Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

ABVP का आरोप – हिमाचल के विश्वविद्यालयों का स्तर गिरा रही कांग्रेस सरकार

बोले – उच्च शिक्षण संस्थानों को राजनीति का अड्डा बना रहे

शिमला। छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने कांग्रेस सरकार पर प्रदेश के उच्च शिक्षण संस्थानों के शोषण के आरोप लगाए हैं।

ABVP ने कहा है कि सरकार सभी विश्वविद्यालयों का स्तर गिराने में लगी हुई है। शिक्षकों की भर्ती में भाई भतीजावाद को बढ़ावा देकर कांग्रेस के लोगों को नियुक्तियां दे रही है।

Breaking : हिमाचल में लेक्चरर स्कूल न्यू भर्ती के लिए पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न जारी

 

शिमला में पत्रकार वार्ता कर एबीवीपी के प्रदेश मंत्री आकाश नेगी ने आरोप लगाया कि हिमाचल प्रदेश के दूसरे विश्वविद्यालय सरदारपटेल विश्वविद्यालय मंडी में भी शिक्षकों को बायोमेट्रिक हाज़िरी का बहाना बना कर उनकी तनख्वाह नहीं दी जा रही।

इस कारण अध्यापक संघ भी विश्वविद्यालय में अपने कामकाज को छोड़ने के लिए तैयार हैं जिसके चलते छात्रों की पढ़ाई पर असर पड़ेगा।

Job Alert कांगड़ा : सुरक्षा गार्ड-सुरक्षा सुपरवाइजर के 150 पदों पर भर्ती, 19500 तक वेतन

 

वहीं, प्रदेश के दो प्रमुख कृषि विश्वविद्यालयों, वानिकी विश्वविद्यालय नौणी व कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में भी सरकार अपना हस्तक्षेप बढ़ाने में लगी है।

सरकार के रवैये के कारण छात्रों को स्कूल से भी कम सुविधाओं के साथ शिक्षा ग्रहण करनी पड़ रही है।

ABVP ने चेताया कि अगर सरकार ने जल्द से जल्द शिक्षण संस्थानों में मनमाना हस्तक्षेप बंद न किया तो भविष्य में सरकार को छात्रों का रोष झेलना पड़ेगा।

JOB – शिमला : सेल्स ऑफिसर के पदों के लिए होंगे साक्षात्कार, 32900 रुपए तक मिलेगी सैलरी

 

हिमाचल में इलेक्ट्रीशियन, फिटर, प्लंबर, मल्टी पर्पस वर्कर के 9 हजार पदों पर होगी भर्ती

हिमाचल लेक्चरर स्कूल न्यू भर्ती : किसी प्रश्न का नहीं देना उत्तर तो काला करना होगा विकल्प E

 

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का जन्मदिन : केक काटा, नाटी डाल मनाया जश्न

 

हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय नॉन टीचिंग स्टाफ भर्ती को लेकर अपडेट

हिमाचल लोक सेवा आयोग ने विभिन्न पदों के पर्सनैलिटी टेस्ट का शेड्यूल किया जारी

हमीरपुर : वर्ष 2024 के लिए दो स्थानीय अवकाश घोषित-आदेश जारी

कांगड़ा : कृषि के साथ आर्थिकी भी मजबूत कर रहीं वीरता की महिलाएं

HPBOSE : 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षा प्रश्न पत्र डिमांड को लेकर बड़ी अपडेट

कांगड़ा : तिरंगे में लिपटा आया लाल, मां ने दूल्हे की तरह सजाकर दी अंतिम विदाई

हिमाचल कैबिनेट बैठक : नए साल के पहले दिन 3 बड़े तोहफे, बेरोजगार युवाओं को बड़ी राहत

चंबा : सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर और HR के 274 पदों पर होंगे साक्षात्कार

भारतीय वायुसेना में अग्निवीर बनने का मौका : 17 मार्च को परीक्षा, इस दिन से शुरू होंगे आवेदन
Job : हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने इन पदों पर निकाली भर्ती-जानें

कांगड़ा में 0 से 5 वर्ष के 38 हजार बच्चों के नहीं बने आधार कार्ड, चलेगा विशेष अभियान
हिमाचल में प्राइवेट जॉब के लिए eemis पोर्टल पर कैसे करें पंजीकरण और आवेदन-जानें
Categories
Politics Top News Himachal Latest Shimla State News

कब गोबर खरीदना शुरू करेगी कांग्रेस सरकार, पशुपालक कर रहे इंतजार

प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष गोविंद ठाकुर ने साधा निशाना

शिमला। हिमाचल प्रदेश में पशुपालक इस दिन का इंतजार कर रहे हैं आखिर कब कांग्रेस सरकार उनसे 2 रुपए प्रति किलो के हिसाब से गोबर खरीदेगी और कब रोजाना उनका 10 लीटर दूध खरीदा जाएगा।

कांग्रेस सरकार ने झूठी गारंटी देकर सत्ता तो हथिया ली, लेकिन झूठे वादों पर आखिर कब तक वह टिके रहेंगे। यह बात प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एवं पूर्व शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कही।

नगरोटा बगवां और कस्बा कोटला में होंगे सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के साक्षात्कार 

 

गोविंद ठाकुर ने कहा कि आज सोशल मीडिया में भी कांग्रेस पार्टी व उनके नेता आम जनता के गुस्से का शिकार हो रहे हैं। आम जनता कांग्रेस सरकार की झूठी गारंटी को आज जान चुकी है और सरकार से जनता खुले मंच से भी इस सवाल को पूछ रही है कि आखिर कब कांग्रेस सरकार अपनी इन गारंटियों को पूरा करेगी।

प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एवं पूर्व शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि न तो महिलाओं के खाते में हर महीने 1500 रुपए आए और न ही प्रदेश में 300 यूनिट बिजली फ्री की गई।

बल्कि सरकार की गलत नीतियों के चलते हिमाचल प्रदेश की आर्थिकी को भी नुकसान पहुंचा है। प्रदेश सरकार के द्वारा जो बाहरी राज्यों के वाहनों पर गलत तरीके से टैक्स बढ़ाया गया। उस कारण हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थल आज सूने पड़े हुए हैं।

BSF, CRPF, ITBP, SSB में कांस्टेबल की भर्ती : युवतियों के लिए 2799 पद

 

उन्होंने कहा कि बागवान ही अपने फलों की कीमत तय करेंगे। यह दोनों गारंटी भी अभी तक सरकार के द्वारा पूरी नहीं की गई है और न ही प्रदेश में युवाओं के लिए भी 680 करोड़ रुपए के स्टार्टअप फंड को शुरू किया गया।

युवाओं को प्रदेश में रोजगार देना तो दूर बल्कि उनके रोजगार को छीनने का प्रयास भी कांग्रेस सरकार के द्वारा किया गया। आज सरकार के गलत नीतियों के चलते युवा सड़कों पर बेरोजगार घूम रहे हैं।

गोविंद ठाकुर का कहना है कि अपनी झूठी गारंटी में कांग्रेस ने कहा था कि हर विधानसभा में चार अंग्रेजी मीडियम स्कूल खोले जाएंगे। यह सब बातें आज धरातल पर कहीं भी नजर नहीं आ रही हैं और कांग्रेस के नेता सिर्फ सत्ता सुख भोगने में लगे हुए हैं।

नूरपुर में नशे के खिलाफ जगाएंगे अलख, 29 नवंबर को होगी मैराथन

 

पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर का कहना है कि इसके अलावा मोबाइल क्लीनिक के माध्यम से हर गांव में मुफ्त इलाज करने की बात कही गई थी।

आज प्रदेश की जनता कांग्रेस के नेताओं से गारंटी पूरी करने के बारे में सवाल पूछ रही है तो वह जनता को फिर से ठगने में लगे हुए हैं कि आगामी 5 सालों के भीतर इन सभी गारंटी को पूरा किया जाएगा।

लेकिन, अब हिमाचल की जनता इस बात को जान चुकी है कि कांग्रेस सत्ता हथियाना के लिए किसी भी स्तर की राजनीति कर सकती है। अब इसका खामियाजा कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में भुगतना होगा।

 

हिमाचल में ड्रग्स इंस्पेक्टर के इन पदों पर निकली भर्ती, 21 दिसंबर तक करें आवेदन

 

बीएड सत्र 2023-24 के लिए खाली सीटों को लेकर HPU का बड़ा फैसला

कांगड़ा : नौकरी की तैयारी के लिए झंझट खत्म, सपना पूरा कर सकेंगे युवा

मनाली से दिल्ली, चंडीगढ़, हरिद्वार चलने वाली HRTC वोल्वो बस रूट को लेकर अपडेट

क्या आपकी हड्डियों से आती है कट-कट की आवाज … जानें इसके पीछे की वजह

हिमाचल : 80 हजार की शॉल और 50 हजार तक का रूमाल बने आकर्षण
Job Alert कुल्लू : सेल्स ऑफिसर और ब्रांच रिलेशनशिप मैनेजर के 200 पदों पर भर्ती

कांगड़ा : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के पदों पर निकली भर्ती- भरे जाएंगे 320 पद

हिमाचल में प्राइवेट जॉब के लिए eemis पोर्टल पर कैसे करें पंजीकरण और आवेदन-जानें

हिमाचल : कर्मचारियों के डीए और फाइव डे वीक की मांग पर क्या बोले सुक्खू-जानें

अखबार में लिपटी खाद्य सामग्री सेहत को पहुंचा सकती है भारी नुकसान, जानें वजह
SBI में ऑफिसर के पदों पर भर्ती, हिमाचल सहित चंडीगढ़ सर्किल के लिए 300 पद

मुख्यमंत्री सुक्खू के गृह क्षेत्र नादौन में अपाहिज बेजुबानों पर बरपा कहर-चली JCB
Jobs Alert : AIIMS में 3 हजार पदों पर होगी भर्ती, बिलासपुर में भरे जाएंगे 67 पद

SBI में 8283 पदों पर बंपर भर्ती, हिमाचल के लिए भी 180 पद-करें आवेदन
HRTC ने शिमला-दिल्ली वोल्वो बस रूट में किया बड़ा बदलाव, पढ़ें डिटेल
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल में कांग्रेस सरकार और संगठन को राहुल गांधी के दिशा निर्देश

पूरे तालमेल के साथ कार्य करने की जरूरत
शिमला। हिमाचल में सरकार और संगठन को पूरे तालमेल के साथ कार्य करने की जरूरत है। यह बात राहुल गांधी ने कही है। यह जानकारी  हिमाचल के शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विधायक विक्रमादित्य सिंह ने मीडिया से बातचीत में दी।
उन्होंने कहा कि राजस्थान में हिमाचल में राजनीतिक मुद्दे पर राहुल गांधी से अनौपचारिक बातचीत हुई है। उन्होंने दिशा निर्देश दिए हैं कि सरकार और संगठन को पूरे तालमेल के साथ काम करने की जरूरत है। क्योंकि 2024 में लोकसभा चुनाव भी आ रहे हैं। 2024 से महासंग्राम के लिए हमें तैयार रहना होगा।
माता चिंतपूर्णी और बाबा बालक नाथ मंदिर के लिए रोपवे को कवायद 
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने चुनाव से पहले जो 10 गारंटियां दी हैं, उन्हें चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। हर एक गारंटी पूरी की जाएगी। पुरानी पेंशन बहाली इसमें प्रमुख है। साथ ही महिलाओं को 1500 रुपए देने, 680 करोड़ के पैकेज और युवाओं को रोजगार के वादे को भी पूरा किया जाएगा। जब कैबिनेट का गठन हो जाएगा और सरकार पूरे तरीके से काम करना शुरू कर देगी तो इस दिशा में आगे बढ़ेंगे। धर्मशाला में आभार रैली का आयोजन होगा और इसके बाद शीतकालीन सत्र शुरू होगा। शीतकालीन सत्र में विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के कोरोना पॉजिटिव आने के चलते इनमें कुछ विलंब हुआ है।
उन्होंने कहा कि शिमला जिला में आठ में 7 सीटें कांग्रेस ने जीती हैं। शिमला के लोगों ने कांग्रेस पार्टी पर पूरी विश्वास जताया है, इसके लिए शिमला के लोगों का आभार। शिमला में बागवानों, कर्मचारियों, व्यापारियों के मुद्दों को मिलकर हल करेंगे। उन्होंने कहा कि विपक्ष में रहकर भी जिम्मेदारी विपक्ष की भूमिका निभाई है। आने वाले समय में प्रदेश की आमदनी बढ़ाने को लेकर ठोस कदम उठाए जाएंगे।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें