Categories
Weather Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla

हिमाचल में मौसम ने बदली करवट, कितने दिन रहेगा खराब- जानिए

16 से 19 मार्च तक येलो अलर्ट हुआ है जारी

शिमला। हिमाचल में मौसम ने करवट बदल ली है। निचले क्षेत्रों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। राजधानी शिमला में बारिश हुई है। कांगड़ा में भी बारिश का दौर जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की अपडेट के अनुसार हिमाचल में 21 मार्च तक मौसम खराब रहने का अनुमान है।

सदन में तीखी नोक झोंक, बीजेपी विधायक ने दी आमरण अनशन की चेतावनी

16, 17, 18 और 19 मार्च के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है। 16 और 17 मार्च को हिमाचल के मैदानी इलाकों/निचली और मध्यम पहाड़ियों पर आंधी, बिजली और ओलावृष्टि की संभावना है। 18 और 19 मार्च को आंधी और बिजली को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। हिमाचल में न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक हैं।

चंबा : रिकॉर्ड समय में बना चौली वैली ब्रिज, 2.50 करोड़ रुपये हुए हैं खर्च

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें