Categories
Weather Top News Himachal Latest KHAS KHABAR State News

हिमाचल: 14 को पश्चिमी विक्षोभ करेगा प्रभावित, मौसम पर क्या रहेगा असर-जानिए

प्रदेश में 16 फरवरी तक साफ रहेगा मौसम

शिमला। हिमाचल में 16 फरवरी तक मौसम साफ रहने का अनुमान है। इसके बाद 17 से मौसम बिगड़ सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 17 और 18 फरवरी को एक-दो स्थानों पर बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है।

अडानी ग्रुप विवाद पर ‘AAP’ ने भी खोला मोर्चा, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

 

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की आज की अपडेट के अनुसार एक ताजा कमजोर पश्चिमी विक्षोभ 14 फरवरी से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। पर 13, 14, 15 और 16 फरवरी को मौसम साफ रहने का अनुमान है।

शिमला : सीएम आवास के करीब पुराने भवन में भड़की आग, ढाई घंटे में बुझाई

 

हिमाचल में पिछले 24 घंटे की बात करें तो कोठी में 15, कल्पा में 5, केलांग में 4, मनाली में दो और कुकुमसेरी में एक सेंटीमीटर बर्फबारी रिकॉर्ड की है। साथ ही मनाली में 13, बंजार में 7, भरमौर व जोगिंद्रनगर में 5-5 और भुंतर में 3 मिलीमीटर बारिश हुई है। हिमाचल में औसत न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य रहे हैं।

वेलेंटाइन वीकेंड पर सैलानियों से गुलजार हुई पहाड़ों की रानी, युवाओं में खासा उत्साह

 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें