Breaking News

  • दी मातला सहकारी सभा समिति के चुनाव संपन्न : जगत राम बने अध्यक्ष, जगदम्बा सिंह उपाध्यक्ष
  • मैक्लोडगंज बाजार क्षेत्र सहित इन क्षेत्रों में 14 अक्टूबर को बंद रहेगी बिजली
  • मंडी में युवाओं के लिए रोजगार का मौका : 15 अक्टूबर को जिला रोजगार कार्यालय में कैंपस इंटरव्यू
  • ऑपरेशन्स एग्जीक्यूटिव और डिस्पैचर की जॉब : 30000 रुपए मिलेगा तक वेतन-14 को पहुंचें ऊना
  • लाहौल-स्पीति की डीसी किरण भड़ाना के पिता की राजस्थान में हत्या, सीएम सुक्खू ने जताया गहरा दुख
  • बद्दी की कंपनी में जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्ती, 15 अक्टूबर को हमीरपुर में इंटरव्यू
  • ऊना और अंब में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 ऑन-रोल पदों के लिए होंगे इंटरव्यू
  • काला अंब की प्रसिद्ध कंपनी में PMIS ट्रेनी और अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती, कांगड़ा जिला में इंटरव्यू
  • शारदीय नवरात्र : दूसरे दिन करे मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानें बीज मंत्र व आरती
  • लाहौल-स्पीति में मौसम का मिजाज सख्त : भारी बर्फबारी के चलते बारालाचा और शिंकुला पास पर वाहनों की आवाजाही बंद

हिमाचल : दो पश्चिमी विक्षोभ हो सकते हैं सक्रिय, बारिश का अनुमान-येलो अलर्ट

ewn24news choice of himachal 19 Mar,2024 8:53 pm

    21 मार्च से खराब रह सकता है मौसम

     

    शिमला। हिमाचल में मौसम करवट बदल सकता है। दो ताजा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित कर सकते हैं। पहला 20 मार्च की रात और दूसरा 23 मार्च की रात से सक्रिय होने का अनुमान है। इसके चलते बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

    मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की आज की अपडेट के अनुसार आज यानी 19 मार्च को मैदानी क्षेत्रों को छोड़कर मध्य पर्वतीय और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम बिगड़ा रह सकता है। 20 मार्च को मौसम साफ रहने की संभावना है। 21 मार्च से मौसम फिर बिगड़ सकता है। 21 मार्च को पूरे प्रदेश में एक-दो स्थानों पर बारिश और बर्फबारी का अनुमान है।

    22 मार्च को मैदानी क्षेत्रों को छोड़कर बाकी इलाकों में मौसम बिगड़ा रह सकता है। 23 और 24 मार्च को पूरे हिमाचल में मौसम खराब रहने का अनुमान जताया गया है। 25 मार्च से मौसम साफ रहने की संभावना है। वहीं, 21, 22 और 23 मार्च को एक दो स्थानों पर गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

    पिछले 24 घंटे में हिमाचल में कुछ जगहों पर हल्की बारिश दर्ज की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की अपडेट के अनुसार सराहन में 9.0, रामपुर में 7.6, बंजार और टिंडर में 3.0-3.0, भावानगर में 1.4 और नारकंडा में 1.0 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की है।

    तापमान की बात करें तो औसत न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य रहे हैं। आज केलांग का सबसे कम न्यूनतम तापमान -5.3 डिग्री और सोमवार को ऊना का सबसे अधिक उच्चतम तापमान 30.6 डिग्री दर्ज किया गया है।

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather