Categories
Weather Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल में पिछले 24 घंटे के दौरान यहां हुई बारिश, चढ़ रहा पारा- बढ़ रही गर्मी

अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर

शिमला। हिमाचल में पिछले 24 घंटे में एक दो स्थानों पर हल्की बारिश व बर्फबारी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की अपडेट के अनुसार कोकसर में 7, सांगला और बजुरा में 3-3, केलांग में 2, भुंतर, भरमौर और सलूणी में 1-1 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है।

हंसा में 5 सेंटीमीटर बर्फबारी रिकॉर्ड की है। हिमाचल मौसम के कुछ करवट बदलने के बावजूद भी औसत न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

बालूगंज पुलिस थाना में फिर पेश हुए हमीरपुर के निर्दलीय विधायक आशीष शर्मा

 

वहीं, हिमाचल में अधिकतम तापमान भी सामान्य से ऊपर है। शुक्रवार को केलांग का सबसे कम न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। ऊना का अधिकतम तापमान 35 डिग्री के आसपास है।

मनाली : हिमस्खलन की चपेट में आए कांगड़ा के पोकलेन ऑपरेटर का शव बरामद

 

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की अपडेट के अनुसार 30 मार्च के लिए अनेक स्थानों पर बारिश/बर्फबारी का अनुमान है। एक दो स्थानों पर आंधी, ओले व बिजली गिरने के साथ तेज हवा चलने की संभावना को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी है।

शिमला जाखू मंदिर में स्थापित एस्केलेटर फिर बंद, 15 दिन में दूसरी बार रुका

 

हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे रहने का अनुमान है। 31 मार्च को येलो अलर्ट जारी है। 1 और 2 अप्रैल को उच्च पर्वतीय क्षेत्रों को छोड़कर बाकी जगह मौसम साफ रहने का अनुमान है। 3 और 4 अप्रैल को मौसम फिर करवट बदल सकता है। हिमाचल में एक दो स्थानों पर बारिश की संभावना है।

आयुष्मान योजना के नाम पर ऐसे हो रहा स्कैम, कोई आए घर तो साझा न करें जानकारी

हिमाचल मौसम अपडेट : भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी- डिटेल में जानें

 

शिमला जाखू मंदिर में स्थापित एस्केलेटर फिर बंद, 15 दिन में दूसरी बार रुका

HPPSC : साइंटिफिक ऑफिसर के इन पदों के पेपर दो का संशोधित सिलेबस जारी

मंडी : नाबालिग से छेड़छाड़ मामले के दोषी को 3 साल का कठोर कारावास 

 

Categories
TRENDING NEWS Weather Top News Himachal Latest Kangra State News

कांगड़ा : गर्मी से लोगों को मिली राहत, पर आकाश गर्जना से सहमे लोग

कांगड़ा में एकदम बदला मौसम, बारिश शुरू

कांगड़ा। हिमाचल में कांगड़ा जिला सहित कई क्षेत्रों में दोपहर को मौसम ने अचानक करवट बदली और गरज के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश होने से कांगड़ा के लोगों को गर्मी से तो राहत मिली है, लेकिन आकाश गर्जना से लोग सहम गए।

शिमला : गलत पार्किंग ने मुसीबत में डाला, सड़क से लुढ़का डाक विभाग का ट्रक

बारिश शुरू होने से पहले एक जोरदार धमाका हुआ। धमाका इतना जबरदस्त था कि लोग डर गए। साथ ही कुछ देर के लिए बत्ती भी गुल हो गई।

KBC : चंबा की आंगनबाड़ी वर्कर जैतून ने दिया प्रश्न का सही जवाब फिर भी नहीं जीत सकीं 12 लाख 50 हजार रुपए

 

बता दें कि कांगड़ा आदि कई क्षेत्रों में गर्मी का प्रकोप बढ़ गया था। हिमाचल में न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक चल रहे थे। मौसम विज्ञान केंद्र की अपडेट के अनुसार 15 सितंबर को एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है।

KBC में बोलीं हिमाचल की आंगनबाड़ी वर्कर जैतून, काम ज्यादा पर वेतन बहुत ही कम

 

इससे चलते मौमस के मिजाज बिगड़ सकते हैं। कांगड़ा जिला के कई क्षेत्रों में दोपहर को बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

 

हिमाचल कैबिनेट बैठक : भरे जाएंगे पुलिस कॉन्स्टेबल के 1226 पद, इन शिक्षकों को राहत 

 

शिमला : गलत पार्किंग ने मुसीबत में डाला, सड़क से लुढ़का डाक विभाग का ट्रक

 

HP Cabinet : हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग की स्थापना करने का निर्णय

मणिमहेश यात्रा : इस बार एक साथ शुरू होगा डल तोड़ने और राधाष्टमी शाही स्नान का शुभ मुहूर्त

 

चंबा : सिक्योरिटी गार्ड के 100 पदों पर भर्ती, 20 सितंबर से कैंपस इंटरव्यू

 

हमीरपुर में भरा जाएगा चपरासी का ये पद, कैसे और कहां करें आवेदन-जानें 

जॉब अलर्ट ऊना : फील्ड अप्रिंटिस व एन्टरप्रेन्योर डेवलपमेंट ऑफिसर के पदों पर भर्ती

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Hamirpur State News

फॉल आर्मी वर्म से बचाएं मक्की की फसल, अधिक गर्मी में सक्रिय होता है कीट, करें ऐसा

लाखों की तादाद में करते हैं हमला

हमीरपुर। हिमाचल कृषि विभाग ने जिला के किसानों को मक्की की फसल में लगने वाले ‘फॉल आर्मी वर्म’ के प्रति आगाह किया है। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस कीट ने पिछले वर्ष मक्की की फसल को काफी नुकसान पहुंचाया था। उन्होंने बताया कि गर्मी अधिक होने पर यह कीट ज्यादा सक्रिय होता है। इसलिए जिला के किसान इस वर्ष भी इस कीट के प्रति सावधान रहें। यह कीट लाखों की तादाद में फसल पर हमला कर उसे पूरी तरह बर्बाद कर देता है।

हिमाचल के स्कूलों में तैनात आउटसोर्स वोकेशनल टीचर को बड़ा तोहफा-जानें

कृषि अधिकारियों ने किसानों को सलाह दी है कि वे अपने खेतों की नजदीकी से निगरानी करते रहें और फॉल आर्मी वर्म के लक्षण दिखने पर तुरंत विभागीय अधिकारियों से संपर्क करें। फॉल आर्मी वर्म से बचाव के उपायों की जानकारी देते हुए कृषि अधिकारियों ने बताया कि इसके लिए नीम के बीज की गिरी का अर्क काफी कारगर सिद्ध होता है।

हिमाचल : 30 लाख में बिका है HP99-9999 नंबर, पैसे भी करवा दिए हैं जमा

किसान इसके लगभग एक किलो ग्राम बीज को पीसकर पाउडर बना लें और उसे 5 लीटर पानी में रात भर भीगो लें। सुबह इसे सूती कपड़े से छानकर 20 से 25 लीटर पानी में घोल बनाएं और मक्की की फसल पर छिड़काव करें।

जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 20 जनवरी को, ऑनलाइन करें आवेदन

इसके अलावा रस चूसने वाले कीड़ों और छोटी सुंडियों से बचाव के लिए अग्निअस्त्र का प्रयोग काफी कारगर है। इसे बनाने के लिए कूटे हुए नीम के पत्ते एक किलोग्राम, तंबाकू का पाउडर 100 ग्राम, तीखी हरी मिर्च की चटनी 100 ग्राम, देसी लहसुन की चटनी 100 ग्राम आदि सामग्री को 5 लीटर देसी गाय के मूत्र में धीमी आंच पर उबालें। इस मिश्रण को 48 घंटे के लिए रख दें। सुबह-शाम दो बार इस घोल को लकड़ी की डंडी से घोलते रहें। इस घोल को 30 से 40 लीटर पानी में मिलाकर प्रति बीघा स्प्रे करें। वर्षा की स्थिति में उपरोक्त घोल में साबुन का पानी मिलाया जा सकता है, ताकि घोल पत्तों पर चिपका रहे।

HPBose : 9वीं और 11वीं कक्षा की अनुपूरक परीक्षा को लेकर बड़ी अपडेट

इसके अलावा 8 किलोग्राम रेत, एक किलोग्राम राख तथा एक किलोग्राम चूना अच्छी तरह मिलाकर मक्की के खेत में शाम को या वर्षा पडऩे से पहले इस तरह छट्टा करें कि मिश्रण मक्का के ऊपरी भाग यानि गोभू में पड़े। इससे कीड़े की त्वचा पर रगड़ लगेगी और वह बाहर निकलकर भाग जाएगा। कृषि अधिकारियों ने किसानों को इन बचाव प्रक्रियाओं को 8 से 10 दिनों के अंतराल पर दोहराने की सलाह दी है।

इलेक्ट्रिक बस में करें रोहतांग की वादियों का दीदार, परमिट का भी झंझट नहीं

सलूणी क्षेत्र में लागू धारा 144 के बीच जिला प्रशासन का बड़ा फैसला-पढ़ें खबर

कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर पैनोरमिक विस्टाडोम ट्रेन का ट्रायल शुरू

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दिल्ली रवाना, क्या रहेगा प्रोग्राम- जानें

Job Alert : कांगड़ा जिला में सुरक्षा गार्ड-सुरक्षा सुपरवाइजर के 150 पदों पर भर्ती

धर्मशाला-हरिपुर वाया टांडा रूट पर दौड़ी इलेक्ट्रिक बस, जानें रूट और टाइमिंग

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Viral news Lahoul Spiti

ऐसा रोमांचक सफर : गर्मी में शुरू करेंगे पर उतरेंगे सर्द वादियों में, बर्फ के बीच दौड़ती है बस

केलांग। ऐसा रोमांचक सफर, जिसमें प्रचंड गर्मी में भी आपको एसी की कमी बिल्कुल न खले। आप अपना सफर तो गर्मी में शुरू करेंगे पर उतरेंगे सर्द वादियों में। प्रचंड गर्मी में खूबसूरत वादियों में बर्फ के बीच गुजरती बस, यह कल्पना मात्र से ही मन प्रफुल्लित हो जाता है। सोचो अगर ऐसा सच में हो जाए तो। जी हां ऐसा संभव है।

अगर आप हिमाचल के मनाली, लाहौल स्पीति, लेह लद्दाख की हसीन और ठंडी वादियों का अवलोकन करना चाहते हैं तो दिल्ली से लेह एचआरटीसी बस पकड़ लें और निकल पड़े रोमांचक सफर पर। न वाहन ड्राइविंग करते थकने का झंझट और न ट्रैफिक जाम से जूझने की परेशानी।

बस एचआरटीसी बस की खिड़की वाली सीट बुक करवाकर आराम से खूबसूरत नजारों का अवलोकन करो और पहाड़ों की खूबसूरती में खो जाओ। आपको मंजिल तक पहुंचाने का काम एचआरटीसी के चालक करेंगे। यही नहीं इस रास्ते अटल टनल रोहतांग का अवलोकन करने का भी मौका मिलेगा। मनाली-लेह सड़क पर यात्री 16,500 फीट ऊंचे बारालाचा, 15,547 फीट नकिल्ला, 17,480 फीट तंगलांगला और 16, 616 फीट ऊंचे लाचुंग दर्रे के खूबसूरत नजारों से रूबरू होंगे।

बता दें कि दिल्ली से लेह एचआरटीसी रूट शुरू हो गया है। देश के सबसे लंबे 1026 किमी लेह-दिल्ली रूट पर हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) केलांग डिपो की बस दौड़ना शुरू हो गई है। लेह-दिल्ली रूट पर निगम के तीन चालक और दो परिचालक सेवाएं देंगे। लेह से चलने पर पहला चालक बस को केलांग पहुंचाएगा। दूसरा केलांग से बिलासपुर  व तीसरा चालक बिलासपुर से दिल्ली तक अपनी सेवाएं देगा। इसमें दो परिचालक सेवाएं देंगे। पहला परिचालक लेह से केलांग तक तो दूसरा केलांग से दिल्ली तक जाएगा।

लेह से दिल्ली रूट पर  केलांग डिपो की साधारण बस वाया चंडीगढ़, बिलासपुर, मंडी, कुल्लू, मनाली, केलांग, बारालाचा ला, सरचू, तंगलंगला, उपशी होकर चलती है। करीब 33 घंटे में कुल 1026 किलोमीटर दूरी तय करती है। बस का किराया 1740 रुपए लगेगा। ऑनलाइन बुकिंग दिल्ली से केलांग तक ही उपलब्ध है। केलांग से लेह के लिए टिकट काउंटर पर मिलेगी।

यह रहेगी बस की टाइमिंग

बस दिल्ली आईएसबीटी से दोपहर बाद 3 बजकर 45 मिनट, चंडीगढ़ 43 सेक्टर से रात साढ़े 9 बजे चलती है। मनाली सुबह साढ़े सात बजे पहुंचती है। केलांग सुबह साढ़े 10 बजे पहुंचने का टाइम है।  रात को केलांग में रुकने के बाद अगले दिन सुबह 5 बजे लेह के लिए रवाना होती है और रात सात बजे लेह पहुंचती है।

लेह से सुबह चार बजे चलती है। केलांग में रात 6 बजे पहुंचती है। रात को केलांग में रुकने के बाद सुबह साढ़े 10 बजे केलांग से दिल्ली के लिए रवाना होती है। मनाली से दोपहर 1 बजकर 25 मिनट पर चलती है। चंडीगढ़ रात साढ़े 11 तो दिल्ली आईएसबीटी सुबह साढ़े चार बजे पहुंचती है।

हिमाचल में अब कैसे रहेंगे मौसम के मिजाज, तापमान के क्या हाल- जानें

श्री चामुंडा : बनेर खड्ड में डूबने से गई लुधियाना की युवती की जान

चंबा : बनीखेत में पलटा आर्मी ट्रक, एक युवक की गई जान-लोगों ने किया चक्का जाम, करीब अढ़ाई घंटे बाद जाम खोला गया

Job Alert : हमीरपुर में रोजगार का बड़ा मौका – 300 पदों के लिए होंगे इंटरव्यू 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Shimla

हिमाचल : कल भारी बारिश की चेतावनी, कब तक बिगड़ा रहा सकता मौसम-जानिए

25 मई तक पूरे प्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना

शिमला। हिमाचल में गर्मी ने रफ्तार पकड़ ली है। मैदानी क्षेत्रों में तो लू पड़ने जैसे हालात हैं। ऊना का पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। पर गर्मी से राहत मिलने की संभावना जगी है। हिमाचल में कल यानी 23 मई को भारी बारिश के चेतावनी जारी की गई है। इसके लिए येलो अलर्ट जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की अपडेट के अनुसार 23 मई को मैदानी, निचली और मध्य पहाड़ियों पर एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।

इस देश ने मोदी के स्वागत को तोड़ डाली परंपरा, पीएम ने छुए पैर

 

24 और 25 मई को मैदानी, निचली और मध्य पहाड़ियों पर गरज के साथ बिजली गिरने का अनुमान है। एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ 23 मई की रात को उत्तर भारत को प्रभावित कर सकता है। इसके चलते मौसम बिगड़ने का अनुमान है।

अपडेट के अनुसार हिमाचल में 27 मई तक मौसम खराब बना रह सकता है। 25 मई तक पूरे हिमाचल में कुछ या अनेक स्थानों पर बारिश और बर्फबारी की संभावना है। इस दौरान लोगों को प्रचंड गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

DC Kullu का फेसबुक पेज हैक, फेक आईडी बनाकर अपलोड किए अश्लील वीडियो

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ

Categories
Weather Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल : 21 अप्रैल तक मौसम खराब रहने का अनुमान, क्या बोले-वैज्ञानिक, पढ़ें विस्तार से

हल्की बारिश के चलते गर्मी से मिली थोड़ी निजात

शिमला। हिमाचल में पिछले कुछ दिन से पड़ रही गर्मी से लोगों को आज कुछ राहत मिल गई है। शिमला सहित प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने से लोग गर्मी से राहत महसूस कर रहे हैं।

हालांकि, मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की तरफ से बारिश और ओलावृष्टि की संभावना पहले ही जता दी गई थी। ताजा बारिश से राजधानी शिमला का मौसम काफी सुहावना हो गया है।

मौत को मात देकर लौटीं बलजीत, मुस्कुराती हुई तस्वीर हो रही वायरल

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के वैज्ञानिक संदीप कुमार शर्मा ने बताया कि 21 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम खराब रहने का अनुमान है। इस दौरान कुछ जिलों में भारी बारिश और ओलावृष्टि को लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है, जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है।

पिछले कुछ दिन से तापमान में वृद्धि हुई है और एक से दो डिग्री सेल्सियस तापमान सामान्य से अधिक चल रहा है। ऊना में बीते कल 41 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।

धर्मशाला बस अड्डे से 19 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से नहीं चलेंगी बसें-जानिए कारण

हिमाचल : 21 अप्रैल तक मौसम खराब रहने का अनुमान, क्या बोले-वैज्ञानिक, पढ़ें विस्तार से

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें