Categories
Weather Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla

हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, 16 से 18 तक बारिश-बर्फबारी की संभावना

कुछ स्थानों पर अंधड़ के साथ ओलावृष्टि का अलर्ट जारी

शिमला। हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट बदलेगा। प्रदेश के कई भागों में तीन दिन बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 16 से 18 मार्च तक प्रदेश के कई भागों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। वहीं कुछ स्थानों पर अंधड़ चलने व ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी हुआ है।

Breaking: कांगड़ा की चार उप तहसीलों में शुरू हुई रजिस्ट्री सुविधा 

ताजा पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में यह बदलाव आने की संभावना है। 19 व 20 मार्च को भी अंधड़ चलने व ओलावृष्टि होने का पूर्वानुमान है। वहीं, 15 मार्च को एक-दो स्थानों पर बारिश-बर्फबारी की संभावना है। आज राजधानी शिमला व अन्य भागों में मौसम साफ बना हुआ है। बीते 24 घंटों के दौरान मंडी में 17 व बैजनाथ में 15 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

बीएससी नर्सिंग छात्रों ने स्टाइपेंड को बहाल करने की उठाई मांग

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Categories
TRENDING NEWS Weather Himachal Latest Shimla State News

हिमाचल में फिर बिगड़ सकते हैं मौसम के मिजाज़, आसमान पर छाए बादल

शिमला। हिमाचल प्रदेश में आज से एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग ने प्रदेश के मध्य और उच्च पर्वतीय जिलों में शुक्रवार को बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। वहीं, मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में मौसम साफ रहने के आसार हैं।

हिमाचल में बीती रात के मौसम की जाए तो लाहौल-स्पीति सबसे ज्यादा ठंडा रहा। यहां पर न्यूनतम तापमान -11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। किन्नौर -2 डिग्री और राजधानी शिमला की बाात की जाए तो यहां पर भी न्यून्तम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यहां दर्ज किया गया इतना न्यूनतम और अधिकतम तापमान…

शिमला 7.7 डिग्री सेल्सियस, सोलन 3.2, मंडी 5.1, हमीरपुर 5.1 , बिलासपुर 6.0, ऊना, 5.7, कांगड़ा 7.1, सिरमौर 8, कुल्लू 3, किन्नौर -2 और लाहौल स्पीति में -11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।