केलांग। हिमाचल प्रदेश के जिला लाहौल-स्पीति में बर्फबारी शुरू हो चुकी है। ताजा बर्फबारी का वीडियो जिला पुलिस की तरफ से साझा किया गया है।
इसी बीच कोकसर के समीप मंगलवार रात बर्फबारी के चलते कुछ पर्यटक फंस गए जिन्हें जिला लाहौल एवं स्पीति पुलिस द्वारा रेस्क्यू किया गया। जिला लाहौल एवं स्पीति पुलिस ने ये जानकारी साझा की है।
लाहौल-स्पीति पुलिस द्वारा जिला के अनेक क्षेत्रों में पर्यटकों एवं स्थानीय लोगों की सुरक्षा के लिए लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है।
जिला पुलिस ने आमजन से अपील की है कि अनावश्यक यात्रा करने से बचें एवं बर्फबारी, ठंड आदि से भी बचाव करें। किसी भी आपातकाल से संबंधित सूचना जिला पुलिस नियंत्रण कक्ष (DPCR) फोन नंबर-89880-92298 से तुरंत शेयर करें।
शिमला। जिला शिमला में रामपुर के एक महिला ने एचआरटीसी रामपुर डिपो के एक बस चालक पर दुष्कर्म करने के आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि चालक ने बस में उसके साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया साथ ही उसे धमकाया भी। पीड़ित महिला ने चालक के खिलाफ पुलिस थाना रामपुर में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस थाना रामपुर से मिली जानकारी के मुताबिक, रामपुर की एक महिला ने एचआरटीसी के रामपुर डिपो में तैनात एक चालक पर दुष्कर्म के आरोप लगाए हैं। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि करीब दो महीने पहले वह रामपुर के नए बस अड्डे में खड़ी थी।
यहां बस के साथ खड़े एचआरटीसी बस चालक केशव राम निवासी जिला सोलन ने उसे बुलाया। चालक के साथ उसकी जान पहचान भी थी तो महिला उसके पास चली गई। वह बहला-फुसला कर उसे निगम की बस में ले गया और चालक ने बस में उसके साथ दुष्कर्म किया। इस घटना के बाद वह सहम गई और चालक केशव राम उसे धमकाया भी।
शनिवार देर शाम को महिला पुलिस थाना रामपुर पहुंची और चालक के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने महिला की शिकायत दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने सीआरपीसी 164 के तहत शिकायत दर्ज की है। सोमवार को महिला के न्यायिक मजिस्ट्रेट के पास बयान दर्ज किए जाएंगे।
डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस थाना रामपुर में महिला ने निगम के चालक पर यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज की है। महिला की शिकायत दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस सीआरपीसी 164 के तहत कार्रवाई कर रही है।
रिकांगपिओ-शिलती-कड़छम मार्ग पर रोघी दाखो के पास हुआ हादसा
रिकांगपिओ। महिंद्रा शो रूम में काम करने वाले पांच युवक बोलेरो कैंपर में रोड शो के लिए सांगला की तरफ निकले थे। पर न रोड शो मुकम्मल हो सका और न युवक लौट पाए। बोलेरो कैंपर के गहरी खाई में गिरने से पांचों युवकों की मौत हो गई।
बता दें कि बुधवार सुबह रिकांगपिओ-शिलती-कड़छम मार्ग पर रोघी दाखो के समीप बोलेरो अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई और सतलुज नदी तक पहुंच गई। लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस थाना रिकांगपिओ की टीम ने मौके पर पहुंचकर लोगों की मदद से शवों को निकाला और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया।
हादसे में चालक अभिषेक उम्र 24 वर्ष पुत्र राकेश कुमार गांव कल्पा, अरुण उम्र 29 वर्ष पुत्र इंद्र लाल गांव शौंग, तनुज उम्र 25 साल पुत्र स्वर्गीय शाम लाल गांव ख्वांगी कल्पा, समीर उम्र 26 साल पुत्र भगत चंद गांव बारंग और उपेंद्र उम्र 25 साल पुत्र रविंद्र कुमार गांव सापनी जिला किन्नौर की हादसे में मौत हुई है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रशासन की तरफ की मृतकों के परिजनों को 25-25 हजार रुपए फौरी राहत प्रदान की है।
स्टेट सीआईडी पुलिस स्टेशन भराड़ी शिमला में मामला दर्ज
शिमला। हिमाचल के कांगड़ा जिला में एक कार से तेंदुए की खाल बरामद की है। मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है और एक फरार है। मामला स्टेट सीआईडी पुलिस स्टेशन भराड़ी शिमला में दर्ज है। मामले को लेकर गुप्त सूचना मिली थी।
गुप्त सूचना के आधार पर एसएचओ भराड़ी अपनी टीम व वाइल्ड लाइफ क्राइम ब्यूरो इंस्पेक्टर अर्नव वसु कांगड़ा जिला के मटौर पहुंचे। वहां पर एक सिल्वर रंग की मारूति 800 (HP37A-8371) पाई गई। दो व्यक्ति पिछली सीट पर बैठे थे। पुलिस टीम जब नजदीक पहुंची तो कार मालिक बलबीर सिंह जंगल की तरफ भाग गया।
अन्य व्यक्ति विक्रण उर्फ लक्की को पुलिस टीम ने पकड़ लिया। कार की तलाशी लेने पर कार से एक तेंदुए की खाल बरामद हुई। पुलिस ने विक्रण उर्फ लक्की गांव घुरक्कड़ी नजदीक मटौर तहसील कांगड़ा पुलिस स्टेशन कांगड़ा को गिरफ्तार कर लिया और आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया।
जांच में आरोपी ने बताया कि वह धर्मशाला जेल में मर्डर केस में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है। इसके अलावा 17 अन्य मामले विभिन्न धाराओं के उसके खिलाफ दर्ज हैं।
पुलिस टीम ने फरार आरोपी बलबीर सिंह निवासी ठाकुरद्वारा तहसील पालमपुर कांगड़ा के घर में भी दबिश दी। सर्च के दौरान आरोपी के घर से 0859 ग्राम Pengulins Scalis और 3 लेग होल्ड ट्रिप बरामद किए हैं। फरार आरोपी को पकड़ने की कोशिश जारी है।
ऋषि महाजन/डमटाल। हिमाचल के पुलिस जिला नूरपुर में नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। पुलिस थाना डमटाल के तहत चंबा निवासी दो लोगों को चरस के साथ पकड़ा है। पुलिस ने 2 किलो 500 ग्राम चरस बरामद की है।
बता दें कि पुलिस जिला नूरपुर के तहत पड़ते पुलिस थाना डमटाल की टीम गश्त पर थी। आज सुबह भदरोया चौक पर पुलिस टीम ने एक गाड़ी नंबर HP01C-1826 को जांच के लिए रोका।
पुलिस ने केवल पुत्र मोहन निवासी लुनेक चांजू चुराह चंबा और मान सिंह पुत्र बिशन दास गांव डुलारा चांजू चुराह चंबा के कब्जे से 2 किलो 500 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चरस बरामद होने की पुष्टि पुलिस जिला नूरपुर के एसपी अशोक रतन ने की है। उन्होंने बताया कि नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसे धमकाया भी था। इसके बाद पीड़िता ने सारे मामले की जानकारी अपने पति और सास को दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में शुरू कर दी है।
डीएसपी देहरा अनिल कुमार ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आईपीसी 376, 351 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने पीड़ित महिला का मेडिकल करवा लिया है।
कांगड़ा। हिमाचल की कांगड़ा पुलिस ने कांगड़ा शहर के साथ लगते घुरक्कड़ी में एक घर से 13.4 ग्राम हेरोइन, 26.4 ग्राम चरस बरामद की है। साथ ही 25600 रुपये नकद और 8 मोबाइल फोन जब्त किए हैं। कांगड़ा पुलिस स्टेशन की पुलिस टीम और एसपी कार्यालय कांगड़ा की सुरक्षा शाखा के पुलिस कर्मियों ने मिलकर रिंकू नाम के एक व्यक्ति के घर पर छापा मारा, जो वार्ड नंबर एक घुरक्कड़ी कांगड़ा निवासी है।
बता दें कि आरोपी रिंकू पहले भी बहुत ही शातिर तरीके से कई लोगों को ड्रग्स बेचता रहा है और खुद भी नशे का आदी है। उसके नाम के खिलाफ कई शिकायतें थीं और पुलिस उसे पकड़ने के लिए सही मौके की तलाश में थी।
छापेमारी में दो स्वतंत्र गवाह भी शामिल थे। छापेमारी के दौरान रिंकू के घर से 13.4 ग्राम हेरोइन, 26.4 ग्राम चरस, 25,600 रुपये नकद और 8 मोबाइल फोन जब्त किए गए। ऑपरेशन का नेतृत्व कांगड़ा पुलिस स्टेशन के एसएचओ इंस्पेक्टर संजीव कुमार कर रहे थे।
एसपी (SP) कार्यालय की सुरक्षा शाखा के प्रभारी एएसआई (ASI) जितेंद्र कुमार भी मौजूद थे। छापेमारी टीम के अन्य सदस्यों ने पूरी छापेमारी प्रक्रिया के दौरान महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और अनुकरणीय साहस और कार्रवाई का परिचय दिया।
रिंकू के खिलाफ पुलिस स्टेशन कांगड़ा में मामला दर्ज किया गया है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की पुष्टि डीएसपी कांगड़ा अंकित शर्मा ने की है। उन्होंने बताया कि रिंकू से पूछताछ में और भी जानकारियां सामने आ सकती हैं। मामले में आगामी कार्रवाई जारी है।
पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार, कोर्ट में होंगे पेश
भुंतर। कुल्लू जिला में पुलिस थाना भुंतर के तहत टीम ने पति-पत्नी को गाड़ी में चिट्टे के साथ पकड़ा है। जानकारी के अनुसार पुलिस थाना भुंतर की टीम ने दियार रोड पर गश्त के दौरान एक गाड़ी (नंबर PB 08 FE 1141) को प्रक्रियानुसार चेकिंग के लिए रोका।
गाड़ी में सुखविंद्र सिंह (53 वर्ष) निवासी भोपा राय जिला कपूरथला (पंजाब) और उसकी पत्नी सवार थे। चेकिंग के दौरान पुलिस ने पति-पत्नी के कब्जे से 66 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।
आरोपियों के खिलाफ थाना भुंतर में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया गया है। आरोपियों को आज माननीय अदालत में पेश करके पुलिस हिरासत रिमांड हासिल किया जाएगा।
डरोह। हिमाचल पुलिस को 1093 जवान मिल गए हैं। रविवार को पुलिस प्रशिक्षण कॉलेज डरोह जिला कांगड़ा में पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्यातिथि रहे। मुख्यमंत्री ने सभी प्रशिक्षुओं को बधाई दी तथा आशा व्यक्त की कि वे अनुशासन के साथ सेवा प्रदान करेंगे।
इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने 271 महिला प्रशिक्षुओं सहित 1093 प्रशिक्षु पुलिस आरक्षियों की परेड का निरीक्षण किया तथा भव्य मार्चपास्ट की सलामी ली।
प्रशिक्षुओं ने हथियारों को जोड़ने-खोलने, निशस्त्र युद्ध, कमांडों युद्ध, वैपन पीटी तथा मास पीटी की प्रस्तुति दी। प्रशिक्षुओं के प्रदर्शन से मौके पर मौजूद लोग भी दंग रह गए।
पीटीसी डरोह में मुख्यमंत्री सुक्खू ने दिया नियुक्ति पत्र
डरोह। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय डरोह जिला कांगड़ा के 22वें दस्ता मूलभूत आरक्षी प्रशिक्षण के दीक्षांत परेड समारोह में शिरकत की। इस दस्ते में कुल 1093 प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षित किया गया है।
इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दिवंगत (IPS) एसआर राणा यानी साजू राम राणा के पुत्र साहिल राणा को पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर पद के लिए नियुक्ति पत्र भी प्रदान किया।
साहिल राणा को करुणामूलक आधार पर ये नौकरी मिली है। जनवरी 2023 में धर्मशाला के जोरावर स्टेडियम में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की जन आभार रैली के दौरान आईपीएस साजू राम राणा की तबीयत बिगड़ी और अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
एसआर राणा धर्मशाला के जोरावर स्टेडियम में हुई इस जन आभार रैली के दौरान सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे थे। उनकी निधन हार्ट अटैक की वजह से हुआ था। साजू राम राणा मूल रूप से मंडी जिले के धर्मपुर के ध्वाली गांव के रहने वाले थे, उनके दो बच्चे बेटा और बेटी हैं।
जब उनका निधन हुआ तब वह जिला हमीरपुर की जंगलबैरी में चौथी बटालियन में कमांडेंट थे। उन्होंने किन्नौर और बिलासपुर जिला में एसपी के पद सेवाएं दी थीं।
एसआर राणा 1 सितंबर,1990 को पुलिस विभाग में बतौर निरीक्षक भर्ती हुए थे। जनवरी 2020 में वह आईपीएस कैडर में प्रमोशन हुआ था। एसआर राणा ने 31 मई 2024 को रिटायर होना था।