Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Chamba State News

सीएम सुक्खू ने दौरा रद्द कर पांगी भेजा हेलीकॉप्टर, एयरलिफ्ट किया गंभीर मरीज

चंबा में बर्फबारी के चलते बंद पड़े हैं कई सड़क मार्ग

चंबा। जिला चंबा के पांगी में भारी बर्फबारी से सड़कें ठप पड़ी हुई हैं। इसी बीच किलाड़ से एक गंभीर मरीज को आपातकाल की स्थिति में इलाज के लिए पांगी से एयरलिफ्ट कर कांगड़ा जिला के टांडा अस्पताल में भर्ती करवाया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपना दौरा रद्द कर हेलीकॉप्टर को मरीज को एयरलिफ्ट करने के लिए पांगी भेजा।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को जैसे ही सूचना प्राप्त हुई कि चंबा जिला के पांगी स्थित किलाड़ में एक व्यक्ति के स्वास्थ्य की स्थिति बहुत गंभीर है और उसे तुरंत विशेषज्ञ उपचार की आवश्यकता है, लेकिन पांगी में भारी बर्फबारी के कारण उसे सड़क के रास्ते अस्पताल पहुंचाना संभव नहीं हो पा रहा है। आपात स्थिति में मरीज को हेलिकॉप्टर से ही टांडा अस्पताल में पहुंचाया जा सकता था।

HPPSC: इन स्क्रीनिंग टेस्ट के रिजल्ट आउट, ये अभ्यर्थी रहे सफल

मुख्यमंत्री ने उसी समय अन्य क्षेत्र के लिए प्रस्तावित अपना सरकारी प्रवास रद्द कर हेलीकॉप्टर किलाड़ भिजवाया और मरीज को एयरलिफ्ट कर डॉ. राजेंद्र प्रसाद चिकित्सा महाविद्यालय, टांडा में भर्ती करवाया गया। अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीज को सही समय पर उपचार उपलब्ध करवाया गया।

कांगड़ा को टूरिस्म कैपिटल बनाने का लक्ष्य, हर जिले में बनेंगे हेलिपोर्ट: सीएम सुक्खू

चिकित्सकों के अनुसार अब उनकी हालत खतरे से बाहर है। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा मरीज के एयरलिफ्ट होने से लेकर टांडा चिकित्सा महाविद्यालय में दाखिल होने तक चंबा व कांगड़ा जिला प्रशासन के निरंतर संपर्क में रहे।

हिमाचल सीमेंट कंपनी विवाद- बैठक फिर बेनतीजा, दाम पर ट्रक ऑपरेटर्स अड़े 

मरीज के भाई प्रीतम लाल ने मानवीय संवेदनाओं के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अगर समय रहते उनके भाई को एयरलिफ्ट नहीं किया जाता, तो उनकी जान के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता था।  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अस्पताल प्रशासन को मरीज को हर संभव चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Chamba State News

चंबा : भाजपा की बैठक छोड़ बच्चे का इलाज करने पहुंचे डॉ. जनक राज

चंबा। डॉक्टरी छोड़ राजनीति में आए डॉक्टर जनक राज आए दिन अपने राजनीतिक कार्यक्रमों के दौरान लोगों का इलाज करते हुए नजर आ रहे हैं। रविवार को एक बार फिर डॉक्टर जनक राज चंबा के सलूणी में एक बच्चे का इलाज करते नजर आए।

यहां डॉक्टर जनक राज भाजपा चंबा मंडल की बैठक में पहुंचे थे। बैठक के दौरान एक महिला का फोन आया और महिला ने डॉ से विधायक बने जनक राज से अपने बच्चे को देखने का आग्रह किया।

अडानी ग्रुप विवाद पर ‘AAP’ ने भी खोला मोर्चा, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

फोन आते ही डॉक्टर जनक राज बैठक छोड़ दूरदराज सलूणी इलाके में 6 वर्षीय बच्चे को देखने पहुंच गए। यह बच्चा दिमागी और शारीरिक रूप से अक्षम है। डॉक्टर जनक राज ने बच्चे की रिपोर्ट चेक की और साथ ही उसे दवाई लिखी।

डॉक्टर जनक राज ने बच्चे का इलाज कराने के भी निर्देश दिए हैं, साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि बच्चे को जब भी जरूरत होगी तो डॉक्टर जनक राज उसकी मदद के लिए मौजूद रहेंगे।

इससे पहले हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान भी डॉक्टर जनक राज लोगों का इलाज करते हुए देखे गए थे। डॉक्टर जनक राज प्रचार के दौरान ही लोगों के की टेस्ट रिपोर्ट देखकर उन्हें दवा लिख रहे थे। चुनाव प्रचार के दौरान इलाज का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था।

शिमला : सीएम आवास के करीब पुराने भवन में भड़की आग, ढाई घंटे में बुझाई

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Crime Chamba State News

हिमाचल में बड़ी धोखाधड़ी : करोड़ों की लॉटरी का लालच देकर ठग लिए 72 लाख रुपए

चंबा के व्यक्ति ने 200 ट्रांजेक्शन में दिए पैसे

शिमला। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिला में करोड़ों की लॉटरी के नाम पर एक व्यक्ति के साथ लाखों की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित व्यक्ति इस कदर शातिरों के जाल में फंसा कि 72 लाख रुपए गंवा बैठा। मामला साइबर थाना शिमला में दर्ज हुआ है। क्या है पूरा मामला आपको विस्तार से बताते हैं ….

दादा साहेब फाल्के पुरस्कार में जलवा बिखेरेगा हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा, 20 को कार्यक्रम

साइबर थाना शिमला से मिली जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता छंगा राम चंबा का रहने वाला है। छंगा राम को 2.50 करोड़ रुपए की लॉटरी लगने का मैसेज और कॉल आया। शातिरों ने उससे कहा कि इस लॉटरी को लेने के लिए उसे कुछ पैसे उनके अकाउंट में डालने होंगे। हैरानी की बात यह है कि छंगा राम ने आरोपियों के खाते में 200 ट्रांजेक्शन की है। उसने खुद बैंक जाकर और गूगल पे के माध्यम से पैसे जमा करवाए।

सीएम सुक्खू ने कर्मचारियों के DA पर घेरी पूर्व भाजपा सरकार, क्या बोले, पढ़ें

छंगा राम करीब 72 लाख रुपए आरोपियों के खाते में डाल चुका था। इतने पैसे देने के बाद भी छंगा राम को जब करोड़ों रुपए नहीं मिले तो उसे ठगी का अहसास हुआ और वह पुलिस के पास मदद के लिए पहुंचा। शिकायतकर्ता की शिकायत पर पुलिस ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन शिमला में FIR नंबर 7/22 IPC की धारा 420 और 66डी ऑफ IT एक्ट में केस दर्ज किया गया है। साइबर पुलिस के एएसपी भूपेंद्र नेगी ने मामले की पुष्टि की है साथ ही लोगों से अपील की है कि इस तरह की धोखाधड़ी से बचने के लिए जागरूक रहें। ऐसे लोगों के जाल में न फंसें और जरा भी शक होने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Categories
ACCIDENT Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Chamba State News

Breaking : चंबा में एक और पुल टूटा, होली के बाद भरमौर का भी मुख्यालय से संपर्क कटा

चंबा। होली के बाद अब भरमौर का भी चंबा मुख्यालय से संपर्क कट गया है। चंबा-भरमौर एनएच 154-A पर लूना में बना पुल स्लाइडिंग के चलते टूट गया है। पुल टूटने से भरमौर का संपर्क कट गया है।

खड़ामुख से पहले लुणा में अचानक स्लाइड की वजह से पुल टूट गया। जब पुल टूटा कोई भी वाहन पुल से नहीं गुजर रहा था। अब कोई वैकल्पिक व्यवस्था के बाद ही भरमौर का संपर्क मुख्यालय से स्थापित हो सकता है।

चंबा-होली मार्ग पर पुल टूटा : नदी में गिरे दो डंपर-एक चालक की गई जान

बता दें कि चंबा से होली और भरमौर के खड़ामुख तक एक ही सड़क मार्ग जाता है। खड़ामुख से एक सड़क भरमौर तो एक होली की तरफ जाती है। इससे पहले 3 फरवरी को शुक्रवार को चौली में वेली ब्रिज टूट गया था। दो लोड डंपर के एक साथ पुल से गुजरने से पुल टूट गया।

हादसे में एक डंपर चालक की मृत्यु हुई थी और एक घायल हुआ था। चौली जगह होली से 9 किलोमीटर पहले और खड़ामुख से आगे है। पुल टूटने से होली क्षेत्र का संपर्क मुख्यालय चंबा से कट गया। अब खड़ामुख से पहले लुणा में पुल टूटने से भरमौर का भी संपर्क कट गया। होली का संपर्क चौली और लुणा में पुल टूटने से कट गया है।

बर्फबारी से बंद था रास्ता, सीएम सुक्खू ने बीमार महिला को करवाया एयरलिफ्ट

जब पुल टूटा तब दो लोड डंपर पुल से गुजर रहे थे। लोड डंपर के एक साथ पुल से गुजरने से पुल भार नहीं सहन कर पाया और टूट गया।हादसे की सूचना मिलने के बाद होली पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और एक डंपर चालक को निकालकर अस्पताल भेजा। दूसरे चालक की जान नहीं बचाई जा सकी।

यहां पहले भी लैंडस्लाइड से पुल टूटा था। इसके बाद वैली पुल बनाया गया था।  खड़ामुख-होली रोड पर बना यह ब्रिज सिर्फ 9 टन वजन तक के लिए पास था। आसपास के लोग इस पुल को लंबे समय से बड़े वाहनों के लिए बंद करने की अपील कर रहे थे। इसके बावजूद हाइडल प्रोजेक्ट की मैनेजमेंट यहां नियमों को दरकिनार कर भारी-भरकम वाहन छोटे पुल से गुजारती रही। इसी वजह से शुक्रवार शाम को यह हादसा हो गया।

कांगड़ा : बनखंडी में बनेगा हिमाचल हिमाचल का सबसे बड़ा Zoo

धर्मशाला में चलेंगी 15 इलेक्ट्रिक बसें, 9 चार्जिंग स्टेशन स्थापित : सुधीर शर्मा

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
ACCIDENT Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Chamba State News

चंबा-होली मार्ग पर पुल टूटा : नदी में गिरे दो डंपर-एक चालक की गई जान

चंबा। हिमाचल के चंबा-होली मार्ग पर चोली में बना वैली पुल टूट गया है। पुल टूटने से किसी ठेकेदार के दो डंपर रावी नदी में गिर गए। हादसे में एक चालक की मौत हो गई है वहीं दूसरा घायल है।

एक चालक को निकालकर अस्पताल भेज दिया गया था वहीं दूसरे को निकालने की कोशिश की जा रही थी इसी दौरान उसने दम तोड़ दिया। घायल चालक को चंबा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। मृतक की पहचान सुभाष कुमार पुत्र प्रीतम चंद गांव मांडो चोबिया भरमौर के रूप में हुई है। पुल टूटने से होली क्षेत्र का संपर्क चंबा मुख्यालय से टूट गया है।

2025 तक हिमाचल बनेगा देश का पहला ग्रीन राज्य : सीएम सुक्खू

बता दें कि जब पुल टूटा तब दो लोड डंपर पुल से गुजर रहे थे। लोड डंपर के एक साथ पुल से गुजरने से पुल भार नहीं सहन कर पाया और टूट गया।हादसे की सूचना मिलने के बाद होली पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और एक डंपर चालक को निकालकर अस्पताल भेजा। दूसरे चालक की जान नहीं बचाई जा सकी।

यहां पहले भी लैंडस्लाइड से पुल टूटा था। इसके बाद वैली पुल बनाया गया था।  खड़ामुख-होली रोड पर बना यह ब्रिज सिर्फ 9 टन वजन तक के लिए पास था। आसपास के लोग इस पुल को लंबे समय से बड़े वाहनों के लिए बंद करने की अपील कर रहे थे। इसके बावजूद हाइडल प्रोजेक्ट की मैनेजमेंट यहां नियमों को दरकिनार कर भारी-भरकम वाहन छोटे पुल से गुजारती रही। इसी वजह से शुक्रवार शाम को यह हादसा हो गया।

मंडी : गैस सिलेंडर से भरा ट्रक पहाड़ी से टकराया, सड़क पर बिखर गए सिलेंडर

आम आदमी को बड़ा झटका : अमूल ने तीन रुपए बढ़ाए दूध के दाम

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Weather Top News Himachal Latest Chamba State News

चंबा जाने वाले जरा ध्यान दें : बर्फबारी और लैंडस्लाइड के चलते बंद हैं ये मार्ग

मार्ग बहाल करवाने में जुटा हुआ प्रशासन

हिमाचल के जिला चंबा में बर्फबारी और लैंडस्लाइड के चलते कई जगह पर मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं। मार्ग बंद होने के चलते लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तीसा से चंबा रोड चांजू नाला और कलहेल के पास भारी लैंडस्लाइड के चलते बंद है वहीं चंबा से भरमौर रोड पर मेहला के पास भी लैंडस्लाइड हुआ है जिसके कारण ये मार्ग बंद है। वाहनों की लंबी कतारें रोड के दोनों तरफ लगी हुई हैं।

सीएम सुक्खू के गृह क्षेत्र में फैला डायरिया, स्वास्थ्य विभाग की टीमें अलर्ट पर

इनके अलावा डलहौजी से खजियार रोड अहाला नाला से खजियार तक बर्फबारी के चलते बंद है। चंबा से चुवाड़ी रोड़ जोत के पास बर्फबारी के चलते बंद है। चंबा से पांगी रोड वाया साच पास भी बर्फबारी के चलते बंद है। प्रशासन ये मार्ग बहाल करवाने में जुटा हुआ है। मंगलवार को मौसम साफ होने की वजह से इन मार्गों पर जल्द यातायात बहाल होने की उम्मीद है।

शिमला शहर में पानी के दामों में बढ़ोतरी पर भाजपा उग्र-दी यह चेतावनी 

उधर, जिला की पांगी घाटी में भारी बर्फबारी को देखते हुए प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। लोगों को अनावश्यक अपने घरों से बाहर नहीं निकलने की हिदायत दी गई है। विशेषकर ऐसे स्थानों पर जाने से बचने के लिए कहा गया है कि जहां पर हिमस्खलन होने की संभावना ज्यादा है।

पांगी घाटी में रविवार और सोमवार को भारी हिमपात हुआ है जिसके चलते घाटी मौजूदा समय में सड़क सेवा के दृष्टिगत देश दुनिया से कट चुकी है। स्थानीय प्रशासन ने BRO को वाया जम्मू संपर्क मार्ग को जल्द बहाल करने के आदेश दिए हैं।

हिमाचल : शिमला में फिर चोरी हुई HRTC की बस, सोलन में मिली 

बीते सप्ताह पांगी में ग्लेशियर गिरने की घटना भी घट चुकी है। घाटी में हर तरफ बर्फ की चादर बेचने के चलते यहां के सभी लिंक रोड भी वाहनों की आवाजाही के लिए बंद पड़े हैं। इन बातों को मद्देनजर रखते हुए पांगी प्रशासन ने लोगों की सुरक्षा के दृष्टिगत यह अलर्ट जारी किया है। लोगों को हिदायत दी गई है कि वे अपने घरों से अनावश्यक न निकलें। साथ ही सरकारी विभागों को किसी भी आपदा से निपटने के लिए सचेत रहने के आदेश दिए गए हैं।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Chamba State News

सरकारी अस्पतालों में मुफ्त सेवा देना चाहते हैं डॉ जनकराज, सीएम से मांगी अनुमति

चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिला की भरमौर विधानसभा क्षेत्र से जीत कर आए डॉक्टर जनक राज ने सरकार से सरकारी अस्पतालों में निशुल्क सेवाएं देने की अनुमति मांगी है। इसको लेकर डॉक्टर जनक राज ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को पत्र भी लिखा है जिसमें उन्होंने कहा है कि वे बिना किसी वेतन भत्ते के न्यूरो सर्जरी के मरीजों को सेवाएं देना चाहते हैं।

हिमाचल : शिमला में फिर चोरी हुई HRTC की बस, सोलन में मिली 

डा. जनक राज ने कहा कि उन्होंने काफी लंबे समय तक प्रदेश में स्वास्थ्य के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दी है और अब वह राजनीति में उतरे और भरमौर विधानसभा क्षेत्र से जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं ऐसे में जो उनका अनुभव है वह उसका प्रयोग कर लोगों के हित के लिए अस्पतालों में अपनी सेवाएं जारी रखना चाहते हैं। वह सरकार से बिना पैसे लिए मरीजों की सेवा करना चाहते हैं।

सरकार जो उचित समझे मेडिकल कॉलेज चंबा या टांडा मेडिकल कॉलेज में ये सेवाएं देने के लिए उन्हें अनुमति दे सकती है। उन्होंने कहा कि इसको लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को पत्र लिखा है और यदि उन्हें अनुमति मिलती है तो वह निशुल्क तौर पर अपनी सेवाएं अस्पतालों में देना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि निजी अस्पतालों से भी उन्हें ऑफर आ रहे हैं, लेकिन उनके पास जो अनुभव है वह उसका उपयोग प्रदेश के जरूरतमंद लोगों के लिए करना चाहते है।

शिमला शहर में पानी के दामों में बढ़ोतरी पर भाजपा उग्र-दी यह चेतावनी 

बता दे डॉ जनकराज न्यूरो सर्जरी में स्पेशलिस्ट हैं और आईजीएमसी में कई सर्जरी कर चुके हैं। पूर्व जयराम सरकार के दौरान आईजीएमसी में चिकित्सा अधीक्षक का पद भी डॉ. जनक राज संभाल चुके हैं। जनकराज 20 साल स्वास्थ्य के क्षेत्र में सेवाएं दे चुके हैं। विधानसभा चुनाव में उतरने के लिए उन्होंने सरकारी सेवा से इस्तीफा दे दिया था।

राज्य सरकार ने 19 अक्टूबर, 2022 को इनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया था जिसके बाद चंबा जिला के भरमौर विधानसभा क्षेत्र से यह विधानसभा चुनाव लड़े और जीत गए। डा. जनक राज ने कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी को हराया था, लेकिन अब विधायक बनने के बाद उन्होंने बिना पैसे लिए मरीजों के ऑपरेशन करने की अनुमति मांगी है। चुनाव प्रचार के दौरान भी वे सड़कों पर मरीजों को देखते हुए नजर आए और अभी भी लोग उन्हें फोन कर परामर्श लेते हैं और साथ ही कहीं भी दिख जाएं तो रिपोर्ट दिखाने पहुंच जाते हैं।

नशे के कारोबार पर लगाम लगाने जुटी शिमला पुलिस, 24 घंटे में 4 नशा तस्कर धरे 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Chamba

लैंडस्लाइड से बंद पठानकोट-चंबा एनएच हुआ बहाल, संभल कर करें यात्रा

चंबा। जिला चंबा के जनजातीय उपमंडल भरमौर में पठानकोट-चंबा राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर गुरुवार सुबह बड़ी-बड़ी चट्‌टानें गिरने से बंद यातायात सुचारू हो गया है। लैंडस्लाइड के चलते बंद मार्ग बहाल कर दिया गया है। सुबह ही एनएच बंद होने से काफी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। समूचे भरमौर उपमंडल को शेष विश्व के साथ जोड़ने के लिए यही इकलौता सड़क मार्ग है। इसके अवरुद्ध होने से क्षेत्र वासियों को बड़ी परेशानी हुई।

हिमाचल के नेकराम शर्मा को मिलेगा पद्मश्री पुरस्कार-पढ़ें खबर 

जानकारी के अनुसार खड़ामुख के कुछ किलोमीटर की दूरी पर मौजूद सुरंग के पास बड़ी चट्टानें गिरीं जिस वजह से भरमौर-चंबा के बीच सीधी यातायात व्यवस्था अवरुद्ध हो गई। सूचना मिलते ही प्रशासन मौके पर पहुंचा और मार्ग बहाल करने में जुट गया। गुरुवार शाम तक मार्ग से चट्टानें हटाकर इसे यातायात के लिए बहाल कर दिया गया है। हालांकि इस मार्ग पर जाने वाले थोड़ा संभव कर व सावधानी से यात्रा करें।

बनखंडी : त्रिपल में कमलवीर जी महाराज ने अमृत वाणी से भक्तों को किया निहाल 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Chamba State News

चंबा जिला में फिर आया भूकंप, कितनी रही तीव्रता-जानने को पढ़ें खबर

सुबह 9 बजकर 52 मिनट पर किया रिकॉर्ड

चंबा। हिमाचल के चंबा जिला में फिर भूकंप रिकॉर्ड किया गया है। भूकंप सुबह 9 बजकर 52 मिनट पर दर्ज किया गया। तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 2.7 आंकी गई है। भूकंप का केंद्र जमीन से पांच किलोमीटर नीचे था। इस माह आठ दिन में चंबा में तीन बार भूकंप आ चुका है। 14 जनवरी को दो बार भूकंप रिकॉर्ड किया गया था।

जगत नेगी बोले-जोशीमठ घटना Eye Opening, किन्नौर का बताया किस्सा

बता दें कि 14 जनवरी को भी हिमाचल के कांगड़ा और चंबा जिला में भूकंप (Earthquake) आया था। पहले कांगड़ा जिला में धरती डोली। इसके बाद चंबा में झटके महसूस हुए। कांगड़ा जिला के धर्मशाला से 8 किलोमीटर ईस्ट में भूकंप के झटके महसूस हुए थे। यानी चंबा की तरफ के क्षेत्र में भूकंप आया था।

कांगड़ा: श्री चामुंडा नन्दिकेश्वर धाम का कैलेंडर जारी, मिलेगी यह जानकारी

कांगड़ा जिला में धर्मशाला से 8 किलोमीटर ईस्ट में सुबह 5 बजकर 10 मिनट पर 2.8 तीव्रता का भूकंप (Earthquake) रिकॉर्ड किया गया। भूकंप का केंद्र जमीन से पांच किलोमीटर नीचे था। इससे करीब सात मिनट बाद चंबा में सुबह 5 बजकर 17 मिनट पर भूकंप आया था। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.2 आंकी गई था। इसका केंद्र जमीन में 5 किलोमीटर नीचे था। धर्मशाला से 22 किलोमीटर ईस्ट में भूकंप रिकॉर्ड हुआ था। 14 जनवरी को ही दोपहर करीब 12 बजकर 11 मिनट पर चंबा में फिर 2.6 तीव्रता का भूकंप रिकॉर्ड किया गया।

हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने SOS अनुपूरक परीक्षाओं के रिजल्ट किए घोषित

हिमाचल में पिछले दो माह में 12 बार भूकंप रिकॉर्ड किया जा चुका है। इससे पहले 9 जनवरी को बिलासपुर में 2.3 तीव्रता का भूकंप आया था। भूकंप (Earthquake) रात 12 बजकर 42 मिनट दर्ज किया गया। 3 जनवरी को सोलन में सुबह 5 बजकर 33 मिनट पर धरती कांपी। तीव्रता 2.7 रही। 31 दिसंबर को मंडी में सुबह 5 बजकर 51 मिनट पर 2.8, 26 दिसंबर को कांगड़ा में सुबह 10 बजकर 58 मिनट पर 2.8, 21 दिसंबर को लाहौल स्पीति में दोपहर 2 बजकर 25 मिनट पर 2.6 तीव्रता का भूकंप रिकॉर्ड किया गया। किन्नौर में 16 दिसंबर को रात 10 बजकर 2 मिनट पर 2.8 और चंबा में 9 दिसंबर को रात 11 बजकर 30 मिनट पर 2.8 और चंबा में 3 दिसंबर को रात 12 बजकर 38 मिनट पर 3.4 रिक्टर स्केल का भूकंप आंका गया।

हिमाचल-जेओए आईटी भर्ती पर यह कैसा साया, पांच भर्तियां लटकीं

भूकंप आने पर क्या करें

अगर भूकंप के वक्त आप घर में हैं तो फर्श पर बैठ जाएं। घर में किसी मजबूत टेबल या फर्नीचर के नीचे बैठकर हाथ से सिर और चेहरे को ढकें। भूकंप के झटके आने तक घर के अंदर ही रहें और झटके रुकने के बाद ही बाहर निकलें। अगर रात में भूकंप (Earthquake) आया है और आप बिस्तर पर लेटे हैं तो लेटे रहें, तकिए से सिर ढक लें।

घर के सभी बिजली स्विच को ऑफ कर दें। अगर आप भूकंप के दौरान मलबे के नीचे दब जाएं तो किसी रुमाल या कपड़े से मुंह को ढक लें। मलबे के नीचे खुद की मौजूदगी को जताने के लिए पाइप या दीवार को बजाते रहें, ताकि बचाव दल आपको तलाश सके। अगर आपके पास कुछ उपाय न हो तो चिल्लाते रहें और हिम्मत ना हारें।

भूकंप आने पर क्या ना करें

भूकंप के वक्त अगर आप घर से बाहर हैं तो ऊंची इमारतों और भूकंप के खंभों से दूर रहें। अगर आप गाड़ी चला रहे हो तो उसे रोक लें और गाड़ी से बाहर ना निकलें। किसी पुल या फ्लाईओवर पर गाड़ी खड़ी न करें। अगर आप घर में हैं तो बाहर ना निकलें। अगर आप भूकंप (Earthquake) के वक्त मलबे में दब जाएं तो माचिस बिल्कुल ना जलाएं। इससे गैस लीक होने की वजह से आग लगने का खतरा हो सकता है। घर में हैं तो चले नहीं। सही जगह ढूंढें और बैठ जाएं। घर के किसी कोने में चले जाएं, कांच, खिड़कियों, दरवाज़ों और दीवारों से दूर रहें।
भूकंप के वक्त लिफ्ट के इस्तेमाल बिल्कुल ना करें। साथ ही कमज़ोर सीढ़ियों का इस्तेमाल भी न करें। क्योंकि लिफ्ट और सीढ़ियां दोनों ही टूट सकती हैं। अगर मलबे में दब जाएं तो ज़्यादा हिले नहीं और धूल ना उड़ाएं। आपके आप-पास जो चीज मौजूद हो उसी से अपनी मौजूदगी जताएं। भूकंप के दौरान आप पैनिक न करें और किसी भी तरह की अफवाह न फैलाएं।

भूकंप की स्थिति के लिए पहले से तैयारी कैसे करें

आपको एक इमरजेंसी किट बनाकर रखनी चाहिए, जिसमें आपके जरूरी दस्तावेज, खाना, पानी और फर्स्ट एड की चीजें हों। घर के सामान को सुरक्षित रखने की कोशिश करें और छत या किसी दीवार के गिरने की स्थिति में जरूरी सामान को बचाने के उपाय करें। अपने परिवार के लिए एक इमरजेंसी प्लान तैयार करें।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Chamba Kangra State News

Earthquake: पहले कांगड़ा में डोली धरती, 7 मिनट बाद चंबा में आया भूकंप

हिमाचल में दो माह में 10 बार किया रिकॉर्ड

धर्मशाला/चंबा। हिमाचल के कांगड़ा और चंबा जिला में भूकंप (Earthquake) आया है। पहले कांगड़ा जिला में धरती डोली। इसके बाद चंबा में झटके महसूस हुए। कांगड़ा जिला के धर्मशाला से 8 किलोमीटर ईस्ट में भूकंप के झटके महसूस हुए हैं। यानी चंबा की तरफ के क्षेत्र में भूकंप आया है।

हिमाचल में कर्मियों और पेंशनरों का 11 हजार करोड़ का एरियर बकाया 

बता दें कि कांगड़ा जिला में धर्मशाला से 8 किलोमीटर ईस्ट में आज सुबह 5 बजकर 10 मिनट पर 2.8 तीव्रता का भूकंप (Earthquake) रिकॉर्ड किया गया। भूकंप का केंद्र जमीन से पांच किलोमीटर नीचे था। इससे करीब सात मिनट बाद चंबा में सुबह 5 बजकर 17 मिनट पर भूकंप आया है। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.2 आंकी गई है। इसका केंद्र जमीन में 5 किलोमीटर नीचे था। धर्मशाला से 22 किलोमीटर ईस्ट में भूकंप रिकॉर्ड हुआ है।

हिमाचल में OPS आज से लागू, एरियर को 3 से 4 साल का मांगा वक्त

हिमाचल में पिछले दो माह में 10 बार भूकंप रिकॉर्ड किया जा चुका है। इससे पहले 9 जनवरी को बिलासपुर में 2.3 तीव्रता का भूकंप आया था। भूकंप (Earthquake) रात 12 बजकर 42 मिनट दर्ज किया गया। 3 जनवरी को सोलन में सुबह 5 बजकर 33 मिनट पर धरती कांपी। तीव्रता 2.7 रही। 31 दिसंबर को मंडी में सुबह 5 बजकर 51 मिनट पर 2.8, 26 दिसंबर को कांगड़ा में सुबह 10 बजकर 58 मिनट पर 2.8, 21 दिसंबर को लाहौल स्पीति में दोपहर 2 बजकर 25 मिनट पर 2.6 तीव्रता का भूकंप रिकॉर्ड किया गया। किन्नौर में 16 दिसंबर को रात 10 बजकर 2 मिनट पर 2.8 और चंबा में 9 दिसंबर को रात 11 बजकर 30 मिनट पर 2.8 और चंबा में 3 दिसंबर को रात 12 बजकर 38 मिनट पर 3.4 रिक्टर स्केल का भूकंप आंका गया।

हिमाचल में महिलाओं को 1,500 और एक लाख रोजगार पर ये फैसला

भूकंप आने पर क्या करें

अगर भूकंप के वक्त आप घर में हैं तो फर्श पर बैठ जाएं। घर में किसी मजबूत टेबल या फर्नीचर के नीचे बैठकर हाथ से सिर और चेहरे को ढकें। भूकंप के झटके आने तक घर के अंदर ही रहें और झटके रुकने के बाद ही बाहर निकलें। अगर रात में भूकंप (Earthquake) आया है और आप बिस्तर पर लेटे हैं तो लेटे रहें, तकिए से सिर ढक लें।

HPPSC:लेबर वेलफेयर ऑफिसर और ADA के पर्सनैलिटी टेस्ट का शेड्यूल जारी 