Breaking News

  • कांगड़ा में पंचायती राज चुनावों के लिए दो दिन में 12,548 नामांकन दाखिल
  • आरएनटी पब्लिक उच्च पाठशाला रैंखा में मनाया मदर्स डे, छात्रों ने बनाए कार्ड
  • काठमांडू में हिमाचल के स्वात खिलाड़ियों का जलवा : दो स्वर्ण सहित 9 पदक जीतकर रचा इतिहास
  • नूरपुर में विकास अब भी फाइलों में कैद : पार्क बदहाल, पार्किंग का हल नहीं, कूड़ा व्यवस्था फेल
  • HPRCA : अंग्रेजी शिक्षकों की भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन इस दिन
  • बिलासपुर : भडोली कलां पंचायत के निवासी करेंगे चुनावों का बहिष्कार, डीसी को सौंपा ज्ञापन
  • सिरमौर : राजगढ़ में धरोटी के पास पलटी पिकअप, दो लोगों को आई हल्की चोटें
  • स्वारघाट : भुवाही BPL क्रिकेट टूर्नामेंट में देहनी टीम रही विजेता, परमिंदर मैन ऑफ द सीरीज
  • काठमांडू में छाए सरकाघाट के ऋषभ, एशियन चैंपियनशिप में जीता सिल्वर, हांगकांग को हराया
  • मंडी : तेज रफ्तार ने ले ली तीन युवकों की जान, दो एम्स में लड़ रहे जिंदगी की जंग

सीएम सुक्खू ने दौरा रद्द कर पांगी भेजा हेलीकॉप्टर, एयरलिफ्ट किया गंभीर मरीज

ewn24news choice of himachal 15 Feb,2023 12:52 am

    चंबा में बर्फबारी के चलते बंद पड़े हैं कई सड़क मार्ग

    चंबा। जिला चंबा के पांगी में भारी बर्फबारी से सड़कें ठप पड़ी हुई हैं। इसी बीच किलाड़ से एक गंभीर मरीज को आपातकाल की स्थिति में इलाज के लिए पांगी से एयरलिफ्ट कर कांगड़ा जिला के टांडा अस्पताल में भर्ती करवाया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपना दौरा रद्द कर हेलीकॉप्टर को मरीज को एयरलिफ्ट करने के लिए पांगी भेजा।

    मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को जैसे ही सूचना प्राप्त हुई कि चंबा जिला के पांगी स्थित किलाड़ में एक व्यक्ति के स्वास्थ्य की स्थिति बहुत गंभीर है और उसे तुरंत विशेषज्ञ उपचार की आवश्यकता है, लेकिन पांगी में भारी बर्फबारी के कारण उसे सड़क के रास्ते अस्पताल पहुंचाना संभव नहीं हो पा रहा है। आपात स्थिति में मरीज को हेलिकॉप्टर से ही टांडा अस्पताल में पहुंचाया जा सकता था।
    HPPSC: इन स्क्रीनिंग टेस्ट के रिजल्ट आउट, ये अभ्यर्थी रहे सफल

    मुख्यमंत्री ने उसी समय अन्य क्षेत्र के लिए प्रस्तावित अपना सरकारी प्रवास रद्द कर हेलीकॉप्टर किलाड़ भिजवाया और मरीज को एयरलिफ्ट कर डॉ. राजेंद्र प्रसाद चिकित्सा महाविद्यालय, टांडा में भर्ती करवाया गया। अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीज को सही समय पर उपचार उपलब्ध करवाया गया।
    कांगड़ा को टूरिस्म कैपिटल बनाने का लक्ष्य, हर जिले में बनेंगे हेलिपोर्ट: सीएम सुक्खू

    चिकित्सकों के अनुसार अब उनकी हालत खतरे से बाहर है। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा मरीज के एयरलिफ्ट होने से लेकर टांडा चिकित्सा महाविद्यालय में दाखिल होने तक चंबा व कांगड़ा जिला प्रशासन के निरंतर संपर्क में रहे।
    हिमाचल सीमेंट कंपनी विवाद- बैठक फिर बेनतीजा, दाम पर ट्रक ऑपरेटर्स अड़े 

    मरीज के भाई प्रीतम लाल ने मानवीय संवेदनाओं के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अगर समय रहते उनके भाई को एयरलिफ्ट नहीं किया जाता, तो उनकी जान के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता था।  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अस्पताल प्रशासन को मरीज को हर संभव चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं।


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 



Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather