Categories
TRENDING NEWS Weather Himachal Latest Shimla State News

हिमाचल में फिर बिगड़ सकते हैं मौसम के मिजाज़, आसमान पर छाए बादल

शिमला। हिमाचल प्रदेश में आज से एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग ने प्रदेश के मध्य और उच्च पर्वतीय जिलों में शुक्रवार को बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। वहीं, मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में मौसम साफ रहने के आसार हैं।

हिमाचल में बीती रात के मौसम की जाए तो लाहौल-स्पीति सबसे ज्यादा ठंडा रहा। यहां पर न्यूनतम तापमान -11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। किन्नौर -2 डिग्री और राजधानी शिमला की बाात की जाए तो यहां पर भी न्यून्तम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यहां दर्ज किया गया इतना न्यूनतम और अधिकतम तापमान…

शिमला 7.7 डिग्री सेल्सियस, सोलन 3.2, मंडी 5.1, हमीरपुर 5.1 , बिलासपुर 6.0, ऊना, 5.7, कांगड़ा 7.1, सिरमौर 8, कुल्लू 3, किन्नौर -2 और लाहौल स्पीति में -11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।