Breaking News

  • हिमाचल : घी और मक्खन के बाद अब दूध भी महंगा : मिल्कफेड ने चार रुपए बढ़ाए दाम, ये है नई कीमत
  • ITI, डिप्लोमा व ग्रेजुएट युवाओं के लिए सुनहरा मौका : BBMB नंगल में 343 अप्रेंटिस पदों पर बंपर भर्ती
  • HPAS प्रीलिम्स 2026 परीक्षा का शेड्यूल जारी : ये होगी टाइमिंग और फेस ऑथेंटिकेशन के नए नियम
  • धर्मशाला के चीलगाड़ी में सड़क किनारे मिली युवती की अधजली बॉडी, 10 दिन पहले चंडीगढ़ से लौटी थी
  • हिमाचल पटवारी परीक्षा : श्री राज राजेश्वरी कॉलेज ऑफ एजुकेशन चौराव मनसूई की लोकशन अपडेट
  • HPRCA : असिस्टेंट स्टाफ नर्स भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित, यहां देखें रिजल्ट
  • ट्रेनिंग के दौरान थम गई 19 साल के अग्निवीर की सांसें, तिरंगे में लिपटकर घर पहुंचा साहिल कुमार
  • मिशन हिमाचल के लिए BJP ने कसी कमर : 66 विधानसभा सीटों पर प्रभारियों की तैनाती, जानें आपके क्षेत्र से किसे मिली कमान
  • ग्रेजुएट, ITI और कंप्यूटर डिप्लोमा धारकों के लिए हमीरपुर में नौकरी का मौका : 20 हजार तक सैलरी
  • चंबा पुलिस का बड़ा एक्शन : तीसा में किलो 318 ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

शिमला में बढ़ी पर्यटकों की संख्या, लुत्फ उठाने को पहुंचे हिल्स क्वीन

ewn24news choice of himachal 31 Mar,2024 10:55 pm

    सैलानियों को पसंद आ रहीं हसीन वादियां

     

    शिमला। वीकेंड पर पहाड़ों की रानी शिमला पर्यटकों से गुलजार हो गई है। काफी संख्या में पर्यटक शिमला के सुहावने मौसम का आनंद उठाने के लिए पहुंचे हैं। देश के मैदानी इलाकों में तापमान में बढ़ोतरी हो गई है, जिससे पहाड़ों का सर्द मौसम पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है।

    पंजाब, हरियाणा व देश के अन्य राज्यों से शिमला पहुंचे पर्यटकों ने बताया कि शिमला का मौसम काफी ठंडा है। पंजाब व हरियाणा में गर्मी पड़ रही है, ऐसे में शिमला घूमने आए हैं।

     

    मौसम के साथ यहां का वातावरण काफी स्वच्छ है। परिवार के साथ यहां घूमने आए पर्यटकों ने बताया कि  उन्हें यहां काफी अच्छा लग रहा हैं। यहां से वापस जाने का मन नहीं कर रहा है।

    बता दें कि प्रदेश में मौसम पिछले कुछ दिनों से लगातार खराब बना हुआ है। कुल्लू, लाहौल स्पीति की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई है, वहीं शिमला में बीते कल से रुक-रुक कर गरज के साथ बारिश का सिलसिला जारी है। आज भी प्रदेश के निचले व मध्यवर्ती जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार कल से मौसम साफ हो जाएगा।


Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather