Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Crime Kangra State News

Kangra : चुनावी बेला में फर्जी कॉल्स से धोखाधड़ी की कोशिश, रहें अलर्ट

कुछ एक बूथ लेवल अधिकारियों को भी आए फोन

धर्मशाला। धोखाधड़ी की मंशा से नागरिकों को मोबाइल कॉल्स का मामला सामने आया है। कुछ एक बूथ लेवल अधिकारियों को भी ऐसी कॉल्स आई हैं। इसके बाद कांगड़ा (Kangra) जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है।

कांगड़ा डीसी हेमराज बैरवा ने कहा कि धोखाधड़ी की मंशा से नागरिकों को आ रही मोबाइल कॉल्स से सावधानी बरतना जरूरी है। उन्होंने कहा कि कुछ एक बूथ लेवल अधिकारियों को भी धोखाधड़ी से संबंधित कॉल्स प्राप्त हुई हैं, जिसमें पहले तो उनसे पुरुष, महिला डाटा व बूथ लेवल ऐप के बारे में पूछा जा रहा है।

कांगड़ा : जनगणना के अनुसार महिलाओं की संख्या पुरुषों से अधिक, पर वोट कम

 

इसके साथ ही समस्त बूथ लेवल अधिकारियों से अनुरोध है कि वह अपने-अपने निजी बैंक खातों की जानकारी जैसे कि पासवर्ड, ओटीपी आदि के बारे सूचना किसी अनजान व्यक्ति को ना दें।

चंबा : 30 दिन पहले रावी में छलांग लगाने वाली युवती का शव मिला, परिजनों का हंगामा

 

उन्होंने कहा कि लोकसभा निर्वाचन-2024 की घोषणा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 16 मार्च, 2024 को कर दी गई है। मोबाइल कॉल्स के माध्यम से अधिकारियों / कर्मचारियों को निर्वाचन के संबंध में तथा अन्य कार्य के संबंध में जानकारियां प्राप्त की जा रही हैं।

कांगड़ा : भडियाड़ा में घर से 103 पेटी अवैध शराब बरामद, शैड में थीं रखी

 

उन्होंने निर्वाचन से संबंधित समस्त अधिकारियों / कर्मचारियों से आग्रह किया है कि इस संबंध में बिना पहचान वाले फोन नंबर पर जानकारी सांझा ना करें और विशेषकर ओटीपी/ पासवर्ड किसी के साथ सांझा न करें।

‘अली’ पर बयान देकर कानूनी पचड़े में फंसे बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र शास्त्री, मांगी माफी

 

भविष्य में सावधानी बरतें। इस तरह की कॉल आने पर तुरंत पुलिस को सूचित करके एफआईआर दर्ज करवाएं तथा अपने साथ धोखा होने से बचें।

हिमाचल : पोस्ट कोड 1025, 1036 और 1072 के तहत आवेदन करने वाले दें ध्यान 

हिमाचल : 10 अप्रैल को सक्रिय हो सकता है पश्चिमी विक्षोभ, यह रहेगा असर

पुराना स्मार्टफोन बेचते वक्त ध्यान रखें ये पांच बातें, फ्रॉड का शिकार होने से बचें

HPPSC : HAS, तहसीलदार, जिला पंचायत अधिकारी के पदों का विस्तृत विज्ञापन जारी

महिलाएं घर बैठे कमाएं पैसा : मुफ्त सिलाई मशीन योजना का ऐसे उठाएं लाभ

हिमाचल के चंबा में आया भूकंप, मंडी और कांगड़ा में भी महसूस हुए झटके, 5.3 रही तीव्रता

हिमाचल : एक जून को राजपत्रित अवकाश घोषित, 19 अप्रैल, 20 और 25 मई को इन्हें छुट्टी
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Crime Mandi State News

मंडी : शादी का झांसा देकर तोहफा भेजने के नाम पर साढ़े 12 लाख की ऑनलाइन ठगी, दिल्ली से धरा आरोपी

साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन मंडी में दर्ज है मामला

मंडी। ऑनलाइन शादी का झांसा देकर तोहफा भेजने और कस्टम ड्यूटी फीस के नाम पर 12 लाख से अधिक की धोखाधड़ी मामले में नाइजीरियन मूल के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को दिल्ली से धरा है।

बता दें कि हिमाचल प्रदेश स्टेट सीआईडी के साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन मध्य खंड मंडी में  08 सितंबर 2023 को 12 लाख 56 हजार 571 रुपए की ऑनलाइन धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया था, जिसमें शिकायतकर्ता को ऑनलाइन शादी का झांसा देकर तोहफा भेजने व कस्टम ड्यूटी फीस के नाम पर धोखाधड़ी हुई होना पाया गया।

हमीरपुर से वृंदावन के लिए HRTC बस सेवा शुरू, जानिए रूट और समय

साइबर क्राइम पुलिस थाना मंडी में टीम का गठन किया गया। इसमें निरीक्षक अजीत सिंह, मुख्य आरक्षी आशीष कुमार, आरक्षी राज कुमार, आरक्षी आशिष पठानिया व आरक्षी चालक पुष्पराज को दिल्ली रवाना किया गया।
साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन मध्य खंड मंडी की टीम द्वारा दिल्ली में दिल्ली पुलिस के उपनिरीक्षक जोगिंन्द्र, आरक्षी मनीष, मुख्य आरक्षी शिवानी व मुख्य आरक्षी मेवा राम की सहायता से दबिश दी गई व एक नाइजीरियन मूल के व्यक्ति को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा सचिवालय में नौकरी का मौका : भरे जाएंगे ये 34 पद

इसके पास से मुकदमा में संलिप्त 12 मोबाइल, 02 लैपटॉप, 09 सिम कार्ड, पैन ड्राइव व नगदी को कब्जा में लिया गया है। मामले की जांच में पाया गया है कि संलिप्त मोबाइल नंबर व बैंक खातों में धोखाधड़ी करके पैसे ऐंठने की भारत में अभी तक 09 राज्यों में साइबर क्राइम की शिकायतें दर्ज हुई हैं।

आरोपी को हमीरपुर कोर्ट में पेश किया गया तथा 06 दिन का रिमांड हासिल किया है। मामले से संबंधित पूछताछ की गई। इसके बाद आरोपी को हमीरपुर कोर्ट द्वारा न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

Breaking हिमाचल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 42 एचएएस अधिकारियों का तबादला

हिमाचल के दुर्गम इलाकों में जोखिम के साथ खूबसूरत भी है सफर, यकीन नहीं तो देखें ये वीडियो

हिमाचल : एक IPS का तबादला 5 को तैनाती, मोहित चावला होंगे DIG साइबर क्राइम शिमला

हिमाचल में विकसित किए जा रहे 6 नए औद्योगिक क्षेत्र, 10 साल में प्रदेश को बनाएंगे सबसे समृद्ध
कांगड़ा : CRPF जवान रजत कटोच की चेन्नई में ड्यूटी के दौरान गई जान

हिमाचल के प्रोफसर सोमदत्त बट्टू पद्मश्री से नवाजे जाएंगे, सीएम सुक्खू ने दी बधाई

शास्त्री पद के लिए आर एंड पी रूल में बदलाव : विरोध में सड़कों पर उतरे बेरोजगार

 

हिमाचल पुलिस के ASI नरेश कुमार को मिला उत्तम जीवन रक्षा पदक-ठाकुरद्वारा के हैं रहने वाले
Categories
Top News KHAS KHABAR National News

सूट-सलवार, बिंदी, चूड़ी पहनकर प्रेमिका के बदले पेपर देने पहुंचा युवक, ऐसे पकड़ा गया

फरीदकोट।  प्रेमी अपनी प्रेमिका से कुछ भी कर गुजरने के वादे तो खूब करते हैं। कुछ चांद-तारे तोड़ने के तो कुछ और बड़े-बड़े वादे करते हैं। प्यार में पड़े एक ऐसे ही प्रेमी ने तो हद कर दी जब वह अपनी प्रेमिका के लिए लड़की तक बन गया। यही नहीं वह उसके बदले में पेपर तक देने पहुंच गया लेकिन अफसोस धोखाधड़ी करते हुए ये आशिक पकड़ा गया।

मामला पंजाब के फरीदकोट का है। यहां पर एक प्रेमी अपनी प्रेमिका की जगह पेपर देने पहुंच गया। इसके लिए वह लड़की बनकर एग्जाम हॉल में गया था। सूट-सलवार, बिंदी, चूड़ी और नकली बाल लगाकर लड़के ने पूरी तरह लड़की का गेटअप लिया, लेकिन एक चूक से वो पकड़ा गया।

धर्मशाला में एशिया का पहला और विश्व का सबसे ऊंचा लुंगडू, पढ़ें खबर

7 जनवरी को कोटकपूरा के डीएवी पब्लिक स्कूल में बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज ने पैरा मेडिकल भर्तियों के लिए परीक्षा आयोजित की थी। फाजिल्का के रहने वाला अंग्रेज सिंह अपनी प्रेमिका की जगह परीक्षा देने पहुंच गया। प्रेमिका की तरह ही तैयार होकर वह पेपर देने पहुंचा इसलिए पहले तो किसी को उस पर शक नहीं हुआ और वह आराम से परीक्षा केंद्र में दाखिल हो गया।

ऊना में सिक्योरिटी गार्ड के 170 पदों पर होगी भर्ती, 10वीं पास ले सकते हैं भाग

चेकिंग के दौरान उसने वोटर आईडी और आधार कार्ड भी दिखाया जो कि फर्जी था। अंग्रेज सिंह पूरी प्लानिंग के साथ आया था। वह लड़की बनकर परीक्षा केंद्र में तैनात स्टाफ को तो धोखा दे सका पर उंगलियों का कुछ नहीं कर पाया और बायोमेट्रिक से पकड़ा गया।  परीक्षा में तैनात स्टाफ ने जब उसकी उंगलियों के निशान बायोमेट्रिक डिवाइस पर लगाए तो सारा सच सामने आ गया।

मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। लड़की का आवेदन भी रद्द कर दिया है।

सुंदरनगर, मंडी और ऊना में न्यूनतम तापमान माइनस में रिकॉर्ड, शीतलहर चली

कांगड़ा: 21 क्विंटल मक्खन से हुआ मां बज्रेश्वरी की पावन पिंडी का श्रृंगार, घृत मंडल शुरू

हिमाचल : मिड डे मील वर्कर को बड़ी राहत, सरकार ने लिया यह फैसला

Himachal में ATS सुविधा होगी शुरू, फिटनेस में दो बार फेल तो कबाड़ में जाएगी गाड़ी

हिमाचल जेल वार्डर भर्ती : शिमला, मंडी और धर्मशाला में फिटनेस टेस्ट, 17 जनवरी से शुरू

हिमाचल  : एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट को लेकर बड़ा फैसला
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Solan State News

हिमाचल में फिर धोखाधड़ी : ऐप डाउनलोड करवाकर खाते से उड़ाए 85 हजार

सोलन। हिमाचल प्रदेश में धोखाधड़ी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ठग भी नई से नई तकनीक निकालकर लोगों को शिकार बना रहे हैं। आजकल ऐप डाउनलोड करवाकर भी लोगों के खाते से पैसे साफ किए जा रहे हैं। कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है जिला सोलन के बद्दी शहर में।

यहां पर एक व्यक्ति से क्रेडिट कार्ड इंश्योरेंस के नाम पर 85 हजार रुपए की धोखाधड़ी की गई है। पीड़ित ने बद्दी थाना में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस जांच में जुट गई है। क्या है पूरा मामला आपको बताते हैं विस्तार से ….

सुंदरनगर: BBN कॉलोनी में घर में घुसता दिखा तेंदुआ, इलाके में दहशत का माहौल

पीड़ित जावेद अहमद निवासी कैलाश बिहार बद्दी ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसने SBI बैंक का क्रेडिट कार्ड बनवाया है। पिछले दिनों एक नंबर से फोन आया और बात कर रही युवती ने खुद को स्टेट बैंक कर्मी बताया। जावेद ने बताया कि लड़की ने उसे क्रेडिट कार्ड एक्टिव करने की बात कही, साथ ही इंश्योरेंस ऑफर के बारे में भी बताया।

बर्फबारी के बाद आफत: हिमाचल में 153 सड़कें नहीं हो पाईं बहाल-लाखों की चपत

युवती ने बताया कि आपके कार्ड पर 1.45 लाख रुपए का इंश्योरेंस ऑफर है, जिसे लेने के लिए ऐप डाउनलोड करनी होगी। जावेद ने बताया कि इंश्योरेंस ऑफर के चक्कर में वह उसके जाल में फंस गया और उसने ऐप डाउनलोड कर ली।

ऐप डाउनलोड करके जैसे ही कार्ड डिटेल ऐप में डाली तो उसके खाते से 85,787 रुपए निकल गए। इसके बाद युवती का भी फोन बंद हो गया। इसके बाद जावेद को समझ में आया कि वह ठगी का शिकार हो चुका है। वह तुरंत पुलिस के पास मदद के लिए पहुंचा।

नूरपुर : सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध को लेकर विशेष अभियान चलाएगा प्रशासन

डीएसपी बद्दी प्रियंक गुप्ता ने बताया कि व्यक्ति से ठगी की शिकायत मिली है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की तलाश जारी है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि इस तरह की ठगी का शिकार न बनें और सावधान रहें।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Crime Chamba State News

हिमाचल में बड़ी धोखाधड़ी : करोड़ों की लॉटरी का लालच देकर ठग लिए 72 लाख रुपए

चंबा के व्यक्ति ने 200 ट्रांजेक्शन में दिए पैसे

शिमला। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिला में करोड़ों की लॉटरी के नाम पर एक व्यक्ति के साथ लाखों की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित व्यक्ति इस कदर शातिरों के जाल में फंसा कि 72 लाख रुपए गंवा बैठा। मामला साइबर थाना शिमला में दर्ज हुआ है। क्या है पूरा मामला आपको विस्तार से बताते हैं ….

दादा साहेब फाल्के पुरस्कार में जलवा बिखेरेगा हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा, 20 को कार्यक्रम

साइबर थाना शिमला से मिली जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता छंगा राम चंबा का रहने वाला है। छंगा राम को 2.50 करोड़ रुपए की लॉटरी लगने का मैसेज और कॉल आया। शातिरों ने उससे कहा कि इस लॉटरी को लेने के लिए उसे कुछ पैसे उनके अकाउंट में डालने होंगे। हैरानी की बात यह है कि छंगा राम ने आरोपियों के खाते में 200 ट्रांजेक्शन की है। उसने खुद बैंक जाकर और गूगल पे के माध्यम से पैसे जमा करवाए।

सीएम सुक्खू ने कर्मचारियों के DA पर घेरी पूर्व भाजपा सरकार, क्या बोले, पढ़ें

छंगा राम करीब 72 लाख रुपए आरोपियों के खाते में डाल चुका था। इतने पैसे देने के बाद भी छंगा राम को जब करोड़ों रुपए नहीं मिले तो उसे ठगी का अहसास हुआ और वह पुलिस के पास मदद के लिए पहुंचा। शिकायतकर्ता की शिकायत पर पुलिस ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन शिमला में FIR नंबर 7/22 IPC की धारा 420 और 66डी ऑफ IT एक्ट में केस दर्ज किया गया है। साइबर पुलिस के एएसपी भूपेंद्र नेगी ने मामले की पुष्टि की है साथ ही लोगों से अपील की है कि इस तरह की धोखाधड़ी से बचने के लिए जागरूक रहें। ऐसे लोगों के जाल में न फंसें और जरा भी शक होने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Crime Mandi State News

हिमाचल : शातिर पड़ोसी ने शराब पिलाकर अपने नाम करवा लिया घर

लेंटल तोड़ने पहुंचा तो मकान मालकिन से किया झगड़ा

बल्ह। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला में एक अजब मामला सामने आया है। बल्ह उपमंडल में एक व्यक्ति को शराब पिलाकर पड़ोसी ने उसका मकान अपने नाम करवा लिया। जब पड़ोसी मकान का लेंटल तोड़ने पहुंचा तो इस बात का पता लगा।

मकान मालिक की पत्नी ने इसका विरोध किया तो पड़ोसी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पीड़ित महिला पुलिस के पास मदद की गुहार लगाने पहुंची। महिला ने पुलिस थाना बल्ह में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है।

हिमाचल : बिगड़ने वाले हैं मौसम के मिजाज, 12 को भारी बर्फबारी की चेतावनी 

मथुरा देवी पत्नी ताराचंद निवासी गांव कसारला डाकघर रती तहसील बल्ह जिला मंडी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पति शराब का आदि है और नशे में धुत्त रहता है। गांव के हरीश कुमार पुत्र राम सिंह ने उसके पति को बहला-फुसलाकर मकान की रजिस्ट्री धोखाधड़ी से अपने नाम करवा ली। जब वह मकान का लेंटल तोड़ने के लिए आया तो मामले का पता लगा।

जब मथुरा देवी ने पड़ोसी को घर के अंदर आने से रोका तो उसने जबरदस्ती की साथ ही उसे जान से मारने की धमकी भी दी। मथुरा देवी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने पड़ोसी हरीश कुमार के खिलाफ धारा 452, 420, 427, 506 IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।