Categories
Weather Top News Himachal Latest Shimla State News

हिमाचल में फिर कड़े तेवर दिखाएगा मौसम, 9 फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय

शिमला। हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर कड़े तेवर दिखा सकता है। प्रदेश में 9 फरवरी से एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ प्रवेश करेगा जिसका असर दो दिन तक रहेगा। इस दौरान प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है।

आज लाहौल-स्पीति में बर्फबारी हुई है वहीं राजधानी शिमला में सुबह मौसम के कड़े तेवर देखने को मिले। शिमला में सुबह रुक-रुक बारिश होती रही। दोपहर बाद बादलों की लुका-छिपी जारी रही। यही हाल मध्यवर्ती इलाकों में भी रहा। कांगड़ा जिला में भी सुबह से बारिश को दौर रुक-रुक कर जारी रहा। दोपहर बाद बारिश बंद रह लेकिन आसमान में बादल घिरे रहे।

मौसम विज्ञान केंद्र ने सोमवार के लिए तेज़ हवाओं का येलो अलर्ट भी जारी किया है। गत 24 घंटे के दौरान प्रदेश के कुछ ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी भी दर्ज की गई है, वहीं दिन का तापमान सामान्य से अधिक चल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ सुरेंद्र पाल ने कहा कि गत 24 घंटे के दौरान प्रदेश के चंबा, लाहौल-स्पीति और कुल्लू के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी दर्ज की गई है, वहीं मध्यवर्ती सहित अन्य क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई है।

मंडी : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के भरे जाएंगे 100 पद, कब होंगे इंटरव्यू-पढ़ें खबर

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आने वाले दिनों में 7 और 8 फरवरी को मौसम साफ रहेगा फिर उसके बाद 9 फरवरी से एक और पश्चिमी विक्षोभ प्रदेश में प्रवेश करेगा जिसका असर 2 दिन तक रहेगा। डॉ सुरेंद्र पाल ने कहा कि दिन के तापमान सामान्य से 4 और 5 डिग्री अधिक चल रहे हैं वहीं न्यूनतम तापमान की बात की जाए तो वह सामान्य से कम चल रहे हैं। 10 फरवरी के बाद प्रदेश में मौसम साफ रहेगा।

 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *