Breaking News

  • 10वीं पास और फेल के लिए नौकरी : सुजानपुर में सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के भरे जा रहे पद
  • दुबई में नौकरी का सुनहरा अवसर : कांगड़ा में 8 सितंबर को इंटरव्यू-यहां पढ़ें डिटेल
  • दुबई में नौकरी का सुनहरा मौका : वीजा और इमिग्रेशन Free, कांगड़ा में 10 सितंबर को इंटरव्यू
  • विदेश में नौकरी के लिए नहीं जाना पड़ेगा दिल्ली-चंडीगढ़, कांगड़ा में सिक्योरिटी गार्ड के लिए 12 सितंबर को इंटरव्यू
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल रैन्खा में धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मोहा मन
  • बिलासपुर जिला के दो शिक्षकों जगदीश कुमार और स्नेह लता को मिलेगा राज्य शिक्षक पुरस्कार
  • विदेश में करनी है सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी : 9 सितंबर को कांगड़ा में पहुंचें-रहना, परिवहन, मेडिकल व बीमा Free
  • रैहन में अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता : 250 खिलाड़ियों ने दिखाया दम, जानें कौन-कौन सी टीमें बनीं चैंपियन
  • HPRCA : समाज शास्त्र शिक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट घोषित, 107 उम्मीदवार चयनित
  • HPRCA : ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित-यहां देखें

हमीरपुर : शिकारियों ने जंगली मुर्गे पर चलाई गोली बाइक सवार को जा लगी

ewn24news choice of himachal 29 May,2023 1:32 am

    हमीरपुर अस्पताल से आईजीएमसी शिमला किया रेफर

    हमीरपुर। जिला हमीरपुर के छयोड़ी गांव में शिकारियों की गोली एक बाइक सवार को लग गई। गोली लगने से बाइक सवार व्यक्ति घायल हो गया है। बताया जा रहा है कि व्यक्ति बाइक पर सवार होकर घर की तरफ जा रहा था। बाइक पर उसके साथ दो साल का बेटा भी बैठा हुआ था। बच्चे को चोट नहीं लगी है।
    सीएम सुक्खू का ऐलान-कॉरपोरेशन के कर्मचारियों को भी मिलेगा OPS का लाभ

     

    जानकारी के अनुसार सुबह करीब साढ़े 7 बजे यहां पर चार युवक शिकार खेल रहे थे इस दौरान उन्होंने जंगली मुर्गे पर गोली चला दी। गोली मुर्गे को तो नहीं लगी लेकिन सड़क पर बाइक से जा रहे व्यक्ति को गोली के छर्रे लग गए। गोली के छर्रे पहले बाइक की हेडलाइट पर लगे और उसके बाद व्यक्ति की छाती व टांगे में जा लगे।

    घायल व्यक्ति की पहचान रजनीश रांगड़ा निवासी ककड़ियार के रूप हुई है। रजनीश गसोता महादेव मंदिर से घर की तरफ लौट रहा था। गोली लगने के तुरंत बाद शिकारियों ने घायल रजनीश को मेडिकल कॉलेज हमीरपुर पहुंचाया। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया है।
    धर्मशाला NPS यूनियन महारैली : सीएम, डिप्टी सीएम और अन्य मंत्रियों का गर्मजोशी से स्वागत

     

    सदर थाना हमीरपुर की टीम ने मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में घायल और परिजनों के बयान दर्ज किए हैं। पुलिस ने मौके से हथियार को भी बरामद कर लिया है और अन्य सबूत भी जुटाए हैं। मामले में गोली चलाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। सदर थाना हमीरपुर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

    सदर थाना हमीरपुर के प्रभारी संजीव गौतम ने कहा कि मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में प्राथमिक उपचार के बाद घायल युवक को आईजीएमसी रेफर किया गया है। मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है, जिसकी पहचान संदीप उर्फ काकी के रूप में हुई है जोकि विजिलेंस में कार्यरत है। वहीं ग्राम पंचायत नाडसी के उपप्रधान मुकेश चौहान ने मांग उठाई है कि इस मामले में संलिप्त अन्य 3 युवकों को भी गिरफ्तार किया जाए।
    हिमाचल में पुरानी पेंशन बहाली की खुशी, धर्मशाला की सड़कों पर झूमे कर्मचारी


    हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather