Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Crime Kullu State News

कुल्लू : भुंतर में चिट्टे के साथ पकड़े पति-पत्नी, पंजाब के रहने वाले

पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार, कोर्ट में होंगे पेश

भुंतर। कुल्लू जिला में पुलिस थाना भुंतर के तहत टीम ने पति-पत्नी को गाड़ी में चिट्टे के साथ पकड़ा है। जानकारी के अनुसार पुलिस थाना भुंतर की टीम ने दियार रोड पर गश्त के दौरान एक गाड़ी (नंबर PB 08 FE 1141) को प्रक्रियानुसार चेकिंग के लिए रोका।

हिमाचल में बढ़ेगा न्यूनतम बस किराया, निजी ऑपरेटर बोले- डिप्टी सीएम से मिला आश्वासन

गाड़ी में सुखविंद्र सिंह (53 वर्ष) निवासी भोपा राय जिला कपूरथला (पंजाब) और उसकी पत्नी सवार थे। चेकिंग के दौरान पुलिस ने पति-पत्नी के कब्जे से 66 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।

नवरात्र पर HRTC का बड़ा फैसला : हिमाचल के दो शक्तिपीठों के लिए दौड़ेगी बस

आरोपियों के खिलाफ थाना भुंतर में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया गया है। आरोपियों को आज माननीय अदालत में पेश करके पुलिस हिरासत रिमांड हासिल किया जाएगा।

 

हिमाचल में इन्हें घर बनाने के लिए 280 रुपए में मिलेगी सीमेंट की बोरी 

हिमाचल : एशियन खेलों में स्वर्ण पदक विजेता 6 खिलाड़ियों को 15-15 लाख रुपए देगी सरकार

हिमाचल में पीजीटी भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर 
हिमाचल : निजी कंपनियों में नौकरी के इंटरव्यू के लिए अब ऑनलाइन होंगे आवेदन 

कांगड़ा ब्लाइंड केस : ज्वालामुखी का छोटू चिट्टे का बड़ा आदी, उम्रकैद ही हुई है सजा 

हिमाचल : नौकरी का मौका, भरे जाएंगे 76 पद- यहां करें आवेदन

हिमाचल में एक बेटी पर मिलेंगे दो लाख, दो पर दिया जाएगा एक लाख रुपए का इंसेंटिव
हिमाचल में प्राइवेट जॉब के लिए अब वेबसाइट पर जारी होगी अधिसूचना, यहां है लिंक

हिमाचल : जल शक्ति विभाग के इन कर्मचारियों को दिवाली से पहले मिला तोहफा

हिमाचल वन मित्र योजना : 2061 की होगी तैनाती, 10 हजार वेतन-क्या क्राइटेरिया-जानें

हिमाचल कैबिनेट : वन मित्र योजना को मंजूरी, फॉरेस्ट गार्ड के भरे जाएंगे 100 पद
ABHA कार्ड क्या है, जानिए इसके फायदे और कैसे बना सकते हैं पढ़ें डिटेल
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Crime Kullu State News

हिमाचल : भुंतर में 5.15 ग्राम MDM और 14.57 ग्राम चिट्टे के साथ धरा युवक

जिया में गश्त के दौरान पुलिस टीम को मिली सफलता

भुंतर। हिमाचल के जिला कुल्लू के पुलिस स्टेशन भुंतर की टीम ने एक युवक से चिट्टा और एमडीएम (MDM) बरामद किया है। बता दें कि पुलिस थाना भुंतर की टीम कहुधार फोरलेन सड़क के पास जिया में गश्त पर थी। इस दौरान वहां से एक युवक गुजरा।

किन्नौर के निगुलसरी में नेशनल हाईवे-05 अभी भी बंद, NH 505 खुला

भुंतर पुलिस ने संदेह होने पर युवक की तलाशी ली तो उसके कब्जे से 5.15 ग्राम एमडीएम (मिथाइलीन डाइऑक्सी मथेथैमफेटामाइन) और 14.57 ग्राम चिट्टा पकड़ा गया।  युवक की पहचान सूरज प्रकाश (35 वर्ष) पुत्र धर्म सिंह निवासी वार्ड नंबर 07, समीप गुरुद्वारा पारला भुंतर डाकघर व तहसील भुंतर जिला कुल्लू के रूप में हुई है।

हिमाचल कैबिनेट की बैठक आज, 3000 वन मित्र की तैनाती को मिल सकती है मंजूरी

 

आरोपी के विरुद्ध थाना भुंतर में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज करके गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि एमडीएमए फिल्म नगरी मुंबई में बॉलीवुड पार्टियों में उपयोग में ज्यादा आता है। संभावना है कि इसकी सप्लाई मुंबई से ही हो रही है। मुंबई में यह यूरोप से तस्करी करके लाया जाता है।

बिलासपुर : छत पर खेल रहा था सात साल का मासूम, अचानक फिसला पैर और …

 

एमडीएम कोकीन के बाद सबसे महंगा है। यह क्रिस्टल जैसा होता है और घुलनशील है। नशे के आदी युवा इसे विभिन्न तरीकों से सेवन करते हैं। यह नशा भी काफी खतरनाक है।

जॉब अलर्ट ऊना : फील्ड अप्रिंटिस व एन्टरप्रेन्योर डेवलपमेंट ऑफिसर के पदों पर भर्ती

 

एक बार इसकी लत लग जाए तो फिर इससे छुटकारा पाना बहुत ही मुश्किल है। इससे जान भी जा सकती है। युवाओं से आह्वान है कि इस तरह के नशे या किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहें।

 

कांगड़ा : गुम्मर से रजोल मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बंद-आदेश जारी 

 

प्रियंका गांधी बोलीं- यह न देखें हिमाचल में सरकार किसकी, खुलकर मदद करे केंद्र सरकार

 

पालमपुर : भवारना अस्पताल में फ्लश की टंकी में फेंक दी थी नवजात, नाबालिग मां पकड़ी

हमीरपुर में भरा जाएगा चपरासी का ये पद, कैसे और कहां करें आवेदन-जानें 

 

 

हिमाचल सरकार आपदा प्रभावितों को मकान किराए पर लेने के लिए देगी 5 और 10 हजार रुपए

धर्मशाला : NCB का अफसर बनकर डालता रहा रेड, पुलिस ने ऐसे पकड़ा फर्जी IPS अधिकारी

कालका-शिमला रेलवे हेरिटेज ट्रैक पर ट्रेन की आवाजाही 15 सितंबर तक बंद

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Himachal Latest Shimla State News

शिमला : आज शिव बावड़ी सहित अन्य आपदा प्रभावित क्षेत्रों में जाएंगी प्रियंका गांधी

आपदा प्रभावितों सें मिलेंगी कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव

शिमला। राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी हिमाचल के दौरे पर हैं। बुधवार को दूसरे दिन प्रियंका गांधी शिमला के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में जाएंगी। इस दौरान आपदा प्रभावितों और जिन्होंने इस त्रासदी में अपनों को खोया है प्रियंका गांधी उनसे मुलाकात करेंगी।

प्रियंका गांधी शिमला के समरहिल के शिव बावड़ी मंदिर भी जाएंगी। शिव बावड़ी लैंडस्लाइड में 20 लोगों की मौत हुई है। इनमें ज्यादातर मृतक बालूगंज और आसपास के क्षेत्रों के ही है। इनके परिजनों से भी प्रियंका मुलाकात करेंगी।

शिमला : विक्ट्री टनल-कैथू मार्ग अवरुद्ध, जिला में आज कौन सा रोड बंद, पढ़ें विस्तार से

शिव बावड़ी मंदिर के बाद प्रियंका गांधी शिमला के कृष्णानगर जाएंगी। यहां पर भी स्लॉटर हाउस सहित 6 मकान ध्वस्त हो गए थे, जबकि एक दर्जन से ज्यादा घर खाली करवाए गए हैं। कृष्णानगर से दो दर्जन से परिवार विस्थापित हुए हैं। प्रियंका गांधी इनसे मुलाकात करेंगी। इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी साथ मौजूद रहेंगी।

13 सितंबर 2023 का राशिफल : आज क्या कहती है आपकी राशि, पढ़ें

बता दें कि इससे पहले राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार को जिला कुल्लू में भारी बारिश के कारण आपदाग्रस्त स्थानों का दौरा किया और प्रभावितों से भेंट की।

दोनों नेताओं ने कुल्लू के संगम ब्रिज तथा मनाली के आलू ग्राउंड सहित विभिन्न स्थानों का बारिश से हुए नुकसान का निरीक्षण किया। लोगों ने प्रियंका गांधी को अवगत कराया कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू और राज्य सरकार ने आपदा में उन्हें हर संभव मदद प्रदान की है।

जॉब अलर्ट सिरमौर : ब्ल्यू स्टार कंपनी में 100 पदों पर भर्ती, 18 हजार तक मिलेगा वेतन

 

प्रियंका गांधी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के लोगों ने आपदा का मजबूती के साथ एकजुट होकर सामना किया है और राज्य के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू, सभी मंत्री और कांग्रेस के विधायकों ने ग्राउंड जीरो पर रहकर लोगों की मदद की है।

उन्होंने कहा कि राज्य के लोग श्रमदान कर रहे हैं और बढ़-चढ़ कर आर्थिक मदद भी प्रदान कर रहे हैं। जिस भावना के साथ राज्य के सभी लोगों ने इस मुश्किल घड़ी का सामना किया है, वह पूरे देश के लिए मिसाल है।

जॉब अलर्ट ऊना : फील्ड अप्रिंटिस व एन्टरप्रेन्योर डेवलपमेंट ऑफिसर के पदों पर भर्ती

 

कांगड़ा : गुम्मर से रजोल मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बंद-आदेश जारी 

 

प्रियंका गांधी बोलीं- यह न देखें हिमाचल में सरकार किसकी, खुलकर मदद करे केंद्र सरकार

 

पालमपुर : भवारना अस्पताल में फ्लश की टंकी में फेंक दी थी नवजात, नाबालिग मां पकड़ी

हमीरपुर में भरा जाएगा चपरासी का ये पद, कैसे और कहां करें आवेदन-जानें 

 

 

हिमाचल सरकार आपदा प्रभावितों को मकान किराए पर लेने के लिए देगी 5 और 10 हजार रुपए

धर्मशाला : NCB का अफसर बनकर डालता रहा रेड, पुलिस ने ऐसे पकड़ा फर्जी IPS अधिकारी

शिमला में बड़ा हादसा : खाई में गिरा टिप्पर, तीन मजदूरों की गई जान, पांच घायल

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Politics Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

प्रियंका गांधी का हिमाचल दौरा : भाजपा का तंज-आपदा के दो माह बाद आई याद

शिमला। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने हिमाचल का दौरे पर हैं। प्रियंका गांधी ने मंगलवार को कुल्लू मनाली में आपदा प्रभावित लोगों से मिल कर राहत कार्यों का जायजा लिया। उनके इस दौरे पर बीजेपी ने हमला बोला है। कहा कि आपदा के दो महीने बाद अब प्रदेश की याद आई है।

हिमाचल सरकार आपदा प्रभावितों को मकान किराए पर लेने के लिए देगी 5 और 10 हजार रुपए

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं विधायक बलबीर वर्मा ने कहा कि दो महीने बाद कांग्रेस का कोई बड़ा नेता हिमाचल की सुध लेने आया है। उन्होंने कहा कि भारी बरसात से हिमाचल प्रदेश में बड़ा नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सत्ता पाने के लिए अनेकों घोषणा की, आज समय है उन घोषणाओं को पूरा करें।

चंडीगढ़-शिमला NH-5 चार घंटे रहेगा बंद, चक्की मोड़ पर हो रहा मरम्मत कार्य

हिमाचल प्रदेश में 22 लाख महिलाएं 1500 रुपए प्रति महीना की गारंटी का इंतजार कर रही है, हजारों महिलाओं के तो इस आपदा में घर टूट गए, अगर 1500 के हिसाब से 13500 रुपए सरकार उनको दे चुकी होती तो आज कम से कम वह एक छत तो डाल लेंती।

हिमाचल में न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक, जानें मौसम की अपडेट

उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कोरोना जैसी महामारी का सामना किया और उसे समय प्रदेश की सारी आमदनी रुक गई थी तब भी भाजपा सरकार ने रोना नहीं रोया।

आज से पहले हमेशा नुकसान के समय केंद्र सरकार द्वारा केवल 7 फीसदी राशि प्रदान की गई थी और वह भी दिसंबर में मिलती थी, पर वर्तमान केंद्र सरकार ने तो प्रदेश को एडवांस में राशि प्रदान कर दी है और वह भी हजार करोड़ से ज्यादा।

हमीरपुर में भरा जाएगा चपरासी का ये पद, कैसे और कहां करें आवेदन-जानें 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार लोन पर लोन ले रही है, कुछ लोन आपदा से लड़ने को भी ले लेते जो जनता के लिए राहत होती। केवल अपने खर्चे पूरे करने को यह सरकार लोन ले रही है।

बलवीर वर्मा ने कहा कि प्रियंका गांधी वॉशिंगटन एप्पल पर इंपोर्ट ड्यूटी घटाने की बात कर रही हैं, लेकिन प्रदेश में बागवानों को अंग्रेजों के समय से लेकर आज तक इस तरह से दंडित नहीं किया गया, जिस तरह से इस सरकार में किया जा रहा है।

जॉब अलर्ट : ब्ल्यू स्टार कंपनी में 100 पदों पर भर्ती, 18 हजार तक मिलेगा वेतन

सभी सड़कें बंद थी, बागवान सड़े हुए सेब को पहले भी नाले में ही फेंकते थे। कांग्रेस सरकार को बागवानों की इतनी चिंता होती तो प्रियंका सरकार को कहती कि समय रहते सड़कों को खोले, जिससे किसी की फसल खेतों में न सड़े।

 

जॉब अलर्ट : फील्ड अप्रिंटिस व एन्टरप्रेन्योर डेवलपमेंट ऑफिसर के पदों पर भर्ती

 

कांगड़ा : गुम्मर से रजोल मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बंद-आदेश जारी 

 

प्रियंका गांधी बोलीं- यह न देखें हिमाचल में सरकार किसकी, खुलकर मदद करे केंद्र सरकार

 

किन्नौर : पांच दिन से बंद NH-05 आज भी नहीं खुल पाया, मार्ग से हटाई जा रही चट्टानें

चंडीगढ़-शिमला NH-5 पर यात्रा करने से पहले पढ़ लें ये खबर, दो घंटे रहेगा बंद

 

 

किन्नौर : निगुलसरी में NH-05 की बहाली को लेकर क्या है अपडेट, जानें

धर्मशाला : NCB का अफसर बनकर डालता रहा रेड, पुलिस ने ऐसे पकड़ा फर्जी IPS अधिकारी

शिमला में बड़ा हादसा : खाई में गिरा टिप्पर, तीन मजदूरों की गई जान, पांच घायल

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Politics TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Kullu State News

प्रियंका गांधी बोलीं- यह न देखें हिमाचल में सरकार किसकी, खुलकर मदद करे केंद्र सरकार

कांग्रेस महासचिव ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

कुल्लू। राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार को जिला कुल्लू में भारी बारिश के कारण आपदाग्रस्त स्थानों का दौरा किया और प्रभावितों से भेंट की। दोनों नेताओं ने कुल्लू के संगम ब्रिज तथा मनाली के आलू ग्राउंड सहित विभिन्न स्थानों का बारिश से हुए नुकसान का निरीक्षण किया। लोगों ने प्रियंका गांधी को अवगत कराया कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू और राज्य सरकार ने आपदा में उन्हें हर संभव मदद प्रदान की है।

SMC अध्यापकों का सरकार के खिलाफ मोर्चा : नियमित पॉलिसी न बनाई तो सड़कों पर उतरेंगे

मनाली में पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के लोगों ने आपदा का मजबूती के साथ एकजुट होकर सामना किया है और राज्य के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू, सभी मंत्री और कांग्रेस के विधायकों ने ग्राउंड जीरो पर रहकर लोगों की मदद की है।

उन्होंने कहा कि राज्य के लोग श्रमदान कर रहे हैं और बढ़-चढ़ कर आर्थिक मदद भी प्रदान कर रहे हैं। जिस भावना के साथ राज्य के सभी लोगों ने इस मुश्किल घड़ी का सामना किया है, वह पूरे देश के लिए मिसाल है।

पालमपुर : भवारना अस्पताल में फ्लश की टंकी में फेंक दी थी नवजात, नाबालिग मां पकड़ी

 

राज्य सरकार अपने संसाधनों से प्रभावित परिवारों की भरपूर मदद करने का प्रयास कर रही है, लेकिन केंद्र सरकार की मदद के बिना हिमाचल प्रदेश को फिर से पटरी पर लाना मुश्किल है, इसलिए केंद्र सरकार को इस त्रासदी को राष्ट्रीय आपदा घोषित करना चाहिए और हिमाचल प्रदेश की खुल कर मदद करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को हिमाचल प्रदेश की मदद करते हुए यह नहीं देखना चाहिए कि राज्य में कांग्रेस की सरकार है या भाजपा की।

मरम्मत और VVIP मूवमेंट के चलते कुल्लू-मंडी वाया पंडोह मार्ग 2 बजे तक बंद 

 

प्रियंका गांधी ने कहा कि आपदा में बागवानों और किसानों को काफी नुकसान पहुंचा है और केंद्र सरकार को उनके बारे में भी सोचना चाहिए। उन्होंने कहा कि कुछ बड़े उद्योगपतियों ने हिमाचल प्रदेश में सेब के दाम घटाए हैं, जिससे सेब बागवानों को घाटा हो रहा है।

यही नहीं केंद्र सरकार ने वॉशिंगटन एप्पल पर इंपोर्ट ड्यूटी को भी कम कर दिया है, जिससे हिमाचल प्रदेश के सेब बागबानों को नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि आपदा में पहले ही हिमाचल प्रदेश का नुकसान हुआ है, ऐसे में केंद्र सरकार को हिमाचल प्रदेश के बागवानों के हितों के बारे में सोचना चाहिए।

हमीरपुर में भरा जाएगा चपरासी का ये पद, कैसे और कहां करें आवेदन-जानें

 

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि जी-20 शिखर सम्मेलन में भी वह रात्रि भोज के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले और उनसे राज्य में बारिश से हुए नुकसान को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आज स्वयं आपदा से हुए नुकसान को अपनी आंखों से देखा है और इससे पहले केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी भी हिमाचल प्रदेश का दौरा कर चुके हैं।

हिमाचल : मणिमहेश यात्रा पर निकले पंजाब के दो श्रद्धालुओं ने गंवाई जान

उन्होंने कहा कि 10 अगस्त, 2023 तक राज्य सरकार ने आपदा के कारण 8000 करोड़ रुपये के दावे केंद्र सरकार को भेजे हैं। उन्होंने कहा कि 10 अगस्त से 14 अगस्त के बीच भी बारिश के कारण प्रदेश में जानमाल को काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि अब तक 12 हजार करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है तथा केंद्र सरकार को राज्य की खुल कर मदद करनी चाहिए।

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में भारी बारिश के कारण घर क्षतिग्रस्त होने से जो लोग राहत शिविरों में रह रहे हैं, उन्हें प्रदेश सरकार किराए पर आवासीय सुविधा उपलब्ध करवाएगी। मकान का किराया प्रदेश सरकार वहन करेगी।

हिमाचल में टेंपो ट्रैवलर पर टैक्स लगाने को लेकर भड़की पंजाब टैक्सी यूनियन

इसके दृष्टिगत दो व तीन कमरों के सेट किराए पर लेने का प्रावधान किया जाएगा और सभी उपायुक्तों को इस बारे में निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इस अवसर पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के हिमाचल प्रभारी राजीव शुक्ला, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्षा प्रतिभा सिंह, पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह, मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर, विधायक भुवनेश्वर गौड़ और रवि ठाकुर, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, उपायुक्त आशुतोष गर्ग सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

कुल्लू : प्रियंका गांधी ने भुंतर संगम ब्रिज से जाना तबाही का मंजर

चंडीगढ़-शिमला NH-5 पर यात्रा करने से पहले पढ़ लें ये खबर, दो घंटे रहेगा बंद

 

 

किन्नौर : निगुलसरी में NH-05 की बहाली को लेकर क्या है अपडेट, जानें

धर्मशाला : NCB का अफसर बनकर डालता रहा रेड, पुलिस ने ऐसे पकड़ा फर्जी IPS अधिकारी

शिमला में बड़ा हादसा : खाई में गिरा टिप्पर, तीन मजदूरों की गई जान, पांच घायल

16 सितंबर से आसमान में फिर उड़ेंगे मानव परिंदे, पहाड़ों की सैर कर सकेंगे पर्यटक

काजा से ग्राम्फू मार्ग रहेगा सुचारू : यहां से निकाला जाएगा किन्नौर का सेब और मटर

हिमाचल सेब बागवान एक लाख रुपए जुर्माना मामला, सुरेश कश्यप ने उठाए सवाल 

 

 

एल्बम टिकट मामला : HRTC प्रबंधन ने मानी गलती, यात्री को वापस दिया जाएगा पैसा

ऊना : सिक्योरिटी गार्ड एवं सुपरवाइजर के 100 पदों पर भर्ती, 19 हजार तक वेतन
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kullu State News

कुल्लू : प्रियंका गांधी ने भुंतर संगम ब्रिज से जाना तबाही का मंजर

आपदा प्रभावित क्षेत्रों के दौरे पर पहुंची हैं कांग्रेस महासचिव

कुल्लू। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी हिमाचल के कुल्लू जिला के दौरे पर हैं। प्रियंका गांधी मंगलवार सुबह चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहुंची। चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने उनका स्वागत किया।

हिमाचल में टेंपो ट्रैवलर पर टैक्स लगाने को लेकर भड़की पंजाब टैक्सी यूनियन

इसके बाद प्रियंका गांधी चंडीगढ़ एयरपोर्ट से हवाई मार्ग से भुंतर कुल्लू के लिए रवाना हुईं। भुंतर में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। प्रियंका गांधी कुल्लू में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगी और लोगों की बातचीत करेंगी।

पालमपुर : ATM बदलकर खाते से पैसे उड़ाने के आरोपी राजस्थान से धरे

 

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के साथ मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सबसे पहले भुंतर संगम ब्रिज से ब्यास में बाढ़ से हुई तबाही और राहत व बचाव कार्यों का निरीक्षण किया। प्रियंका गांधी और मुख्यमंत्री सुक्खू ने लोगों से बातचीत भी की।

चंडीगढ़-शिमला NH-5 पर यात्रा करने से पहले पढ़ लें ये खबर, दो घंटे रहेगा बंद

बता दें कि इस बरसात में कुल्लू जिला में खूब तबाही मची है। ब्यास नदी में बाढ़ आने से पीआरटीसी की एक बस सहित कई वाहन ब्यास में बह गए थे। कुछ लोगों के शव अब तक नहीं मिले हैं।

धर्मशाला : NCB का अफसर बनकर डालता रहा रेड, पुलिस ने ऐसे पकड़ा फर्जी IPS अधिकारी

शिमला में बड़ा हादसा : खाई में गिरा टिप्पर, तीन मजदूरों की गई जान, पांच घायल

16 सितंबर से आसमान में फिर उड़ेंगे मानव परिंदे, पहाड़ों की सैर कर सकेंगे पर्यटक

काजा से ग्राम्फू मार्ग रहेगा सुचारू : यहां से निकाला जाएगा किन्नौर का सेब और मटर

हिमाचल सेब बागवान एक लाख रुपए जुर्माना मामला, सुरेश कश्यप ने उठाए सवाल 

 

 

नालागढ़: मेडिकल डिवाइस पार्क साइट पर हुई मारपीट, फायरिंग के नहीं मिले सुबूत-तीन धरे

जी-20 सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संग कुछ ऐसे मिले मुख्यमंत्री सुक्खू

दिल्ली जाने और हिमाचल आने वाले यात्री ध्यान दें, HRTC बसों को लेकर बड़ी अपडेट 

हिमाचल के इन किसानों को झटका, KCC ब्याज माफी मामले में नहीं मिली राहत

एल्बम टिकट मामला : HRTC प्रबंधन ने मानी गलती, यात्री को वापस दिया जाएगा पैसा

 

जरा दें ध्यान-देरी से पहुंचेगा आपका पार्सल, उत्तर रेलवे ने लेन देन में लगाई रोक 

 

एल्बम टिकट मामला : HRTC प्रबंधन ने मानी गलती, यात्री को वापस दिया जाएगा पैसा

ऊना : सिक्योरिटी गार्ड एवं सुपरवाइजर के 100 पदों पर भर्ती, 19 हजार तक वेतन
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ

 

 

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kullu State News

कुल्लू : भुंतर में ब्यास नदी में मिला महिला का शव, उंगलियों पर MAMTA नाम का टैटू

कुल्लू शव गृह में रखा शव

कुल्लू। हिमाचल के कुल्लू जिला में प्राकृतिक आपदा के बाद लापता लोगों की तलाश को सर्च ऑपरेशन जारी है। भुंतर में एक महिला का शव बरामद हुआ है। महिला की दाहिने हाथ की उंगलियों पर ममता नाम का टैटू बना है। शव को कुल्लू शव गृह में रखा गया है।

HPPSC : अगस्त में होने वाले स्क्रीनिंग टेस्ट और प्रारंभिक परीक्षाओं का शेड्यूल जारी 

 

बता दें कि वीरवार को भुंतर पुलिस थाना के तहत हेड कांस्टेबल राजन की अगुवाई में एनडीआरएफ और होमगार्ड जवानों की टीम ब्यास नदी के किनारे सर्च ऑपरेशन पर थी।

कुल्लू : विंग कमांडर शैलेश सिंह को सैल्यूट, जिंदगियां बचाने को नदी में उतारा हेलीकॉप्टर 

 

सर्च ऑपरेशन के दौरान वन विभाग कार्यालय भुंतर के पास एक टापू पर महिला का शव बरामद हुआ है। महिला की उम्र 30 से 40 वर्ष के बीच है और लंबाई 5 फीट 4 इंच है। महिला के दाहिने हाथ की उंगलियों पर MAMTA नाम का टैटू बना है।

वायु सेना अग्निवीर भर्ती : 13 अक्टूबर से शुरू होगी ऑनलाइन परीक्षा-27 से पंजीकरण 

 

 

नादौन की वंदना योगी भाजपा महिला मोर्चा तो भरमौर के तिलक युवा मोर्चा के होंगे अध्यक्ष

 

 

हिमाचल : भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों, युवा व महिला मोर्चा अध्यक्षों की नियुक्ति-पढ़ें लिस्ट

 

 

किन्नौर : सांगला वैली के कामरू क्षेत्र में भारी बारिश का कहर, गाड़ियां बहीं-फसलें बर्बाद

 

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ