Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

दिल की बात: सरसों तेल के दाम मत बढ़ाओ सरकार- अन्य रिसोर्स करो तैयार

महंगाई की मार पड़ेगी, गरीब जनता पर बोझ पड़ेगा

शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुखविंदर सुक्खू सरकार ने डिपुओं में लाखों उपभोक्ताओं को मिलने वाले सरसों के तेल के दाम बढ़ा दिए हैं। डिपुओं में अब सरसों का तेल 9 रुपए महंगा मिलेगा। इस माह से खाद्य आपूर्ति विभाग ने बढ़ी हुई कीमतों को लागू कर दिया है।

इंदौरा में राहुल भाई जिंदाबाद, हिमाचल पहुंची भारत जोड़ो यात्रा-ये रहेगा रूट

अब डिपुओं में एपीएल परिवारों को सरसों का तेल 142 और एनएफएसए के अधीन आने वाले उपभोक्ताओं को 132 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से मिलेगा। लोगों का कहना है कि इससे महंगाई की मार पड़ेगी। सरकार को आय के साधन बढ़ाने के लिए अन्य रिसोर्स तैयार करने चाहिए, जिससे गरीब जनता पर बोझ न पड़े।

शिमला में सड़क हादसा, सिरमौर निवासी की गई जान- दो घायल

बता दें कि सुक्खू सरकार ने अभी हाल ही में डीजल पर वैट बढ़ाया है। तीन रुपए वैट में बढ़ोतरी की है। हिमाचल में डीजल महंगा हुआ है। 13 जनवरी को शिमला में मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा था कि पिछली जयराम सरकार ने चुनाव के वक्त डीजल पर 9 रुपए वैट कम किया था। हमने सिर्फ 3 रुपए बढ़ाया है और पुरानी पेंशन स्कीम का इंतजाम किया है। अभी तो डीजल पर ही वैट बढ़ाया है। आगे कुछ और भी कदम उठाए जा सकते हैं।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

कैबिनेट विस्तार से संतुलन नहीं बना पाए सुक्खू : जयराम ठाकुर

सत्ता सुख के लिए गरीब जनता पर बोझ डाल रही कांग्रेस

शिमला। भाजपा के नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार ने लंबे अंतराल के बाद अपनी कैबिनेट का विस्तार आज कर ही लिया, पर जो 7 मंत्री और 6 सीपीएस कांग्रेस सरकार द्वारा बनाए गए उसमें वह प्रदेश के जिला और संसदीय क्षेत्र में संतुलन नहीं बना पाए। पूरे विधानसभा सत्र में कांग्रेस सरकार के नेताओं ने हिमाचल में खर्च कम करने की बात की थी, पर छह सीपीएस बनाने से उन्होंने हिमाचल की गरीब जनता पर करोड़ों रुपए का बोझ डाल दिया है।

हिमाचल कैबिनेट विस्तार : सीएम सुक्खू बोले – मेरिट के आधार पर बनाए गए मंत्री 

कांग्रेस नेता सत्ता सुख भोगने के लिए गरीबों पर बोझ डाल रहे हैं, बड़ी जल्दी प्रदेश सरकार 3000 करोड़ का एक कर्ज भी लेने जा रही है उसके लिए विधानसभा में इन्होंने बिल भी पारित किया है, शायद यह कर्ज केवल सीपीएस बनाने के लिए ही लिया गया है। आज सरकार द्वारा जो 13 नियुक्तियां की गई है उसमें से शिमला संसदीय क्षेत्र से 8 नेताओं की नियुक्ति हुई है। उन्होंने कहा कि अभी तक हिमाचल पर 74,622 करोड़ का कर्ज है और अगर प्रदेश सरकार 3000 करोड़ का और कर्ज लेती है तो यह बढ़कर 77,622 करोड़ हो जाएगा।

सिरमौर : खड़कोली के पास खाई में गिरी कार, दो की मौत-दो घायल 

जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार ने हिमाचल की गरीब जनता को एक और तोहफा दिया है शनिवार रात को प्रदेश सरकार ने डीजल पर 3.01 रुपए का वेट बढ़ा दिया है पहले डीजल पर 4.40 वेट लगता था जिसको बढ़ाकर अब प्रदेश सरकार ने 7.40 कर दिया है। डीजल के दामों में बढ़ोतरी सीधा-सीधा यह दिखाता है कि प्रदेश में माल भाड़े में बढ़ोतरी तय है और किसानों पर भी इसका बोझ बढ़ने वाला है। हिमाचल में  प्रति लीटर डीजल अब 86 रुपए का मिलने वाला है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि आज कांग्रेस की सरकार ने हिमाचल की जनता को बड़ा तोहफा दिया है डीजल में 3.01 रुपए की बढ़ोतरी कर उन्होंने हिमाचल की गरीब जनता पर बोझ डाल दिया है इससे प्रदेश में महंगाई बढ़ने वाली है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से आज 13 नेताओं की नियुक्ति प्रदेश सरकार ने की है और उसमें से 6 सीपीएस बनाए हैं उसे भी प्रदेश पर आर्थिकी पर बोझ बढ़ेगा।

शिमला जिले के हिस्से में तीन मंत्री, कांगड़ा को अब तक एक ही मिला 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें