Categories
Weather Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

चिंता बना मौसम, शिमला में टूटा रिकॉर्ड- इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

5 मई तक बारिश और बर्फबारी का है अनुमान

शिमला। हिमाचल में मौसम के मिजाज सबको चौंका रहे हैं। मई माह में दिसंबर जैसी ठंड का एहसास हो रहा है। अभी भी गर्म कपड़ों से पाला नहीं छूटा है। मौसम की बेरूखी ने किसानों और बागवानों के लिए आफत से कम नहीं है, पर बाहरी राज्यों से हिमाचल आने वाले पर्यटक मौसम का खूब लुत्फ उठा रहे हैं।

शिमला: बेटे की गाड़ी से शराब बरामद, फूट-फूट कर रोई नगर निगम की पूर्व मेयर

 

शिमला में तो 17 साल का रिकॉर्ड टूट गया है। अप्रैल माह में 17 साल बाद शिमला में 53 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। अभी मौसम विज्ञान केंद्र शिमला 1 और 2 कल के लिए भारी बारिश, बिजली गिरने और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

आने वाले 5 मई तक मौसम खराब रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की माने तो पिछले 24 घंटों में प्रदेश के कई जिलों में रिकॉर्ड बारिश हुई है और आने वाले 5 मई तक भी बारिश से राहत मिलने वाली नहीं है।

सोलन: घर लौटी पहाड़ की बेटी बलजीत कौर, मां के छलके आंसू, क्या बोलीं-पढ़ें खबर

 

मौसम विज्ञानी मौसम विज्ञान केंद्र शिमला संदीप शर्मा का कहना है कि पिछले 24 घंटे में बहुत क्षेत्रों में बारिश और मध्य के जिलों में ओलावृष्टि रिकॉर्ड की गई है। कांगड़ा में 58, शिमला शहर में ही 53, कुफरी में 6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की है। आगामी पांच दिन की बात करें तो पूरे प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।

विक्रमादित्य बोले- शिमला स्मार्ट सिटी में पैसों की बर्बादी की होगी जांच

 

1 और 2 मई को पूरे प्रदेश में बारिश होगी। चंबा, कुल्लू, मंडी, शिमला में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। मैदानी और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों के जिलों में ओलावृष्टि की संभावना है। चार मई को बारिश का सिलसिल थोड़ा थम सकता है। पर मैदानी क्षेत्रों में एक दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

हिमाचल: पेंशन से छेड़छाड़ किए बिना बहाल हों करुणामूलक नौकरियां

 

वहीं, किसानों और बागवानों के लिए भी यह बारिश आफत से कम नहीं हैं। क्योंकि इस वक्त गेंहू की फसल कटाई का काम चला हुआ है। बागवानों को भी फसलें तबाह होने का डर है। यदि कुछ और दिन तक बारिश का सिलसिला ऐसे ही जारी रहा तो किसानों-बागवानों को मौसम की बेरूखी से भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। दूसरी तरफ लगातार हो रही बारिश व ओलावृष्टि ने पर्यटन व्यवसायियों की चिंताएं बढ़ा दी हैं।

दूसरी तरफ मैदानी क्षेत्रों में पड़ गर्मी से निजात पाने के लिए पर्यटक शिमला पहुंच रहे हैं। पर्यटक सुहावने मौसम का खूब आनंद ले रहे हैं। शिमला रिज पर बारिश के बीच बाहरी राज्यों से आए पर्यटक सेल्फी लेते दिखे।

Good News: धर्मशाला में घर बैठे बनेगा लर्नर लाइसेंस, पैसे और टाइम की होगी बचत

 

भारत की पर्वतारोही दो बेटियों अरुणिमा सिन्हा और बलजीत कौर पर हमें गर्व

 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

 

Categories
Weather Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल में 1 अप्रैल तक खराब रहेगा मौसम, 31 मार्च को ऑरेंज अलर्ट जारी

आज से एक पश्चिमी विक्षोभ हो रहा है सक्रिय
शिमला। हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर से करवट बदल ली है। वीरवार को शिमला में धूप के बीच हल्के हल्के बादल आसमान में छाए हैं। वहीं, कांगड़ा में मौसम खराब रहने के बाद हल्की बारिश शुरू हो गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में 30 मार्च से 1 अप्रैल तक बारिश और बर्फबारी के आसार हैं।
SSC ने विभिन्न परीक्षाओं का शेड्यूल जारी किया, इस दिन होंगी-पढ़ें खबर
वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 31 मार्च को प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। इस दौरान उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है, जबकि मैदानी व मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश की संभावना है।
 मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पाल ने कहा कि प्रदेश में आज से मौसम करवट लेगा। दरअसल 30 मार्च से एक पश्चिमी विक्षोभ हिमाचल प्रदेश में सक्रिय होगा, जिसके असर से आगामी 1 अप्रैल तक मौसम खराब बना रहेगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और मैदानी व मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश की संभावना है।
इस दौरान प्रदेश में तेज हवाएं भी चल सकती हैं और ओलावृष्टि भी हो सकती है। उन्होंने कहा कि अप्रैल के पहले सप्ताह प्रदेश में लगभग मौसम खराब रहेगा। वहीं, 31 मार्च को प्रदेश में मौसम विभाग ने ऑरेज अलर्ट भी जारी किया है। इस दौरान उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है, जबकि मैदानी व मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश की संभावना है।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Categories
Weather Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla

हिमाचल में मौसम ने बदली करवट, कितने दिन रहेगा खराब- जानिए

16 से 19 मार्च तक येलो अलर्ट हुआ है जारी

शिमला। हिमाचल में मौसम ने करवट बदल ली है। निचले क्षेत्रों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। राजधानी शिमला में बारिश हुई है। कांगड़ा में भी बारिश का दौर जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की अपडेट के अनुसार हिमाचल में 21 मार्च तक मौसम खराब रहने का अनुमान है।

सदन में तीखी नोक झोंक, बीजेपी विधायक ने दी आमरण अनशन की चेतावनी

16, 17, 18 और 19 मार्च के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है। 16 और 17 मार्च को हिमाचल के मैदानी इलाकों/निचली और मध्यम पहाड़ियों पर आंधी, बिजली और ओलावृष्टि की संभावना है। 18 और 19 मार्च को आंधी और बिजली को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। हिमाचल में न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक हैं।

चंबा : रिकॉर्ड समय में बना चौली वैली ब्रिज, 2.50 करोड़ रुपये हुए हैं खर्च

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Categories
Weather Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla

हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, 16 से 18 तक बारिश-बर्फबारी की संभावना

कुछ स्थानों पर अंधड़ के साथ ओलावृष्टि का अलर्ट जारी

शिमला। हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट बदलेगा। प्रदेश के कई भागों में तीन दिन बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 16 से 18 मार्च तक प्रदेश के कई भागों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। वहीं कुछ स्थानों पर अंधड़ चलने व ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी हुआ है।

Breaking: कांगड़ा की चार उप तहसीलों में शुरू हुई रजिस्ट्री सुविधा 

ताजा पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में यह बदलाव आने की संभावना है। 19 व 20 मार्च को भी अंधड़ चलने व ओलावृष्टि होने का पूर्वानुमान है। वहीं, 15 मार्च को एक-दो स्थानों पर बारिश-बर्फबारी की संभावना है। आज राजधानी शिमला व अन्य भागों में मौसम साफ बना हुआ है। बीते 24 घंटों के दौरान मंडी में 17 व बैजनाथ में 15 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

बीएससी नर्सिंग छात्रों ने स्टाइपेंड को बहाल करने की उठाई मांग

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Categories
TRENDING NEWS Weather Top News Himachal Latest Shimla State News

हिमाचल: गर्मी के लिए हो जाएं तैयार, मैदानी क्षेत्रों में अब नहीं बारिश के आसार

दो दिन पूरे हिमाचल में साफ रहेगा मौसम

शिमला। हिमाचल में फरवरी माह में ही तापमान ने तेवर कड़े करने शुरू कर दिए थे। मार्च माह में भी तापमान बढ़ रहा है। हिमाचल में अभी तापमान सामान्य से अधिक चल रहा है। आगे भी तापमान में इजाफा होने की संभावना है। इसलिए गर्मी के लिए तैयार रहें। खासकर मैदानी क्षेत्रों के लोग।

क्योंकि मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की अपडेट के अनुसार मैदानी क्षेत्रों में 11 मार्च तक मौसम साफ रहने का अनुमान है। मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में 6 और 7 मार्च को मौसम साफ रहने की संभावना के बाद 8 और 9 मार्च को मौसम बिगड़ने का अनुमान है। सात मार्च को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है।

लोकसभा सचिवालय में निकली भर्ती, भरे जाएंगे 13 पद-जल्द करें आवेदन
मैदानी, मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में आते ये क्षेत्र

हिमाचल के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में लाहौल-स्पीति, किन्नौर, चंबा, कुल्लू और मंडी के ऊंचाई वाले क्षेत्र आते हैं। मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में शिमला, कुल्लू, मंडी(ऊंचाई वाले क्षेत्रों को छोड़कर), चंबा के सिहुंता, चुवाड़ी और चंबा मेन, सोलन और सिरमौर जिलों के अधिकतर क्षेत्र पड़ते हैं।

मैदानी क्षेत्रों में ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा के नूरपुर, ज्वालामुखी, देहरा, सोलन के नालागढ़, बद्दी, अर्की व कुनिहार व सिरमौर के नाहन व पांवटा साहिब का कुछ क्षेत्र आता है।

शिमला : गर्ल्स कॉलेज RKMV में भिड़ी ABVP-SFI की छात्राएं, रॉड व डंडों से किया हमला

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Categories
Weather Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल में 25 फरवरी से बिगड़ेगा मौसम का मिजाज, बारिश-बर्फबारी के आसार

फरवरी माह में प्रदेश के कई जगहों में तापमान का रिकॉर्ड टूटा

शिमला। हिमाचल प्रदेश में 25 फरवरी से मौसम फिर बिगड़ सकता है। 23 व 24 फरवरी को सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के मध्य व उच्च पर्वतीय कई भागों में 25 से 27 फरवरी तक बारिश-बर्फबारी की संभावना है। 27 फरवरी को मध्य पर्वतीय कुछ क्षेत्रों में अंधड़ चलने का भी अलर्ट है। मैदानी भागों में 26 व 27 फरवरी को बारिश की संभावना है।

वीरवार को शिमला सहित प्रदेशभर में मौसम साफ बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटे में सबसे अधिक तापमान ऊना में 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं फरवरी माह में 16 फरवरी को सोलन में अधिकतम तापमान का रिकॉर्ड टूटा है। जहां अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है इससे पूर्व वर्ष 2021 में 28.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। वहीं न्यूनतम तापमान का भी शिमला में रिकॉर्ड टूटा है जहां 18 फरवरी को 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है इससे पूर्व वर्ष 2015 में 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

बड़ी राहत: लॉरेट शिक्षण संस्थान कथोग में बायो पैथोलॉजी लैब शुरू

मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक संदीप शर्मा ने कहा कि बीते 24 घंटे में मौसम शुष्क बना है। उन्होंने कहा कि तापमान सामान्य से दो से 3 डिग्री तक अधिक चल रहे हैं वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य चल रहे है। बीते 24 घंटे में सबसे अधिक तापमान ऊना में 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

रवीं में सतलुज नदी में गिरी जीप, तेज बहाव में बहे दो युवक

उन्होंने कहा कि आज और 24 फरवरी को मौसम शुष्क बना रहने की संभावना है। वहीं 25 फरवरी से देर रात एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा जिसके चलते मध्य व उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश बर्फबारी होने की संभावना है। वही 26 फरवरी को मैदानी क्षेत्रों में भी हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने जताया है।

हिमाचल: बजट सत्र के हंगामेदार रहने के आसार, इन मुद्दों पर सरकार को घेरेगा विपक्ष

उन्होंने कहा कि फरवरी माह में प्रदेश के कई जगहों के तापमान का रिकॉर्ड भी टूटा है। 18 फरवरी को शिमला का अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस पहुंचा था। इससे पहले राजधानी शिमला में वर्ष 2006 में 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। भुंतर में अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, इससे पहले वर्ष 2018 में 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

अडानी को लेकर मोदी सरकार पर बरसी कांग्रेस, कहा- ‘जनता के साथ किया धोखा’

वहीं, सोलन में 16 फरवरी को भी रिकार्ड टूटा है जहां अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है इससे पूर्व वर्ष 2021 में 28.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। वहीं, न्यूनतम तापमान का भी रिकॉर्ड टूटा है जो कि शिमला में 18 फरवरी को 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है इससे पूर्व वर्ष 2015 में 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

 

Categories
Weather Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla

हिमाचल: कल से बिगड़ सकता है मौसम, बारिश व बर्फबारी की संभावना

मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में खराब रहने का अनुमान

शिमला। हिमाचल में कल से मौसम बिगड़ सकता है। बारिश और बर्फबारी हो सकती है। पर मैदानी क्षेत्रों के लोग चिंता न करें। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की अपडेट के अनुसार मध्य पर्वतीय और उच्च क्षेत्रों में मौसम खराब होने की संभावना है।

ताजा अपडेट के अनुसार 19 से 21 फरवरी तक मध्य शिमला, मंडी, कुल्लू, चंबा सोलन व सिरमौर और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों लाहौल स्पीति, किन्नौर में मौसम खराब रहने की संभावना है। एक दो स्थानों पर बारिश और बर्फबारी का अनुमान है। 20 और 21 के लिए मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में गरज के साथ बिजली गिरने के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

राज्यपाल बोले-सड़क से यात्रा को दूंगा तरजीह, हिमाचल के मौसम पर जताई चिंता

मौसम विज्ञान केंद्र की अपडेट के अनुसार 22 से मौसम साफ रहने की संभावना है। हिमाचल में न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहे हैं। बता दें कि हिमाचल में धूप खिल रही है। गर्मी जैसा आलम हो गया है। ऐसा लग रहा है कि गर्मी का सीजन शुरू हो गया है।

चंबा-भरमौर मार्ग पर रावी नदी में गिरी बाइक, दो युवकों की गई जान

यही नहीं नए राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने भी फरवरी में बढ़ते तापमान पर चिंता जताई है। शपथ लेने के बाद आज शिमला में उन्होंने कहा कि गोरखपुर व शिमला के मौसम में कोई ज्यादा फर्क नहीं है। ऐसा शिमला में बर्फ न पड़ने के कारण हुआ है।

पूर्व मंत्री स्वर्गीय जीएस बाली की पत्नी का निधन, एम्स दिल्ली में ली अंतिम सांस

 

 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

 

Categories
Weather Top News Himachal Latest KHAS KHABAR State News

हिमाचल: 14 को पश्चिमी विक्षोभ करेगा प्रभावित, मौसम पर क्या रहेगा असर-जानिए

प्रदेश में 16 फरवरी तक साफ रहेगा मौसम

शिमला। हिमाचल में 16 फरवरी तक मौसम साफ रहने का अनुमान है। इसके बाद 17 से मौसम बिगड़ सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 17 और 18 फरवरी को एक-दो स्थानों पर बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है।

अडानी ग्रुप विवाद पर ‘AAP’ ने भी खोला मोर्चा, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

 

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की आज की अपडेट के अनुसार एक ताजा कमजोर पश्चिमी विक्षोभ 14 फरवरी से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। पर 13, 14, 15 और 16 फरवरी को मौसम साफ रहने का अनुमान है।

शिमला : सीएम आवास के करीब पुराने भवन में भड़की आग, ढाई घंटे में बुझाई

 

हिमाचल में पिछले 24 घंटे की बात करें तो कोठी में 15, कल्पा में 5, केलांग में 4, मनाली में दो और कुकुमसेरी में एक सेंटीमीटर बर्फबारी रिकॉर्ड की है। साथ ही मनाली में 13, बंजार में 7, भरमौर व जोगिंद्रनगर में 5-5 और भुंतर में 3 मिलीमीटर बारिश हुई है। हिमाचल में औसत न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य रहे हैं।

वेलेंटाइन वीकेंड पर सैलानियों से गुलजार हुई पहाड़ों की रानी, युवाओं में खासा उत्साह

 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Weather Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

शिमला में मंडरा रहे काले बादल, पर्यटकों की बढ़ा रहे धुकधुकी- पढ़ें खबर

बर्फ के दीदार को राजधानी पहुंच रहे सैलानी

शिमला। राजधानी शिमला में पर्यटकों की नजर बादलों पर हैं। आसमान पर मंडरा रहे काले बादल पर्यटकों की धुकधुकी बढ़ा रहे हैं।  बर्फबारी की आस में शिमला पहुंचे पर्यटकों को स्नोफॉल का इंतजार है। बर्फबारी की आस में पहाड़ों की रानी शिमला वीकेंड पर एक बार फिर पर्यटकों से गुलजार हो गई है। चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब,दिल्ली और उत्तर प्रदेश से पर्यटक भारी तादाद में शिमला का रुख कर रहे हैं। आज भी राजधानी शिमला में बादल छाए हुए हैं, लेकिन शिमला में बर्फबारी न होने के कारण पर्यटक कुफरी का रुख कर रहे हैं।

इंडिगो कंपनी कांगड़ा एयरपोर्ट के लिए शुरू करेगी दो उड़ानें-ये रहा शेड्यूल

शिमला से लगभग 16 किलोमीटर की दूरी पर स्थित कुफरी में पर्यटक बर्फ में अठखेलियां करते देखे जा सकते हैं। साथ ही इन पर्यटकों की आमद बढ़ने से कुफरी के घोड़ा चालकों के कारोबार में भी तेजी आई है। पर्यटक वादियों के हसीन नजारों और बर्फबारी के लिए नारकंडा भी जा रहे हैं।

वहीं, शिमला घूमने आए पर्यटकों का कहना है कि वे बर्फ देखने के लिए हिमाचल प्रदेश में आए हैं। मौसम को देखकर लग रहा है कि उनका शिमला आना सफल हो गया है। पर्यटकों का कहना है कि शिमला का मौसम काफी सुहावना हो गया है। वहीं, पर्यटकों का कहना है कि हिमाचल प्रदेश प्रकृति की बहुत बड़ी देन है और लोगों को भी शिमला घूमने आना चाहिए।

नूरपुर : बौड़ जाछ में कार एसेसरीज की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Weather Top News Himachal Latest Shimla State News

हिमाचल में फिर कड़े तेवर दिखाएगा मौसम, 9 फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय

शिमला। हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर कड़े तेवर दिखा सकता है। प्रदेश में 9 फरवरी से एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ प्रवेश करेगा जिसका असर दो दिन तक रहेगा। इस दौरान प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है।

आज लाहौल-स्पीति में बर्फबारी हुई है वहीं राजधानी शिमला में सुबह मौसम के कड़े तेवर देखने को मिले। शिमला में सुबह रुक-रुक बारिश होती रही। दोपहर बाद बादलों की लुका-छिपी जारी रही। यही हाल मध्यवर्ती इलाकों में भी रहा। कांगड़ा जिला में भी सुबह से बारिश को दौर रुक-रुक कर जारी रहा। दोपहर बाद बारिश बंद रह लेकिन आसमान में बादल घिरे रहे।

मौसम विज्ञान केंद्र ने सोमवार के लिए तेज़ हवाओं का येलो अलर्ट भी जारी किया है। गत 24 घंटे के दौरान प्रदेश के कुछ ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी भी दर्ज की गई है, वहीं दिन का तापमान सामान्य से अधिक चल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ सुरेंद्र पाल ने कहा कि गत 24 घंटे के दौरान प्रदेश के चंबा, लाहौल-स्पीति और कुल्लू के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी दर्ज की गई है, वहीं मध्यवर्ती सहित अन्य क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई है।

मंडी : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के भरे जाएंगे 100 पद, कब होंगे इंटरव्यू-पढ़ें खबर

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आने वाले दिनों में 7 और 8 फरवरी को मौसम साफ रहेगा फिर उसके बाद 9 फरवरी से एक और पश्चिमी विक्षोभ प्रदेश में प्रवेश करेगा जिसका असर 2 दिन तक रहेगा। डॉ सुरेंद्र पाल ने कहा कि दिन के तापमान सामान्य से 4 और 5 डिग्री अधिक चल रहे हैं वहीं न्यूनतम तापमान की बात की जाए तो वह सामान्य से कम चल रहे हैं। 10 फरवरी के बाद प्रदेश में मौसम साफ रहेगा।

 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें