Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

कांगड़ा-चंबा अग्निवीर भर्ती: आवेदन की तिथि बढ़ाई, हेल्पलाइन नंबर भी जारी

ewn24news choice of himachal 10 Mar,2023 5:39 pm

    पहले 15 मार्च थी आखिरी डेट

    पालमपुर। कांगड़ा-चंबा के युवाओं के लिए अग्निवीर भर्ती की आवेदन तिथि बढ़ा दी है। साथ ही हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है। बता दें कि अग्रिपथ योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 मार्च 2023 से बढ़ा कर 20 मार्च 2023 कर दी गई है।

     

    यह जानकारी सेना भर्ती कार्यालय, पालमपुर के भर्ती निदेशक कर्नल मनिष शर्मा (सेना मेडल) ने दी है। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन आवेदन अब 20 मार्च 2023 तक किए जा सकेंगे। भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार के लिए अपना नाम वेबसाइट डब्लूडब्लूडॉटज्वाईनआर्मीडॉटएनआईसीडॉटइन रजिस्ट्रर करवाना अनिवार्य है।

    शिमला : HRTC चालक की दबंगई, गाड़ी पर चढ़कर की तोड़फोड़, वीडियो वायरल

    कांगड़ा और चंबा जिला के जिन युवाओं का जन्म 01 अक्टूबर, 2002 से 01 अप्रैल, 2006 के बीच हुआ है और उन्होंने दसवीं या बारहवीं की कक्षा उत्तीर्ण की है और उम्मीदवार जो कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में उपस्थित हुए हैं और परिणामों की घोषणा की प्रतीक्षा कर रहे हैं, वे भी आवेदन करने के पात्र हैं, बशर्ते वे अन्य सभी क्यूआर को पूरा करते हों।

    IGMC को मिली नई ओपीडी व ट्रॉमा सेंटर, सीएम सुक्खू ने किया उद्घाटन

    इस संदर्भ में विभिन्न पदों की जानकारी देते हुए कर्नल मनिष शर्मा ने बताया कि अग्रिवीर जनरल ड्यूटी, अग्रिवीर लिपिक व स्टोर कीपर तकनीकी, अग्रिवीर तकनीकी, अग्रिवीर ट्रेडमैन दसवीं पास व अग्रिवीर ट्रैडमैन आठवीं पास के पद सभी आर्मफोर्स के लिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने न्यूनतम शैक्षणिक व आयु सीमा की योग्यता पूरी कर रखी है वे इस योजना के तहत अपने आवेदन ऑनलाइन कर सकते हैं। यदि किसी आवेदक को पंजीकरण में समस्या आती है तो हेल्पलाइन नंबर 7996157222 पर संपर्क कर सकते हैं तथा सेना भर्ती कार्यालय पालमपुर में भी निजी तौर पर संपर्क किया जा सकता है।

    [embed]
    [/embed]

    [embed]
    [/embed]
    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather