अधिकतम तापमान सामान्य से काफी ऊपर
शिमला। हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कुछ ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश दर्ज की है। इसमें खदराला और निचार शामिल हैं। हिमाचल में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक हैं और अधिकतम तापमान सामान्य से काफी अधिक चल रहे हैं।
पूरे कांगड़ा जिला में सुबह साढ़े 7 बजे लगेंगे स्कूल, आदेशों में हुआ संशोधन
19 मई को ऊना का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री और आज केलांग का सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री दर्ज किया गया है। पिछले 24 घंटे में धर्मशाला, सुंदरनगर, भुंतर, ऊना, सोलन, पालमपुर, गगल, हमीरपुर और बिलासपुर में लू चली है।
पौंग बांध घाटी में बड़ा हादसा : शिव मंदिर को जाने वाली ट्रॉली टूटी, दंपती की गई जान
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की 20 मई की अपडेट के अनुसार 24 मई तक लू चलने की संभावना है। चंबा, शिमला, किन्नौर और लाहौल स्पीति को छोड़कर बाकी जिलों में कुछ स्थानों पर लू चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी है। 26 मई तक प्रदेश में मौसम साफ रहने का अनुमान है।