Breaking News

  • मंडी में 160 पदों पर सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर भर्ती : 2 दिसंबर से शुरू होंगे इंटरव्यू
  • लुधियाना की कंपनी में टेक्निकल एसोसिएट के 25 पदों पर भर्ती, शाहपुर में 2 दिसंबर को इंटरव्यू
  • 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए मार्केटिंग का काम : बिना परीक्षा सीधी नौकरी, 1 दिसंबर को इंटरव्यू
  • लुधियाना की दो कंपनियों में 300 पदों पर बंपर भर्ती : 27 हजार तक सैलरी-कांगड़ा जिला में इंटरव्यू
  • ITI, डिप्लोमा व ग्रेजुएट युवाओं के लिए सुनहरा मौका : BBMB नंगल में 343 अप्रेंटिस पदों पर बंपर भर्ती
  • SJVN में बिना इंटरव्यू सीधी भर्ती : BTech, डिप्लोमा और ITI पास युवाओं को मौका
  • कालाअंब की कंपनी में 200 पदों पर बंपर भर्ती : आईटीआई पास युवाओं को 20800 रुपए तक वेतन का मौका
  • चंबा में 10वीं, स्नातक और MBA के लिए नौकरी, 15 से 25 हजार रुपए मिलेगा वेतन
  • मोबाइल, कंप्यूटर, लैपटॉप और टैबलेट का करते ज्यादा प्रयोग तो Twenty-ट्वेंटी-Twenty का न भूलें
  • बेबी बॉस वैभव सूर्यवंशी का दोहा में तूफान : 28 गेंदों में शतक और 204 रनों की ऐतिहासिक पारी

कांगड़ा को टूरिज्म कैपिटल बनाने का लक्ष्य, हर जिले में बनेंगे हेलीपोर्ट: सीएम सुक्खू

ewn24news choice of himachal 14 Feb,2023 11:54 pm

    अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने में आड़े नहीं आएगी पैसों की कमी

    शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार को शिमला में कहा कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने के लिए पैसों की कमी को आड़े नहीं आने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में तेजी से होने वाले विकास कार्यों में कहीं ना कहीं आर्थिक कमजोरी बाधा बन रही है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने कांगड़ा को टूरिज्म कैपिटल बनाने का लक्ष्य रखा हैं, जिसको लेकर कॉन्सेप्ट पेपर तैयार हो रहा है और इस विभाग से संबंधित अधिकारी अधिकारी उसका रोडमैप तैयार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कारगर कदम उठाए जा रहे हैं।
    हिमाचल के इन तीन जिलों में मिलेगी जियो की 5G सुविधा-हुई लॉन्च 

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हेलीपैड तो प्रदेश में हर जगह हैं, लेकिन हेलीपोर्ट की जो कमी हैं, उनको हम डीजीसीए की अनुमति से ही बनाए जाएंगे। जिसके लिए हमने 9 जिलों का चयन किया है। उन्हीं में से हम डीपीआर बना रहे हैं ताकि हमें भविष्य में कोई दिक्कत पेश ना आए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के हर जिले में हेलीपोर्ट बनाए जाएंगे। प्रदेश के रोड कनेक्टिविटी ढांचे को और सुदृढ किया जाएगा और गांवों को बेहतर सड़क सुविधाओं से जोड़ने के लिए बड़ी कार्ययोजना पर सरकार काम कर रही है।

    सुक्खू ने कहा कि टूरिज्म का बजट पहले 7 से 10 करोड़ तक होता था, जिस कारण हिमाचल पर्यटन के क्षेत्र में पिछड़ता रहा। हिमाचल में जो भी टूरिस्ट आता है वो केवल दो या तीन दिन के लिए ही यहां रुकता है। टूरिस्ट को यहां पर 7 दिन या इससे अधिक दिनों तक कैसे रोका जाए इस कॉन्सेप्ट पर काम किया जा रहा है, जिसका बजट में खुलासा होगा।
    चैत्र मास मेले, बाबा बालक नाथ मंदिर में क्या रहेंगी व्यवस्थाएं-पढ़ें खबर

    वहीं, मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार को बने हुए अभी केवल दो महीने ही हुए हैं। पिछली सरकार की सारी समस्याएं हमारे पास आ रहीं हैं और हम उन्हें चुनौती मानकर निपटाने का काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश का परिवहन विभाग पूर्ण रूप से इलेक्ट्रिक वाहन उपयोग करने वाला देश का पहला सरकारी विभाग बन गया है। इस नई पहल से परिवहन विभाग देश के अन्य राज्यों के लिए एक मिसाल बनकर उभरा है। जो व्यवस्था परिवर्तन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

    [embed]
    [/embed]

     

    उन्होंने कहा कि परिवहन विभाग के बाद अब सरकार राज्य के अन्य विभागों की परंपरागत ईंधन वाहनों को भी एक साल के भीतर इलेक्ट्रिक वाहनों के साथ प्रतिस्थापित करेगी।  इसके साथ ही विभिन्न विभागों के खर्चों में काफी कमी आएगी।



    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather