इंतजार

दोनों ही पार्टियां जीत के कर रहीं दावे

शिमला। नगर निगम शिमला के चुनाव का ऐलान होने के साथ ही कांग्रेस और भाजपा ने नगर निगम में काबिज होने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। भाजपा ने चुनाव प्रभारी, वार्ड प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं। दूसरी तरफ कांग्रेस ने भी चुनाव समितियों का गठन कर दिया है। दोनों ही पार्टियां नगर निगम पर जीत के अपने-अपने दावे पेश कर रही हैं तो इसके लिए जुबानी जंग भी तेज हो गई है। टिकटों को लेकर कांग्रेस ने आवेदन मांगें हैं तो भाजपा कोर्ट के फैसले के इंतजार में है।

संगड़ाह-हरिपुरधार मार्ग पर खाई में लुढ़का टिप्पर, युवक की गई जान

 

कांग्रेस नेता व शिमला ग्रामीण अध्यक्ष यशवंत छाजटा ने कहा कि कांग्रेस नगर निगम के चुनाव को लेकर पूरी तरह तैयार है। कमेटियों का गठन कर लिया गया है। तजिंदर पाल बिट्टू को ऑब्जर्वर और कैबिनेट मंत्री हर्षवर्धन चौहान को स्क्रीनिंग कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है। टिकटों को लेकर कांग्रेस ने आठ अप्रैल तक आवेदन मांगे हैं, उसके बाद स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में नाम तय कर हाईकमान को भेजे जाएंगे। छाजटा ने फर्जी वोट बनाने के भाजपा के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि इस तरह के हथकंडे भाजपा अपनाती है। पूर्व भाजपा सरकार में नगर निगम वार्डों की संख्या इसी मकसद से बढ़ाई थी, फर्जी तरीके से चुनाव नहीं जीते जा सकते हैं। शहर की जनता सब जानती हैं।

हिमाचल घूमने आई महिला पर्यटक को वॉल्वो बस ने मारी टक्कर, गई जान

वहीं, भाजपा मीडिया सह प्रभारी करण नंदा ने कहा कि 34 वार्डों में प्रवासी प्रभारी व सह प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। बैठकों का दौर जारी है। कांग्रेस 2017 की वोटर लिस्ट पर चुनाव करवा रही है। कांग्रेस पार्टी चुनाव से डरी है, रोस्टर की घोषणा से यह साफ हो गया है। 9 अप्रैल को प्रांत के सह प्रभारी बैठक करेंगे। वार्डों को 41 से घटाकर 34 करने का फैसला भी हाईकोर्ट में सुरक्षित है, जैसे ही यह आता है, भाजपा अपने प्रत्याशियों की लिस्ट फाइनल करेगी।

हिमाचल : भांग की खेती लीगल करने के मामले में बनाई कमेटी, एक माह में देगी रिपोर्ट

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

CRPF में कांस्टेबल के एक लाख से अधिक पदों पर होगी भर्ती-जानें डिटेल

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Solan State News

कश्यप का खुलासा: कांग्रेस ने चुनाव के समय महिलाओं के खाते में डाले 1,500 रुपए

बोले- कांग्रेस ने महिलाओं के साथ किया बड़ा धोखा
सोलन। हिमाचल भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने महिलाओं को 1,500 रुपए देने के मामले में कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाया है। सुरेश कश्यप ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हिमाचल की महिलाओं के साथ बड़ा धोखा किया है। जब विधानसभा चुनाव चल रहा था, तब कांग्रेस के नेताओं ने महिलाओं से एक नीले रंग का फॉर्म भरवाया था।
इस फॉर्म भरने के बाद वादा किया गया था कि जल्द ही महिलाओं के खाते में 1,500 रुपए प्रति माह मिलने शुरू हो जाएंगे। चुनाव के समय कांग्रेस के नेताओं और कांग्रेस पार्टी के मंडल यूनिट ने फॉर्म भरने वाली कुछ महिलाओं के खाते में स्वयं 1,500 रुपए डाल दिए थे।
कश्यप का खुलासा: कांग्रेस ने चुनाव के समय महिलाओं के खाते में डाले 1,500 रुपए
अब सरकार बने 3 महीने हो चुके हैं पर महिलाएं अभी भी इंतजार कर रही हैं कि कब 1,500 रुपए प्रति माह उनको मिलने शुरू होंगे। कभी यह सरकार एक सब कमेटी का गठन करती है, कभी उसमें विचार मांगती है और अब तो यह हाल हो गए हैं कि इस सरकार ने अपने मंत्री धनीराम शांडिल द्वारा एक बयान भी जारी करवाया कि अब ग्रामसभा तय करेगी कि 1,500 रुपए हिमाचल प्रदेश की किस महिलाओं को मिलेंगे।
उन्होंने कहा कि जब वादा करने की बात आई थी तो हिमाचल की सभी महिलाओं को 1,500 देने का वादा कर डाला ,पर अब जब वादा पूरा की बात आ रही है तो घर-घर में कांग्रेस सरकार ने दरार पैदा करनी शुरू कर दी है।जब ग्राम पंचायत चयन करेगी कि घर की किस महिला को 1,500 रुपए मिलेंगे तो क्या इससे एक घर में दरार पैदा नहीं होगी।
शिमला : विज्ञान विषय में अव्वल छात्र नवाजे, 63 छात्रों को मिला पुरस्कार
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता के साथ झूठ बोल के सत्ता में आई है और बड़ी जल्दी ही झूठ की पोल जनता के बीच में एक खुलनी शुरू हो गई है।
सरकार ने हर वर्ग के साथ धोखा किया है और किसी भी प्रकार की गारंटी पूरी होती नहीं दिखाई दे रही है।
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पिछले चुनाव के मुकाबले 4 फीसदी अतिरिक्त मतदान महिलाओं ने किया है, पर इन महिलाओं के साथ तो कांग्रेस पार्टी में धोखा ही कर डाला है।

https://youtu.be/a0-tDoF-9_o
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल विस चुनाव : इन सीटों पर करीबी रहा मुकाबला-सराज में बड़ी जीत

भोरंज में सबसे कम मतों से जीते कांग्रेस प्रत्याशी

शिमला। हिमाचल में कांग्रेस ने सत्ता में वापसी की है। हिमाचल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने स्पष्ट बहुमत हासिल करते हुए 40 सीटों पर जीत दर्ज की है। भाजपा को 25 सीटें मिली हैं। तीन पर आजाद ने जीत दर्ज की है। आठ सीटों पर तो मुकाबला काफी करीबी रहा है।

हिमाचल विस चुनाव: कहां से कौन जीता, किसको कितनी सीटें-कितना रहा मार्जन-जानें

इसमें पांच पर कांग्रेस प्रत्याशियों तो तीन पर भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। भोरंज में हार जीत का फैसला पोस्ट बैलेट पेपर ने किया है। ईवीएम में भाजपा प्रत्याशी डॉ. अनिल धीमान 68 वोट से आगे थे। पर पोस्टल बैलेट की गिनती में वह कांग्रेस के सुरेश कुमार से 60 मतों से हार गए।

इन सीटों पर करीबी रही टक्कर

भोरंज में कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश कुमार ने 60,रामपुर में कांग्रेस प्रत्याशी नंद लाल ने 567, शिलाई कांग्रेस प्रत्याशी हर्षवर्धन चौहान ने 382  श्रीरेणुका जी में कांग्रेस प्रत्याशी विनय कुमार ने 860 और सुजानपुर कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र राणा ने 399 मतों से जीत दर्ज की।  बिलासपुर  में भाजपा प्रत्याशी त्रिलोक जंबाल 276, दरंग से भाजपा प्रत्याशी पूर्ण चंद 618 और श्रीनैना देवी से भाजपा रणधीर शर्मा 171 मतों से जीते हैं।

हिमाचल विधानसभा चुनाव: कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत-आंकड़ा किया पार 

बड़े मार्जन से यहां जीत की दर्ज

सबसे अधिक मार्जन से जीत दर्ज करने की बात करें तो इन विधानसभा क्षेत्रों में 10 हजार से अधिक मतों से जीत दर्ज हुई है। सराज में तो सबसे बड़ी जीत जयराम ठाकुर ने दर्ज की है। वह 38183 मतों से जीते हैं। बड़सर से कांग्रेस प्रत्याशी इंद्रदत्त लखनपाल 13792, गगरेट से कांग्रेस प्रत्याशी चैतन्य शर्मा 15685, हमीरपुर से आजाद प्रत्याशी आशीष शर्मा 12899, कांगड़ा से भाजपा प्रत्याशी पवन काजल ने 19834, करसोग से भाजपा प्रत्याशी दीप राज ने 10534, मंडी से भाजपा प्रत्याशी अनिल शर्मा ने 10006, नगरोटा बगवां से कांग्रेस प्रत्याशी आरएस बाली ने 15892, नूरपुर से भाजपा प्रत्याशी रणबीर सिंह निक्का ने 18752, रोहड़ू से कांग्रेस प्रत्याशी मोहन लाल ब्राक्टा 19339 और शिमला ग्रामीण से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह 13860 मतों से जीत हासिल की है।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें