Categories
Weather Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla

हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, 16 से 18 तक बारिश-बर्फबारी की संभावना

कुछ स्थानों पर अंधड़ के साथ ओलावृष्टि का अलर्ट जारी

शिमला। हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट बदलेगा। प्रदेश के कई भागों में तीन दिन बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 16 से 18 मार्च तक प्रदेश के कई भागों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। वहीं कुछ स्थानों पर अंधड़ चलने व ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी हुआ है।

Breaking: कांगड़ा की चार उप तहसीलों में शुरू हुई रजिस्ट्री सुविधा 

ताजा पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में यह बदलाव आने की संभावना है। 19 व 20 मार्च को भी अंधड़ चलने व ओलावृष्टि होने का पूर्वानुमान है। वहीं, 15 मार्च को एक-दो स्थानों पर बारिश-बर्फबारी की संभावना है। आज राजधानी शिमला व अन्य भागों में मौसम साफ बना हुआ है। बीते 24 घंटों के दौरान मंडी में 17 व बैजनाथ में 15 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

बीएससी नर्सिंग छात्रों ने स्टाइपेंड को बहाल करने की उठाई मांग

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Categories
Weather Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल में मौसम की बेरुखी ने चिंता में डाला, काफी कम हुई बारिश

मार्च में भी बारिश की कोई ज्यादा संभावना नहीं

शिमला। हिमाचल में इस बार जनवरी, फरवरी में कम बारिश और फरवरी में ही गर्मी के आलम ने सबको हैरान कर दिया है, साथ ही चिंता भी बढ़ा दी है। मार्च माह में भी राहत नहीं मिलने की संभावना है। ऐसे में आगे गर्मियों में सूखे की स्थिति से दो चार होना पड़ सकता है। सबसे अधिक समस्या पेयजल की आ सकती है।

खाई में गिरी लेंटल डाल लौट रहे युवकों की कार, लगी आग-दो की मौत

बता दें कि हिमाचल में बीते 36 घंटों के दौरान कई क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी रिकॉर्ड की गई है। इस दौरान लाहौल स्पीति, कुल्लू, किन्नौर की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी व निचले हिस्सों में हल्की बारिश की फुहारें पड़ी हैं। प्रदेश में आगामी 48 घंटों तक मौसम खराब बने रहने की संभावना है।

कांगड़ा जिला प्रशासन की पहल, कागज पन्ने के दोनों साइड होगी लिखाई-छपाई-जानिए डिटेल

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पॉल ने बताया कि इस बार जनवरी और फरवरी महीने में काफी कम बारिश हुई है। इसके अलावा फरवरी महीने में तापमान ने कई साल के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। जनवरी माह की बात की जाए तो फरवरी में ज्यादा सूखे वाली स्थिति है। 1 जनवरी से 28 फरवरी तक 2 महीने में सामान्य से 187.1 मिलीमीटर बारिश होती है, लेकिन इस बार 117 मिलीमीटर बारिश ही रिकॉर्ड की गई है।

HP Cabinet Meeting: हिमाचल लोक सेवा आयोग को लेकर बड़ा फैसला

इस बार सोलन जिले में सबसे ज्यादा सूखे वाली स्थिति बनी हुई है। यहां सामान्य से 68 फीसदी कम बारिश हुई है। सुरेंद्र पॉल ने कहा कि प्रदेश में बारिश कम होने का कारण पश्चिमी विक्षोभ का कमजोर होना है। इस बार पश्चिमी विक्षोभ काफी कमजोर पड़ गए थे, जिसके चलते ना तो बर्फबारी हुई और ना ही बारिश हुई है। मार्च में भी बारिश की कोई ज्यादा संभावना नहीं हैं, जिससे कोई बड़ी राहत मिल सके।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

 

Categories
Weather Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल में 25 फरवरी से बिगड़ेगा मौसम का मिजाज, बारिश-बर्फबारी के आसार

फरवरी माह में प्रदेश के कई जगहों में तापमान का रिकॉर्ड टूटा

शिमला। हिमाचल प्रदेश में 25 फरवरी से मौसम फिर बिगड़ सकता है। 23 व 24 फरवरी को सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के मध्य व उच्च पर्वतीय कई भागों में 25 से 27 फरवरी तक बारिश-बर्फबारी की संभावना है। 27 फरवरी को मध्य पर्वतीय कुछ क्षेत्रों में अंधड़ चलने का भी अलर्ट है। मैदानी भागों में 26 व 27 फरवरी को बारिश की संभावना है।

वीरवार को शिमला सहित प्रदेशभर में मौसम साफ बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटे में सबसे अधिक तापमान ऊना में 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं फरवरी माह में 16 फरवरी को सोलन में अधिकतम तापमान का रिकॉर्ड टूटा है। जहां अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है इससे पूर्व वर्ष 2021 में 28.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। वहीं न्यूनतम तापमान का भी शिमला में रिकॉर्ड टूटा है जहां 18 फरवरी को 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है इससे पूर्व वर्ष 2015 में 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

बड़ी राहत: लॉरेट शिक्षण संस्थान कथोग में बायो पैथोलॉजी लैब शुरू

मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक संदीप शर्मा ने कहा कि बीते 24 घंटे में मौसम शुष्क बना है। उन्होंने कहा कि तापमान सामान्य से दो से 3 डिग्री तक अधिक चल रहे हैं वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य चल रहे है। बीते 24 घंटे में सबसे अधिक तापमान ऊना में 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

रवीं में सतलुज नदी में गिरी जीप, तेज बहाव में बहे दो युवक

उन्होंने कहा कि आज और 24 फरवरी को मौसम शुष्क बना रहने की संभावना है। वहीं 25 फरवरी से देर रात एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा जिसके चलते मध्य व उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश बर्फबारी होने की संभावना है। वही 26 फरवरी को मैदानी क्षेत्रों में भी हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने जताया है।

हिमाचल: बजट सत्र के हंगामेदार रहने के आसार, इन मुद्दों पर सरकार को घेरेगा विपक्ष

उन्होंने कहा कि फरवरी माह में प्रदेश के कई जगहों के तापमान का रिकॉर्ड भी टूटा है। 18 फरवरी को शिमला का अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस पहुंचा था। इससे पहले राजधानी शिमला में वर्ष 2006 में 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। भुंतर में अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, इससे पहले वर्ष 2018 में 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

अडानी को लेकर मोदी सरकार पर बरसी कांग्रेस, कहा- ‘जनता के साथ किया धोखा’

वहीं, सोलन में 16 फरवरी को भी रिकार्ड टूटा है जहां अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है इससे पूर्व वर्ष 2021 में 28.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। वहीं, न्यूनतम तापमान का भी रिकॉर्ड टूटा है जो कि शिमला में 18 फरवरी को 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है इससे पूर्व वर्ष 2015 में 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

 

Categories
Weather Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

पहाड़ तपे: शिमला में 17 तो भुंतर में 5 साल का टूटा रिकॉर्ड- आगे राहत की उम्मीद

शिमला में 17 साल बाद सबसे अधिक अधिकतम तापमान रिकॉर्ड

शिमला। हिमाचल में फरवरी माह में ही गर्मी से पहाड़ तपने लगे हैं। आगे क्या होगा यह तो भगवान ही जानें। पर गर्मी के तेबरों से लगता है कि इस बार गर्मी खूब पसीना निकालेगी। गर्मी के सितम की बात करें तो शिमला और भुंतर में फरवरी में शनिवार को अब तक का सबसे गर्म दिन रहा है। राजधानी शिमला में 17 तो भुंतर में पांच साल का रिकॉर्ड टूटा है।

सुक्खू बोले-शिवधाम और मंडी हवाई अड्डे के लिए नहीं था बजट, हम करेंगे पूरा

 

18 फरवरी को राजधानी शिमला में अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 2006 में शिमला में अधिकतम तापमान फरवरी माह में 22.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। भुंतर में शनिवार को 29.7 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है। इससे पहले 2018 में 28.2 डिग्री रहा था। हालांकि आने वाले दो दिन में हिमाचल में तापमान में गिरावट आने की संभावना है। 20 और 21 को मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में एक दो स्थानों पर बारिश और बर्फबारी का अनुमान है।

लाहौल में पटरी पर लौटने लगा जीवन, ये मार्ग बहाल-पर्यटकों की आमद बढ़ी

 

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के वैज्ञानिक बुई लाल ने बताया कि शनिवार को शिमला में इस सीजन का अधिकतम तापमान 23.2 दर्ज किया गया है, जोकि पिछले 17 सालों में सर्वाधिक है। इससे पहले 2006 में फरवरी में अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री दर्ज किया गया था। शनिवार इस सीजन का सर्वाधिक गर्म दिन रहा। हालांकि 20 व 21 फरवरी को प्रदेश में मौसम में बदलाव आने की संभावना है, जिससे ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी व मध्यवर्ती इलाकों में गर्जना के साथ बारिश की संभावना है, जिससे तापमान में कमी आएगी।

कांस्टेबल, राइफलमैन, सिपाही के पदों को ली परीक्षा की ANSWER KEY जारी

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Categories
Weather Top News Himachal Latest KHAS KHABAR

लाहौल में पटरी पर लौटने लगा जीवन, ये मार्ग बहाल-पर्यटकों की आमद बढ़ी

मनाली-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग दारचा तक खुला

केलंग। बर्फबारी के चलते बंद अटल टनल रोहतांग-सिस्सु सड़क को छोटे वाहनों के लिए खोल दिया गया है। सड़क मार्ग के खुलने से पर्यटकों की आमद बढ़ गई है। मनाली-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-003) दारचा तक स्थानीय 4 बाई 4 वाहनों तथा टाटा सूमो ((जंजीरों के साथ) के लिए खुला है। दारच-शिंकुला मार्ग सभी प्रकार के वाहनों के लिए बंद है।

WHATSAPP लाया नया फीचर, इन यूजर्स की लगी लॉटरी-जानिए डिटेल

पांगी-किलाड़ राजमार्ग (SH-26) रोहली तक स्थानीय 4 बाई 4 वाहनों के लिए खुला है। रोहली के पास हिमस्खलन होने के कारण पांगी की ओर सड़क बंद है। काजा सड़क (NH-505) ग्राफू से काजा बंद है तथा सुमदो से लोसर 4 बाई 4 वाहनों के लिए खुला है। लाहौल स्पीति पुलिस ने स्थानीय लोगों तथा पर्यटकों को हिदायत दी है की बर्फबारी होने पर अनावश्यक यात्रा से बचें।

कांस्टेबल, राइफलमैन, सिपाही के पदों को ली परीक्षा की ANSWER KEY जारी

बता दें कि पिछले दिनों हुई बर्फबारी के कारण अटल टनल रोहतांग से होकर मनाली-केलांग जाने वाली सड़क अवरूद्ध हो गई थी, लेकिन BRO ने बर्फ हटाकर सड़क मार्ग खोल दिया है। जो मार्ग बंद हैं, उन्हें भी बहाल करने का प्रयास जारी है।

हिमाचल में सेब कार्टन बॉक्स पर कम हो GST-वाहन खरीद का मुद्दा भी उठाया

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Categories
Weather Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla

हिमाचल: कल से बिगड़ सकता है मौसम, बारिश व बर्फबारी की संभावना

मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में खराब रहने का अनुमान

शिमला। हिमाचल में कल से मौसम बिगड़ सकता है। बारिश और बर्फबारी हो सकती है। पर मैदानी क्षेत्रों के लोग चिंता न करें। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की अपडेट के अनुसार मध्य पर्वतीय और उच्च क्षेत्रों में मौसम खराब होने की संभावना है।

ताजा अपडेट के अनुसार 19 से 21 फरवरी तक मध्य शिमला, मंडी, कुल्लू, चंबा सोलन व सिरमौर और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों लाहौल स्पीति, किन्नौर में मौसम खराब रहने की संभावना है। एक दो स्थानों पर बारिश और बर्फबारी का अनुमान है। 20 और 21 के लिए मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में गरज के साथ बिजली गिरने के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

राज्यपाल बोले-सड़क से यात्रा को दूंगा तरजीह, हिमाचल के मौसम पर जताई चिंता

मौसम विज्ञान केंद्र की अपडेट के अनुसार 22 से मौसम साफ रहने की संभावना है। हिमाचल में न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहे हैं। बता दें कि हिमाचल में धूप खिल रही है। गर्मी जैसा आलम हो गया है। ऐसा लग रहा है कि गर्मी का सीजन शुरू हो गया है।

चंबा-भरमौर मार्ग पर रावी नदी में गिरी बाइक, दो युवकों की गई जान

यही नहीं नए राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने भी फरवरी में बढ़ते तापमान पर चिंता जताई है। शपथ लेने के बाद आज शिमला में उन्होंने कहा कि गोरखपुर व शिमला के मौसम में कोई ज्यादा फर्क नहीं है। ऐसा शिमला में बर्फ न पड़ने के कारण हुआ है।

पूर्व मंत्री स्वर्गीय जीएस बाली की पत्नी का निधन, एम्स दिल्ली में ली अंतिम सांस

 

 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

 

Categories
Weather Top News Himachal Latest Shimla State News

इस बार बर्फ के लिए तरसी ‘पहाड़ों की रानी’, पर्यटकों-व्यवसायियों के हाथ लगी निराशा

पिछले 10 सालों में सबसे कम दर्ज हुई हुई बारिश-बर्फबारी

हिमाचल में इस बार सर्दियों में मौसम की बेरुखी देखने को मिली है। विंटर सीजन में बर्फ से लदी रहने वाली पहाड़ों की रानी इस बार बर्फ के लिए तरस गई। शिमला के ऊंचे पहाड़ों पर तो बर्फबारी हुई लेकिन शिमला के रिज मालरोड़ की खूबसूरती में चार चांद लगाने वाली बर्फ की सफेद चादर नहीं बिछी और अब आधी फरवरी बीत जाने के बाद इसकी उम्मीद भी नहीं की जा सकती है।

शिमला : रोहड़ू में भीषण अग्निकांड-जिंदा जला नाबालिग, पांच लोग झुलसे

शिमला में बर्फ को देखने के लिए देश भर से पर्यटक शिमला पहुंचते हैं लेकिन इस बार पर्यटकों के साथ ही पर्यटन से जुड़े लोगों को भी बर्फबारी के सीजन में निराशा ही हाथ लगी। जो पर्यटक बर्फ के लिए शिमला आते थे उन्होंने इस बार कुल्लू,मनाली व शिमला के ऊपरी क्षेत्र कुफरी नारकंडा जाने में दिलचस्पी दिखाई जिससे जिन लोगों की रोजी रोटी सीधे पर्यटन से जुड़ी है उन्हें नुकसान झेलना पड़ा। जिससे टूर एंड ट्रेवल, होटल, रिज पर घोड़ों की सवारी कराने वालों, और फोटो खींचकर परिवार चलाने वालों के साथ गर्म कपड़ों के दुकानदारों निराशा हाथ लगी।

कांगड़ा को टूरिज्म कैपिटल बनाने का लक्ष्य, हर जिले में बनेंगे हेलीपोर्ट: सीएम सुक्खू

इन लोगों का कहना है कि शिमला में नवंबर के अंत में बर्फबारी शुरू हो जाया करती थी लेकिन इस बार मौसम ने बेरुखी ही दिखाई। बर्फ न पड़ने से जो पर्यटक बर्फ को निहारने शिमला पहुंचते थे वे बर्फ को देखने कुफरी नारकंडा के साथ ही कुल्लू मनाली की और जा रहे हैं जिससे जिस तरह उनका कारोबार चलता था वह इस बार उतना नहीं चल पाया है।

हिमाचल सीमेंट कंपनी विवाद- बैठक फिर बेनतीजा, दाम पर ट्रक ऑपरेटर्स अड़े 

आमतौर पर दिसंबर-जनवरी में बर्फ से लकदक रहने वाले पहाड़, कुदरत की सफेद चांदी का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि राज्य के अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ गिरी, लेकिन कम ऊंचाई वाले हिल स्टेशन इस बार पर्यटकों को मायूस कर रहे हैं। हाड़ कंपाती सर्दियों के सीजन में अब गर्माहट का एहसास होने लगा।

HPPSC: इन स्क्रीनिंग टेस्ट के रिजल्ट आउट, ये अभ्यर्थी रहे सफल 

मौसम विज्ञानियों के अनुसार वर्ष 2016 के बाद शिमला में इस बार मौसम का मिजाज इतना गर्म रहा। इस बार सर्दियों के सीजन में यहां पिछले 10 सालों में सबसे कम बारिश हुई और बर्फ भी कम गिरी है। इस बार दिसंबर और जनवरी में कंपकपाती ठंड नहीं, बल्कि कई सालों की अपेक्षा तापमान अधिक रिकॉर्ड किया गया। वर्ष 2021 में जहां ठंड ने 5 सालों का रिकॉर्ड तोड़ा था। वहीं, 2022 के दिसंबर और 2023 के जनवरी महीने में तापमान काफी हाई रहा। वर्ष 2016 में दिसंबर-जनवरी में अधिकतम तापमान 15-22 डिग्री सेल्सियस तक रहा। साल 2017 में यह 13-21 डिग्री था।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

बर्फबारी के बाद आफत: हिमाचल में 153 सड़कें नहीं हो पाईं बहाल-लाखों की चपत

विंटर सीजन में अब तक 113 लोगों की गई जान

शिमला। हिमाचल में बर्फबारी बंद 153 सड़कें अभी बहाल नहीं हो पाई हैं, साथ ही तीन नेशनल हाईवे भी बंद हैं। लाहौल स्पीति जिले में सबसे अधिक 139 रोड बंद हैं। लाहौल सब डिवीजन में 84, उदयपुर में 48 व स्पीति में 7 मार्ग अवरुद्ध हैं। नेशनल हाईवे 505 ग्राफू से लोसर और नेशनल हाईवे तीन दारचा समर सीजन 2023 तक ऑफिशियली क्लोज हैं।

हिमाचल के 22वें गवर्नर शिव प्रताप शुक्ला 18 फरवरी को लेंगे शपथ

चंबा जिला में सात सड़कें बंद हैं। पांगी सब डिवीजन में 4, सलूणी में 2 व भरमौर में एक मार्ग पर वाहनों के पहिए थमे हैं। कांगड़ा, किन्नौर, कुल्लू में दो-दो सड़कें बंद पड़ी है। कांगड़ा जिला में धर्मशाला व कांगड़ा सब डिवीजन में एक-एक सड़क बंद है। पूह में दो, कुल्लू सब डिवीजन में दो व रोहतांग पास नेशनल हाईवे 03 व 305 अवरुद्ध पड़ा है। शिमला के डोडरा क्वार में एक मार्ग बंद है। बंद मार्गों को खोलने का काम जारी है।

शिमला : RBI ने लोगों को दी वित्तीय शिक्षा, ऑनलाइन फ्रॉड से भी किया सतर्क 

हिमाचल में 23 ट्रांसफार्मर प्रभावित हैं। पांगी में 18, स्पीति में चोर और डोडरा क्वार में एक बिजली ट्रांसफार्मर बंद पड़ा है। 10 पेयजल योजनाएं भी प्रभावित हैं। लाहौल स्पीति में 6, चंबा में चार पेयजल योजनाएं प्रभावित हैं।

HPSSC मामला: शिक्षा सचिव ने सौंपी रिपोर्ट, सुक्खू बोले-जल्द बहाल होंगी भर्तियां

हिमाचल में विंटर सीजन में 1 जनवरी से लेकर अब तक 769.28 लाख के करीब चपत लग चुकी है। दो पक्के और 16 कच्चे मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए हैं। 9 पक्के और 11 कच्चे घरों को नुकसान पहुंचा है। 10 दुकानों/ फैक्ट्री को भी नुकसान पहुंचा है।

विंटर सीजन के दौरान 113 लोगों की जान गई है। सबसे अधिक सड़क हादसों में 71 लोगों ने दम तोड़ा है। शिमला में 14, सिरमौर में 11, मंडी में 10, ऊना में सात, सोलन में 6, चंबा व कांगड़ा में 5-5, बिलासपुर व कुल्लू में 4-4, हमीरपुर में 3 और किन्नौर जिला में दो की जान गई है। डूबने से 5 की मौत हुई है। आग लगने से 6 की मृत्यु हुई है। ऊना जिला के अंब क्षेत्र में प्रवासी परिवार के चार बच्चों की जलने से मौत हुई है। हमीरपुर व मंडी में 1-1 की जान गई है। हिमस्खलन से 2 की मृत्यु हुई है। पेड़/पहाड़ी से गिरने पर 24 लोगों की मौत हुई है।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Weather Top News Himachal Latest KHAS KHABAR State News

हिमाचल: 14 को पश्चिमी विक्षोभ करेगा प्रभावित, मौसम पर क्या रहेगा असर-जानिए

प्रदेश में 16 फरवरी तक साफ रहेगा मौसम

शिमला। हिमाचल में 16 फरवरी तक मौसम साफ रहने का अनुमान है। इसके बाद 17 से मौसम बिगड़ सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 17 और 18 फरवरी को एक-दो स्थानों पर बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है।

अडानी ग्रुप विवाद पर ‘AAP’ ने भी खोला मोर्चा, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

 

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की आज की अपडेट के अनुसार एक ताजा कमजोर पश्चिमी विक्षोभ 14 फरवरी से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। पर 13, 14, 15 और 16 फरवरी को मौसम साफ रहने का अनुमान है।

शिमला : सीएम आवास के करीब पुराने भवन में भड़की आग, ढाई घंटे में बुझाई

 

हिमाचल में पिछले 24 घंटे की बात करें तो कोठी में 15, कल्पा में 5, केलांग में 4, मनाली में दो और कुकुमसेरी में एक सेंटीमीटर बर्फबारी रिकॉर्ड की है। साथ ही मनाली में 13, बंजार में 7, भरमौर व जोगिंद्रनगर में 5-5 और भुंतर में 3 मिलीमीटर बारिश हुई है। हिमाचल में औसत न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य रहे हैं।

वेलेंटाइन वीकेंड पर सैलानियों से गुलजार हुई पहाड़ों की रानी, युवाओं में खासा उत्साह

 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
TRENDING NEWS Weather Himachal Latest Shimla State News

हिमाचल में फिर बिगड़ सकते हैं मौसम के मिजाज़, आसमान पर छाए बादल

शिमला। हिमाचल प्रदेश में आज से एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग ने प्रदेश के मध्य और उच्च पर्वतीय जिलों में शुक्रवार को बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। वहीं, मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में मौसम साफ रहने के आसार हैं।

हिमाचल में बीती रात के मौसम की जाए तो लाहौल-स्पीति सबसे ज्यादा ठंडा रहा। यहां पर न्यूनतम तापमान -11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। किन्नौर -2 डिग्री और राजधानी शिमला की बाात की जाए तो यहां पर भी न्यून्तम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यहां दर्ज किया गया इतना न्यूनतम और अधिकतम तापमान…

शिमला 7.7 डिग्री सेल्सियस, सोलन 3.2, मंडी 5.1, हमीरपुर 5.1 , बिलासपुर 6.0, ऊना, 5.7, कांगड़ा 7.1, सिरमौर 8, कुल्लू 3, किन्नौर -2 और लाहौल स्पीति में -11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।