Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल मौसम अपडेट : अब इस दिन भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी

शिमला। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने आज यानी 15 अप्रैल के लिए चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, बिलासपुर, ऊना, हमीरपुर, मंडी और शिमला में अलग अलग स्थानों पर भारी बारिश, बर्फबारी को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। ऑरेंज अलर्ट के बीच कुछ स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की है। वहीं, कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई है।

अग्निवीर ऑनलाइन परीक्षा : उम्मीदवारों के ऑनलाइन एडमिट कार्ड जारी

 

अपडेट के अनुसार 16 अप्रैल को अलग-अलग स्थानों पर आंधी, तूफान और बिजली गिरने की संभावना को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। 17 अप्रैल को मौसम साफ रहने का अनुमान है। 18 अप्रैल को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है।

तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा से मिली कंगना रनौत, बोलीं-यह दिव्य अनुभव था

 

इसके चलते 18 अप्रैल को अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश, बर्फबारी, आंधी, बिजली गिरने और ओलावृष्टि का अनुमान है। 19, 20 और 21 अप्रैल को आंधी, तूफान और बिजली गिरने की संभावना को लेकर येलो अलर्ट जारी है। हिमाचल में औसत न्यूनतम सामान्य और अधिकतम तापमान सामान्य से काफी नीचे रहा है।

सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर हुई फायरिंग, भारी पुलिस बल मौके पर

कांगड़ा : मां बज्रेश्वरी के दर्शन कर ज्वालामुखी जा रहे थे श्रद्धालु, सुरंग के पास पलटी बस

हिमाचल लोकसभा चुनाव : मंडी से विक्रमादित्य होंगे कांग्रेस उम्मीदवार, प्रतिभा सिंह का ऐलान
हिमाचल लोकसभा चुनाव : भाजपा ने इन्हे सौंपा विशिष्ट कार्यभार, देखें लिस्ट

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने इन पदों के स्क्रीनिंग टेस्ट का शेड्यूल किया जारी
हिमाचल : HAS, तहसीलदार, जिला पंचायत अधिकारी के पदों को लेकर बड़ी अपडेट
HPPSC : जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर के पदों को लेकर अपडेट – जानिए
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
TRENDING NEWS Weather Top News Himachal Latest Shimla State News

हिमाचल मौसम अपडेट : इन जिलों में दो दिन भारी बारिश की चेतावनी, ऑरेंज अलर्ट

13 अप्रैल से बिगड़ सकता है मौसम

 

शिमला। हिमाचल में कल से मौसम बिगड़ सकता है। तीन दिन के लिए ऑरेंज और एक दिन येलो अलर्ट जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की अपडेट के अनुसार 13, 14 और 15 अप्रैल, 2024 के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी है। साथ ही 16 अप्रैल को येलो अलर्ट जारी किया गया है।
13 अप्रैल को गरज के साथ बिजली गिरने, आंधी, तूफान, ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

कांगड़ा : मां बज्रेश्वरी के दर्शन कर ज्वालामुखी जा रहे थे श्रद्धालु, सुरंग के पास पलटी बस

 

14 अप्रैल, 2024 को चंबा, कांगड़ा और कुल्लू जिला में अलग अलग स्थानों व 15 अप्रैल को बिलासपुर, ऊना, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, मंडी और कुल्लू जिलों में अलग अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।

हिमाचल में कुछ स्थानों पर गरज के साथ बिजली गिरने, आंधी, तूफान, ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने के साथ हल्की बारिश का अनुमान है। हवाओं की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है।

शिमला ओल्ड बस स्टैंड में दो HRTC बसों की भिड़ंत : महिला की गई जान

 

16 अप्रैल को कुछ स्थानों पर बिजली गिरने, आंधी, तेज हवाएं और ओलावृष्टि की संभावना है। हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है।
अपडेट के अनुसार 18 अप्रैल तक मौसम बिगड़ा रह सकता है।

हिमाचल में पिछले 24 घंटे में अलग अलग स्थानों पर हल्की बारिश हुई है। चंबा, भरमौर, डलहौजी, रेणुका, सराहन, कसौल, मनाली, रामपुर, सांगला और कल्पा में बारिश दर्ज की है। प्रदेश में औसत न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से कम है।

कंगना का विक्रमादित्य पर पलटवार : बोलीं-गोमांस खाया तो जनता के सामने रखो मेरा वीडियो

शिमला : समरहिल चौक पर स्थित ठाकुर ढाबा में भड़की आग, मची अफरा-तफरी

हिमाचल : HAS, तहसीलदार, जिला पंचायत अधिकारी के पदों को लेकर बड़ी अपडेट

HPPSC : जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर के पदों को लेकर अपडेट – जानिए
हिमाचल में घर बनाना हुआ और महंगा, सरिया के दामों में हुई बढ़ोतरी

महिलाएं घर बैठे कमाएं पैसा : मुफ्त सिलाई मशीन योजना का ऐसे उठाएं लाभ
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
Weather Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल : मार्च माह में खूब बरसे मेघ, प्री मानसून सीजन में अच्छी बारिश

अब 3 अप्रैल से बिगड़ सकता है मौसम

 

शिमला। हिमाचल में प्री मानसून सीजन की शुरुआत में अच्छी बारिश हुई है। एक मार्च, 2024 से 31 मार्च, 2024 तक चंबा जिला को छोड़कर बाकी जिलों में सामान्य से अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है।

बिलासपुर जिला में 84, हमीरपुर में 43, कांगड़ा में 9, किन्नौर में 1, कुल्लू में 73, लाहौल स्पीति में 14, मंडी में 75, शिमला में 39, सिरमौर में 119, सोलन में 7 और ऊना में सामान्य से 58 फीसदी अधिक बारिश हुई है। चंबा में सामान्य से 3 फीसदी बारिश रिकॉर्ड की गई है।

हिमाचल : साफ मौसम से होगा अप्रैल का स्वागत, फिर बिगड़ने की संभावना

 

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने आज और कल मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। 3 अप्रैल से फिर मौसम बिगड़ सकता है। क्योंकि 2 अप्रैल रात और 5 अप्रैल, 2024 को एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है।

इसके चलते 3 से 6 अप्रैल तक हिमाचल में मौसम खराब रहने का अनुमान है। इन चार दिन एक-दो स्थानों पर बारिश और बर्फबारी की संभावना है। साथ ही आंधी, बिजली गिरने को लेकर येलो अलर्ट जारी है।

शिमला में बढ़ी पर्यटकों की संख्या, लुत्फ उठाने को पहुंचे हिल्स क्वीन

वहीं, लाहौल में रविवार को बर्फबारी के बाद दो जगह हिमखंड गिरे हैं। एक अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल के पास कुठ बिहाल के वाम तट पर गिरा है। दूसरा हिमखंड तांदी-केलांग मार्ग पर तांदी जीरो प्वाइंट से 300 मीटर आगे वामतट की पहाड़ी से भागा नदी में गिरा।

हिमखंड गिरने से किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है। हालांकि, हिमखंड के चलते भागा नदी का प्रवाह कुछ समय के लिए जरूर रुक गया था। लाहौल स्पीति प्रशासन ने लोगों से बर्फबारी के दौरान हिमखंड गिरने के संभावित क्षेत्रों की तरफ न जाने की अपील की है।

 

रोजी रोटी की तलाश को उत्तराखंड से आया था रोहड़ू, नेपाली ने तेजधार हथियार से ले ली जान

हिमाचल : एक्सपोजर विजिट पर विदेश भेजे शिक्षकों की चयन प्रक्रिया पर उठे सवाल

 

हिमाचल : किन्नौर के मलिंग में बर्फ से फिसली HRTC बस, बीच सड़क पलटी

कांगड़ा बस अड्डे के पास तूफान से सड़क पर गिरा पेड़, चपेट में आई स्कूटी

 

 

आयुष्मान योजना के नाम पर ऐसे हो रहा स्कैम, कोई आए घर तो साझा न करें जानकारी

हिमाचल मौसम अपडेट : भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी- डिटेल में जानें

 

शिमला जाखू मंदिर में स्थापित एस्केलेटर फिर बंद, 15 दिन में दूसरी बार रुका

HPPSC : साइंटिफिक ऑफिसर के इन पदों के पेपर दो का संशोधित सिलेबस जारी

मंडी : नाबालिग से छेड़छाड़ मामले के दोषी को 3 साल का कठोर कारावास 

 

 

Categories
Weather Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल : ऊंची चोटियों पर बर्फबारी, अधिकांश क्षेत्रों में बारिश रिकॉर्ड

30 मार्च यानी आज के लिए ऑरेंज अलर्ट है जारी

शिमला। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के पूर्वानुमान के अनुसार हिमाचल में मौसम ने करवट बदली है। शुक्रवार रात से ही मौसम बदला है। कुल्लू, लाहौल स्पीति की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई है। वहीं, राजधानी शिमला, कांगड़ा सहित अन्य जिलों में मध्यवर्ती जिलों में भी हल्की बारिश दर्ज की है। शुक्रवार रात से ही तूफान ने भी परेशानी में डाला है।

शनिवार को भी कुछ स्थानों पर रुक-रुक तूफान चलता रहा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते राज्य के मध्य व उच्च पर्वतीय अधिकतर स्थानों पर 30 मार्च यानी आज बारिश के आसार हैं। वहीं, चोटियों पर बर्फबारी की संभावना है।

कांगड़ा : सलेटी भंडा में बिजली तार से करंट लगने पर नानी-दोहती की गई जान

 

हिमाचल में 31 मार्च को भी मौसम खराब बने रहने का अनुमान है। कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है। गरज के साथ बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी है। 1 और 2 अप्रैल को मौसम साफ रहने की संभावना है। इसके बाद तीन अप्रैल, 2024 को फिर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है।

इसके चलते 3, 4 और 5 अप्रैल को फिर मौसम बिगड़ सकता है। तीन दिन गरज के साथ बिजली करने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

शिमला में धरने पर बैठे तीनों निर्दलीय विधायक, बोले- इस्तीफे करो स्वीकार

 

वहीं,  पिछले 24 घंटे में प्रदेश के काफी क्षेत्रों में बारिश हुई है। झंडूता, बिलासपुर सदर, काहू, अघार हमीरपुर, मनाली, सेयो बाग कुल्लू, चूरी चंबा, गोहर, डलहौजी, पांवटा, ऊना, सलूणी, धर्मशाला, भुंतर, नैना देवी, बंजार, सुंदरनगर, भरेड़ी, सराहन, बलद्वाड़ा, हमीरपुर, पंडोह, जोगिंद्रनगर, मंडी, भोरंज, तीसा, शिमला, कांगड़ा आदि में बारिश रिकॉर्ड की गई है।

साथ ही बर्फबारी की रिकॉर्ड की गई है। गोंदला, कुकुमसेरी, कोठी, कल्पा, केलांग में बर्फबारी दर्ज की गई है।

कांगड़ा बस अड्डे के पास तूफान से सड़क पर गिरा पेड़, चपेट में आई स्कूटी

 

न्यूनतम तापमान सामान्य हैं और अधिकतम तापमान से अधिक रहे हैं। अगले 3 से 4 दिन न्यूनतम तापमान सामान्य या सामान्य से नीचे रहने की संभावना है। साथ ही अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे रहने का अनुमान है।

 

बालूगंज पुलिस थाना में फिर पेश हुए हमीरपुर के निर्दलीय विधायक आशीष शर्मा 

 

 

आयुष्मान योजना के नाम पर ऐसे हो रहा स्कैम, कोई आए घर तो साझा न करें जानकारी

हिमाचल मौसम अपडेट : भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी- डिटेल में जानें

 

शिमला जाखू मंदिर में स्थापित एस्केलेटर फिर बंद, 15 दिन में दूसरी बार रुका

HPPSC : साइंटिफिक ऑफिसर के इन पदों के पेपर दो का संशोधित सिलेबस जारी

मंडी : नाबालिग से छेड़छाड़ मामले के दोषी को 3 साल का कठोर कारावास 

 

 

Categories
Weather Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल में पिछले 24 घंटे के दौरान यहां हुई बारिश, चढ़ रहा पारा- बढ़ रही गर्मी

अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर

शिमला। हिमाचल में पिछले 24 घंटे में एक दो स्थानों पर हल्की बारिश व बर्फबारी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की अपडेट के अनुसार कोकसर में 7, सांगला और बजुरा में 3-3, केलांग में 2, भुंतर, भरमौर और सलूणी में 1-1 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है।

हंसा में 5 सेंटीमीटर बर्फबारी रिकॉर्ड की है। हिमाचल मौसम के कुछ करवट बदलने के बावजूद भी औसत न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

बालूगंज पुलिस थाना में फिर पेश हुए हमीरपुर के निर्दलीय विधायक आशीष शर्मा

 

वहीं, हिमाचल में अधिकतम तापमान भी सामान्य से ऊपर है। शुक्रवार को केलांग का सबसे कम न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। ऊना का अधिकतम तापमान 35 डिग्री के आसपास है।

मनाली : हिमस्खलन की चपेट में आए कांगड़ा के पोकलेन ऑपरेटर का शव बरामद

 

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की अपडेट के अनुसार 30 मार्च के लिए अनेक स्थानों पर बारिश/बर्फबारी का अनुमान है। एक दो स्थानों पर आंधी, ओले व बिजली गिरने के साथ तेज हवा चलने की संभावना को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी है।

शिमला जाखू मंदिर में स्थापित एस्केलेटर फिर बंद, 15 दिन में दूसरी बार रुका

 

हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे रहने का अनुमान है। 31 मार्च को येलो अलर्ट जारी है। 1 और 2 अप्रैल को उच्च पर्वतीय क्षेत्रों को छोड़कर बाकी जगह मौसम साफ रहने का अनुमान है। 3 और 4 अप्रैल को मौसम फिर करवट बदल सकता है। हिमाचल में एक दो स्थानों पर बारिश की संभावना है।

आयुष्मान योजना के नाम पर ऐसे हो रहा स्कैम, कोई आए घर तो साझा न करें जानकारी

हिमाचल मौसम अपडेट : भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी- डिटेल में जानें

 

शिमला जाखू मंदिर में स्थापित एस्केलेटर फिर बंद, 15 दिन में दूसरी बार रुका

HPPSC : साइंटिफिक ऑफिसर के इन पदों के पेपर दो का संशोधित सिलेबस जारी

मंडी : नाबालिग से छेड़छाड़ मामले के दोषी को 3 साल का कठोर कारावास 

 

Categories
Weather Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल मौसम अपडेट : भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी- डिटेल में जानें

31 मार्च तक मौसम खराब रहने का है अनुमान

शिमला। हिमाचल में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की वीरवार की अपडेट के अनुसार 30 मार्च को कुछ स्थानों पर आंधी, भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। इसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

HPPSC : साइंटिफिक ऑफिसर के इन पदों के पेपर दो का संशोधित सिलेबस जारी

 

अगले सात दिन के मौसम पूर्वानुमान की बात करें तो हिमाचल में आज आंधी, बिजली गिरने के साथ ओलावृष्टि और तेज हवा चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी था। 29 मार्च को आंधी, ओले और बिजली गिरने के साथ तेज हवा चलने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी है।

शिमला में बंदूक से गोली मार कर बेजुबान की ले ली जान- मामला दर्ज

 

31 मार्च को भी आंधी, बिजली गिरने और तेज हवा चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। एक और 2 अप्रैल को ऊंचाई वाले क्षेत्रों को छोड़कर बाकी जगह मौसम साफ रहने का अनुमान है।

3 अप्रैल को एक बार फिर पूरे हिमाचल में मौसम बिगड़ सकता है। हिमाचल में औसत न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर रहे हैं।

साइबर फ्रॉड मामलों को लेकर बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने जारी किए यह निर्देश

 

Categories
Weather Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल मौसम अपडेट : तीन दिन येलो और दो दिन ऑरेंज अलर्ट जारी

29 मार्च से सक्रिय होने वाला है पश्चिमी विक्षोभ

शिमला। हिमाचल मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की 27 मार्च, 2024 की अपडेट के अनुसार 29 मार्च से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसके चलते 29 और 30 मार्च को अधिकांश स्थानों पर बारिश की संभावना है।

साथ ही कुछ स्थानों पर आंधी, बिजली गिरने और तेज हवा चलने का अनुमान है। हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है। 29 और 30 मार्च को ऑरेंज अलर्ट जारी है।

हिमाचल : लेक्चरर स्कूल न्यू हिंदी स्क्रीनिंग टेस्ट को लेकर बड़ी अपडेट- जानें

 

अपडेट के अनुसार हिमाचल में 31 मार्च तक मौसम खराब रह सकता है। 27, 28 और 31 मार्च को गरज के साथ बिजली गिरने और ओलावृष्टि के साथ तेज हवा चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

 

लोकसभा चुनाव : मंडी में इन मतदान केंद्रों के भवन बदले-डिटेल में जानें

 

हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है। हिमाचल में न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर हैं। पिछले 24 घंटे में मौसम शुष्क रहा है।

शिमला : NSUI ने कांग्रेस के बागी रवि ठाकुर का किया घेराव, जमकर की नारेबाजी

 

कांगड़ा : जसूर भाजपा कार्यालय में तोड़फोड़, मौके पर धरा युवक

हिमाचल मौसम अपडेट : दो दिन बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना, येलो अलर्ट जारी

अग्निवीर भर्ती : नहीं किया आवेदन तो जल्द करें, हो सकती है दिक्कत

 

प्रतिभा सिंह की बड़ी बात, मंडी में कांग्रेस की हालत नहीं ठीक- इसलिए नाम लिया वापस

लोकसभा चुनाव : कांगड़ा जिला में रैलियों और जनसभा के लिए ग्राउंड चिह्नित

हिमाचल में अब तक लोकसभा का सफर, एक चुनाव में थी 6 सीटें- डिटेल में जानें 

 

 

फॉर्म पर पूर्व पीएम इंदिरा गांधी और सीएम सुक्खू के फोटो पर जताई आपत्ति

लोकसभा चुनाव : कांगड़ा में धारा-144, लाठी लेकर चलने पर भी होगी मनाही

 

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल मौसम अपडेट : दो दिन बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना, येलो अलर्ट जारी

कल से बिगड़ सकता है मौसम

शिमला। हिमाचल में कल यानी 21 मार्च से मौसम बिगड़ सकता है। 21 और 22 मार्च को गरज के साथ बिजली गिरने और ओलावृष्टि को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की अपडेट के अनुसार 21 और 22 मार्च को पूरे हिमाचल में मौसम बिगड़ने की संभावना है। एक दो स्थानों पर बारिश हो सकती है।

अग्निवीर भर्ती : नहीं किया आवेदन तो जल्द करें, हो सकती है दिक्कत

साथ ही गरज के साथ बिजली गिरने और ओलावृष्टि की संभावना है।
23 मार्च को मैदानी क्षेत्रों में मौसम साफ रह सकता है। बाकी जगह एक दो स्थानों पर बारिश का अनुमान है। 24 मार्च को फिर पूरे हिमाचल में मौसम बिगड़ सकता है।

हिमाचल में पिछले 24 घंटे में कुछ क्षेत्रों पर हल्की बारिश रिकॉर्ड की है। सुंदरनगर, नारकंडा, बिलासपुर, घाघस, पंडोह, कुफरी और भुंतर में बारिश दर्ज की है। साथ ही कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हुई है। हिमाचल में औसत न्यूनतम तापमान सामान्य और अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहे हैं।

प्रतिभा सिंह की बड़ी बात, मंडी में कांग्रेस की हालत नहीं ठीक- इसलिए नाम लिया वापस

लोकसभा चुनाव : कांगड़ा जिला में रैलियों और जनसभा के लिए ग्राउंड चिह्नित

हिमाचल में अब तक लोकसभा का सफर, एक चुनाव में थी 6 सीटें- डिटेल में जानें 

 

 

फॉर्म पर पूर्व पीएम इंदिरा गांधी और सीएम सुक्खू के फोटो पर जताई आपत्ति

लोकसभा चुनाव : कांगड़ा में धारा-144, लाठी लेकर चलने पर भी होगी मनाही

 

 

ऊना : रक्कड़ कॉलोनी रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष चुने देश राज शर्मा 

हमीरपुर : इन नंबरों पर करें आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत 

 

लोकसभा चुनाव : मंडी में उड़न दस्ते गठित, रिश्वत देने और लेने वालों की नहीं खैर 

मंडी से लोकसभा चुनाव लड़ने की अटकलों पर जयराम ने लगाया विराम-पढ़ें खबर 

हिमाचल : ससुर पेंशनर तब भी बहू को मिलेंगे 1500 रुपए , परिवार नकल की जरूरी

 

Breaking : हिमाचल में HRTC कंडक्टर भर्ती का फाइनल रिजल्ट आउट

 

 

ऊना-इंदौर ट्रेन शुरू, हिमाचल से अब सीधा प्रयागराज जा सकेंगे लोग

 

लोकसभा चुनाव : कल होगा तिथियों का ऐलान, सोशल मीडिया पर होगी लाइव स्ट्रीम 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल : दो पश्चिमी विक्षोभ हो सकते हैं सक्रिय, बारिश का अनुमान-येलो अलर्ट

21 मार्च से खराब रह सकता है मौसम

 

शिमला। हिमाचल में मौसम करवट बदल सकता है। दो ताजा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित कर सकते हैं। पहला 20 मार्च की रात और दूसरा 23 मार्च की रात से सक्रिय होने का अनुमान है। इसके चलते बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की आज की अपडेट के अनुसार आज यानी 19 मार्च को मैदानी क्षेत्रों को छोड़कर मध्य पर्वतीय और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम बिगड़ा रह सकता है। 20 मार्च को मौसम साफ रहने की संभावना है। 21 मार्च से मौसम फिर बिगड़ सकता है। 21 मार्च को पूरे प्रदेश में एक-दो स्थानों पर बारिश और बर्फबारी का अनुमान है।

22 मार्च को मैदानी क्षेत्रों को छोड़कर बाकी इलाकों में मौसम बिगड़ा रह सकता है। 23 और 24 मार्च को पूरे हिमाचल में मौसम खराब रहने का अनुमान जताया गया है। 25 मार्च से मौसम साफ रहने की संभावना है। वहीं, 21, 22 और 23 मार्च को एक दो स्थानों पर गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

पिछले 24 घंटे में हिमाचल में कुछ जगहों पर हल्की बारिश दर्ज की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की अपडेट के अनुसार सराहन में 9.0, रामपुर में 7.6, बंजार और टिंडर में 3.0-3.0, भावानगर में 1.4 और नारकंडा में 1.0 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की है।

तापमान की बात करें तो औसत न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य रहे हैं। आज केलांग का सबसे कम न्यूनतम तापमान -5.3 डिग्री और सोमवार को ऊना का सबसे अधिक उच्चतम तापमान 30.6 डिग्री दर्ज किया गया है।

Categories
Weather Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल में चढ़ा पारा, इस दिन से मौसम बिगड़ने का अनुमान-जानें अपडेट

20 मार्च की रात सक्रिय हो सकता है पश्चिमी विक्षोभ

शिमला। हिमाचल के अधिकतर क्षेत्रों में पिछले दो दिन से अच्छी धूप खिल रही है। इसके चलते पारा भी चढ़ रहा है। अभी न्यूनतम तापमान तो सामान्य हैं, लेकिन अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रिकॉर्ड किए गए हैं। पिछले कल ऊना अधिकतम तापमान 30 डिग्री क्रॉस कर गया।

 

शिमला जाखू मंदिर में बना एस्केलेटर बंद, दो दिन पहले हुआ था शुरू

 

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की आज की अपडेट के अनुसार एक और ताजा पश्चिमी विक्षोभ 20 मार्च की रात से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है। इसके चलते 21 और 22 मार्च को मैदानी क्षेत्रों को छोड़कर बाकी क्षेत्रों में एक-दो स्थानों पर बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

लोकसभा चुनाव : हिमाचल में 5638422 मतदाता, 138918 पहली बार डालेंगे वोट

 

वहीं, 23 मार्च को पूरे हिमाचल में मौसम बिगड़ सकता है। मैदानी क्षेत्रों में एक दो स्थानों पर बारिश, मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में एक दो स्थानों पर बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

लोकसभा चुनाव : न्यूज पेपर और टीवी चैनल पर बताना होगा क्यों दी आपराधिक पृष्ठभूमि वाले को टिकट

 

वहीं, प्री मानसून सीजन में एक मार्च से 17 मार्च 2024 तक अच्छी बारिश हुई है। बिलासपुर में सामान्य से 71, चंबा में 47, हमीरपुर में 36, कांगड़ा में 18, किन्नौर में 49, कुल्लू में 110, लाहौल स्पीति में 62, मंडी में 79, शिमला में 99, सिरमौर में 198, सोलन में 26 और ऊना में 19 फीसदी अधिक बारिश रिकॉर्ड की है।

 

मंडी से लोकसभा चुनाव लड़ने की अटकलों पर जयराम ने लगाया विराम-पढ़ें खबर 

हिमाचल : ससुर पेंशनर तब भी बहू को मिलेंगे 1500 रुपए , परिवार नकल की जरूरी

 

Breaking : हिमाचल में HRTC कंडक्टर भर्ती का फाइनल रिजल्ट आउट

 

 

ऊना-इंदौर ट्रेन शुरू, हिमाचल से अब सीधा प्रयागराज जा सकेंगे लोग

 

लोकसभा चुनाव : कल होगा तिथियों का ऐलान, सोशल मीडिया पर होगी लाइव स्ट्रीम 

 

शिमला में मुख्यमंत्री के आवास ओक ओवर पहुंचे JOA IT 817 के अभ्यर्थी

 

हिमाचल महिला सम्मान निधि योजना, यहां फ्री मिलेंगे फॉर्म, कौन से लगेंगे दस्तावेज- जानें

 

लोकसभा चुनाव : हिमाचल की चार में से दो सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी घोषित