Categories
Weather Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल : ऊंची चोटियों पर बर्फबारी, अधिकांश क्षेत्रों में बारिश रिकॉर्ड

30 मार्च यानी आज के लिए ऑरेंज अलर्ट है जारी

शिमला। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के पूर्वानुमान के अनुसार हिमाचल में मौसम ने करवट बदली है। शुक्रवार रात से ही मौसम बदला है। कुल्लू, लाहौल स्पीति की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई है। वहीं, राजधानी शिमला, कांगड़ा सहित अन्य जिलों में मध्यवर्ती जिलों में भी हल्की बारिश दर्ज की है। शुक्रवार रात से ही तूफान ने भी परेशानी में डाला है।

शनिवार को भी कुछ स्थानों पर रुक-रुक तूफान चलता रहा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते राज्य के मध्य व उच्च पर्वतीय अधिकतर स्थानों पर 30 मार्च यानी आज बारिश के आसार हैं। वहीं, चोटियों पर बर्फबारी की संभावना है।

कांगड़ा : सलेटी भंडा में बिजली तार से करंट लगने पर नानी-दोहती की गई जान

 

हिमाचल में 31 मार्च को भी मौसम खराब बने रहने का अनुमान है। कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है। गरज के साथ बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी है। 1 और 2 अप्रैल को मौसम साफ रहने की संभावना है। इसके बाद तीन अप्रैल, 2024 को फिर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है।

इसके चलते 3, 4 और 5 अप्रैल को फिर मौसम बिगड़ सकता है। तीन दिन गरज के साथ बिजली करने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

शिमला में धरने पर बैठे तीनों निर्दलीय विधायक, बोले- इस्तीफे करो स्वीकार

 

वहीं,  पिछले 24 घंटे में प्रदेश के काफी क्षेत्रों में बारिश हुई है। झंडूता, बिलासपुर सदर, काहू, अघार हमीरपुर, मनाली, सेयो बाग कुल्लू, चूरी चंबा, गोहर, डलहौजी, पांवटा, ऊना, सलूणी, धर्मशाला, भुंतर, नैना देवी, बंजार, सुंदरनगर, भरेड़ी, सराहन, बलद्वाड़ा, हमीरपुर, पंडोह, जोगिंद्रनगर, मंडी, भोरंज, तीसा, शिमला, कांगड़ा आदि में बारिश रिकॉर्ड की गई है।

साथ ही बर्फबारी की रिकॉर्ड की गई है। गोंदला, कुकुमसेरी, कोठी, कल्पा, केलांग में बर्फबारी दर्ज की गई है।

कांगड़ा बस अड्डे के पास तूफान से सड़क पर गिरा पेड़, चपेट में आई स्कूटी

 

न्यूनतम तापमान सामान्य हैं और अधिकतम तापमान से अधिक रहे हैं। अगले 3 से 4 दिन न्यूनतम तापमान सामान्य या सामान्य से नीचे रहने की संभावना है। साथ ही अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे रहने का अनुमान है।

 

बालूगंज पुलिस थाना में फिर पेश हुए हमीरपुर के निर्दलीय विधायक आशीष शर्मा 

 

 

आयुष्मान योजना के नाम पर ऐसे हो रहा स्कैम, कोई आए घर तो साझा न करें जानकारी

हिमाचल मौसम अपडेट : भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी- डिटेल में जानें

 

शिमला जाखू मंदिर में स्थापित एस्केलेटर फिर बंद, 15 दिन में दूसरी बार रुका

HPPSC : साइंटिफिक ऑफिसर के इन पदों के पेपर दो का संशोधित सिलेबस जारी

मंडी : नाबालिग से छेड़छाड़ मामले के दोषी को 3 साल का कठोर कारावास 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *