Categories
Politics TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Mandi State News

जयराम बोले : 14 माह में 14 हजार करोड़ का कर्ज, फिर भी पगार को पैसा नहीं

सराज छात्र कल्याण संघ के वार्षिक कार्यक्रम में की शिरकत

 

मंडी। पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि एक साल में ही प्रदेश की कांग्रेस सरकार की दुर्दशा हो गई है। आज प्रदेश में विकास के सभी काम ठप पड़े हैं और कर्मचारियों को वेतन के लिए सड़कों पर उतरकर धरना प्रदर्शन करना पड़ रहा है। 14 महीने में 14 हजार करोड़ का ऋण ले लिया और अगले महीने कर्मचारियों को पगार देने के लिए इनके कोष में पैसा नहीं है।

हिमाचल : सतलुज नदी में लापता चेन्नई के पूर्व मेयर के बेटे का शव बरामद

मंडी में सराज छात्र कल्याण संघ के वार्षिक कार्यक्रम आद्यंत में बतौर मुख्यातिथि शिकरत करने पहुंचे नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में अभी जो बजट सत्र शुरू होने जा रहा है, उसके लिए विपक्ष पूरी तरह से तैयार है और पूरी मजबूती के साथ सदन में प्रदेश सरकार के गलत निर्णयों के खिलाफ आवाज बुलंद की जाएगी।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कतर में फांसी की सजा पाए पूर्व नौ सैनिकों की सजा को माफ कर दिया गया। सभी पूर्व नौसैनिक भारत आ गए हैं। सभी नौसैनिकों ने कहा कि प्रधानमंत्री के निजी प्रयासों से हमारा जीवन बच पाया है। जयराम ठाकुर ने कहा कि कतर द्वारा पूर्व नौसैनिकों की रिहाई दुनिया में भारत के बढ़ते-बढ़ते प्रभावों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वैश्विक नेता के रूप में स्वीकार्यता का ही परिणाम है।

हिमाचल में अब कब करवट बदल सकता है मौसम, जानें अपडेट

 

जयराम ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार में दम है, इसलिए पूर्व की यूपीए सरकार के खिलाफ श्वेत पत्र जारी किया। पूर्व सरकार के समय में देश की जो बदहाली हुई थी, उसका सारा कच्चा चिट्ठा देश के समक्ष रखा है। आज देश को मोदी जी ने कुशल नेतृत्व देकर बदहाली के दौर से बाहर निकाला है।

देश विश्वगुरू बनने की राह पर अग्रसर है और विश्व मानचित्र पर देश को एक अलग पहचान मिली है। आज देश यह अनुभव कर रहा है कि मोदी जी का यह नेतृत्व इसी तरह से निरंतर मिलता रहे, ताकि देश पूरी दुनिया में एक नई ताकत बनकर उभरे।

हिमाचल कैबिनेट : लोगों को बड़ी राहत, बदलेगा पंचायती राज विभाग का यह नियम

सराज छात्र कल्याण संघ के वार्षिक कार्यक्रम में सराज क्षेत्र से संबंध रखने वाले युवाओं और युवतियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए और अपने क्षेत्र की समृद्ध संस्कृति की झलक को प्रस्तुत करने का प्रयास किया। सराज की पारंपरिक फागली को उन्होंने मंच पर दिखाया।

इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वालों को जयराम ठाकुर ने सम्मानित भी किया। कार्यक्रम में भरमौर के विधायक डॉ जनकराज, विशिष्ट अतिथि सूरजमनी, स्थानीय पार्षद सोमेश उपाध्याय, भाजपा मंडल अध्यक्ष मुनीश कपूर, सराज भाजपा नेता टेक सिंह, सराज छात्र कल्याण संघ के अध्यक्ष चमन मेहता सहित अन्य गण्यमान्य उपस्थित रहे।

बद्दी फैक्ट्री मामला : 10वें दिन तीसरी मंजिल के मलबे में मिले दो कंकाल, शिनाख्त को भेजे

परवाणू ट्राला हादसा : मंडी और पंजाब के युवक की गई जान, तीन घायल

हिमाचल : लेक्चरर स्कूल न्यू स्क्रीनिंग टेस्ट की तिथि घोषित, डिटेल में जानें
कुल्लू : तेलगांना की नव्या को पैराग्लाइडिंग का शौक पड़ा भारी, गिरकर गंवाई जान

हिमाचल : JOA, जूनियर ऑडिटर सहित इन 120 पदों पर निकाली भर्ती

HRTC का प्लान 350….ड्राइवर, कंडक्टर की होगी भर्ती, आएंगी इलेक्ट्रिक बसें

कांगड़ा : दुबई में सिक्योरिटी गार्ड के 200 पदों पर भर्ती, 70000 रुपए तक सैलरी
जेएनवी पपरोला में 9वीं और 12वीं कक्षा लेटरल चयन परीक्षा को लेकर अपडेट 
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल को कर्ज और ब्याज की अदायगी के लिए 9048 करोड़ रुपए की जरूरत

23 में से 13 उपक्रम 5000 करोड़ के घाटे में

 

शिमला। तीन दिन तक हिमाचल विधानसभा मानसून सत्र में आपदा पर चली चर्चा के बाद आज चौथे दिन पिछली सरकार द्वारा ज्यादा कर्ज और फिजूलखर्ची  को लेकर सदन में श्वेत पत्र रखा गया। सदन के पटल पर वीरवार को श्वेत पत्र पर वक्तव्य देते हुए डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि पूर्व सरकार ने चुनाव जीतने के लिए धन का जमकर दुरुपयोग किया। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि चुनाव जीतने के लिए पूर्व सरकार ने चक्रव्यूह रचा और अमृत महोत्सव, प्रगतिशील हिमाचल, जनमंच तथा स्थापना दिवस कार्यक्रम पर 16261 करोड़ की फिजूलखर्ची की।

मानसून सत्र: हिमाचल में भांग की खेती को कानूनी वैधता देने को लेकर क्या बोले मुख्यमंत्री सुक्खू-जानें

नतीजा यह हुआ कि हिमाचल पर वित्त वर्ष 2022-23 के अंत तक 92,774 करोड़ का कर्ज व देनदारी चढ़ चुकी थी। पिछली सरकार भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की रिपोर्ट के अनुसार देश में सबसे ज्यादा कर्ज लेने वाले राज्यों में हिमाचल प्रदेश पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि चुनाव जीतने के लिए पूर्व सरकार ने वित्तीय अनियमितताएं बरतीं, जिस पर श्वेत पत्र लाया गया है।

इसके मुताबिक कर्मचारियों के लिए 10600 करोड़ रुपए के संशोधित वेतन व महंगाई भत्ते का ऐलान तो कर दिया, लेकिन इसके एरियर का भुगतान नहीं किया। 10 हजार करोड़ वेतन और 600 करोड़ डीए (DA) का पेंडिंग है। हिमाचल की स्थिति अब ये हो गई कि पुराना कर्ज चुकाने के लिए नया कर्ज लेना पड़ रहा है।

हिमाचल : एक हफ्ते में निकलेगा वेटरनरी फार्मासिस्ट सहित इन पोस्ट कोड का रिजल्ट

राज्य को इस वक्त कर्ज अदायगी के लिए 9048 करोड़ रुपए चाहिए। कर्ज चुकाने को 3486 रुपए और ब्याज के भुगतान के लिए 5262 करोड़ रुपए की जरूरत है। कुल मिलाकर कर्ज का 9048 करोड़ कर्ज व ब्याज में देना है। सार्वजनिक क्षेत्र के 23 में से 13 उपक्रम 5000 करोड़ के घाटे में चल रहे हैं। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि 2017 में राज्य पर 47,906 करोड़ रुपए का कर्ज था। जब BJP सरकार की सत्ता से विदाई हुई, तो कर्ज बढ़कर 76630 करोड़ रुपए हो गया।

उधर, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बताया कि सरकार कर्ज को लेकर विपक्ष पर झूठे आरोप लगा रही है। हिमाचल प्रदेश की वित्तीय स्थिति किसी से छिपी नहीं है। हर सरकार को प्रदेश चलाने के लिए कर्ज लेना पड़ता है। यदि सरकार इतना काम कर रही है तो सीएम सुक्खू  कर्ज लिए बिना सरकार चलाए। फोन टैपिंग पर जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार उनके फोन टैपिंग कर रही है, जो बर्दाश्त नहीं होगा। सुक्खू सरकार ये गलत परंपराएं शुरू कर रही है।

पठानकोट-मंडी नेशनल हाईवे पर स्थित चक्की पुल को लेकर बड़ी अपडेट

 

इस दौरान भाजपा विधायकों द्वारा वेल में आकर नारेबाजी करने के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सदन में निंदा प्रस्ताव रखा। सभी कांग्रेस विधायकों ने मुख्यमंत्री के प्रस्ताव का समर्थन किया।

 

हिमाचल : एक हफ्ते में निकलेगा वेटरनरी फार्मासिस्ट सहित इन पोस्ट कोड का रिजल्ट

 

पठानकोट-मंडी नेशनल हाईवे पर स्थित चक्की पुल को लेकर बड़ी अपडेट

 

हिमाचल मानसून सत्र : करुणामूलक आधार पर नौकरी को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू की बड़ी बात

 

बथाऊधार-राजगढ़ HRTC बस पनेली के पास हुई खराब, अंधेरे में परेशान हुए यात्री

 

HRTC के लिए घाटे का सौदा रहीं करोड़ों खर्च कर खरीदीं JNNURM की बसें

 

चिंतपूर्णी-मुबारकपुर रोड पर लैंडस्लाइड : गाड़ी पर गिरे पत्थर, देखते ही देखते भड़की आग
Categories
Politics TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

उद्योग मंत्री बोले-कर्ज लेना हिमाचल सरकार की मजबूरी, हम केंद्र पर निर्भर

प्रदेश 75 हजार करोड़ के घाटे

शिमला। हिमाचल 75 हजार करोड़ के कर्ज के तले दबा है। हिमाचल प्रदेश को कर्ज से उभारने के लिए केंद्र सरकार से ही आस बची है, लेकिन केंद्र ने हिमाचल के कर्ज में 5,000 करोड़ की कटौती कर दी है। साथ ही अन्य प्रोजेक्ट भी रोक दिए हैं, जिसको लेकर हिमाचल प्रदेश सरकार अब सकते में है। कांग्रेस सरकार बनने के बाद से लगातार आर्थिक बदहाली का रोना रोया जा रहा है।

कांगड़ा : रानीताल में चंदन के पेड़ चोरी करने के आरोपी धरे, 5 दिन मिला पुलिस रिमांड

उद्योग मंत्री हर्ष वर्धन चौहान ने कहा कि कांग्रेस सरकार बनने के पहले दिन से ही आर्थिक तंगी से जूझ रही है। पिछली जयराम ठाकुर सरकार के वित्तीय कुप्रबंधन की वजह से प्रदेश 75,000 करोड़ के घाटे में है। ऊपर से केंद्र सरकार ने कर्ज की सीमा को पांच हजार करोड़ कम कर दिया।

Breaking : मां चामुंडा मंदिर के पास मृत मिली युवती की हुई पहचान, पंजाब निवासी

कर्ज लेना सरकार की मजबूरी है। साढ़े आठ हजार करोड़ के प्रोजेक्ट केंद्र में लटके पड़े हैं। हम तो केंद्र सरकार पर निर्भर हैं। हिमाचल सरकार हर क्षेत्र में राजस्व को बढ़ाने का काम कर रही है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू लगातार सरकारी खर्चों में कमी कर केंद्र से मांग कर रहे हैं कि प्रदेश की हिस्सेदारी दी जाए।

हरिपुर-धर्मशाला वाया टांडा रूट पर जल्द दौड़ेगी इलेक्ट्रिक बस, ट्रायल सफल

 

हिमाचल केंद्रीय विश्वविद्यालय को मिली मीडिया लैब, कुलपति ने किया उद्घाटन 

ऊना में 8वीं, 10वीं से स्नातक, डिप्लोमा होल्डर के लिए रोजगार का मौका

क्या आपको है पता, हिमाचल इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड उपभोक्ताओं को हर साल देता है ब्याज?

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल में कर्ज पर सियासत, जयराम ठाकुर ने बोला बड़ा हमला

कहा- कर्ज के गलत आंकड़े पेश कर गुमराह कर रही सरकार

शिमला। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि दो महीने के छोटे से कार्यकाल में ही सरकार ने 2,500 करोड़ का कर्ज ले लिया है और इस महीने डेढ़ हजार करोड़ और कर्ज लेने की तैयारी है। मात्र 2 महीने के कार्यकाल में यह आंकड़ा बहुत ज्यादा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने विधायक निधि की अंतिम किश्त के साथ ही जिला उपायुक्त को जारी होने वाले विभिन्न विकास कार्यों के लिए पैसा रोक दिया है।

हिमाचल को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य पुरस्कार व जीएसपी गोल्ड पार्टनर अवार्ड

ऐसे में विधायकों के लिए अपने क्षेत्र में विकास को लेकर असमंजस की स्थिति हो गई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि सरकार ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए उपायुक्तों को जारी होने वाले विकास के पैसों को भी रोका है, ऐसे में प्रदेश में विकास के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। सरकार पिछली भाजपा सरकार द्वारा लिए गए ऋण के आंकड़ों को भी गलत तरीके से बढ़ा-चढ़ा कर पेश कर जनता को गुमराह कर रही है।

हिमाचल में VIP Number का क्रेज: स्कूटी के नंबर के लिए लगी 1.11 करोड़ की बोली

जयराम ठाकुर ने प्रदेश सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि भाजपा सरकार में कुल मिलाकर 69 हजार 600 करोड़ का कर्ज़ था, जो कि पिछली कांग्रेस सरकार के मुकाबले कम था।
जयराम ठाकुर ने बताया कि हस्ताक्षर अभियान के द्वारा सरकार द्वारा बंद किए गए संस्थानों को लेकर भाजपा ब्लॉक स्तर तक लोगों के बीच जाकर विरोध कर रही है और यह विरोध आने वाले समय में और अधिक कड़ा होगा।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें