Breaking News

  • मंडी में 160 पदों पर सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर भर्ती : 2 दिसंबर से शुरू होंगे इंटरव्यू
  • लुधियाना की कंपनी में टेक्निकल एसोसिएट के 25 पदों पर भर्ती, शाहपुर में 2 दिसंबर को इंटरव्यू
  • 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए मार्केटिंग का काम : बिना परीक्षा सीधी नौकरी, 1 दिसंबर को इंटरव्यू
  • लुधियाना की दो कंपनियों में 300 पदों पर बंपर भर्ती : 27 हजार तक सैलरी-कांगड़ा जिला में इंटरव्यू
  • ITI, डिप्लोमा व ग्रेजुएट युवाओं के लिए सुनहरा मौका : BBMB नंगल में 343 अप्रेंटिस पदों पर बंपर भर्ती
  • SJVN में बिना इंटरव्यू सीधी भर्ती : BTech, डिप्लोमा और ITI पास युवाओं को मौका
  • कालाअंब की कंपनी में 200 पदों पर बंपर भर्ती : आईटीआई पास युवाओं को 20800 रुपए तक वेतन का मौका
  • चंबा में 10वीं, स्नातक और MBA के लिए नौकरी, 15 से 25 हजार रुपए मिलेगा वेतन
  • मोबाइल, कंप्यूटर, लैपटॉप और टैबलेट का करते ज्यादा प्रयोग तो Twenty-ट्वेंटी-Twenty का न भूलें
  • बेबी बॉस वैभव सूर्यवंशी का दोहा में तूफान : 28 गेंदों में शतक और 204 रनों की ऐतिहासिक पारी

कांगड़ा जिला प्रशासन की पहल, कागज पन्ने के दोनों साइड होगी लिखाई-छपाई-जानिए डिटेल

ewn24news choice of himachal 01 Mar,2023 11:13 pm

    कागज की बचत होगी, वित्तीय उपयुक्तता के नियमों का भी होगा पालन

    धर्मशाला। एक मार्च को कांगड़ा जिला प्रशासन ने भी बड़ा फैसला लिया है। कांगड़ा जिला प्रशासन ने पहल करते हुए सरकारी पत्राचार में कागज की बचत के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया है। डीसी कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने एक आदेश जारी कर विभागों को सरकारी पत्राचार में एक से अधिक पृष्ठ होने पर कागज के पन्ने इस्तेमाल करते हुए हर पन्ने के दोनों ओर लिखाई-छपाई को कहा है। इससे न केवल कागज की बचत होगी, बल्कि वित्तीय उपयुक्तता के नियमों का पालन भी होगा। ये पहल अपनी तरह से पर्यावरण सुरक्षा में भी सहायक होगी।
    हिमाचल पुलिस की वाटर स्पोर्ट्स चैंपियनशिप कल से, 460 प्रतिभागी लेंगे भाग

    डीसी ने कहा कि हम पत्राचार के लिए यूं तो ऑनलाइन मोड को ही बढ़ावा दे रहे हैं, लेकिन बहुत आवश्यक होने पर यदि फिजिकल तौर पर सरकारी पत्राचार में पन्नों का इस्तेमाल जरूरी हो तो ऐसी स्थिति में हमारा प्रयास है कि कम से कम कागज उपयोग में लाए जाएं। इसी मकसद से सभी विभागों को निर्देश दिए गए हैं।
    हिमाचल कैबिनेट बैठक: आंगनबाडी, आशा वर्कर, मिड डे मील कर्मचारियों को राहत

    बहुत दफा यह देखा जाता है कि कोई ड्राफ्ट, पत्र, आदेश और अन्य संबंधित विषयों पर एक से अधिक पृष्ठ होने पर लिखाई-छपाई में अलग-अलग पन्नों का उपयोग किया जाता है। यह कागज के अपव्यय के साथ-साथ वित्तीय उपयुक्तता के नियमों के भी विरुद्ध है।
    सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में भर्ती, भरे जाएंगे 147 पद- आवेदन प्रक्रिया शुरू 

    इसलिए सभी को यह निर्देश गए हैं कि जिले में अब से हर संबंधित विषय के सरकारी पत्राचार एक पृष्ठ से अधिक होने पर कागज के दोनों ओर छापकर जारी किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस पहल के जरिए, शासन व्यवस्था की सामाजिक जिम्मेदारियों को लेकर भी सजगता लाने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर आदेशों की अवहेलना को गंभीरता से लिया जाएगा।



     

     

    [embed]
    [/embed]
    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

     

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather