Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Crime Kangra State News

कांगड़ा : गगल ट्रैक्टर चोरी मामले में पंजाब से दो धरे- एक कोका कोला का चालक

22 जनवरी रात करीब 12 बजे का है मामला
गगल। हिमाचल के कांगड़ा जिला के गगल में ट्रैक्टर चोरी मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने पंजाब से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही ट्रैक्टर भी बरामद कर लिया है। आरोपियों की पहचान अवतार सिंह (30) निवासी अमृतसर और बेअंत सिंह (29) निवासी तरनतारन के निवासी के रूप में की गई है।
हिमाचल : लेक्चरर स्कूल न्यू स्क्रीनिंग टेस्ट की तिथि घोषित, डिटेल में जानें
बता दें कि आरोपी अवतार सिंह कोका कोला कंपनी का ड्राइवर और वितरक है। कांगड़ा जिले के 53 मील क्षेत्र में सप्लाई के लिए आया था। एक सप्ताह के अंदर यह उनकी तीसरी यात्रा थी। अपनी पिछली यात्रा में उसने रेकी कर गगल में एक ट्रैक्टर की पहचान की, जिसे चोरी करना आसान था।
इसके बाद उसने अपने दोस्त बेअंत सिंह के साथ साजिश रची और 22 जनवरी की रात लगभग 12 बजे दोनों ने ट्रैक्टर चुरा लिया। ट्रैक्टर को अमृतसर ले गए। जहां उन्होंने उसे तरनतारन में एक व्यक्ति को बेच दिया।
पुलिस थाना गगल में चोरी का मामला दर्ज किया गया और तुरंत जांच शुरू कर दी गई।
इसके लिए पांच सदस्यों की एक टीम बनाई गई। इसमें एसआई चमन, एचसी राजिंदर, कांस्टेबल अरविंद,  कांस्टेबल अनुज और  कांस्टेबल सचिन शामिल थे। टीम गठित होने के बाद जांच शुरू की गई। सुरागों के आधार पर पुलिस टीम ने अवतार और बेअंत को अमृतसर से पकड़ने में सफलता प्राप्त की।
डीएसपी कांगड़ा अंकित शर्मा ने बताया कि दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें दो दिनों के लिए रिमांड पर भेज दिया गया। ट्रैक्टर भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। आरोपी के इतिहास के बारे में आगे की जांच अभी भी जारी है।

Breaking हिमाचल : JOA, जूनियर ऑडिटर सहित इन 120 पदों पर निकाली भर्ती

कांगड़ा : दुबई में सिक्योरिटी गार्ड के 200 पदों पर भर्ती, 70000 रुपए तक सैलरी

 

सोलन : अर्की वन मंडल में वन मित्र भर्ती के लिए फिजिकल टेस्ट की तिथि घोषित

जेएनवी पपरोला में 9वीं और 12वीं कक्षा लेटरल चयन परीक्षा को लेकर अपडेट 

ज्वालामुखी में बोले मुख्यमंत्री सुक्खू, भर्तियों के लिए 31 मार्च डेडलाइन तय

हिमाचल लोक सेवा आयोग ने घोषित किया HAS मुख्य परीक्षा का रिजल्ट

पझौता : बारिश और बर्फबारी से धंसी सड़क, लुढ़की कार-एक की गई जान 
HRTC का प्लान 350….ड्राइवर, कंडक्टर की होगी भर्ती, आएंगी इलेक्ट्रिक बसें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *