Breaking News

  • शिमला में तड़के हिली धरती, महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता 4.1 दर्ज
  • कुल्लू दशहरा 2026 : यातायात रूट बदला, नो-पार्किंग और नई पार्किंग लिस्ट जारी-देखें ट्रैफिक गाइडलाइन
  • कांगड़ा के विकास को पंख : धर्मशाला में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इंडोर आइस स्केटिंग रिंक और सीवरेज संयंत्र की सौगात
  • शिमला : इलाज के लिए पहुंची छात्रा से डॉक्टर ने की घिनौनी हरकत, पुलिस जांच में जुटी
  • नेपाल लौट रहे व्यक्ति से सोलन में 85 हजार की लूट, मोहन पार्क के पास चार लोगों ने की मारपीट
  • देहरा के बाड़ी खास पंचायत में महिला किसान दिवस का आयोजन, योगदान को सराहा
  • शारदीय नवरात्र : छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, बीज मंत्र व आरती
  • मझीण स्कूल में सात दिवसीय NSS शिविर संपन्न : पहाड़ी नाटी पर झूमे स्वयंसेवी, नाटक से बताए नशे के दुष्प्रभाव
  • हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज : कुछ जिलों में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी
  • पझौता की बेटी पलक ने कबड्डी में चमकाया नाम, अंडर-14 नेशनल टूर्नामेंट में हुआ चयन

कांगड़ा बस अड्डे के पास तूफान से सड़क पर गिरा पेड़, चपेट में आई स्कूटी

ewn24news choice of himachal 30 Mar,2024 6:11 pm

    धर्मशाला क्षेत्र की युवती हुई घायल

    कांगड़ा। हिमाचल में कांगड़ा बस स्टैंड के पास तूफान के चलते एक पेड़ गिर गया। सड़क से गुजर रही एक स्कूटी इसकी चपेट में आ गई। बताया जा रहा है कि स्कूटी सवार युवती को टांग में चोट लगी है। युवती धर्मशाला क्षेत्र की बताई जा रही है। युवती को अस्पताल ले जाया गया है।

    बता दें कि मौसम ने करवट बदली है और पिछले रात से तूफान चल रहा है। शनिवार सुबह भी रुक-रुक कर तूफान चलने का दौर जारी रहा। कांगड़ा बस अड्डे के निकट डोमिनोज के पास शनिवार सुबह एक बड़ा पेड़ सड़क पर गिर गया। पेड़ जड़ से उखड़कर धराशायी हो गया।

    जब पेड़ गिरा तो सड़क पर वाहन गुजर रहे थे, लेकिन केबल की तारों के चलते लोगों को संभलने का मौका मिल गया। केबल तारों के कारण पेड़ एक दम से न गिरकर धीरे-धीरे गिरा।

    हालांकि, एचपी 39 नंबर की एक स्कूटी इसकी चपेट में आ गई। स्कूटी सवार युवती की टांग में चोट लगी। उसे अस्पताल ले जाया गया है। पेड़ गिरने के बाद वीरता से लेकर कांगड़ा बस अड्डे तक लंबा जाम लग गया।

    सूचना मिलने पर कांगड़ा पुलिस थाना के एसएचओ टीम सहित और फायर कर्मी मौके पर पहुंचे। पेड़ को काटकर सड़क से हटाया और स्कूटी को निकाला। साथ ही जाम भी खुलवाया। अगर केबल तारें न होती को बड़ा हादसा हो सकता था।

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather