Breaking News

  • एशियाई खेल-2026 : हिमाचल के पदक विजेताओं के लिए 5.33 करोड़ के नकद पुरस्कारों की घोषणा
  • HPRCA : रेडियोग्राफर भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित, यहां देखें
  • दुबई में नौकरी का सुनहरा मौका : वेयरहाउस वर्कर के पदों के लिए कांगड़ा में 30 सितंबर को इंटरव्यू
  • बड़सर में फ्लोर स्टाफ के 100 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार, नालागढ़ की कंपनी में भरे जाएंगे पद
  • कांगड़ा पुलिस का एक्शन : साई यूनिवर्सिटी बैंड के समीप दो तस्कर चिट्टे के साथ गिरफ्तार
  • मंडी जिला में 1600 पदों पर भर्ती : युवक और युवतियां दोनों ले सकते भाग-इस दिन होंगे साक्षात्कार
  • कांगड़ा में विदेश में नौकरी का बढ़िया मौका : 10वीं पास के लिए मुफ्त आवास, ट्रांसपोर्ट और रिटर्न एयर टिकट की सुविधा
  • दुबई में वेयर हाउस की नौकरी : कांगड़ा में 27 सितंबर को इंटरव्यू, अच्छी सैलरी, रहना और आना-जाना फ्री
  • लॉरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में मनाया विश्व फार्मासिस्ट दिवस, निकली भव्य रैली-किए नुक्कड़ नाटक
  • हमीरपुर के SP बलवीर सिंह को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ा सम्मान : देश के TOP-25 एसपी में शामिल

हिमाचल सीमेंट कंपनी विवाद- बैठक फिर बेनतीजा, दाम पर ट्रक ऑपरेटर्स अड़े

ewn24news choice of himachal 14 Feb,2023 11:14 pm

    कंपनी प्रबंधन ने साढ़े आठ रुपए और दस रुपए रखा रेट

    शिमला। हिमाचल में सीमेंट कंपनी और ट्रक ऑपरेटर के बीच विवाद सुलझता नहीं दिख रहा है। सरकार के साथ कंपनी प्रबंधन और ट्रक ऑपरेटर्स की बातचीत फिर बेनतीजा रही है। बैठक में कंपनी प्रबंधन ने साढ़े आठ रुपए और दस रुपए प्रति टन प्रति किलोमीटर भाड़ा देने का प्रस्ताव रखा। वहीं, ट्रक ऑपरेटर्स बोले 10.70 रुपए से कम रेट नहीं लेंगे।
    सुंदरनगर: BBN कॉलोनी में घर में घुसता दिखा तेंदुआ, इलाके में दहशत का माहौल

    बता दें कि पिछले दो महीने से चल रहा सीमेंट विवाद सुलझता हुआ नजर नहीं आ रहा है। सीमेंट विवाद सुलझने के बजाय और उलझ गया है। ट्रांसपोर्टरों और अडानी समूह प्रबंधन के साथ कई दौर की बैठकों के बावजूद भी रेट पर सहमति नहीं बन पाई है। आज फिर से सरकार के साथ अदानी समूह के प्रबंधकों एवं ट्रांसपोर्टरों के साथ बैठक आयोजित की गई, लेकिन विवाद नहीं सुलझ पाया।

     
    बर्फबारी के बाद आफत: हिमाचल में 153 सड़कें नहीं हो पाईं बहाल-लाखों की चपत

    ट्रांसपोर्टरों का कहना है कि अडानी अपनी मनमानी कर रहा है और तय दाम से कम रेट दे रहा है, जो उनको मान्य नहीं है। ट्रांसपोर्टर का कहना है कि ₹13.20 पैसे के हिसाब से प्रति किलोमीटर रेट होना चाहिए, लेकिन सरकार की मध्यस्थता के बाद ट्रांसपोर्टर 10 रुपए 70 पैसे प्रति किलोमीटर की दर पर मान गए थे। बावजूद अब अडानी समूह इससे भी कम 8.30 रुपए से दस रुपये देने की बात कर रहा है, जो उन्हें मंजूर नहीं है।
    मंडी: अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव, अब पहले होगी ऑनलाइन परीक्षा

    यदि ट्रांसपोर्टरों को 6 महीने भी ट्रक खड़े करने पड़े तो वह उसके लिए भी तैयार हैं। उनका अडानी के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा। अडानी जब तक मांगें नहीं मानता है, सीमेंट प्लांट नहीं चलने दिए जाएंगे। वहीं, बैठक के बाद उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि सरकार की कंपनी प्रबंधन और ट्रक ऑपरेटर्स के साथ मीटिंग हुई है। कल भी सीएम की मीटिंग हुई। अडानी कंपनी के सीईओ हिमाचल आए हैं। दोनों पार्टी से चर्चा हुई, लेकिन बेनतीजा रही।
    हिमाचल के इन तीन जिलों में मिलेगी जियो की 5G सुविधा-हुई लॉन्च 

     

    प्रबंधन ने रेट 10 रुपए से कम बताए हैं, जोकि कम है। सरकार मध्यस्थ के रूप में काम कर रही हैं। ट्रक ऑपरेटर के हित देखना सरकार की जिम्मेदारी है। सीमेंट कंपनियों के बंद होने से सरकार को प्रतिदिन दो करोड़ का लॉस हो रहा है। सरकार इस विवाद को हल करने की कोशिश कर रही है।

     


    ">आज की ता
">जा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather