Categories
Top News KHAS KHABAR ENTERTAINMENT

सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर हुई फायरिंग, भारी पुलिस बल मौके पर

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने फोन पर की बात

मुंबई। बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर रविवार सुबह फायरिंग हुई है। सुबह करीब 5 बजे दो बाइक सवारों ने 4 राउंड फायर किए। जिस वक्त फायरिंग हुई, उस वक्त सलमान अपने घर में ही थे। फायरिंग के बाद ही बाइक सवार तुरंत वहां से भाग निकले।

मुंबई पुलिस मामले की जांच कर रही है। मुंबई की बांद्रा पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है और आरोपी को पकड़ने के लिए कई टीमें बनाईं।

कांगड़ा : जसूर में ट्रक ने कुचली स्कूटी सवार महिला, गई जान

सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अभिनेता ने फोन पर बात की है। मामले में सीएम शिंदे ने मुंबई पुलिस कमिश्नर से भी बात की है। उन्होंने सलमान खान की सिक्योरिटी बढ़ाने को कहा है। इस वक्त सुपरस्टार के घर के बाहर भारी पुलिस बल और फोरेंसिक टीम मौजूद है।

पुलिस गंभीरता के साथ मामले की जांच कर रही है। मुंबई की बांद्रा पुलिस ने मामले में अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। मुंबई पुलिस ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए कई टीमें बनाई गई हैं।

हिमाचल मौसम अपडेट : इन जिलों में दो दिन भारी बारिश की चेतावनी, ऑरेंज अलर्ट

घटना के बाद मौके पर पहुंची मुंबई पुलिस, क्राइम ब्रांच और फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने हमलावरों की पहचान करने के लिए आस-पास के CCTV फुटेज खंगाले। पुलिस के हाथ एक सीसीटीवी फुटेज भी लगा है जिसमें आरोपी चेहरा ढके हुए नजर आ रहा है।

बालकनी पर फोरेंसिक टीम को गोली के निशान मिले हैं। अब तक सलमान के घर पर दो गोली के निशान मिले हैं। एक बाहरी दीवार पर और दूसरा बालकनी के दीवार पर। इस मामले में मुंबई पुलिस ने गैलेक्सी अपार्टमेंट के 4 वॉचमैन के बयान दर्ज किए हैं, जो घटना के समय वहां मौजूद थे।

हिमाचल लोकसभा चुनाव : मंडी से विक्रमादित्य सिंह, शिमला से विनोद सुल्तानपुरी मैदान में

गौर हो कि मार्च 2023 में लॉरेंस बिश्नोई से धमकी मिलने के बाद सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। उन्हें महाराष्ट्र सरकार की तरफ से Y+ कैटेगरी की सुरक्षा मिली हुई है। 1998 के काले हिरण के शिकार घटना से बिश्नोई समुदाय नाराज है, जिसका हवाला देते हुए लॉरेंस ने एक TV इंटरव्यू में उन्हें मारने की धमकी दी थी।

सलमान के साथ पहले महाराष्ट्र पुलिस के जवान रहते थे, लेकिन धमकी मिलने के बाद उन्हें Y+ कैटेगरी की सुरक्षा दी गई है। इस सुरक्षा घेरे में सलमान के साथ 11 जवान हर समय साथ रहते हैं, इसमें एक या दो कमांडो और 2 PSO भी शामिल होते हैं। सलमान की गाड़ी के आगे और पीछे एस्कॉर्ट करने के लिए दो गाड़ियां हमेशा रहती हैं। इसके साथ-साथ सलमान की गाड़ी भी पूरी तरह बुलेटप्रूफ है।

हिमाचल लोकसभा चुनाव : मंडी से विक्रमादित्य होंगे कांग्रेस उम्मीदवार, प्रतिभा सिंह का ऐलान

हिमाचल लोकसभा चुनाव : भाजपा ने इन्हे सौंपा विशिष्ट कार्यभार, देखें लिस्ट

हिमाचल मौसम अपडेट : इन जिलों में दो दिन भारी बारिश की चेतावनी, ऑरेंज अलर्ट

शिमला रिज पर हिमाचल दिवस की रिहर्सल : 14 टुकड़ियां लेंगी परेड में हिस्सा

शिमला ओल्ड बस स्टैंड में दो HRTC बसों की भिड़ंत : महिला की गई जान

कुल्लू : राणाबाग-करशाला मार्ग पर बड़ा हादसा, चार लोगों ने गंवाई जान

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने इन पदों के स्क्रीनिंग टेस्ट का शेड्यूल किया जारी

हिमाचल : HAS, तहसीलदार, जिला पंचायत अधिकारी के पदों को लेकर बड़ी अपडेट
HPPSC : जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर के पदों को लेकर अपडेट – जानिए

हिमाचल में घर बनाना हुआ और महंगा, सरिया के दामों में हुई बढ़ोतरी
महिलाएं घर बैठे कमाएं पैसा : मुफ्त सिलाई मशीन योजना का ऐसे उठाएं लाभ
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *