Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

मुख्यमंत्री सुक्खू 6 जुलाई को चंडीगढ़ से पहुंचेंगे कांगड़ा, फिर नादौन की पकड़ेंगे राह

मैक्लोडगंज में धर्मगुरु दलाईलामा के जन्मदिन कार्यक्रम में करेंगे शिरकत

 

शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू बुधवार को खराब मौसम के चलते कांगड़ा दौरे पर नहीं आ सके। मुख्यमंत्री अब 6 जुलाई को कांगड़ा दौरे पर आएंगे। जारी टुअर प्रोग्राम के अनुसार मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू वीरवार 6 जुलाई को सुबह करीब 8 बजकर 45 मिनट पर चंडीगढ़ एयरपोर्ट के लिए कांगड़ा एयरपोर्ट निकलेंगे। सुबह करीब 9 बजकर 45 मिनट पर कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

हिमाचल : मानसून ने पकड़ी रफ्तार, धुंध की चपेट में हिल्स क्वीन

कांगड़ा एयरपोर्ट (गगल) से मैक्लोडगंज के लिए निकलेंगे। करीब साढ़े दस बजे मैक्लोडगंज में धर्मगुरु दलाईलामा के 88वें जन्मदिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। करीब 11 बजकर 45 मिनट पर मैक्लोडगंज से सड़क मार्ग से नादौन के लिए निकलेंगे। दोपहर करीब 1 बजकर 15 मिनट पर नादौन पहुंचेंगे। नादौन में समीक्षा बैठक करेंगे। रात्रि विश्राम नादौन रेस्ट हाउस में होगा।

IGMC पहुंचे उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, करवा रहे रूटीन चेकअप

कुल्लू : कार और बाइक चोरी मामले के आरोपी धरे, चंबा और यूपी निवासी

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *