Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल में कर्ज पर सियासत, जयराम ठाकुर ने बोला बड़ा हमला

कहा- कर्ज के गलत आंकड़े पेश कर गुमराह कर रही सरकार

शिमला। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि दो महीने के छोटे से कार्यकाल में ही सरकार ने 2,500 करोड़ का कर्ज ले लिया है और इस महीने डेढ़ हजार करोड़ और कर्ज लेने की तैयारी है। मात्र 2 महीने के कार्यकाल में यह आंकड़ा बहुत ज्यादा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने विधायक निधि की अंतिम किश्त के साथ ही जिला उपायुक्त को जारी होने वाले विभिन्न विकास कार्यों के लिए पैसा रोक दिया है।

हिमाचल को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य पुरस्कार व जीएसपी गोल्ड पार्टनर अवार्ड

ऐसे में विधायकों के लिए अपने क्षेत्र में विकास को लेकर असमंजस की स्थिति हो गई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि सरकार ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए उपायुक्तों को जारी होने वाले विकास के पैसों को भी रोका है, ऐसे में प्रदेश में विकास के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। सरकार पिछली भाजपा सरकार द्वारा लिए गए ऋण के आंकड़ों को भी गलत तरीके से बढ़ा-चढ़ा कर पेश कर जनता को गुमराह कर रही है।

हिमाचल में VIP Number का क्रेज: स्कूटी के नंबर के लिए लगी 1.11 करोड़ की बोली

जयराम ठाकुर ने प्रदेश सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि भाजपा सरकार में कुल मिलाकर 69 हजार 600 करोड़ का कर्ज़ था, जो कि पिछली कांग्रेस सरकार के मुकाबले कम था।
जयराम ठाकुर ने बताया कि हस्ताक्षर अभियान के द्वारा सरकार द्वारा बंद किए गए संस्थानों को लेकर भाजपा ब्लॉक स्तर तक लोगों के बीच जाकर विरोध कर रही है और यह विरोध आने वाले समय में और अधिक कड़ा होगा।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Categories
PHOTO GALLERY

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से मिले जयराम ठाकुर

शिमला। हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री भाजपा नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने अपने गोवा राज्य के प्रवास के दौरान गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से शिष्टाचार भेंट की। दोनों नेताओं के बीच महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।

पावर प्रोजेक्ट में हिमाचल का शेयर 15% करे केंद्र सरकार: सीएम सुक्खू

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Politics Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

कनेक्टिविटी को लेकर केंद्र सरकार ने हमेशा दी हिमाचल को प्राथमिकता: जयराम ठाकुर

बोले-हिमाचल में तेज गति से चल रहा फोरलेन का काम

शिमला। भाजपा नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कनेक्टिविटी एक महत्वपूर्ण विषय है और कनेक्टिविटी को लेकर केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि हाल ही में केंद्र बजट के अंतर्गत हिमाचल की 3 बड़ी रेल परियोजनाओं को 1902 करोड़ रुपए मिले यह हिमाचल के लिए एक बड़ी सौगात है और इसके लिए हम केंद्र सरकार का विशेष रूप से धन्यवाद भी करते हैं।

तिंदी-किलाड़ राज्य उच्च मार्ग-26 बहाल, फंसे वाहन निकाले

भानुपाली बिलासपुर रेल परियोजना के लिए केंद्र सरकार द्वारा 1000 करोड़ का प्रावधान किया गया,  इसी प्रकार चंडीगढ़ बद्दी रेल परियोजना के लिए 450 करोड़ और नंगल तलवाड़ा के लिए 452 करोड़ का प्रावधान किया गया। जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के लिए यह एक यह बहुत बड़ा तोहफा है और भानुपाली बिलासपुर लेह रेल लाइन तो सामरिक दृष्टि से भी बहुत महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा भानुपल्ली बिलासपुर रेल लाइन का 63 किलोमीटर लंबे रेल ट्रैक का कार्य तेज गति से चल रहा है, इस परियोजना में 21 मेजर पुल बनने हैं जिसमें से पांच पुलों का काम चल रहा है और 16 के डिजाइन लगभग तैयार है और इसके अंतर्गत 20 टनल का निर्माण कार्य भी होना है।

उन्होंने कहा कि अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश के बैजनाथ, पपरोला, पालमपुर और अंब अंदौरा रेलवे स्टेशन पर अत्याधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएगी। इसके लिए भी केंद्र सरकार का हम धन्यवाद करना चाहते हैं।

हिमाचल : बद्दी में गिरा निर्माणाधीन शोरूम का लेंटल, पांच मजदूर दबे

हिमाचल प्रदेश में नेशनल हाईवे की दृष्टि से भी अच्छा कार्य चल रहा है किरतपुर मनाली, मंडी पठानकोट, नालागढ़ स्वारघाट, परमाणु शिमला , चक्की मटौर शिमला, मुबारकपुर अंब नादौन और पौंटा साहिब-कमा अंब के नेशनल हाईवे का निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है। किरतपुर नेरचौक फोरलेन का कार्य भी तेज गति से चल रहा है जिसमें 5 टनल, 22 मुख्य पुल व14 छोटे पुल जल्दी बनकर तैयार हो जाएंगे।

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत भी हमारी सरकार ने 422 करोड़ की डीपीआर केंद्र सरकार को भेजी थी जिसकी स्वीकृति 22 अक्टूबर 2022 को मिल चुकी थी। इससे भी हिमाचल प्रदेश में ग्रामीण कनेक्टिविटी काफी बढ़ती है। हाल ही में केंद्र सरकार ने बजट में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का बजट 36% बढ़ाया है इसमें हिमाचल प्रदेश को भी अच्छा बजट मिलेगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने हमेशा सर्वांगीण विकास की दृष्टि से कार्य किया है और यह केंद्र सरकार की मदद के बिना संभव नहीं होता। जिस प्रकार से केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल प्रदेश का ख्याल रखा है उसके लिए हम केंद्र सरकार का दिल की गहराइयों से धन्यवाद करना चाहते हैं।

Categories
Politics TRENDING NEWS Top News Shimla State News

जयराम का आरोप – सुक्खू पेश कर रहे गलत आंकड़े, जनता के हितों से हो रहा खिलवाड़

शिमला। हिमाचल प्रदेश में सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच कर्ज को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सुखविंदर सिंह सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कर्ज का रोना होकर जनता के हितों के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सीएम की श्रीलंका के साथ हिमाचल की तुलना गलत है। यह दहशत का माहौल बनाने वाला बयान है। मुख्यमंत्री को इस तरह की बयानबाजी से परहेज करना चाहिए।

मंडी : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के भरे जाएंगे 100 पद, कब होंगे इंटरव्यू-पढ़ें खबर

उन्होंने कहा कि हिमाचल को आर्थिक पटरी पर लाने के लिए मुख्यमंत्री 4 साल का समय बता रहे हैं इसके पीछे क्या आधार है उन्हें यह बताना चाहिए। प्रदेश आर्थिक हालात को पटरी पर लाने के लिए चार नही चालीस साल लगेंगे। जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री कर्ज को लेकर जनता के बीच गलत बयानबाजी कर रहे हैं बीजेपी सरकार के समय प्रदेश पर 70 हजार करोड़ का कर्ज था। एरियर डीए सरकार की देनदारियों को कर्ज में जोड़ना सही नहीं है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में बीजेपी से दोगुना समय कांग्रेस की सरकार रही है। प्रदेश पर पड़े कर्ज के बोझ के लिए लोन ज्यादा समय शासन करने वाली सरकार जिम्मेदार है। वन्ही जयराम ठाकुर ने को बंद करने को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद करके अपनी 10 गारंटियों को पूरा करने का प्रयास कर रही है।

हिमाचल: गाड़ी बैटरी चोर गिरोह का पर्दाफाश, 5 धरे-तीन हरियाणा निवासी

हिमाचल में संस्थानों को बंद करने का क्रम जारी है। 380 स्कूलों को बंद करने की तैयारी की जा रही है। विधायक निधि की अंतिम किस्त जारी ना करना उनके काम में अड़ंगा अटकाना है। यह सरकार इंतजार की सरकार है। कर्मचारी एरियर और ओपीएस का इंतजार कर रहे हैं। युवा रोजगार का महिलाएं 1500 का तो प्रदेश के लोग 300 यूनिट मुफ्त बिजली के इंतजार में है।

उन्होंने कहा कि एक यह सरकार व्यवस्था परिवर्तन के साथ पैसा बचाने की बात कर रही है। दूसरी तरफ कांग्रेस सरकार ने छोटे से प्रदेश में 6 सीपीएस उप मुख्यमंत्री व गैर चुने लोगों को भी अन्य लोगों को भी कैबिनेट रैंक दे देती है। सीमेंट कम्पनी विवाद पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मामले को सही तरीके से सुलझाया नहीं गया है।

इससे प्रदेश को डेढ़ सौ करोड़ से ज्यादा का नुकसान हो गया है। सरकार को जिम्मेदारी से इसे सुलझाना चाहिए था। उन्होंने कहा कि बीजेपी जन विरोधी नीतियों के खिलाफ जल्द जनता के बीच में जाने वाली है। इसके लिए एक सिग्नेचर अभियान चलाया जाएगा।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Politics Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Una State News

सिग्नेचर कैंपेन चलाकर कांग्रेस के तुगलकी फरमानों का करेंगे विरोध : जयराम ठाकुर

आयुष्मान भारत जैसी योजना को भी पैराडाइज करने का किया जा रहा प्रयास

शिमला। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने ऊना में प्रदेश कार्यसमिति को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा पूरे प्रदेश भर में सिग्नेचर कैंपेन के माध्यम से कांग्रेस के तुगलकी फरमानों का विरोध करेगी।

जयराम ठाकुर ने कहा कि जब से यह कांग्रेस सरकार हिमाचल प्रदेश में बनी है तब से संस्थानों को बंद करने की निरंतर प्रक्रिया चल रही है और अब हिमाचल प्रदेश में 620 से अधिक कार्यालय बंद हो चुके हैं।

गंभीर बीमारी से जूझ रही मीनाक्षी के इलाज का खर्च उठाएगी हिमाचल सरकार

भाजपा सरकार ने सभी कार्यालयों को कैबिनेट और डिपार्टमेंटल अप्रूवल के बाद ही खोला था और कांग्रेस सरकार ने इसके बावजूद यह कार्यालय बंद कर दिए हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार हिमकेयर योजना को भी बंद करने की योजना बना रही है और आयुष्मान भारत जैसी सर्वश्रेष्ठ योजना को भी पैराडाइज करने का प्रयास किया जा रहा है। इस योजना से हिमाचल प्रदेश के लाखों लोगों को लाभ पहुंचा है।

चंबा में एक और पुल टूटा, होली के बाद भरमौर का भी मुख्यालय से संपर्क कटा

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा की सरकार ने हिमाचल प्रदेश में 5000 किलोमीटर की सड़कों का निर्माण किया यह अपने आप में एक बहुत बड़ी उपलब्धि है, हमने यह सब कार्य तब किए जब पूरा भारतवर्ष और हिमाचल कोविड-19 महामारी से जूझ रहा था।

जयराम ठाकुर ने कहा कि जब से यह कांग्रेस सरकार हिमाचल प्रदेश में बनी है तो 15 दिन के भीतर इन्होंने 1000 करोड़ का लोन ले लिया, उसके उपरांत जनवरी माह में इन्होंने 1500 करोड़ का लोन लिया और अब फरवरी में भी यह सरकार 1500 करोड़ का लोन लेने जा रही है। इस सरकार की लोन की गति काफी तेज है।

मंडी : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के भरे जाएंगे 100 पद, कब होंगे इंटरव्यू-पढ़ें खबर

धर्मशाला : ग्राम पंचायत पद्धर की महिलाओं ने ऐसे लिखी सफलता की कहानी

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News Himachal Latest Shimla State News

जयराम बोले-कर्ज का रोना बंद करे सरकार, डेढ़ माह में डेढ़ हजार करोड़ लिया लोन

मुख्यमंत्री के बयान पर नेता प्रतिपक्ष का पलटवार

शिमला। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वार्षिक बजट 2023-24 निराशाजनक व आम जनता की आशाओं के विपरीत बताया है। उन्होंने बजट को मात्र आंकड़ों का मायाजाल करार दिया है। सीएम ने कहा है कि कर्ज के बोझ में दबे प्रदेश के लिए किसी पैकेज की घोषणा न करने पर बजट को निराशाजनक बताया, जिस पर अब नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने पलटवार किया है।

हिमाचल : निजी होटल में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस ने ऐसे किया पर्दाफाश

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि सरकार को अब कर्ज का रोना बंद कर देना चाहिए। जनता ने उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है, जिसे उन्हें निभाना चाहिए। सरकार डेढ़ महीने में डेढ़ हजार करोड़ का लोन ले चुकी है। उन्हें अब पूर्व सरकार को कोसना बंद कर देना चाहिए। पूर्व सरकार ने तय सीमा से कम लोन लिया था। यह सरकार तीन महीने के कार्यकाल में 3 हजार करोड़ के कर्ज के आंकड़े को छू लेगी। पिछली सरकार को भी 50 हजार कर्ज विरासत में मिला था, बावजूद इसके प्रदेश कोविड के दौर से बाहर निकला। यह सरकार कर्ज तो ले रही है. लेकिन हर जगह ताले बंदी हो रही है, जो गलत है। सरकार को जनता के हित में फैंसले लेते हुए आगे बढ़ना चाहिए।

बजट 2023-24 : एकलव्य स्कूलों में 38,800 शिक्षकों व कर्मियों की होगी भर्ती

वहीं, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के पिछली सरकार के कार्यकाल में हमीरपुर कर्मचारी चयन आयोग में 60 फीसदी पेपर लीक होने के आरोप के जवाब में कहा कि जांच हो रही है। अभी प्रारंभिक जांच हो रही है। अभी ऐसा कुछ नहीं कहा जा सकता है। दोषियों को बख्शा नहीं जाना चाहिए।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Categories
PHOTO GALLERY

सीएम सुक्खू से मिले जयराम ठाकुर

शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मुलाकात की। मुलाकात आज पीटरहॉफ में हुई। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के बीच यह एक शिष्टाचार भेंट थी।

हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सुक्खू सरकार का ये प्लान-पढ़ें विस्तार से

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

कैबिनेट विस्तार से संतुलन नहीं बना पाए सुक्खू : जयराम ठाकुर

सत्ता सुख के लिए गरीब जनता पर बोझ डाल रही कांग्रेस

शिमला। भाजपा के नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार ने लंबे अंतराल के बाद अपनी कैबिनेट का विस्तार आज कर ही लिया, पर जो 7 मंत्री और 6 सीपीएस कांग्रेस सरकार द्वारा बनाए गए उसमें वह प्रदेश के जिला और संसदीय क्षेत्र में संतुलन नहीं बना पाए। पूरे विधानसभा सत्र में कांग्रेस सरकार के नेताओं ने हिमाचल में खर्च कम करने की बात की थी, पर छह सीपीएस बनाने से उन्होंने हिमाचल की गरीब जनता पर करोड़ों रुपए का बोझ डाल दिया है।

हिमाचल कैबिनेट विस्तार : सीएम सुक्खू बोले – मेरिट के आधार पर बनाए गए मंत्री 

कांग्रेस नेता सत्ता सुख भोगने के लिए गरीबों पर बोझ डाल रहे हैं, बड़ी जल्दी प्रदेश सरकार 3000 करोड़ का एक कर्ज भी लेने जा रही है उसके लिए विधानसभा में इन्होंने बिल भी पारित किया है, शायद यह कर्ज केवल सीपीएस बनाने के लिए ही लिया गया है। आज सरकार द्वारा जो 13 नियुक्तियां की गई है उसमें से शिमला संसदीय क्षेत्र से 8 नेताओं की नियुक्ति हुई है। उन्होंने कहा कि अभी तक हिमाचल पर 74,622 करोड़ का कर्ज है और अगर प्रदेश सरकार 3000 करोड़ का और कर्ज लेती है तो यह बढ़कर 77,622 करोड़ हो जाएगा।

सिरमौर : खड़कोली के पास खाई में गिरी कार, दो की मौत-दो घायल 

जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार ने हिमाचल की गरीब जनता को एक और तोहफा दिया है शनिवार रात को प्रदेश सरकार ने डीजल पर 3.01 रुपए का वेट बढ़ा दिया है पहले डीजल पर 4.40 वेट लगता था जिसको बढ़ाकर अब प्रदेश सरकार ने 7.40 कर दिया है। डीजल के दामों में बढ़ोतरी सीधा-सीधा यह दिखाता है कि प्रदेश में माल भाड़े में बढ़ोतरी तय है और किसानों पर भी इसका बोझ बढ़ने वाला है। हिमाचल में  प्रति लीटर डीजल अब 86 रुपए का मिलने वाला है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि आज कांग्रेस की सरकार ने हिमाचल की जनता को बड़ा तोहफा दिया है डीजल में 3.01 रुपए की बढ़ोतरी कर उन्होंने हिमाचल की गरीब जनता पर बोझ डाल दिया है इससे प्रदेश में महंगाई बढ़ने वाली है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से आज 13 नेताओं की नियुक्ति प्रदेश सरकार ने की है और उसमें से 6 सीपीएस बनाए हैं उसे भी प्रदेश पर आर्थिकी पर बोझ बढ़ेगा।

शिमला जिले के हिस्से में तीन मंत्री, कांगड़ा को अब तक एक ही मिला 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

जन्मदिन पर जयराम ठाकुर के लिए दुखद खबर-ससुर का निधन

धर्मशाला से जयपुर हुए रवाना

धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के ससुर का निधन हो गया है। ससुर के अकस्मात निधन के चलते जयराम ठाकुर धर्मशाला से जयपुर राजस्थान रवाना हो गए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर धर्मशाला से चंडीगढ़ तक सड़क मार्ग से रवाना हुए।  बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आज जन्मदिन भी है।

ewn24 news Choice Of Himachal पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के ससुर के निधन पर शोक व्यक्त करता है और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता है।

इन सेवानिवृत्त कर्मियों का दर्द-पूर्व सरकार ने बनाया बेवकूफ, सुक्खू सरकार से आस
बता दें कि  पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का ससुराल जयपुर के झोटवाड़ा में है। साल वर्ष 1995 में उन्होंने साधना ठाकुर से शादी की थी। श्रीनाथ राव आरएसएस नेता रहे हैं।  वह 90 साल के थे। जयराम ठाकुर की पत्नी पहले से ही जयपुर में हैं।
संघ के वरिष्ठ स्वयंसेवक रहे श्रीनाथ राव जी का निधन 5 जनवरी 2023 को रात 11:30 हुआ है। अंतिम यात्रा आज दोपहर 1 बजे उनके आवास स्थान 41 श्रीराम नगर बी नियर शेखवात किराना स्टोर से निकाली जाएगी। साथ ही लता सिनेमा के पास झोटवाड़ा मोक्षधाम में अंतिम संस्कार होगा।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

 

Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

ऑपरेशन लोटस: डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री का पलटवार-क्या बोले, पढ़ें

कहा-5 साल कांग्रेस की सरकार ठोक बजाकर चलेगी
शिमला। हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के ऑपरेशन लोटस को लेकर दिए बयान के बाद हिमाचल की सियासत में खलबली मच गई है। डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने इस पर पलटवार किया है और कहा है कि भाजपा मुंगेरीलाल के सपने देख रही है। प्रदेश में 5 साल कांग्रेस की सरकार ठोक बजाकर चलेगी।
डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि भाजपा को जनता के फैसले को स्वीकार करना चाहिए। लोगों ने कांग्रेस को जनमत दिया है। कांग्रेस ने 40 सीटें हासिल की हैं। बीजेपी को रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभानी चाहिए। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर हार को पचा नहीं पा रहे हैं। मुकेश ने कहा कि मुख्यमंत्री बार-बार कह रहे हैं कि मंडी हमारी है, लेकिन कांग्रेस दोबारा से 2024 के लोकसभा चुनाव में मंडी जीतेगी और मंडी को उनसे छीनेगी।
बता दें कि हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मंडी में भाजपा के ऑपरेशन लोटस की तरफ इशारा किया था। जयराम ठाकुर ने कहा था कि भाजपा को सत्ता के लिए पांच वर्षों का इंतजार न करना पड़े और उससे पहले ही सत्ता मिल जाए।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें