Categories
Himachal Latest Sirmaur

पझौता का विकास स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह की देन, भाजपा कर रही गुमराह

गणतंत्र दिवस पर भाजपा सांसद व विधायक के वक्तव्य का किया खंडन

राजगढ़। पझौता जोन कांग्रेस के पदाधिकारियों की विशेष बैठक जोन कार्यालय नौहरी में सोमवार को संपन्न हुई। बैठक में पझौता जोन कांग्रेस के पदाधिकारियों ने कहा कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के सांसद सुरेश कश्यप व पच्छाद की विधायक रीना कश्यप नौहरी में पधारे थे।

चंबा में 10वीं पास के लिए नौकरी का मौका, सिक्योरिटी गार्ड के पदों पर होगी भर्ती

उन्होंने पझौता के विकास का सेहरा भाजपा के सिर में पहनाया था और कहा था कि पझौता का विकास भाजपा सरकार की देन है। समस्त पझौता जोन कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उनकी इस बात का खंडन करते हैं।

नगरोटा बगवां : रोजगार मेले के पहले दिन 102 अभ्यर्थी हुए शॉर्टलिस्ट

पझौता जोन कांग्रेस के अध्यक्ष कविराज ठाकुर ने कहा कि ये सब झूठ है। पझौता में उप तहसील, पुलिस चौकी, डिग्री कॉलेज, सड़कें व अन्य सुविधाएं ये सब पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह की देन हैं।

इसका श्रेय पझौता की भोली भाली जनता को गुमराह करके सांसद व विधायक भाजपा को दे रहे हैं। पझौता कांग्रेस पार्टी बार-बार उनके इस वक्तव्य का खंडन करती है।

हिमाचल के दुर्गम इलाकों में जोखिम के साथ खूबसूरत भी है सफर, यकीन नहीं तो देखें ये वीडियो

हिमाचल : एक IPS का तबादला 5 को तैनाती, मोहित चावला होंगे DIG साइबर क्राइम शिमला

हिमाचल में विकसित किए जा रहे 6 नए औद्योगिक क्षेत्र, 10 साल में प्रदेश को बनाएंगे सबसे समृद्ध
कांगड़ा : CRPF जवान रजत कटोच की चेन्नई में ड्यूटी के दौरान गई जान

हिमाचल के प्रोफसर सोमदत्त बट्टू पद्मश्री से नवाजे जाएंगे, सीएम सुक्खू ने दी बधाई

शास्त्री पद के लिए आर एंड पी रूल में बदलाव : विरोध में सड़कों पर उतरे बेरोजगार

 

हिमाचल पुलिस के ASI नरेश कुमार को मिला उत्तम जीवन रक्षा पदक-ठाकुरद्वारा के हैं रहने वाले
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

शिमला से अमृतसर हवाई सेवा शुरू : पहले दिन 12 यात्रियों ने किया सफर

सांसद सुरेश कश्यप ने दिखाई हरी झंडी

 

शिमला। शिमला से अमृतसर की दूरी अब सिर्फ एक घंटे की गई है। शिमला से अमृतसर फ्लाइट की शुरुआत हो गई है। फ्लाइट को आज सांसद सुरेश कश्यप ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पहले दिन आज शिमला से 12 यात्रियों ने सफर किया। फ्लाइट सुबह साढ़े आठ बजे शिमला के जुब्बड़हट्टी से रवाना हुई।

हवाई सुविधा शुरू होने के चलते शिमला से अमृतसर सड़क मार्ग से करीब सात घंटे में तय होने वाला 350 किलोमीटर का सफर अब एक घंटे में तय हो जाएगा। एलायंस एयर ने इसके लिए एटीआर 42 एयरक्राफ्ट चुना है। ये एयरक्राफ्ट सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को अमृतसर के गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय और शिमला के एसएलवी (शिमला एयरपोर्ट टर्मिनल) से उड़ान भरेगा।

हिमाचल में जेल वार्डर के भरे जाएंगे 91 पद, 12वीं पास कर सकेंगे आवेदन

टाइमिंग की बात करें तो सुबह 8.10 बजे विमान शिमला से उड़ान भर कर सुबह 9 बज कर 10 मिनट पर अमृतसर एयरपोर्ट पर उतरेगा। इसके बाद अमृतसर एयरपोर्ट से सुबह 9.35 बजे उड़ान भरने के बाद विमान 10.35 बजे शिमला हवाई अड्डे उतरेगा। मौसम के अनुसार समय में बदलाव हो सकता है।

पंजाब से सैलानी शिमला घूमने जाते हैं, जबकि शिमला से श्रद्धालु सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में नतमस्तक होने पहुंचते हैं। एलायंस एयर की शिमला के लिए फ्लाइट शुरू होने से दोनों प्रदेशों के लोगों को फायदा होगा। एलायंस एयरलाइन की आधिकारिक वेबसाइट पर इसकी बुकिंग की जा सकती है।

हिमाचल : असिस्टेंट इंजीनियर सिविल के इन पदों पर भर्ती शुरू

इस मौके पर सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि यह हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व का विषय है कि दिल्ली से शिमला फ्लाइट के बाद अब अमृतसर शिमला फ्लाइट भी शुरू हो गई है। इससे हिमाचल प्रदेश के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

इस फ्लाइट के शुरू होने से हिमाचल प्रदेश और शिमला को बड़ा लाभ होगा। उन्होंने कहा कि यह शिमला हवाई अड्डे की लंबित मांग थी जो कि अब पूरी हुई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस हवाई अड्डे का विस्तारीकरण भी किया जाएगा जिससे इसमें सुविधा बढ़ेगी।

शिमला हवाई अड्डे में अब हवाई जहाज की संख्या बढ़ती दिखाई दे रही है, जो कि अच्छे संकेत है। अमृतसर, दिल्ली, धर्मशाला एवं कुल्लू, इस प्रकार काफी स्थानों के साथ अब शिमला की कनेक्टिविटी भी बढ़ गई है।

उन्होंने कहा कि एयरलाइंस डायनेमिक रेट के हिसाब से कुछ सीटों पर अच्छे रेट दे रही है, पर अंतिम सीटें कुछ ज्यादा ही महंगी है। इस विषय को लेकर भी हम केंद्र को अपने सुझाव प्रेषित करेंगे और लोकसभा सत्र के दौरान भी इन टिकटों के पैसे कैसे कम हो सके उसके ऊपर भी चर्चा करेंगे।

हिमाचल के परविंदर फांकर की चमकी किस्मत, रातों रात बने करोड़पति
हिमाचल के परविंदर फांकर की चमकी किस्मत, रातों रात बने करोड़पति

 

हिमाचल : शास्त्री की बैचवाइज भर्ती के साक्षात्कार स्थगित, जानें कारण

 

हिमाचल : स्कूलों में छात्रों के लिए 220 टीचिंग डे होंगे अनिवार्य, तैयार होगा कैलेंडर

UGC NET 2023 : एग्जामिनेशन शेड्यूल जारी, 6 दिसंबर से शु्रू होगी परीक्षा 

हिमाचल में PGT के 585 पदों पर भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट, पढ़ें खबर

हमीरपुर : सेना भर्ती कार्यालय में रखा जाएगा मल्टी टास्क वर्कर, करें अप्लाई

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्र के लोगों को राहत, सरकार ने लिया बड़ा फैसला

हिमाचल में बड़ी कार्रवाई : 35 जुआरी 18 लाख नकदी के साथ पकड़े, केस दर्ज
Categories
Politics TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

हिमाचल सेब बागवान एक लाख रुपए जुर्माना मामला, सुरेश कश्यप ने उठाए सवाल

सरकार को सेब विरोधी दिया करार

शिमला। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि कांग्रेस सरकार सेब विरोधी सरकार है। उन्होंने कहा कि एक जगह सेब बागवान परेशान हैं और सरकार इनको और ज्यादा परेशान करने का काम कर रही है, जिस सेब बागवान ने अपने खराब सेब अस्थाई नाले में परवाह करने का कार्य किया, इस नकारात्मक सरकार ने उस बागवान को राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के माध्यम से एक लाख का जुर्माना लगा दिया।

किन्नौर : NH-05 तीन दिन से बंद, बहाली कार्य में तेजी के लिए ROC मशीनें मंगवाई

उन्होंने कहा कि सरकार स्पष्ट करे, सेब में ऐसे कौन से केमिकल होते हैं, जिसके कारण प्रदूषण फैलने का खतरा होता है। अगर तुलना की जाए तो अनेकों प्रकार के खाद्य पदार्थ हैं, जो खराब होने के बाद जगह-जगह फेंके जाते हैं, तो क्या उनको भी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा इसी प्रकार के जुर्माना लगाया जाता है। अगर यही मापदंड है तो सरकार के अनेकों उपक्रम भी इस दायरे में आते हैं, जिनको इस प्रकार की भारी पेनल्टी भरनी चाहिए।

नूरपुर में देह व्यापार के धंधे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार- महिला रेस्क्यू

 

उन्होंने कहा कि मौसम की मार से हिमाचल की 6,000 करोड़ की सेब आर्थिकी पर संकट गहरा गया है। बगीचों में पेड़ों से पत्ते झड़ गए हैं, जिसके चलते बागवानों को समय से पहले फसल तोड़नी पड़ रही है। आकार और रंग न सुधरने के कारण बागवानों को मंडियों में फसल के उचित दाम नहीं मिल रहे हैं।

दिल्ली में G-20 सम्मेलन, शिमला में बढ़ी पर्यटकों की आमद-कारोबारी खुश

 

हिमाचल में करीब साढ़े तीन लाख परिवार सेब आर्थिकी से जुड़े हैं। प्रदेश में 7,000 फीट से अधिक ऊंचाई वाले बगीचों में सेब की फसल बुरी तरह प्रभावित हुई है। 15 सितंबर के बाद जहां फसल टूटनी थी, वहां क्वालिटी न बनने के कारण बागवानों को निर्धारित समय से करीब दो हफ्ते पहले फसल तोड़नी पड़ रही है। इस साल सीजन की शुरूआत से ही सेब की फसल मौसम की मार से प्रभावित है।

सर्दियों में बर्फबारी कम होने के बाद असमय भारी बारिश से सेब की फसल को नुकसान हुआ है। इस साल प्रदेश में सामान्य के मुकाबले करीब 35 फीसदी ही फसल है। उस पर बीमारियों ने बागवानों की कमर तोड़ दी है।

लोकतंत्र के पर्दे के पीछे अलोकतांत्रिक मानसिकता

कश्यप का कहना है कि मौसम की मार से सेब की फसल को भारी नुकसान हुआ है। प्रदेश के लाखों लोगों की आर्थिकी संकट में आ गई है। सेब उत्पादन की लागत लगातार बढ़ रही है और पैदावार घट रही है। सरकार को समय रहते गंभीर और प्रभावशाली कदम उठाने होंगे।

जी-20 सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संग कुछ ऐसे मिले मुख्यमंत्री सुक्खू

दिल्ली जाने और हिमाचल आने वाले यात्री ध्यान दें, HRTC बसों को लेकर बड़ी अपडेट 

हिमाचल के इन किसानों को झटका, KCC ब्याज माफी मामले में नहीं मिली राहत

एल्बम टिकट मामला : HRTC प्रबंधन ने मानी गलती, यात्री को वापस दिया जाएगा पैसा

 

जरा दें ध्यान-देरी से पहुंचेगा आपका पार्सल, उत्तर रेलवे ने लेन देन में लगाई रोक 

 

किन्नौर : NH-5 अभी भी बंद, निगुलसरी के पास हटाया जा रहा मलबा, मार्ग बहाली का काम जारी

ऊना : सिक्योरिटी गार्ड एवं सुपरवाइजर के 100 पदों पर भर्ती, 19 हजार तक वेतन

एल्बम टिकट मामला : HRTC प्रबंधन ने मानी गलती, यात्री को वापस दिया जाएगा पैसा

 

हिमाचल : सेब नाले में बहाने का मामला, नरेश चौहान बोले-नियमों के तहत हुई कार्रवाई 

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Politics Top News Himachal Latest KHAS KHABAR State News

सुरेश कश्यप की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली के आरएमएस अस्पताल में भर्ती

इस्तीफे की अफवाह के बीच आई स्वास्थ्य खराब होने की खबर

शिमला। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप के इस्तीफा देने की अफवाह के बीच अब उनके स्वास्थ्य खराब होने की खबर है।

जानकारी के अनुसार शुगर लेवल डाउन होने के चलते सुरेश कश्यप को दिल्ली के आरएमएस अस्पताल में भर्ती किया गया है। एक भाजपा कार्यकर्ता ने फेसबुक पर ये जानकारी शेयर की है। इसके साथ ही उनकी अस्पताल से एक तस्वीर भी सामने आई है।

सिरमौर : हीरो कंपनी भरेगी पद, 19,665 रुपए मिलेगा न्यूनतम वेतन

इससे पहले सोशल मीडिया पर उनके इस्तीफा देने की खूब चर्चा रही। यह अपुष्ट सूचना खूब वायरल हुई कि सुरेश कश्यप ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि इस बारे में जब भाजपा के सह प्रभारी संजय टंडन से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ नहीं हुआ है।

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में आतंकी हमला : 5 जवान शहीद, PAFF ने ली जिम्मेदारी

धर्मशाला बस अड्डे पर दो दिन से बंद बसों का सामान्य संचालन शुरू

लाहौल स्पीति : बर्फबारी के चलते फंसे 9 मजदूर निकाले, साढ़े सात घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

शिमला: फर्जी वोट के आरोपों को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग पहुंची भाजपा

सुरेश कश्यप और सुखराम चौधरी की अध्यक्षता में सौंपा ज्ञापन

शिमला। नगर निगम चुनाव शिमला को लेकर भाजपा कांग्रेस सरकार पर फर्जी वोट बनाने के आरोप लगा रही है। इसको लेकर आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप और पूर्व मंत्री सुखराम चौधरी की अध्यक्षता में एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त को ज्ञापन सौंपा और उचित कार्रवाई करने की मांग की।

प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग को वित्तीय मदद के लिए आवेदन 25 तक

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि शिमला नगर निगम के चुनाव जीतने के लिए कांग्रेस सरकार सत्ता का दुरुपयोग कर फर्जी वोट बना रही है और मंत्रियों की कोठियों से 20- 20 वोट बनाएं जा रहे हैं। हजारों की संख्या में फर्जी वोट बनाए गए हैं। भाजपा के लोगों के वोट नहीं बनाए जा रहे हैं। रोस्टर में भी गड़बड़ी की गई है। 2017 के चुनाव में भी 34 वार्डों में ही चुनाव हुआ था, इसलिए उसी रोस्टर को अब भी लागू करना चाहिए था, लेकिन सरकार ने अपने लोगों को फायदा पहुंचाने के मकसद से रोस्टर बनाया गया है।

Breaking : असिस्टेंट प्रोफेसर इतिहास के पर्सनैलिटी टेस्ट का शेड्यूल जारी-यहां देखें

इसके अलावा सुरेश कश्यप ने कहा है कि जल्द ही नगर निगम शिमला के लिए सभी प्रत्याशियों का नाम भी फाइनल कर दिया जाएगा। 12 अप्रैल को स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक के बाद नामों की घोषणा की जाएगी। आम जनता की राय के बाद जिताऊ चेहरों को टिकट दिया जाएगा।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News Himachal Latest Shimla State News

पीएमजीएसवाई फेज 1 और 2 के प्रोजेक्ट्स को सितंबर से पहले पूरा करें अधिकारी

सांसद सुरेश कश्यप ने किया विभिन्न प्रोजेक्ट का रिव्यू, दिए सख्त निर्देश

शिमला। जिला शिमला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक में सांसद सुरेश कश्यप ने अधिकारियों को जिला में चल रहे विभिन्न विकासात्मक प्रोजेक्ट्स की वास्तविक रिपोर्ट बैठक में लेकर आने के निर्देश दिए हैं। शिमला के बचत भवन में हुई इस बैठक में सांसद ने केंद्र सरकार के सहयोग से चल रहे विभिन्न प्रोजेक्ट को लेकर रिव्यू लिया जिसमें अलग-अलग विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। सांसद ने पीडब्ल्यूडी और जल शक्ति विभाग को आगामी समय में ज्यादा मुस्तैदी से काम करने के निर्देश भी दिए हैं।

MIS के तहत बागवानों का 83 करोड़ बकाया, बागवानी मंत्री बोले-केंद्र देगा तभी होगा भुगतान

सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि केंद्र सरकार से इस बार के बजट में हिमाचल प्रदेश को 8,478 करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया गया है जिसका हिमाचल प्रदेश को आने वाले समय में बहुत फायदा होने वाला है। इस बजट में से रेलवे के लिए 1,902 करोड़ रुपए का बजट प्रावधान किया गया है। इसके अलावा सितंबर महीने से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना फेज- 3 शुरू होने वाला है जिसके माध्यम से प्रदेश में नई सड़कों का जाल बिछाया जायेगा।

अधिकारियों को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का फेज- 1 और 2 के तहत चल रहे प्रोजेक्ट को सितंबर से पहले पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं क्योंकि सितंबर के बाद फेज वन और टू के लिए बजट आना बन्द हो जायेगा। इसके अलावा केंद्र के सहयोग से चल रहे जिला की विभिन्न विकासात्मक प्रोजेक्ट में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने का अधिकारियों को निर्देश दिया गया है।

शिमला जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक के अलावा सांसद सुरेश कश्यप ने अधिकारियों के साथ ज़िला इलेक्ट्रिसिटी कमेटी, सड़क सुरक्षा प्रबंधन और नशा निवारण समिति की रिव्यू बैठक भी ली।

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla

कश्यप बोले- अधिकारी ने चार्जशीट बनाने में की मदद, सुक्खू सरकार ने नवाजा

अभी तक सरकार ने 4,500 करोड़ का लिया लोन

शिमला। सुक्खू सरकार को बने हुए अभी 2 महीने का समय ही हुआ है और हिमाचल में सियासत सुर्ख है। पक्ष और विपक्ष एक दूसरे पर हमलावर है। इस कड़ी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने सरकार पर जोरदार हमला बोला। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने शिमला में कहा कि कई आला अधिकारी कांग्रेस पार्टी की चार्जशीट बनाने में मदद कर रहे थे, उसमें से एक अधिकारी को सरकार में विशेष नियुक्ति देकर कांग्रेस सरकार ने पुरस्कार दिया है।

सुरेश कश्यप ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कबाड़ बिक्री की नई दरें तय हो चुकी हैं और अब तो क्रशर यूनियन भी बन चुकी है। जिनके हर माह के दाम तय हो चुके हैं, इसका खुलासा हम जल्द करेंगे। उन्होंने कहा उद्योगपतियों के साथ लगातार सरकार के लोग बातचीत कर रहे हैं और उनके भी रेट कांट्रैक्ट तकरीबन तय हो चुके हैं। कांग्रेस इस मामले में टारगेट ओरिएंटेड सरकार है।

राज्यपाल बोले-सड़क से यात्रा को दूंगा तरजीह, हिमाचल के मौसम पर जताई चिंता

कश्यप ने कहा कि कांग्रेस सरकार को 3 महीने होने को आए हैं और सरकार की कोई बड़ी उपलब्धि सामने नहीं आई। 25 जनवरी पर भी लोग और कर्मचारी घोषणाओं का इंतजार करते रहे पर सरकार ने कोई घोषणा नहीं की। हिमाचल सरकार की दूसरी कैबिनेट से जनता को बहुत आस थी, क्योंकि इन्होंने बड़े-बड़े वादे जनता से किए हैं, कैबिनेट में कोई बड़ा कार्य नहीं हो पाया। कैबिनेट में केवल एक मामला पास हुआ कि सरकार दो हजार करोड़ का कर्ज लेगी।

चंबा-भरमौर मार्ग पर रावी नदी में गिरी बाइक, दो युवकों की गई जान

उन्होंने कहा कि सरकार के मुखिया केवल ऋण का रोना रो रहे हैं पर इस सरकार के 3 महीने पूरे होने जा रहे हैं और अभी तक इस सरकार ने 4,500 करोड़ का लोन ले लिया है। दिसंबर में 1,000 करोड़, जनवरी में 1,500 करोड़ और अब फरवरी में 2000 करोड़ का कर्ज सरकार लेने जा रही है।

पूर्व मंत्री स्वर्गीय जीएस बाली की पत्नी का निधन, एम्स दिल्ली में ली अंतिम सांस

कश्यप ने कहा कि कांग्रेस की सरकार केवल भाजपा के किए हुए कामों की वाहवाही लूटने में लगी है, जितने भी प्रोजेक्ट कि बात कांग्रेस सरकार कर रही है वह सब भारतीय जनता पार्टी की सरकार के समय स्थापित किए गए थे। उन्होंने कहा कि हिमाचल में सीमेंट उद्योग 2 महीने से बंद पड़े हैं और हिमाचल सरकार कोई ठोस कदम नहीं उठा पा रही है, इसमें भी सरकार की व्यवस्था पूरी तरह से फेल होती दिखाई दे रही है। सरकार को इस मामले को सुलझाने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

 

 

 

 

 

Categories
Politics Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

भाजपा ने चार कार्यसमिति सदस्य 6 वर्ष के लिए किए निष्कासित

पार्टी विरोधी गतिविधियों में सम्मिलित पाए गए

 

शिमला। भाजपा ने चार कार्यसमिति सदस्यों को 6 वर्ष के लिए निष्कासित किया है। भाजपा सह मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने बताया कि आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप द्वारा जारी आदेश अनुसार भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य टेकचंद चंदेल नालागढ़, अनु ठाकुर आनी, बालक राम ठाकुर बंजार तथा महेंद्र ठाकुर आनी को विधानसभा चुनाव 2022 में पार्टी विरोधी गतिविधियों में सम्मिलित पाए जाने पर पार्टी से 6 वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है

नायब तहसीलदार के 69 आवेदन रद्द, कहीं आपका तो नहीं नाम-पढ़ें 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक अनुशासित राजनीतिक दल है तथा किसी भी स्तर पर अनुशासनहीनता को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

बजट 2023-24 : एकलव्य स्कूलों में 38,800 शिक्षकों व कर्मियों की होगी भर्ती

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

कैबिनेट विस्तार से संतुलन नहीं बना पाए सुक्खू : जयराम ठाकुर

सत्ता सुख के लिए गरीब जनता पर बोझ डाल रही कांग्रेस

शिमला। भाजपा के नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार ने लंबे अंतराल के बाद अपनी कैबिनेट का विस्तार आज कर ही लिया, पर जो 7 मंत्री और 6 सीपीएस कांग्रेस सरकार द्वारा बनाए गए उसमें वह प्रदेश के जिला और संसदीय क्षेत्र में संतुलन नहीं बना पाए। पूरे विधानसभा सत्र में कांग्रेस सरकार के नेताओं ने हिमाचल में खर्च कम करने की बात की थी, पर छह सीपीएस बनाने से उन्होंने हिमाचल की गरीब जनता पर करोड़ों रुपए का बोझ डाल दिया है।

हिमाचल कैबिनेट विस्तार : सीएम सुक्खू बोले – मेरिट के आधार पर बनाए गए मंत्री 

कांग्रेस नेता सत्ता सुख भोगने के लिए गरीबों पर बोझ डाल रहे हैं, बड़ी जल्दी प्रदेश सरकार 3000 करोड़ का एक कर्ज भी लेने जा रही है उसके लिए विधानसभा में इन्होंने बिल भी पारित किया है, शायद यह कर्ज केवल सीपीएस बनाने के लिए ही लिया गया है। आज सरकार द्वारा जो 13 नियुक्तियां की गई है उसमें से शिमला संसदीय क्षेत्र से 8 नेताओं की नियुक्ति हुई है। उन्होंने कहा कि अभी तक हिमाचल पर 74,622 करोड़ का कर्ज है और अगर प्रदेश सरकार 3000 करोड़ का और कर्ज लेती है तो यह बढ़कर 77,622 करोड़ हो जाएगा।

सिरमौर : खड़कोली के पास खाई में गिरी कार, दो की मौत-दो घायल 

जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार ने हिमाचल की गरीब जनता को एक और तोहफा दिया है शनिवार रात को प्रदेश सरकार ने डीजल पर 3.01 रुपए का वेट बढ़ा दिया है पहले डीजल पर 4.40 वेट लगता था जिसको बढ़ाकर अब प्रदेश सरकार ने 7.40 कर दिया है। डीजल के दामों में बढ़ोतरी सीधा-सीधा यह दिखाता है कि प्रदेश में माल भाड़े में बढ़ोतरी तय है और किसानों पर भी इसका बोझ बढ़ने वाला है। हिमाचल में  प्रति लीटर डीजल अब 86 रुपए का मिलने वाला है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि आज कांग्रेस की सरकार ने हिमाचल की जनता को बड़ा तोहफा दिया है डीजल में 3.01 रुपए की बढ़ोतरी कर उन्होंने हिमाचल की गरीब जनता पर बोझ डाल दिया है इससे प्रदेश में महंगाई बढ़ने वाली है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से आज 13 नेताओं की नियुक्ति प्रदेश सरकार ने की है और उसमें से 6 सीपीएस बनाए हैं उसे भी प्रदेश पर आर्थिकी पर बोझ बढ़ेगा।

शिमला जिले के हिस्से में तीन मंत्री, कांगड़ा को अब तक एक ही मिला 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

सुरेश कश्यप बोले : हजारों लोगों की रोटी पर खतरा, कांग्रेस को भारत जोड़ो यात्रा की पड़ी

कांग्रेस वादे तो तब पूरे करेगी जब कैबिनेट का गठन होगा

शिमला। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का ग्राफ जिस प्रकार से चढ़ा था उसी प्रकार से गिरता चला जा रहा है। अगर इसकी तुलना बाजार के सेंसेक्स से की जाए तो जब सुक्खू मुख्यमंत्री बने थे तो सेंसेक्स तेजी से चढ़ा पर अब नीचे की दिशा में तेजी से गिरता दिखाई दे रहा है।

रोजगार का सुनहरा मौका : नर्सों के 100 व एसोसिएट के 250 पदों पर भर्ती

उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस के नेता आए थे तो उन्होंने जनता के बीच जो वादे किए थे, उन्हें पूरा करने का पूरा आश्वासन दिया था, पर हैरानी की बात तो यह है कि अभी तक उनका मंत्रिमंडल भी तय नहीं हो पाया है। यह सब दर्शाता है कि कांग्रेस का नेतृत्व कितना लाचार है, अपने ही विधायकों के एकीकरण में कांग्रेस के नेता अपना समय व्यतीत कर रहे हैं और मंत्रिमंडल का फैसला अभी तक हो नहीं पाया है।

जनता से किए गए वादे तो तब पूरे होंगे जब मंत्रिमंडल का गठन होगा। कश्यप ने कहा कि कांग्रेस सरकार का हाई टेंपो अब लो टेंपो बनता दिखाई दे रहा है, गौर से देखा जाए तो अभी भी कांग्रेस के अंदर कई ग्रुप हैं जो अपने लोगों को एडजस्ट करने का प्रयास कर रहे हैं।

प्रदेश की जनता मंत्रिमंडल का इंतजार कर रही है और अभी मंत्रिमंडल का गठन होता दिखाई नहीं दे रहा है। कश्यप ने कहा कि भाजपा सरकार ने अपने कार्यकाल में जो भी काम किए थे, वह जनहित के थे, इसलिए कांग्रेस की सरकार एक भी निर्णय को पलट नहीं पाई है।

सीमेंट कंपनी मामला : सीटू ने शिमला में बोला हल्ला-अडानी की तानाशाही दिया करार

हिमाचल में सीमेंट फैक्ट्री बंद होने से इन लोगों की रोजी-रोटी पर आन पड़ी है पर कांग्रेस के नेताओं को भारत जुड़ो यात्रा में अपने नंबर बनाने की लगी है। कश्यप कहा कि हिमाचल प्रदेश में एसीसी और अंबुजा सीमेंट प्लांट का विवाद चल रहा है, जिससे 2000 लोगों की नौकरियां पर संकट है और 4000 से अधिक ट्रकों के चक्का जाम हो गए हैं पर इससे कांग्रेस के नेताओं को कोई फर्क नहीं पड़ रहा है, उनको तो केवल भारत जोड़ो यात्रा की पड़ी है।

मुख्यमंत्री और उनके विधायक केवल दिल्ली और राजस्थान से इस मुद्दे को लेकर बयानबाजी कर रहे हैं पर हमारे विधायक तो धरातल पर इस समस्या का समाधान करने का प्रयास कर रहे हैं।