Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Crime Bilaspur State News

बिलासपुर : पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर जानलेवा हमला, चेहरे पर आई चोटें

भराड़ी के पास रेलवे प्रोजेक्ट कार्यालय में हुई घटना

बिलासपुर। हिमाचल के बिलासपुर जिला के जबली में प्रदेश कांग्रेस महासचिव व पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर जानलेवा हमला हुआ है। हमले में बंबर ठाकुर को काफी चोटें आई हैं। भराड़ी के पास स्थित रेलवे प्रोजेक्ट कार्यालय में ये घटना पेश आई है।

Good News : हिमाचल PWD मल्टी टास्क वर्कर का मानदेय बढ़ा, पॉलिसी भी बनेगी

 

बताया जा रहा है कि बंबर ठाकुर जबली स्थित रेललाइन निर्माण कार्य के कार्यालय गए थे। यहां पर कार्यालय के अंदर कुछ लोगों के साथ उनकी बहस हो गई। मामला इतना गरमा गया कि कुछ लोगों ने उन पर हमला कर दिया।

हरिपुर : 21 दिन पहले की थी कोर्ट मैरिज, अब युवती ने दे दी जान

हमले में बंबर ठाकुर के चेहरे पर काफी चोटें आई हैं। उनको तुरंत अस्पताल ले जाया गया। वहीं घटना के बाद बंबर ठाकुर के समर्थकों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया जिनसे पूछताछ की जा रही है। मामले की पुष्टि डीएसपी मदन धीमान ने की है। पुलिस आगामी कार्रवाई में जुटी हुई है।

Breaking : हिमाचल लोक सेवा आयोग जल्द निकालेगा भर्ती, आवेदन से पहले कर लें यह काम 

 

PWD मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने इस हमले की कड़ी निंदा की है। विक्रमादित्य सिंह ने फेसबुक पर पोस्ट डाल लिखा, “बिलासपुर के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर जान लेवा हमला बहुत ही निंदनीय है, पुलिस विभाग इस जल्द कार्यवाही करेगा। सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है।”

हिमाचल : इन महिलाओं को 25 तारीख से मिलेंगे 1500 रुपए, मुख्यमंत्री का ऐलान

 

मुख्यमंत्री सुक्खू ने दिए मंत्री बनाने के संकेत, सुधीर शर्मा बोले- मैं विधायक ही अच्छा

नगरोटा बगवां : जवान हैप्पी सिंह को अंतिम विदाई, छोटी बहन ने दी मुखाग्नि

ऊना की कंपनी में एग्जीक्यूटिव और ऑपरेटर के पदों पर भर्ती : 40 हजार तक सैलरी
शिमला में सिक्योरिटी गार्ड के 120 पदों पर होगी भर्ती, 10वीं पास को मौका
हिमाचल : ITI पास को नौकरी का मौका, इन 400 पदों पर होगी भर्ती

नादौन : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 100 पदों पर भर्ती
सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती : इंटरव्यू के लिए पहुंचें सुजानपुर

हिमाचल बजट सत्र : कर्मचारियों और पेंशनर का 9651 करोड़ रुपए एरियर बकाया 
बजट सत्र : पुश्तों से हिमाचल के निवासी, फिर भी जमीन खरीदने की अनुमति नहीं
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
ACCIDENT Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Bilaspur State News

हिमाचल : बिलासपुर बस अड्डे के पास HRTC बस ने कुचला युवक, गई जान

सरकाघाट से शिमला जा रही थी बस

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिला में बुधवार को दुखद सड़क हादसा हुआ है। यहां बिलासपुर बस अड्डे के पास HRTC बस की चपेट में आने से 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

HRTC कंडक्टर भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट, HPPSC ने जारी किया नोटिस

 

मृतक की पहचान रघुवीर सिंह पुत्र स्वर्गीय ओमप्रकाश गांव कोलवीं डाकघर जबली तहसील थाना व जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। युवक की मौत के बाद स्थानीय लोगों ने काफी हंगामा किया और बस के शीशे भी तोड़ दिए। पुलिस ने गुस्साई भीड़ को कंट्रोल किया।

कांगड़ा : दुबई में सिक्योरिटी गार्ड के 200 पदों पर भर्ती, 70000 रुपए तक सैलरी

 

जानकारी के अनुसार, बिलासपुर बस स्टैंड के बाहर चौक पर HRTC बस नंबर HP 28 B 9532 सरकाघाट से शिमला जा रही थी। रघुवीर सिंह अपने काम से जा रहा था तभी एचआरटीसी बस ने रघुवीर को कुचल दिया।

रघुवीर की मौके पर ही मौत हो गई। यह देखकर गुस्साई भीड़ ने भी खूब हंगामा किया और बस के शीशे तोड़ डाले।

हिमाचल SMC और कंप्यूटर टीचर मामला, चार विकल्प पर कैबिनेट लेगी फैसला 

 

मामले की सूचना मिलते ही थाना सदर बिलासपुर से पुलिस की टीम भी तुरंत मौके पर पहुंची और गुस्साई भीड़ को शांत किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

डीएसपी बिलासपुर मदन धीमान ने मामले की पुष्टि की है। पुलिस ने HRTC बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगामी जांच में जुट गई है।

बीड़ : युवक-युवती के शव मिले, कुत्ते ने अंतिम वक्त तक मालिक से निभाई वफादारी 

 

सोलन : अर्की वन मंडल में वन मित्र भर्ती के लिए फिजिकल टेस्ट की तिथि घोषित

हमीरपुर : भोरंज में लगेगा रोजगार मेला, नौकरी चाहिए तो 10 फरवरी को पहुंचें

शिमला में बड़ा हादसा : लैंडस्लाइड से मलबे में दबे मजदूर, दो की गई जान

हिमाचल में दो BDO बदले, 2 के तबादले आदेशों में फेरबदल
कांगड़ा जिला में इन बच्चों को हर दिन मिलेगी चॉकलेट- डिटेल में पढ़ें

HRTC का प्लान 350….ड्राइवर, कंडक्टर की होगी भर्ती, आएंगी इलेक्ट्रिक बसें

हमीरपुर : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 100 पदों पर भर्ती, पढ़ें डिटेल
जेएनवी पपरोला में 9वीं और 12वीं कक्षा लेटरल चयन परीक्षा को लेकर अपडेट 
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24