Breaking News

  • हिमाचल में अगले 12 घंटे में यहां भारी बारिश की चेतावनी, ऑरेंज अलर्ट है जारी
  • व्हाइट पेपर कमेटी के गठन की तैयारी में हिमाचल सरकार, सीएम सुक्खू ने किया खुलासा
  • सनौरा-नेरीपुल-छैला सड़क की बदहाली : 5 अगस्त को लोक निर्माण मंत्री को ज्ञापन सौंपेंगे ग्रामीण
  • नूरपुर में 'एंटी-चिट्टा अभियान : नशे के खिलाफ पुलिस का कड़ा प्रहार, कोटपा नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई
  • हिमाचल कांग्रेस संगठन मजबूती को लेकर बड़ा फैसला, एक प्लान तैयार
  • HPPSC ने SET-2026 का रिजल्ट किया घोषित, यहां देखें
  • बोह क्षेत्र के बेघर परिवारों का दुख बांटने पहुंचे सीएम सुक्खू, मकान निर्माण के लिए मिलेंगे साढ़े 7 लाख
  • हिमाचल में ऑरेंज अलर्ट-3 दिन कहां हो सकती भारी से बहुत भारी बारिश-जानें
  • हिमाचल में कारगिल के रणबांकुरों के शौर्य और बलिदान को किया नमन
  • हिमाचल में जेबीटी शिक्षकों को टीजीटी के पदों पर दी जाएगी पदोन्नति, सीएम सुक्खू का ऐलान

अडानी को लेकर मोदी सरकार पर बरसी कांग्रेस, कहा- 'जनता के साथ किया धोखा'

ewn24news choice of himachal 23 Feb,2023 8:53 pm

    नरेश चौहान बोले- केंद्र सरकार की अडानी को बचाने की कोशिश शर्मनाक


    शिमला। अडानी को लेकर हिडनबर्ग के खुलासे के बाद कांग्रेस पूरे देश में केंद्र सरकार को घेरने में लगी है। कांग्रेस पार्टी ने आज पूरे प्रदेश में जिला मुख्यालयों में प्रेस वार्ता कर केंद्र की मोदी सरकार को घेरा और पीएम मोदी पर अपने मित्रों को बचाकर देश की जनता के साथ धोखा करने का आरोप लगाया है।




    शिमला में कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा कि अडानी ने करोड़ों रुपए बैंकों से लोन लेकर जनता का जमा पैसा डूबा दिया है। दुनिया में अमीरों की सूची में अडानी पीएम मोदी के साथ दोस्ती के कारण दूसरे नंबर पर पहुंच गए। कांग्रेस पार्टी लगातार इसकी जांच की मांग कर रहे हैं लेकिन सरकार अडानी को बचाने में लगी हुई है। इसको लेकर सुप्रीम कोर्ट में पीआईएल दाखिल की गई लेकिन केंद्र सरकार वहां भी अडानी को बचाने की कोशिश कर रही है जो शर्मनाक है।




    उन्होंने कहा कि अडानी के शेयर गिरने से लोगों को काफी नुकसान हो रहा है। कांग्रेस ने सड़क से लेकर सदन तक इस मुद्दे को उठाकर निष्पक्ष जांच की मांग की है लेकिन सरकार अडानी को बचाने में लगी है।
    हिमाचल: बजट सत्र के हंगामेदार रहने के आसार, इन मुद्दों पर सरकार को घेरेगा विपक्ष

    वहीं, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के छत्तीसगढ़ के रायपुर में कल 24 से 26 फरवरी तक होने जा रहे अधिवेशन को लेकर नरेश चौहान ने कहा कि सम्मेलन में आगामी राज्यों व लोकसभा सभा चुनावों को लेकर रणनीति तैयार की जाएगी। सम्मेलन में देश भर से कांग्रेस पार्टी के नेता, पदाधिकारी, अध्यक्ष शामिल हो रहें है। पार्टी भविष्य में किए जाने वाले कार्यों के लिए रोड मैप तैयार करेगी।

    [embed]
    [/embed]


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather