Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

मंडी : गैस सिलेंडर से भरा ट्रक पहाड़ी से टकराया, सड़क पर बिखर गए सिलेंडर

ewn24news choice of himachal 03 Feb,2023 6:24 pm

    ब्रेक फेल होने के कारण हुआ हादसा

    करसोग। मंडी जिला के करसोग में शुक्रवार सुबह एक सड़क हादसा पेश आया है। यहां पर गैस सिलेंडर से भरा एक ट्रक पहाड़ी से जा टकराया। गनीमत ये रही कि हादसे में किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ है।

    बताया जा रहा है कि ये हादसा ट्रक की ब्रेक फेल होने के कारण हुआ है। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रक को पहाड़ी की तरफ मोड़ कर किसी तरह रोकने में सफलता हासिल की वरना बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को कब्जे में ले लिया।
    आम आदमी को बड़ा झटका : अमूल ने तीन रुपए बढ़ाए दूध के दाम

    जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार सुबह गैस सिलेंडर से भरा ट्रक (HP64-3583) बद्दी से पांगणा की ओर जा रहा था। कूजो पूल के पास चालक ने ब्रेक लगाने की कोशिश की लेकिन उसके होश तब उड़ गए जब उसे पता चला कि ब्रेक फेल हो गई है। चालक ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए ट्रक को पहाड़ी की तरफ मोड़ दिया। हालांकि, पहाड़ी से टकराने के बाद ट्रक को काफी नुकसान हुआ और आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया लेकिन बड़ा हादसा टल गया।
    नूरपुर ड्रग गैंग केस: मौत का सामान बेच कमाए पैसों से बनवा रहा था सोने के गहने

    पहाड़ी से टकराने के बाद सिलेंडर भी सड़क के किनारे इधर-उधर बिखर गए। इस दौरान कुछ सिलेंडर लुढ़ककर खाई में जा गिरे। ट्रक में कुल 324 सिलेंडर थे। सिलेंडरों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

    सिद्धार्थ इंडेन ग्रामीण गैस वितरण एजेंसी के प्रबंधक अजय कुमार ने बताया कि सिलेंडर को एजेंसी तक लाने की व्यवस्था की जा रही है, ताकि उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर की डिलिवरी की जा सके। डीएसपी गीतांजलि ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। पुलिस ने भी आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। (मंडी)

    [embed]
    [/embed]
    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

    [embed]
    [/embed]

     

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather