Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

हिमाचल : घरेलू सिलेंडर के दाम 200 रुपए कम, अब कितने में मिलेगा जानें

ewn24news choice of himachal 30 Aug,2023 5:32 pm

    केंद्र सरकार ने दाम कम कर दी राहत

     

    शिमला/कांगड़ा। घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम 200 रुपए कम हुए हैं। वहीं,उज्ज्वला योजना के तहत 400 रुपए कम मिलेगा। कांगड़ा की बात करें तो 955 रुपए गैस सिलेंडर के दाम होंगे और 25 रुपए गाड़ी भाड़े के रूप में अदा करने होंगे। पहले 1155 और 25 रुपए दाम थे। पहले सिलेंडर 1180 रुपए में मिलता था और अब 980 रुपए में मिलेगा।

    बिलासपुर में करीब 972.50, चंबा में 982, हमीरपुर में 970, किन्नौर में 975, कुल्लू में 956.50, लाहौल स्पीति में 973, मंडी में 977.50, शिमला में 973.50, सिरमौर में 975, सोलन में 956.50 और ऊना में 961.50 रुपए में मिलेगा।
    कांगड़ा : 700 करोड़ रुपए का नुकसान, 1300 मकान क्षतिग्रस्त-400 पूरी तरह ध्वस्त

    भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश की सरकार जब से सत्ता में आई है तब से निरंतर हिमाचल वासियों पर महंगाई का बोझ बढ़ता चला जा रहा है।2022 में सत्ता में आने से पहले बार-बार महंगाई दूर करने का वादा और गारंटी कांग्रेस पार्टी ने हिमाचल की भोली भाली जनता को दी, परंतु सत्ता में आते ही डीजल के दामों में दो बार बढ़ोतरी कर दी गई, जिसके कारण डीजल में 6.50 रुपए प्रति लीटर बड़े, इस वृद्धि के कारण किराया, माल भाड़ा, आवागमन में बढ़ोतरी हुई और हिमाचल के किसान भाई बहनों को सीधा-सीधा नुकसान का सामना करना पड़ा।
    कुल्लू : श्रीखंड महादेव मार्ग अगले आदेशों तक बंद, अवहेलना पर होगी सख्त कार्रवाई

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल घरेलू गैस सिलेंडर के दामों को 200 रुपए घटाया और इसी प्रकार उज्जवला योजना के लाभार्थियों के लिए दाम 400 रुपए घट गए। यह निर्णय महंगाई रोकने के लिए है, इसके लिए हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी केंद्र सरकार का धन्यवाद करते हैं। इस निर्णय से हिमाचल प्रदेश के प्रत्येक परिवार को लाभ होगा।

    बिंदल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता मुख्यमंत्री से अपेक्षा करती है कि वह भी बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण पाने के लिए डीजल के ऊपर 6.50 रुपए की बढ़ोतरी को तुरंत वापस ले, जिससे हिमाचल प्रदेश की जनता को बड़ी राहत पहुंचेगी। इसी प्रकार पिछले हफ्ते डिपुओं में कई दालों के रेटों में 16 रुपए की बढ़ोतरी कर दी गई, यह हिमाचल की जनता के साथ धोखा है। इस बढ़ोतरी को भी सरकार को तुरंत प्रभाव से वापस लेना चाहिए।
    राहत : मंडी के कलहनी में पहुंचा राशन, नगवाईं से दो गर्भवती महिलाएं एयरलिफ्ट

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हिमाचल प्रदेश की 22 लाख महिलाओं से 1500 रुपए प्रति माह देने का वादा और गारंटी दी थी। चुनाव के समय वर्तमान मुख्यमंत्री, मंत्री और उनके समस्त नेताओं ने गांव गांव जाकर इसका प्रचार भी किया था। आज भी हिमाचल की दीवारों पर इनकी गारंटियां साफ दिखती है।



     

     






    राहत : मंडी के कलहनी में पहुंचा राशन, नगवाईं से दो गर्भवती महिलाएं एयरलिफ्ट


    Breaking : हिमाचल में DElEd CET 2023 काउंसलिंग स्थगित, जानें नई डेट


    कांगड़ा : जलाड़ी में जल शक्ति विभाग के जेई के बनेर खड्ड में बह जाने के मामले में बड़ी अपडेट



    हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ


Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather