Categories
Politics Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

अडानी ग्रुप विवाद पर ‘AAP’ ने भी खोला मोर्चा, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

केंद्र सरकार पर देश की संपत्तियों को बेचने का लगाया आरोप

शिमला। अडानी ग्रुप को दिए गए कर्जे को लेकर सियासत सड़क से लेकर सदन तक गरमाई हुई है। कांग्रेस लगातार इस मुद्दे पर केंद्र सरकार पर सड़क से लेकर सदन तक हमलावर है, लेकिन अब आम आदमी पार्टी भी इस सियासी लड़ाई में कूद गई है।

आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय कमेटी ने देश भर में अपनी इकाइयों से भाजपा कार्यालयों के बाहर प्रदर्शन करने का आह्वान किया है। इसी कड़ी में रविवार को आम आदमी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सुरजीत ठाकुर की अगुवाई में राजधानी शिमला में भाजपा कार्यालय के बाहर आप कार्यकर्त्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और केंद्र सरकार पर देश की सरकारी सम्पतियों को बेचने का आरोप लगाया।

शिमला : सीएम आवास के करीब पुराने भवन में भड़की आग, ढाई घंटे में बुझाई

आम आदमी पार्टी ने कहा कि बैंकों द्वारा केंद्र सरकार के दवाब के चलते अडानी समूह की जेवीपी से जांच करवाई जाए। जिससे से स्पष्ट हो सके कि किस आधार पर एक उद्योगपति को ढाई लाख करोड़ का कर्ज दिया गया। उन्होंने प्रदेश सरकार पर भी हमला करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता ने कांग्रेस को सत्ता सौंपी है और सरकार बनने के कुछ ही दिनों बाद बिना किसी नोटिस के उद्योगपति उद्योग को बंद कर दें।

इससे सीधे तौर पर प्रदेश की 30 हजार और इनडायरेक्ट रूप से 1 लाख से ज्यादा आबादी प्रभावित हो तो ऐसे उद्योगपति के खिलाफ सरकार को विधेयक लाना चाहिए और उद्योगों को अपने अधीन लेना चाहिए और उद्योगपति की मोनोपोली को खत्म करना चाहिए। लेकिन, प्रदेश की सुक्खू सरकार अभी भी अडानी समूह से परमिशन मिलने का इंतजार कर रही है।

वेलेंटाइन वीकेंड पर सैलानियों से गुलजार हुई पहाड़ों की रानी, युवाओं में खासा उत्साह

उन्होंने कहा कि सरकार को अब इंतजार नहीं करना चाहिए क्योंकि 2 महीनों का वक्त हो गया है। सरकार को अडानी समूह के खिलाफ विधेयक लाना चाहिए और उसकी मोनोपोली को खत्म कर कम्पनियों को अपने अधीन कर लेना चाहिए और इस विवाद से प्रभावित प्रदेश की एक लाख की आबादी को राहत प्रदान करनी चाहिए ताकि दो महीनों से बन्द पड़ा उनका रोजगार बहाल हो सके।

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुरजीत सिंह ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार जिस तरीके से सदन में अडानी का बचाव कर रही है किसी तरीके की कोई जांच नहीं कर रही है वह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार ने किस आधार पर एक उद्योगपति को देश के बैंकों का ढाई लाख करोड़ कर्ज दे दिया, इसकी जांच की जानी चाहिए और बैंकों में सेव जनता के पैसों को जनता पर खर्च करना चाहिए।

मंडी : चंडीगढ़-मनाली एनएच पर चार मील के पास लैंडस्लाइड, रास्ता बंद

आप प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने चिड़िया उड़ योजना चलाई है पिछले वर्षों में बैंकों से कर्ज लेकर कई उद्योगपति जैसे विजय माल्या, ललित मोदी नीरव मोदी, मेहुल चौकसी भाग गए हैं। उन्होंने शंका जताई है कि अडानी भी इन्ही की तरह देश से भाग सकता है।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *