Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हमीरपुर में कर्मचारी चयन आयोग के स्थान पर होगा ‘राज्य चयन आयोग

नादौन में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने की घोषणा

नादौन। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार के समय हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर की भर्तियों के प्रश्नपत्र बेचे गए, लेकिन वर्तमान सरकार द्वारा इसके दोषियों को सलाखों के पीछे करने के दृष्टिगत कड़े कदम उठाए गए।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार मेरिट आधारित और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने हमीरपुर में आगामी दो माह में हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के स्थान पर राज्य चयन आयोग की स्थापना की भी घोषणा की।

लेडी अफसर ओशिन का एक्शन : संधोल में रात के अंधेरे में अवैध खनन पर कार्रवाई

उन्होंने कहा कि इस नए आयोग के माध्यम से सभी परीक्षाएं कम्प्यूटर प्रणाली के माध्यम से ली जाएंगी ताकि भर्ती प्रक्रिया में निष्पक्षता सुनिश्चित की जा सके। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू हमीरपुर के नादौन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि इस नए आयोग के जरिये जल्द ही 6000 शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। इसके साथ ही वन विभाग में 3000 वन मित्र भर्ती होंगे। पुलिस में 1200 कर्मियों की भर्ती की जाएगी, जो मादक पदार्थों की तस्करी से निपटने के लिए एक विशेष टास्क फोर्स के रूप में काम करेंगे।

सुक्खू बोले- पूर्व भाजपा सरकार ने जिस तरह स्कूल खोले, वैसे ही खोल दी मंडी यूनिवर्सिटी

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इस वर्ष 10 हजार से अधिक भर्तियां करने जा रही है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को जिला हमीरपुर के अपने गृह विधानसभा क्षेत्र नादौन से मुख्यमंत्री खेल क्षमता, पुनर्निर्माण आकांक्षाएं और आजीविका योजना (सबल) का शुभारंभ किया।

विशेष रूप से विकलांग बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के उद्देश्य से, इस योजना का उद्देश्य हमीरपुर, सोलन और शिमला जिलों के लगभग 400 स्कूलों में ऐसे बच्चों की विशेष देखभाल करना है।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर दो चैटबॉट्स ‘अभ्यास हिमाचल’ एवं ‘शिक्षक सहायता’ का भी शुभारम्भ किया। यह चैटबॉट्स स्विफ्ट चैट ऐप के माध्यम से संचालित होंगे और इनसे कृत्रिम मेधा से युक्त संवाद आधारित व्हाट्सऐप जैसी सुविधा उपलब्ध होगी।

इनसे विद्यार्थियों को किसी भी मोबाइल के माध्यम से किसी भी स्थान पर अपने पाठ को दोहराने की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। इस सुविधा को प्रश्नोत्तरी के रूप में तैयार किया गया है और इसमें शैक्षणिक वीडियो उपलब्ध करवाए जाएंगे, जिसे कक्षा में विद्यार्थी और शिक्षक दोनों ही उपयोग में ला सकेंगे और इससे उन्हें कक्षा में उनके पढ़ाने एवं सीखने के अनुभव को और विस्तार मिल सकेगा।

हिमाचल : ATM में कैश डालने वाले ऑफिसर ने ही उड़ा लिए 24 लाख, ऐसे हुआ पर्दाफाश

इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री ने ‘सम्पर्क साईंस टीवी प्रोग्राम’ की भी शुरूआत की। यह कार्यक्रम एक सामान्य टीवी को स्मार्ट टीवी में बदलने के लिए तैयार किया गया है। इस नवोन्मेष का उद्देश्य गणित एवं अंग्रेजी विषयों सहित अन्य पाठ्यक्रमों में बच्चों के अनुभव को और विस्तार देना है। इस कार्यक्रम में शैक्षणिक सामग्री पहले से ही अपलोड की जाएगी और इसका उपयोग करने के लिए इंटरनेट कनेक्शन की आवश्यकता नहीं होगी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सबल योजना एक व्यापक कार्यक्रम है जिसका उद्देश्य राज्य में विशेष रूप से सक्षम बच्चों के जीवन स्तर में सुधार लाना है। इस पहल में इस संवेदनशील वर्ग को आधारभूत सुविधाएं और पर्याप्त अवसर प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित किया गया है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने सरकारी नौकरियों में विशेष रूप से सक्षम बच्चों के लिए दो प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया है और इसके लिए शीघ्र ही एक अभियान के रूप में भर्ती प्रक्रिया आरम्भ की जाएगी। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर विशेष रूप से सक्षम बच्चों के लिए शिक्षा वृत्ति (स्टाइपेंड) बढ़ाकर एक हजार रुपये करने की घोषणा की।

बजौरा से मंडी भारी वाहनों के लिए टाइम फिक्स, उल्लंघना पर होगा जुर्माना 

मुख्यमंत्री ने जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान, नादौन स्थित गौना करौर में छात्राओं के लिए छात्रावास तथा निशानेबाजी, मुक्केबाजी और तैराकी जैसी खेल सुविधाओं से युक्त आधुनिक स्टेडियम के निर्माण के लिए 5 करोड़ रुपये प्रदान करने की घोषणा की।

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है और इसके दृष्टिगत 32 विधानसभा क्षेत्रों में स्थित अस्पतालों में 6 विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की गई है और अन्य विधानसभा क्षेत्रों के स्वास्थ्य संस्थानों में भी योजनाबद्ध ढंग से तैनाती की जाएगी। इससे लोगों को घर के नजदीक बेहतर स्वास्थ्य देखभाल सुविधा सुनिश्चित हुई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार से विरासत में मिले आर्थिक संकट के बावजूद वर्तमान प्रदेश सरकार आपदा प्रभावितों को हरसम्भव मदद प्रदान करने के लिए संकल्पबद्ध है।

धर्मशाला घियाणा कलां मामला : खिचड़ी में था जहर, रैट प्वाइजन की आशंका

उन्होंने कहा कि इस बरसात में भारी बारिश के कारण प्रदेश को 12 हजार करोड़ रुपये से अधिक नुकसान हुआ है जिससे किसान, बागवान, लोगों के मकान, सड़क ढांचा और अन्य आधारभूत संरचना बुरी तरह से प्रभावित हुई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अपने संसाधनों के माध्यम से क्षतिग्रस्त घरों के पुनर्निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सर्वशिक्षा अभियान और संपर्क फाउंडेशन के सौजन्य से विशेष रूप से सक्षम 120 से अधिक बच्चों को विशेष उपकरण वितरित किए। शिक्षा मंत्री, रोहित ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश शिक्षा के क्षेत्र में एक अग्रणी राज्य है और वर्तमान प्रदेश सरकार गुणवत्तापूर्ण और रोजगारपरक शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए शिक्षा क्षेत्र को समुचित बजट आवंटित करने पर मुख्यमंत्री का आभार भी व्यक्त किया उन्होंने कहा कि राजीव गांधी राजकीय डे-बोर्डिंग स्कूल स्थापित करने का प्रदेश सरकार का निर्णय एक क्रांतिकारी कदम साबित होगा, जिसके लिए मुख्यमंत्री बधाई के पात्र हैं।

उन्होंने कहा कि मेधावी छात्रों को एक प्रतिशत न्यूनतम ब्याज पर 20 लाख रुपये तक शिक्षा ऋण उपलब्ध करवाने के लिए डॉ. वाईएस. परमार छात्रवृति योजना आरम्भ की गई है। उन्होंने कहा कि सबल योजना विशेष रूप से सक्षम बच्चों को उनके पसंद के क्षेत्रों तथा जीवन में आगे बढ़ने के लिए सशक्त करेगी।

SJVN में फील्ड इंजीनियर और ऑफिसर के 153 पदों पर निकली भर्ती

मुख्य संसदीय सचिव आशीष बुटेल ने संवेदनशील नेतृत्व प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री की सराहना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार सभी वर्गों के कल्याण के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा अनाथ बच्चों के कल्याण के लिए मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना आरम्भ की गई है। आज से आरम्भ सबल योजना से विशेष रूप से सक्षम सात हजार से अधिक बच्चों को मुख्य धारा से जोड़ते हुए उन्हें जीविकोपार्जन के व्यापक अवसर सुनिश्चित होंगे।

सर्वशिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशक, राजेश शर्मा ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और अभियान के अंतर्गत शुरू की गई विभिन्न पहलों के बारे विस्तृत जानकारी प्रदान की।

हिमाचल के 13 शिक्षकों को कल दिया जाएगा राज्य स्तरीय पुरस्कार, यहां पढ़ें लिस्ट

धर्मशाला घियाणा कलां मामला : खिचड़ी में था जहर, रैट प्वाइजन की आशंका

SJVN में फील्ड इंजीनियर और ऑफिसर के 153 पदों पर निकली भर्ती

SBI में 6160 अपरेंटिस पदों पर निकली भर्ती, हिमाचल के लिए 200 पद 

 

मणिमहेश यात्रा के लिए हेली टैक्सी सेवा शुरू, 9000 रुपए लगेगा किराया

विधायक राजेंद्र राणा ने सीएम सुक्खू को लिखा पत्र, HPSSC को शुरू करने की मांग 

शिमला रिज का बैठ रहा एक हिस्सा, स्मार्ट सिटी के तहत किया जा रहा काम

 

शिमला : पुराने बस अड्डे के सामने अज्ञात वाहन ने कुचला व्यक्ति

विक्रमादित्य बोले- सचिवालय को छोड़कर शिमला से सभी सरकारी दफ्तर शहर से हों बाहर

जन्मदिन पर अवनी ने हिमाचल आपदा राहत कोष में भेंट किए 51000 रुपए

मैक्लोडगंज तिब्बती मॉडल केस : पुलिस ने एक्सेस फोर्स का तो नहीं किया इस्तेमाल-होगी जांच

हमीरपुर : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर की होगी भर्ती, 10वीं पास ले सकेंगे भाग 

हिमाचल हाईकोर्ट में भरे जाएंगे 40 पद, क्लर्क के 15 पदों पर होगी भर्ती

गंभरोला खड्ड मामला : फैक्ट फाइंडिंग कमेटी गठित, 7 दिन में प्रस्तुत करेगी रिपोर्ट

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Himachal Latest Kangra State News

नादौन में 26 अगस्त को प्रस्तावित ड्राइविंग टेस्ट स्थगित

ड्राइविंग टेस्ट के लिए बुक किए गए स्लॉट भी रद्द

नादौन। एसडीएम कार्यालय नादौन के तहत 26 अगस्त को प्रस्तावित ड्राइविंग टेस्ट प्रशासनिक कारणों से स्थगित कर दिए गए हैं। उक्त ड्राइविंग टेस्ट के लिए बुक किए गए स्लॉट को भी रद्द कर दिया गया है।

हिमाचल लोक सेवा आयोग ने इस परीक्षा का रिजल्ट किया आउट
एसडीएम अपराजिता चंदेल ने बताया कि प्रशासनिक कार्यों में अति व्यस्तता के चलते यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि ड्राइविंग टेस्ट के लिए नई तिथि की घोषणा शीघ्र ही कर दी जाएगी।

 

 

कुल्लू-मंडी वाया पंडोह व कमांद मार्ग अपडेट, कब तक हो सकते बहाल- जानें

 

 

ज्वालामुखी में तीन दिन नहीं दौड़ेंगे ऑटो रिक्शा, हड़ताल पर गए ऑपरेटर

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Kangra State News

नादौन की वंदना योगी भाजपा महिला मोर्चा तो भरमौर के तिलक युवा मोर्चा के होंगे अध्यक्ष

प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने की नियुक्ति

शिमला। हिमाचल भाजपा में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने प्रदेश पदाधिकारियों एवं युवा मोर्चा तथा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति की है।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह क्षेत्र नादौन से संबंधित वंदना योगी को महिला मोर्चा का प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं, पूर्व में रहे प्रचारक व भाजपा प्रदेश सचिव तिलक राज को युवा मोर्चा का प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। तिलक राज चंबा जिला के भरमौर (पांगी) से संबंध रखने वाले हैं।

नादौन मंडल से संबंधित डॉ. सिकंदर कुमार, पालमपुर से त्रिलोक कपूर, करसोग से बिहारी लाल शर्मा प्रदेश महामंत्री होंगे। नाचन से विनोद कुमार, ज्वाली से विशाल चौहान, सुंदरनगर से डॉ संजय ठाकुर,  धर्मपुर से नरेंद्र अत्री, ऊना से सुमित शर्मा, कसौली से डेजी ठाकुर और नाहन से मुनीष चौहान को प्रदेश सचिव का दायित्व सौंपा है।

शिमला मंडल से संबंधित कमलजीत सूद कोषाध्यक्ष होंगे। प्रदेश प्रवक्ता के तौर पर धर्मशाला मंडल से राकेश शर्मा, घुमारवीं से महेंद्र धर्माणी, पालमपुर से उमेश दत्त शर्मा, शिलाई से बलदेव तोमर, सुंदरनगर से अजय राणा, चौपाल से बलवीर वर्मा, ठियोग से संदीपनी भारद्वाज, सोलन से विवेक शर्मा, जुब्बल कोटखाई से चेतन बरागटा और बड़सर से विनोद ठाकुर की नियुक्ति की गई है।

शिमला से कर्ण नंदा प्रदेश मीडिया प्रभारी होंगे। शिमला ग्रामीण से प्यार सिंह, धर्मशाला से संजय शर्मा, कुल्लू से अमित सूद, धर्मपुर से रजत ठाकुर, धर्मशाला से विश्व चक्षु, शिमला से सुदीप महाजन व रमा ठाकुर को प्रदेश सह मीडिया प्रभारी का दायित्व सौंपा है।

शिमला ग्रामीण से प्रमोद ठाकुर को कार्यालय सचिव और शिमला ग्रामीण से किरण बावा और शिमला से डॉ सपना कश्यप को कार्यालय सह सचिव का जिम्मा सौंपा है। भाजपा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

नादौन : ब्यास नदी में बढ़ते जल स्तर का आकलन करने पहुंचे मुख्यमंत्री सुक्खू

नुकसान की समीक्षा को राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के साथ की वर्चुअल बैठक

हमीरपुर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को अपने गृह क्षेत्र नादौन का दौरा किया। मुख्यमंत्री ने भारी बारिश के कारण ब्यास नदी में बढ़ते जल स्तर का आकलन किया।

उन्होंने कहा कि आस-पास के क्षेत्रों में संभावित खतरों के बारे में चिंतित हैं। हम अपने लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए त्वरित कार्रवाई कर रहे हैं। निवासियों से सतर्क रहने और स्थानीय अधिकारियों के निर्देशों का पालन करने का अनुरोध है।

हिमाचल में बारिश का कहर : 17 लोगों की गई जान-3 से 4 हजार करोड़ की चपत

 

मुख्यमंत्री ने आज जिला हमीरपुर के नादौन से राज्य में भारी बारिश और भूस्खलन से हुए नुकसान की समीक्षा के लिए आयोजित राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की वर्चुअल बैठक की अध्यक्षता की और सभी संबंधित प्राधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

उन्होंने कहा कि इस प्राकृतिक आपदा के कारण 17 लोगों की मृत्यु हो गई है और राज्य के विभिन्न हिस्सों में सड़कों, बिजली के ट्रांसफार्मरों व विद्युत उप-केंद्रों और जल आपूर्ति परियोजनाओं को भारी नुकसान पहुंचा है।

इस आपदा के कारण लोगों का जनजीवन व्यापक रूप से प्रभावित हुआ है और प्रारंभिक अनुमान के अनुसार प्रदेश को लगभग 3,000 करोड़ से 4,000 करोड़ रुपए तक का नुकसान आंका गया है।

हिमाचल मौसम अपडेट : आज के लिए रेड तो मंगलवार को ऑरेंज अलर्ट है जारी

 

मुख्यमंत्री ने लगातार बारिश से हुए नुकसान का सटीक आकलन करने के लिए राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में समिति की बैठक बुलाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी उपायुक्तों को आगामी 10 दिन तक सतर्क रहने और प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने भूस्खलन और बाढ़ से हुई जान-माल की हानि पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए आश्वासन दिया कि राज्य सरकार इस विकट स्थिति से कुशलतापूर्वक निपटने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है।

Video : धर्मशाला-मैक्लोडगंज कैंट रोड पर लैंडस्लाइड, लग रहा जाम

 

उन्होंने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में त्वरित बचाव अभियान शुरू किए गए और समय पर आपदा प्रबंधन कर, कई अमूल्य जीवन बचाए गए हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से राहत और बचाव कार्यों के लिए पंचायती राज संस्थाओं के जन प्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों को शामिल करने के लिए कहा।

उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में बिजली और पानी की आपूर्ति तत्काल बहाल करने के निर्देश दिए ताकि लोगों को दैनिक जीवन में किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े।

ऐतिहासिक श्रीखंड महादेव यात्रा पर शेष सीजन के लिए रोक, आदेश जारी

 

कुल्लू में बड़ा हादसा : शादी में जा रहा था परिवार, खाई में गिरी कार, पांच की मौत

 

नूरपुर-बैजनाथ रेलवे ट्रैक पर सभी ट्रेनों की आवाजाही रोकी

 

हिमाचल सरकार ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर, आपातकालीन स्थिति में करें कॉल

 

 

शिमला : पहाड़ी से घर पर गिरा भारी मलबा, युवती की जान, बुजुर्ग महिला दबी

 

जीवन बचाने को जोखिम में डालते हैं जान : हिमाचल पुलिस, NDRF, होमगार्ड जवानों को सलाम

 

कांगड़ा जिला का कालेश्वर महादेव मंदिर 3 दिन के लिए बंद

 

कांगड़ा में चक्की पुल ट्रैफिक के लिए बंद, वाहनों की आवाजाही रोकी

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

मुख्यमंत्री सुक्खू 6 जुलाई को चंडीगढ़ से पहुंचेंगे कांगड़ा, फिर नादौन की पकड़ेंगे राह

मैक्लोडगंज में धर्मगुरु दलाईलामा के जन्मदिन कार्यक्रम में करेंगे शिरकत

 

शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू बुधवार को खराब मौसम के चलते कांगड़ा दौरे पर नहीं आ सके। मुख्यमंत्री अब 6 जुलाई को कांगड़ा दौरे पर आएंगे। जारी टुअर प्रोग्राम के अनुसार मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू वीरवार 6 जुलाई को सुबह करीब 8 बजकर 45 मिनट पर चंडीगढ़ एयरपोर्ट के लिए कांगड़ा एयरपोर्ट निकलेंगे। सुबह करीब 9 बजकर 45 मिनट पर कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

हिमाचल : मानसून ने पकड़ी रफ्तार, धुंध की चपेट में हिल्स क्वीन

कांगड़ा एयरपोर्ट (गगल) से मैक्लोडगंज के लिए निकलेंगे। करीब साढ़े दस बजे मैक्लोडगंज में धर्मगुरु दलाईलामा के 88वें जन्मदिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। करीब 11 बजकर 45 मिनट पर मैक्लोडगंज से सड़क मार्ग से नादौन के लिए निकलेंगे। दोपहर करीब 1 बजकर 15 मिनट पर नादौन पहुंचेंगे। नादौन में समीक्षा बैठक करेंगे। रात्रि विश्राम नादौन रेस्ट हाउस में होगा।

IGMC पहुंचे उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, करवा रहे रूटीन चेकअप

कुल्लू : कार और बाइक चोरी मामले के आरोपी धरे, चंबा और यूपी निवासी

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ

 

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Jobs/Career Hamirpur State News

हमीरपुर : सिक्योरिटी गार्ड के 100 पदों पर भर्ती, 18 हजार तक मासिक वेतन

बड़सर, सुजानपुर, नादौन और भोरंज में होंगे इंटरव्यू

हमीरपुर। रोजगार की तलाश में भटक रहे दसवीं, बारहवीं या स्नातक पास युवाओं के लिए बढ़िया खबर है। इवान सिक्योरिटी लिमिटेड शिमला सिक्योरिटी गार्ड के 100 पदों को भरने के लिए जिला हमीरपुर के उपरोजगार कार्यालयों बड़सर, सुजानपुर, नादौन और भोरंज में साक्षात्कार लेगी।

हिमाचल : तिनके की तरह बह गई स्कॉर्पियो, घरों में घुसा पानी-भारी नुकसान

 

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि 10 जुलाई को उपरोजगार कार्यालय बड़सर, 11 को उपरोजगार कार्यालय सुजानपुर, 12 को उपरोजगार कार्यालय नादौन और 13 जुलाई को उपरोजगार कार्यालय भोरंज में साक्षात्कार लिए जाएंगे।

HRTC हिमधारा एसी बसों का किराया हुआ कम, कहां से कितना लगेगा, जानें

 

उन्होंने बताया कि दसवीं, बारहवीं या स्नातक पास 18 वर्ष से 36 वर्ष तक की आयु के युवा साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। चयनित युवाओं को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा उन्हें 15 से 18 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत पात्र युवा हिमाचली स्थायी निवासी प्रमाण पत्र और अन्य मूल प्रमाण पत्रों एवं दस्तावेजों सहित इन साक्षात्कारों में भाग ले सकते हैं। जिला रोजगार अधिकारी ने पात्र युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

हिमाचल में बैंक क्लर्क के पदों पर निकली भर्ती, भरे जाएंगे 81 पद

 

WhatsApp ने बंद किए 65 लाख भारतीय यूजर्स के अकाउंट, ये है वजह

जुलाई माह में आ रहे हैं ये व्रत व त्योहार, एक बार देख लीजिए लिस्ट

Video Story : विधायक जनक राज ने उठाया सड़क निर्माण कार्य में अनियमितता का मुद्दा

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Crime State News

ज्वालामुखी की महिला नादौन में चला रही थी सैक्स रैकेट, पुलिस ने ऐसे किया पर्दाफाश

नादौन। हमीरपुर जिला नादौन शहर के निकट एक निजी होटल में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। देह व्यापार से जुड़ी एक  महिला सरगना को पुलिस की विशेष टीम ने मंगलवार देर रात पकड़ा है।

मामले में महिला व सोनू होटल मालिक गिरफ्तार हुए हैं वहीं तीन युवतियों को रेस्क्यू किया गया है। महिला के चालक से पूछताछ की जा रही है। एसपी हमीरपुर आकृति शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।

चंबा: गहरी खाई में गिरी कार, एक की गई जान- दो घायल

बताया जा रहा है कि इस महिला (ज्वालामुखी के भड़ोली की सरला देवी उर्फ माता ) की तलाश पुलिस को काफी समय से थी। पुलिस की एक विशेष टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। पकड़ी गई महिलाओं में एक उत्तर प्रदेश, एक पंजाब और एक चंडीगढ़ की बताई जा रही है, जबकि महिला सरगना ज्वालामुखी की रहने वाली है।

हिमाचल कैबिनेट बैठक की तिथि तय- शिमला में इस दिन होगी

जानकारी के अनुसार पुलिस की एक विशेष टीम काफी समय से इस सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करने की कोशिश में थी। मंगलवार देर शाम पुलिस ने दो कर्मियों को ग्राहक बनाकर सोनू होटल में महिला के पास भेजा महिला ने पहले तो उन्हें युवतियों की फोटो दिखाई उसके बाद जब दोनों कर्मियों ने महिला को पैसे दे दिए तब उसने उन्हें होटल के अंदर विशेष कमरे में जाने के लिए कहा जहां पहले से ही लड़कियां उपस्थित थीं।

शिमला : हाजिरी लगाकर गायब हो जाते हैं 300 सफाई कर्मी, बैठक में उठा मुद्दा

इसी दौरान दबिश देने आई पूरी टीम सहित विशेष दस्ते ने मौके पर ही तीन युवतियों को रेस्क्यू कर  महिला सरगना को हिरासत में ले लिया, वहीं होटल के मालिक के साथ हुए कुछ लेनदेन को लेकर उसे भी हिरासत में ले लिया गया।

दिन के समय का सारा हिसाब-किताब होटल में ही होता था, जबकि रात के समय महिला सरगना स्वयं पेमेंट लेती थी। ये भी सामने आया है कि नादौन शहर सहित आसपास के कुछ गांव में किराए के मकान लेकर दूसरे राज्यों से लाई गई लड़कियों को ठहराया गया था। अब पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी छानबीन आरंभ कर दी है।

लेह-केलांग-दिल्ली रूट पर कब दौड़ेगी HRTC बस, पढ़ें खबर

शिमला : कमरे में मिला दर्जी का शव, पेट पर चाकू से गोदने के निशान

हिमाचल में डिनोटिफाई किए स्कूलों को लेकर सरकार का बड़ा फैसला-जानें 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
ACCIDENT TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Hamirpur State News

नादौन : पंजाब से आए थे माथा टेकने, ब्यास में नहाने उतरे 3 युवक, एक डूबा

कोहला में हुआ हादसा, जांच में जुटी पुलिस

नादौन। पंजाब के होशियारपुर जिले कमोवाल गांव से जठेरी में माथा टेकने आए एक युवक की ब्यास नदी में डूबने से मौत हो गई। वहीं, ब्यास की लहरों में समाने से बाल बाल बचे। हादसा हमीरपुर जिला के पुलिस स्टेशन नादौन के तहत कोहला में हुआ है।

धर्मशाला: मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने 102 वर्षीय संसार चंद और उनकी पत्नी को किया सम्मानित

बता दें कि होशियारपुर के कमोवाल से महिलाओं सहित करीब 20-25 लोगों का दल भडोली में जठेरी में माथा टेकने आया था। चेतन (22) पुत्र दर्शन सिंह, उसका चचेरा भाई मनदीप (28) पुत्र जरनैल और एक अन्य युवक राहुल (16) कोहला में ब्यास नदी में नहाने उतर गए।

शिमला ग्रीष्मोत्सव : पहली जून को होगा आगाज, हार्मनी ऑफ दि पाइन्स देंगे प्रस्तुति

तीनों तैरना नहीं आता था। चेतन पुत्र दर्शन सिंह ब्यास नदी में डूब गया और उसकी मौत हो गई। वहीं, मनदीप और राहुल बाल बाल बचे। मामले की सूचना पुलिस स्टेशन नादौन में दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

धर्मशाला महारैली में शायराना अंदाज में दिखे मुकेश, कर्मचारियों को बोले-भूल मत जाना

Ewn24 news choice of Himachal बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों से आह्वान करता है कि नदियों में ऐसे नहाने न उतरे। क्योंकि लोगों इनकी गहराई का पता नहीं होता है और ऐसे हादसे हो जाते हैं। पहले भी ऐसे हादसे हुए हैं।

हमीरपुर : शिकारियों ने जंगली मुर्गे पर चलाई गोली बाइक सवार को जा लगी

 

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Top News Himachal Latest Hamirpur State News

नादौन केंद्रीय विद्यालय में ऑनलाइन होगी प्रवेश प्रक्रिया, पंजीकरण 27 से

17 अप्रैल शाम सात बजे तक करवा सकते हैं रजिस्ट्रेंशन

हमीरपुर। केंद्रीय विद्यालय नादौन में नए शैक्षणिक सत्र 2023-24 में पहली कक्षा में प्रवेश की प्रक्रिया 27 मार्च से केवल ऑनलाइन माध्यम से शुरू होगी। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बताया कि कक्षा प्रथम में प्रवेश के लिए वेबसाइट kvsonlineadmission.kvs.gov.in केवीएसऑनलाइनएडमिशन डॉट केवीएस डॉट जीओवी डॉट इन पर 27 मार्च से 17 अप्रैल शाम सात बजे तक ऑनलाइन पंजीकरण किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि कक्षा प्रथम में प्रवेश के लिए बच्चे की आयु 31 मार्च 2023 तक 6 वर्ष होनी चाहिए।

राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म करने के मामले में जयराम की बड़ी बात-जानिए

प्रधानाचार्य ने बताया कि कक्षा दो और अन्य सभी कक्षाओं के लिए केवल खाली सीटों पर ही प्रवेश दिया जाएगा और इसकी पंजीकरण प्रक्रिया ऑफलाइन माध्यम से होगी। इन कक्षाओं की खाली सीटों के लिए 3 अप्रैल से 12 अप्रैल तक ऑफलाइन माध्यम से पंजीकरण किया जा सकता है। इसकी सूचना केंद्रीय विद्यालय नादौन की वेबसाइट nadaunhp.kvs.ac.in पर दी जाएगी।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
ACCIDENT Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Hamirpur State News

नादौन : बाइक और बस में टक्कर, भाई की गई जान-बहन गंभीर

युवती को मेडिकल कॉलेज टांडा किया गया रेफर

नादौन। हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर स्थित नादौन में एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। रंगस-कांगू रोड पर तूतड़ू के पास एक बाइक की निजी बस के साथ टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल युवती को मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर किया गया है। बाइक सवार दोनों भाई-बहन हैं।

हमीरपुर जिला की राष्ट्रीय स्तर पर एक और बड़ी उपलब्धि, जानिए

जानकारी के मुताबिक ये दोनों भाई-बहन होली फेस्टिवल में गए थे और घर लौट रहे थे। तूतड़ू के पास सामने से आ रही बस से बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में 21 वर्षीय शिवम पुत्र विजय कुमार निवासी गांव खोरड़ गलोड़ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर पीछे बैठी उसकी 19 वर्षीय बहन अंशिता गंभीर रूप से घायल हो गई। अंशिता को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर कर दिया गया है।

सदन में तीखी नोक झोंक, बीजेपी विधायक ने दी आमरण अनशन की चेतावनी

हादसे की खबर मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। एसएचओ योगराज चंदेल ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया, साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसी के साथ पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिमाचल में मौसम ने बदली करवट, कितने दिन रहेगा खराब- जानिए

चंबा : रिकॉर्ड समय में बना चौली वैली ब्रिज, 2.50 करोड़ रुपये हुए हैं खर्च

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें