Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Kangra State News

लंज : जहां की थी पढ़ाई, उस स्कूल के पास से आखिरी बार गुजरा रोहित, छात्रों ने किया सैल्यूट

फूल बरसाकर अपने पुराने छात्र को दी श्रद्धांजलि

लंज। अरुणाचल प्रदेश में चीन सीमा पर ड्यूटी के दौरान ग्लेशियर से पैर फिसलने पर खाई में गिरकर शहीद हुए जवान रोहित कुमार का वीरवार को राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार कर दिया गया।

शहीद जवान रोहित कुमार हिमाचल के कांगड़ा जिला के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत लंज खास का निवासी था।

कांगड़ा : तिरंगे में लिपटा आया लाल, मां ने दूल्हे की तरह सजाकर दी अंतिम विदाई

आज जब शहीद रोहित कुमार की पार्थिव देह लंज स्कूल के पास से गुजरी तो छात्रों ने सैल्यूट कर शहीद जवान रोहित कुमार श्रद्धांजलि दी।

छात्रों ने ही नहीं उस स्कूल ने भी जरूर शहीद रोहित कुमार को श्रद्धांजलि दी होगी, जहां रोहित कुमार ने प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त की थी और इन्हीं छात्रों की तरह कभी घर से वर्दी पहनकर और बैग लेकर सहपाठियों के साथ स्कूल पहुंचता था और मस्ती करता था।

हिमाचल में इलेक्ट्रीशियन, फिटर, प्लंबर, मल्टी पर्पस वर्कर के 9 हजार पदों पर होगी भर्ती

लंज स्कूल के छात्रों को शिक्षकों ने सड़क किनारे खड़े होकर शहीद रोहित कुमार को फूल बरसाकर श्रद्धांजलि दी। बता दें कि परिजनों और गांव वालों ने नम आंखों से शहीद को अंतिम विदाई दी।

रोहित की बहन रीता देवी ने अपने भाई को मुखाग्नि दी। एडीसी कांगड़ा रोहित जस्सल, तहसीलदार कांगड़ा मोहित रतन पंचायत प्रधान रेखा देवी और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय नॉन टीचिंग स्टाफ भर्ती को लेकर अपडेट

गुरुवार सुबह जब रोहित कुमार की पार्थिव देह लंज खास पहुंची तो हर तरफ “रोहित कुमार अमर रहे” और “जब तक सूरज चांद रहेगा रोहित तुम्हारा नाम रहेगा” के नारे गूंज उठे। रोहित की मां अपने लाल को तिरंगे में लिपटा देख खुद को संभाल नहीं पाईं और फूट-फूट कर रोने लगीं।

रोहित कुमार वर्ष 2018 में भारतीय सेना में भर्ती हुए था और पूर्वोत्तर अरुणाचल प्रदेश में चीन सीमा पर ड्यूटी पर तैनात था। रोहित की अभी शादी नहीं हुई थी। रोहित के घर में उनकी मां और बहन है।

पति द्वारा तलाक दिए जाने के बाद उसकी माता रानी देवी ने बेटे रोहित कुमार व बेटी रीता देवी को मायके में रहते हुए लोगों के घरों में काम करके तथा मनरेगा में मजदूरी करके बड़ी मुश्किल से पाला था।

बड़ी खबर – हाटी समुदाय ST दर्जे का मामला लटका : हिमाचल सरकार की अधिसूचना पर लगी रोक

रोहित कुमार अपनी मां की मेहनत को देखते हुए व अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए वर्ष 2018 में आरटी में बतौर सैनिक पालमपुर भर्ती हो गया। रोहित के सेना में भर्ती होने पर परिवार को काफी उम्मीदें थीं।

रोहित के मामा पवन कुमार ने बताया कि रोहित पिछले दो महीने पहले ही 3 नवंबर को छुट्टी काट कर गया था। अगली छुट्टी में आलीशान मकान बनाने का सपना दिखाकर घर से निकले रोहित कुमार का सपना अधूरा ही रह गया।

HPBOSE : 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षा प्रश्न पत्र डिमांड को लेकर बड़ी अपडेट

हिमाचल कैबिनेट बैठक : नए साल के पहले दिन 3 बड़े तोहफे, बेरोजगार युवाओं को बड़ी राहत

हिमाचल : HAS अधिकारी डॉ अमित गुलेरिया होंगे अतिरिक्त निदेशक आयुष 

भारतीय वायुसेना में अग्निवीर बनने का मौका : 17 मार्च को परीक्षा, इस दिन से शुरू होंगे आवेदन

हिमाचल : तीन IAS अधिकारी बदले, ये होंगे SDM कांगड़ा, पालमपुर व रोहड़ू

52 साल में पहली बार सैलरी में देरी, शिमला में बिजली बोर्ड कर्मचारियों का हल्ला

कांगड़ा : बैंकिंग सेक्टर में नौकरी का सुनहरा मौका, 180 पदों पर होगी भर्ती

चंबा : सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर और HR के 274 पदों पर होंगे साक्षात्कार
कांगड़ा में 0 से 5 वर्ष के 38 हजार बच्चों के नहीं बने आधार कार्ड, चलेगा विशेष अभियान

हिमाचल के डीजीपी संजय कुंडू को हटाने के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

हिमाचल पुलिस भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट, ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम होगा शुरू
IPS सतवंत अटवाल को सौंपा हिमाचल पुलिस महानिदेशक का अतिरिक्त कार्यभार

Job : हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने इन पदों पर निकाली भर्ती-जानें
हिमाचल में प्राइवेट जॉब के लिए eemis पोर्टल पर कैसे करें पंजीकरण और आवेदन-जानें
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Viral news Kangra State News

कांगड़ा : तिरंगे में लिपटा आया लाल, मां ने दूल्हे की तरह सजाकर दी अंतिम विदाई

रोहित कुमार की शहादत से लंज खास में पसरा मातम

लंज। जिस बेटे के सिर पर सेहरा सजाने का सपना मां देख रही थी आज उसी बेटे को दूल्हे की तरह सजाकर अंतिम विदाई दी। कांगड़ा जिला के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत लंज खास के जवान रोहित कुमार का आज अंतिम संस्कार किया गया।

हिमाचल में इलेक्ट्रीशियन, फिटर, प्लंबर, मल्टी पर्पस वर्कर के 9 हजार पदों पर होगी भर्ती

मां फूट-फूटकर रो रही थी। सोचा था कि बेटे के सिर पर सहरा सजाएगी और बारात में खूब नाचेगी, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। बेटा शेरवानी की जगह तिरंगे में लिपटा घर आया और मां ने बारात नहीं अंतिम विदाई के लिए बेटे को दूल्हे की तरह सजाया।

वहीं, जिन हाथों से बहन ने इतने साल राखी बांधी आज उन्ही हाथों से अपने इकलौते भाई की चिता को मुखाग्नि दी। मां-बेटी के लिए ये पल कितना दर्द भरा रहा होगा इसका एहसास कर पाना भी मुश्किल है।

हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय नॉन टीचिंग स्टाफ भर्ती को लेकर अपडेट

अपनी मां को अच्छा जीवन दिखाने और आलीशान घर बनाने का सपना लेकर रोहित घर से निकला था, लेकिन भाग्य को कुछ और ही मंजूर था। आज रोहित की पार्थिव देह के साथ इन तीनों के सपने भी पंचतत्व में विलीन हो गए।

बता दें कि रोहित कुमार अरुणाचल प्रदेश में चीन की सीमा पर शहीद हुआ। अटलरी बटालियन में तैनात 25 वर्षीय रोहित कुमार का ड्यूटी के दौरान ग्लेशियर पर पैर फिसला और वह गहरी खाई में जा गिरा।

बड़ी खबर – हाटी समुदाय ST दर्जे का मामला लटका : हिमाचल सरकार की अधिसूचना पर लगी रोक

जब तक उसको वहां से निकाला गया तब तक रोहित शहीद हो चुका था। शहीद रोहित कुमार की प्रारंभिक शिक्षा लंज स्कूल से हुई थी। रोहित कुमार वर्ष 2018 में भारतीय सेना में भर्ती हुए था और पूर्वोत्तर अरुणाचल प्रदेश में चीन सीमा पर ड्यूटी पर तैनात था।

पति द्वारा तलाक दिए जाने के बाद उनकी माता रानी देवी ने बेटे रोहित कुमार व बेटी रीता देवी को मायके में रहते हुए लोगों के घरों में काम करके तथा मनरेगा में मजदूरी करके बड़ी मुश्किल से पाला था।

हिमाचल : HAS अधिकारी डॉ अमित गुलेरिया होंगे अतिरिक्त निदेशक आयुष 

रोहित के सेना में भर्ती होने पर परिवार को काफी उम्मीदें थीं। रोहित 3 नवंबर को छुट्टी काट कर गया था।

अगली छुट्टी में आलीशान मकान बनाने का सपना दिखाकर घर से निकले रोहित कुमार का सपना अधूरा ही रह गया। शहीद के मामा शमशेर ने प्रदेश सरकार से मांग उठाई है कि घर को चलाने वाला चिराग नहीं रहा।

अब परिवार का गुजारा चला पाना मुश्किल है। साथ ही, उन्होंने प्रदेश सरकार व विधायक केवल पठानिया के समक्ष मांग उठाई है कि शहीद की बहन को किसी नौकरी का प्रावधान किया जाए।

हिमाचल कैबिनेट बैठक : नए साल के पहले दिन 3 बड़े तोहफे, बेरोजगार युवाओं को बड़ी राहत

भारतीय वायुसेना में अग्निवीर बनने का मौका : 17 मार्च को परीक्षा, इस दिन से शुरू होंगे आवेदन

हिमाचल : तीन IAS अधिकारी बदले, ये होंगे SDM कांगड़ा, पालमपुर व रोहड़ू

52 साल में पहली बार सैलरी में देरी, शिमला में बिजली बोर्ड कर्मचारियों का हल्ला

कांगड़ा : बैंकिंग सेक्टर में नौकरी का सुनहरा मौका, 180 पदों पर होगी भर्ती

चंबा : सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर और HR के 274 पदों पर होंगे साक्षात्कार
कांगड़ा में 0 से 5 वर्ष के 38 हजार बच्चों के नहीं बने आधार कार्ड, चलेगा विशेष अभियान

हिमाचल के डीजीपी संजय कुंडू को हटाने के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

हिमाचल पुलिस भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट, ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम होगा शुरू
IPS सतवंत अटवाल को सौंपा हिमाचल पुलिस महानिदेशक का अतिरिक्त कार्यभार

Job : हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने इन पदों पर निकाली भर्ती-जानें
हिमाचल में प्राइवेट जॉब के लिए eemis पोर्टल पर कैसे करें पंजीकरण और आवेदन-जानें
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

कांगड़ा : अरुणाचल प्रदेश में शहीद रोहित कुमार पंचतत्व में विलीन, बहन ने दी मुखाग्नि

परिजनों और गांव वालों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

लंज। कांगड़ा जिला के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत लंज खास का जवान रोहित कुमार पंचतत्व में विलीन हो गया। अरुणाचल प्रदेश में चीन की सीमा पर देश सेवा के दौरान जान गंवाने वाले शहीद रोहित कुमार का अंतिम संस्कार गुरुवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया।

हिमाचल में इलेक्ट्रीशियन, फिटर, प्लंबर, मल्टी पर्पस वर्कर के 9 हजार पदों पर होगी भर्ती

इस दौरान परिजनों और गांव वालों ने नम आंखों से शहीद को अंतिम विदाई दी। युवाओं ने रानीताल से लेकर शहीद के घर तक क्षेत्र के युवाओं ने शहीदी रैली निकाली। साथ ही अंतिम धाम पर आरटी बटालियन द्वारा सलामी दी गई।

रोहित की बहन रीता देवी ने अपने भाई को मुखाग्नि दी। एडीसी कांगड़ा रोहित जस्सल, तहसीलदार कांगड़ा मोहित रतन, पंचायत प्रधान रेखा देवी और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय नॉन टीचिंग स्टाफ भर्ती को लेकर अपडेट

गुरुवार सुबह जब रोहित कुमार की पार्थिव देह लंज खास पहुंची तो हर तरफ “रोहित कुमार अमर रहे” और “जब तक सूरज चांद रहेगा रोहित तुम्हारा नाम रहेगा” के नारे गूंज उठे। रोहित की मां अपने लाल को तिरंगे में लिपटा देख खुद को संभाल नहीं पाईं और फूट-फूट कर रोने लगीं।

हिमाचल कैबिनेट बैठक : नए साल के पहले दिन 3 बड़े तोहफे, बेरोजगार युवाओं को बड़ी राहत

बता दें कि रोहित कुमार अरुणाचल प्रदेश में चीन की सीमा पर शहीद हुआ। अटलरी बटालियन में तैनात 25 वर्षीय रोहित कुमार का ड्यूटी के दौरान ग्लेशियर पर पैर फिसला और वह गहरी खाई में जा गिरा।

जब तक उसको वहां से निकाला गया तब तक रोहित शहीद हो चुका था। रोहित को परिजनों को फोन के माध्यम से जब ये सूचना मिली तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। जवान की मौत की खबर से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

शहीद रोहित कुमार की प्रारंभिक शिक्षा लंज स्कूल से हुई थी। रोहित कुमार वर्ष 2018 में भारतीय सेना में भर्ती हुए था और पूर्वोत्तर अरुणाचल प्रदेश में चीन सीमा पर ड्यूटी पर तैनात था।

भारतीय वायुसेना में अग्निवीर बनने का मौका : 17 मार्च को परीक्षा, इस दिन से शुरू होंगे आवेदन

जवान रोहित कुमार की अभी शादी नहीं हुई थी। रोहित के घर में उनकी मां और बहन है। पति द्वारा तलाक दिए जाने के बाद उनकी माता रानी देवी ने बेटे रोहित कुमार व बेटी रीता देवी को मायके में रहते हुए लोगों के घरों में काम करके तथा मनरेगा में मजदूरी करके बड़ी मुश्किल से पाला था।

अपनी मां की मेहनत को देखते हुए व अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए रोहित कुमार वर्ष 2018 में आरटी में बतौर सैनिक पालमपुर में भर्ती हो गया। रोहित के सेना में भर्ती होने पर परिवार को काफी उम्मीदें थीं।

रोहित के मामा ने बताया कि रोहित 3 नवंबर को छुट्टी काट कर गया था। अगली छुट्टी में आलीशान मकान बनाने का सपना दिखाकर घर से निकले रोहित कुमार का सपना अधूरा ही रह गया।

हिमाचल में इस दिन से बिगड़ सकता है मौसम : अगले 2 दिन सताएगा घना कोहरा

शहीद के मामा शमशेर ने प्रदेश सरकार से मांग उठाई है कि घर को चलाने वाला चिराग नहीं रहा। अब परिवार का गुजारा चला पाना मुश्किल है। साथ ही उन्होंने प्रदेश सरकार व विधायक केवल पठानिया के समक्ष मांग उठाई है कि शहीद की बहन को किसी नौकरी का प्रावधान किया जाए।

प्रशासन की तरफ से एडीसी कांगड़ा सौरभ जसल, डीएसपी कांगड़ा अंकित शर्मा, तहसीलदार कांगड़ा मोहित रत्न, सरकार की तरफ से केवल सिंह पठनिया के भाई डॉक्टर सुनीत पठनिया, पूर्व सैनिक लीग ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल कैप्टन वंदराल, सोशल मीडिया अध्यक्ष विनय ठाकुरआदि शहीद के अंतिम संस्कार के दौरान पहुंचे।

कांगड़ा : तिरंगे में लिपटा आया लाल, मां ने दूल्हे की तरह सजाकर दी अंतिम विदाई

हिमाचल : तीन IAS अधिकारी बदले, ये होंगे SDM कांगड़ा, पालमपुर व रोहड़ू

52 साल में पहली बार सैलरी में देरी, शिमला में बिजली बोर्ड कर्मचारियों का हल्ला

कांगड़ा : बैंकिंग सेक्टर में नौकरी का सुनहरा मौका, 180 पदों पर होगी भर्ती

चंबा : सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर और HR के 274 पदों पर होंगे साक्षात्कार
कांगड़ा में 0 से 5 वर्ष के 38 हजार बच्चों के नहीं बने आधार कार्ड, चलेगा विशेष अभियान

हिमाचल के डीजीपी संजय कुंडू को हटाने के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

हिमाचल पुलिस भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट, ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम होगा शुरू
IPS सतवंत अटवाल को सौंपा हिमाचल पुलिस महानिदेशक का अतिरिक्त कार्यभार

Job : हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने इन पदों पर निकाली भर्ती-जानें
हिमाचल में प्राइवेट जॉब के लिए eemis पोर्टल पर कैसे करें पंजीकरण और आवेदन-जानें
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Kangra State News

कांगड़ा : लंज का जवान रोहित कुमार चीन की सीमा पर शहीद, घर में पसरा मातम

ड्यूटी के दौरान बर्फ पर फिसला पैर, खाई में गिरा

लंज। हिमाचल के कांगड़ा जिला के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत लंज का रहने वाला एक जवान रोहित कुमार अरुणाचल प्रदेश में चीन की सीमा पर शहीद हो गया है।

बताया जा रहा है कि जवान 24 वर्षीय रोहित कुमार का ड्यूटी के दौरान ग्लेशियर पर पैर फिसला और वह गहरी खाई में जा गिरा। खाई में गिरने से जवान की मौत हो गई।

हिमाचल कैबिनेट बैठक : नए साल के पहले दिन 3 बड़े तोहफे, बेरोजगार युवाओं को बड़ी राहत

रोहित को परिजनों को फोन के माध्यम से जब ये सूचना मिली तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। रोहित के घर में मातम पसरा हुआ है।

एसडीएम कांगड़ा सोमिल गौतम ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि लंज के जवान के शहीद होने की जानकारी मिली है।

कांगड़ा : बैंकिंग सेक्टर में नौकरी का सुनहरा मौका, 180 पदों पर होगी भर्ती

शहीद की पार्थिव देह कब तक पैतृक गांव पहुंचेगी इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिली है। सेना की ओर से सूचित किया जाएगा। जवान की मौत की खबर से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

रोहित कुमार की प्रारंभिक शिक्षा लंज स्कूल से हुई थी। रोहित कुमार वर्ष 2018 में भारतीय सेना में भर्ती हुए था और पूर्वोत्तर अरुणाचल प्रदेश में चीन सीमा पर ड्यूटी पर तैनात था। रोहित की अभी शादी नहीं हुई थी। रोहित के घर में उनकी मां और बहन है।

पति द्वारा तलाक दिए जाने के बाद उसकी माता रानी देवी ने बेटे रोहित कुमार व बेटी रीता देवी को मायके में रहते हुए लोगों के घरों में काम करके तथा मनरेगा में मजदूरी करके बड़ी मुश्किल से पाला था।

रोहित कुमार अपनी मां की मेहनत को देखते हुए व अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए वर्ष 2018 में आरटी में बतौर सैनिक पालमपुर भर्ती हो गया।

उसके भर्ती होने पर परिवार को काफी उम्मीदें थीं। दो माह पहले छुट्टी काटकर अगली छुट्टी में अपना आलीशान मकान बनाने का सपना दिखाकर घर से निकले सैनिक रोहित कुमार का सपना पूरा नहीं हो पाया।

हिमाचल में इलेक्ट्रीशियन, फिटर, प्लंबर, मल्टी पर्पस वर्कर के 9 हजार पदों पर होगी भर्ती

शिमला में पेट्रोल-डीजल के लिए हाहाकार : कई पंप सूखे, कुछ में लग रही लंबी लाइनें

ट्रक ऑपरेटर्स हड़ताल: हिमाचल में यहां थमे HRTC बसों के पहिए, मंडी में यह आदेश जारी
हिमाचल पुलिस भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट, ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम होगा शुरू

हिमाचल घूमने का बना लें प्लान : निगम के सभी होटलों में 40 प्रतिशत तक छूट
हिमाचल : सात जनवरी तक मौसम साफ रहने का अनुमान, 7 जिलों में येलो अलर्ट जारी

हिमाचल कैबिनेट बैठक : नए साल के पहले दिन 3 बड़े तोहफे, बेरोजगार युवाओं को बड़ी राहत

मंडी : चना दाल, मुकंद बड़ी, देसी घी, नमकीन, सिरप का सैंपल फेल- 2.35 लाख जुर्माना

IGNOU : बीएड, बीएससी नर्सिंग और पीएचडी प्रवेश परीक्षा की आवेदन तिथि बढ़ी

बैजनाथ-पपरोला से कांगड़ा और जोगिंद्रनगर के बीच दौड़ी ट्रेन, ये है टाइमिंग

हमीरपुर व बिलासपुर जिला में भरे जा रहे खाली पद : रिटायर्ड पटवारी और कानूनगो करें आवेदन
Job : हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने इन पदों पर निकाली भर्ती-जानें

हिमाचल : भाजपा के प्रकोष्ठ के संयोजक, सह संयोजक घोषित, दो सेवानिवृत्त IAS को भी सौंपी जिम्मेदारी
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

कांगड़ा के लंज में घर-घर केसीसी अभियान पर जगाई अलख, ड्रोन के फायदे भी बताए

भारत संकल्प यात्रा के तहत शिविर का आयोजन

लंज। जिला कांगड़ा के विकास खंड के अंतर्गत दो पंचायतों अप्पर लंज व लंज खास में 09 दिसंबर 2023 को विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत शिविर का आयोजन किया गया।
Garuda Aerospace Private Limited से आए ड्रोन पायलट सक्षम जमवाल ने ड्रोन की विशेषता के बारे में बताया कि खासतौर से इसका इस्तेमाल कृषक कामों के लिए ही किया जाता है। अनेक प्रकार के फर्टिलाइजर्स, पेस्टिसाइड्स, इंसेक्टिसाइड फसलों को दिए जाते हैं, उसमें इसका इस्तेमाल किया जाता है।

कांगड़ा के लंज में घर-घर केसीसी अभियान पर जगाई अलख, ड्रोन के फायदे भी बताए

विकसित भारत संकल्प यात्रा में बाल विकास परियोजना की वृतप्रवेशिका नीतू तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शालु व अमिता तथा अन्य आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। जिसमें वृतप्रवेशिका ने केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना तथा राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी और स्वस्थ बालक/ बालिका स्पर्धा के दौरान स्वस्थ बच्चों को सम्मानित किया गया व मेरी कहानी मेरी जुबानी पर बच्चों की माताओं की विडियो बनाई गई। जिसमें PMMYY की लाभार्थियों ने अपने अपने विचार रखेरखे कि उन्हें इस परियोजना से लाभ प्राप्त हुआ है।

फतेहपुर : मनोह सिहाल निवासी अभिमन्यु गुलेरिया बने लेफ्टिनेंट, राजपूत रेजिमेंट देंगे सेवाएं

जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड धर्मशाला हिमांशु साहु ने नाबार्ड योजनाओं व घर घर केसीसी अभियान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मोदी सरकार द्वारा किसानों के लिए नई-नई योजनाएं चलाई जा रही हैं। सरकार किसानों को पैसों की आवश्यकता पूरी करने के लिए किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) दे रही है। क्रेडिट कार्ड के माध्यम से किसान बैकों से न्यूनतम ब्याज दर पर अपनी जरूरत के अनुसार ऋण ले सकते हैं।

इस ऋण को किसान अपने कृषि कार्यों या पशुपालन आदि के लिए उपयोग कर सकते हैं। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने नई दिल्ली में एक ऐतिहासिक कार्यक्रम में केसीसी घर घर अभियान शुरू किया। देश भर में इस अभियान के तहत 1.5 करोड़ किसानों को ये कार्ड दिए जाएंगे।

सोलन : नौणी विवि के स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले छात्रों को मिलेंगे 10-10 हजार रुपए

हिमाचल ग्रामीण बैंक लंज शाखा के प्रबंधक निखिल कुमार ने बैंक की योजनाओं के बारे में जानकारी दी व केसीसी अभियान के बारे में बताया कि इस ऋण का ब्याज 7 फीसदी है, जो बहुत ही न्यूनतम है। किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) के लिए आयु 18 वर्ष से 75 वर्ष रखी गई है। इसके लिए बैंक द्वारा जारी आवेदन पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, मूल निवासी प्रमाण पत्र, भूमि के दस्तावेज बैंक में देने होंगे।

सवेरा संस्था की कोर्डिनेटर रंजना मेहरा ने बताया कि हमारी पंचायत में नाबार्ड के सहयोग से 18 समूहों का गठन हुआ है व संस्था द्वारा नाबार्ड के सहयोग से कांगड़ा, देहरा व परागपुर विकास खंड में 250 स्वयं सहायता समूहों का गठन किया है। 30 महिलाओं को फूड प्रोसेसिंग, 30 महिलाओं को जूट से बनने वाली वस्तुएं बनाने का प्रशिक्षण, 30 महिलाओं को गाय के गोबर से दीए व धूप, अगरबत्ती बनाने का प्रशिक्षण व 30 महिलाओं को ढिंगरी मशरूम तैयार करने का प्रशिक्षण दिया गया है।

कांगड़ा : बीड़ बिलिंग ने एक दिन में दो उपलब्धि कीं हासिल- आप भी जानें

महिलाएं इस कार्य को करके अपनी आय अर्जित कर रही हैं। इस अवसर पर अपर लंज पंचायत की प्रधान रेखा देवी, बीडीसी सदस्य, वार्ड पंच, लंज खास पंचायत की प्रधान आशा धीमान, उपप्रधान, वार्ड पंच, सवेरा संस्थान के निदेशक सुभाष चौहान उपस्थित रहे। इसमें दोनों पंचायतों के पंचायत प्रतिनिधियों, किसानों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, स्वयं सहायता समूहों व संयुक्त देयता समूहों की महिलाओं सहित लगभग 210 लोगों ने भाग लिया।

केबीसी हॉट सीट पर पहुंची हिमाचल के मंडी की जागृति, बिग बी ने बालों की तारीफ की

इंदौरा : होटल मैनेजमेंट की ली डिग्री, फिर खेती बाड़ी में ढूंढा रोजगार- अब कमा रहे 7 लाख

हिमाचल प्रदेश पुलिस की बड़ी पहल, गार्ड ऑफ ऑनर में जल्द दिखेंगी महिला बिगुलर

फतेहपुर वायरल वीडियो : युवक से पूछताछ, दोनों के कॉल डिटेल खंगालेगी पुलिस

हमीरपुर : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर की नौकरी, सुजानपुर में होंगे साक्षात्कार

हिमाचल : पंचायत स्तर पर युवाओं को मिलेगा रोजगार, सुक्खू सरकार का यह प्लान
नाराज प्रतिभा सिंह, दोषी मीडिया -यह क्या बोल गए मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू

केंद्रीय विश्वविद्यालय भर्ती परीक्षा के लिए करें ऑनलाइन आवेदन-ये लास्ट डेट 
राजगढ़ : जुब्बल चंदेश में शिरगुल महाराज के मंदिर में लगी आग, 25 लाख का नुकसान

ऊना : सिक्योरिटी गार्ड और HR सहित इन 95 पदों पर होगी भर्ती- जानें डिटेल 
मंडी अग्निवीर भर्ती रैली : 20 दिसंबर से होगी, रिपोर्ट टाइम में किया बदलाव 

कांस्टेबल और राइफलमैन जीडी के 26 हजार प्लस पदों पर हो रही भर्ती, जानें डिटेल
शिमला-धर्मशाला नेशनल हाईवे पर लगा दी चारपाई, बिछा दिया बिस्तर-जानें मामला

हिमाचल में प्राइवेट जॉब के लिए eemis पोर्टल पर कैसे करें पंजीकरण और आवेदन-जानें
हमीरपुर वन मित्र भर्ती : कौन-कौन से लगेंगे सर्टिफिकेट, जानकारी को डायल करें ये नंबर

हिमाचल में लड़कियों की शादी की आयु 18 से 21 वर्ष करने को लेकर सरकार का बड़ा फैसला

NIFT प्रवेश परीक्षा-2024 की तिथि घोषित, यह होगी आवेदन की अंतिम तिथि
कांगड़ा : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के पदों पर निकली भर्ती- भरे जाएंगे 320 पद

Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Crime Kangra State News

नगरोटा बगवां डबल मर्डर : परिवार से संपर्क न हो पाने से दबाव में था आरोपी, चिट्ठी भी थी लिखी

चार राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेश में छिपा

नगरोटा बगवां। हिमाचल के नगरोटा बगवां पुलिस स्टेशन के तहत जसौर पंचायत के रोंखर में बड़े भाई और भाभी को गोलियों से भूनने वाला आरोपी दीपक कुमार परिवार से संपर्क न हो पाने के कारण खासे दबाव में था।

यही कारण रहा कि आरोपी ने सरेंडर (Surrender) कर दिया। नहीं तो अभी आरोपी का ऐसा कोई इरादा नहीं था। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने चार राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेश गोवा, यूपी, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, चंडीगढ़ में छिपने की कोशिश की।

नगरोटा बगवां डबल मर्डर : वाया लंज, नूरपुर दिल्ली भागा था आरोपी, गोवा, मथुरा भी रहा

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी दीपक कुमार ने परिवार से संपर्क करने की पूरी कोशिश की। आरोपी ने नोएडा से एक चिट्ठी भी परिवार वालों को लिखी। पर पत्नी और बेटी के न्यायिक हिरासत में होने के चलते चिट्ठी पुलिस के हाथ लगी।

इसके अलावा, आरोपी ने यह भी बताया कि उसने किसी के नंबर से घर बात करने की कोशिश भी की। पर पत्नी का फोन बंद आया। इससे आरोपी घबरा गया और उसे अंदेशा हो गया कि उसका परिवार मुश्किल में है।

उसने सरेंडर करने का फैसला लिया। 26 नवंबर 2023 को आरोपी ने शाम को एसपी ऑफिस धर्मशाला में सरेंडर कर दिया।

हिमाचल में मौसम ने बदली करवट, छाए बादल- जानें 3 दिसंबर तक की अपडेट 

बता दें कि 2 नवंबर को दीपक कुमार ने बड़े भाई विपिन कुमार (54) और भाभी रमा देवी (46) की उनके ही घर में गोली मारकर हत्या कर दी। विपिन कुमार जमानाबाद स्कूल में लेक्चरर पद पर कार्यरत थे, जबकि उसकी पत्नी गृहिणी थी।

वारदात के बाद आरोपी अपनी कार में मौके से फरार हो गया। आरोपी का इरादा हिमाचल के बाहर दिल्ली आदि जाने का था। अगर आरोपी सीधे रास्ते से जाता तो शायद पकड़ा जाता। आरोपी दीपक कुमार ने अपनी कार से रानीताल वाया लंज, नूरपुर का रास्ता चुना और 3 नवंबर को दिल्ली पहुंचा।

हिमाचल वन मित्र भर्ती, इस दिन से करें एप्लाई, यह होगी लास्ट डेट- यहां से लें आवेदन पत्र 

दिल्ली में एक दिन किसी होटल में रुका। यहां से आरोपी ने गोवा जाने का प्लान बनाया। 4 नवंबर को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अपनी कार पार्क कर गोवा की टिकट कटवाई। यहां से ट्रेन से गोवा चला गया।

आरोपी गोवा में दो दिन तक रुका। दो दिन बाद फिर दिल्ली लौट आया। लेकिन, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अपनी कार को गायब पाया। उसने आसपास के लोगों से पूछताछ की तो लोगों ने बताया कि कार को पुलिस ले गई है। लोगों ने बताया कि मर्डर केस में पुलिस उसे ढूंढ रही है। इसके बाद आरोपी डरकर मथुरा भाग गया।

इस दौरान आरोपी जयपुर, अंबाला, नोएडा और चंडीगढ़ भी रहा। इस दौरान आरोपी होटल में ही रुका था। पर परिवार वालों से संपर्क न होने पर आरोपी प्रेशर में आ गया। आरोपी ने चंडीगढ़ से जम्मू रूट वाली बस ली और मुकेरियां उतरा। मुकेरियां से टैक्सी लेकर धर्मशाला पहुंचा और एसपी ऑफिस धर्मशाला में सरेंडर किया।

हिमाचल के इन स्कूलों में ‘खिचड़ी’ को लेकर सरकार का बड़ा फैसला- जानें

नगरोटा बगवां और कस्बा कोटला में होंगे सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के साक्षात्कार 

BSF, CRPF, ITBP, SSB में कांस्टेबल की भर्ती : युवतियों के लिए 2799 पद

बीएड सत्र 2023-24 के लिए खाली सीटों को लेकर HPU का बड़ा फैसला

कांगड़ा : पत्नी ने पड़ोसी के साथ मिलकर ले ली पति की जान, था ट्रक चालक-जानें वजह

हिमाचल : सरकारी स्कूलों में पहली कक्षा से ही शुरू होगी इंग्लिश मीडियम की पढ़ाई

कांगड़ा : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के पदों पर निकली भर्ती- भरे जाएंगे 320 पद

U-19 Asia Cup : भारतीय टीम में खेलेगा नूरपुर का इनेश, मां ने परखा था लाडले का जुनून 

SBI में ऑफिसर के पदों पर भर्ती, हिमाचल सहित चंडीगढ़ सर्किल के लिए 300 पद

हिमाचल में ड्रग्स इंस्पेक्टर के इन पदों पर निकली भर्ती, 21 दिसंबर तक करें आवेदन

कांगड़ा : नौकरी की तैयारी के लिए झंझट खत्म, सपना पूरा कर सकेंगे युवा
Job Alert कुल्लू : सेल्स ऑफिसर और ब्रांच रिलेशनशिप मैनेजर के 200 पदों पर भर्ती

मनाली से दिल्ली, चंडीगढ़, हरिद्वार चलने वाली HRTC वोल्वो बस रूट को लेकर अपडेट
हिमाचल में प्राइवेट जॉब के लिए eemis पोर्टल पर कैसे करें पंजीकरण और आवेदन-जानें

हिमाचल : कर्मचारियों के डीए और फाइव डे वीक की मांग पर क्या बोले सुक्खू-जानें
HRTC ने शिमला-दिल्ली वोल्वो बस रूट में किया बड़ा बदलाव, पढ़ें डिटेल
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Crime Viral news Kangra State News

नगरोटा बगवां डबल मर्डर : वाया लंज, नूरपुर दिल्ली भागा था आरोपी, गोवा, मथुरा भी रहा

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से जब्त की थी गाड़ी

नगरोटा बगवां। हिमाचल के कांगड़ा जिला के नगरोटा बगवां डबल मर्डर केस के आरोपी ने वारदात के 24 दिन बाद एसपी ऑफिस कांगड़ा एट धर्मशाला में सरेंडर कर दिया। पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि बड़े भाई और भाभी की गोली मारकर हत्या करने के बाद आरोपी दीपक कुमार दो नवंबर को अपनी गाड़ी में रानीताल वाया लंज नूरपुर होते दिल्ली के लिए फरार हुआ था।  3 नवंबर को दिल्ली पहुंचा और किसी होटल में रुका।

हिमाचल वन मित्र भर्ती में लागू हो आरक्षण, नहीं तो जाएंगे हाईकोर्ट

4 नवंबर को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर गाड़ी पार्क कर टिकट लेकर गोवा चला गया। दो दिन गोवा में रुकने के बाद फिर दिल्ली वापस आ गया। इसी बीच मामले की जांच को डीएसपी कांगड़ा अंकित शर्मा और एसएचओ कांगड़ा की अगुवाई में गठित एसआईटी ने आरोपी की गाड़ी को ट्रैक कर उसे रेलवे स्टेशन से जब्त कर लिया था।

हिमाचल वन मित्र भर्ती, इस दिन से करें एप्लाई, यह होगी लास्ट डेट- यहां से लें आवेदन पत्र 

आरोपी जब नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचा तो वहां गाड़ी नहीं थी। उसने लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि गाड़ी को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। जैसे ही उसे पुलिस द्वारा गाड़ी कब्जे में लेने की बात पता चली तो वह इसके बाद मथुरा भाग गया।

इस दौरान वह जयपुर, अंबाला, नोएडा और चंडीगढ़ भी रहा।आरोपी को पुलिस का इतना डर हो गया था कि कहीं भी पुलिस को देखता था तो भाग जाता था। इस दौरान आरोपी ने अपने परिवार से संपर्क करने की कोशिश भी की।

हिमाचल में मौसम ने बदली करवट, छाए बादल- जानें 3 दिसंबर तक की अपडेट

उसने नोएडा से चिट्ठी भी भेजी, जोकि पुलिस के हाथ लगी। साथ ही घरवालों के फोन नंबर पर भी संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन फोन बंद आए। इससे आरोपी डर गया कि उसका परिवार मुसीबत में है।

परिवार से संपर्क नहीं हो पाने से प्रेशर में आकर आरोपी ने परिवार की खातिर सरेंडर कर दिया। आरोपी ने चंडीगढ़ से जम्मू रूट वाली बस ली और मुकेरियां उतरा। मुकेरियां से टैक्सी लेकर धर्मशाला पहुंचा और एसपी ऑफिस में सरेंडर किया। एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने आरोपी के सरेंडर करने की पुष्टि की है।

हिमाचल के इन स्कूलों में ‘खिचड़ी’ को लेकर सरकार का बड़ा फैसला- जानें

बता दें कि नगरोटा बगवां पुलिस स्टेशन के तहत जसौर भेड़ू टीका में छोटे भाई दीपक कुमार (45) ने अपने बड़े भाई विपिन कुमार (54) और भाभी रमा देवी (46) की गोली मारकर हत्या कर दी। विपिन कुमार जमानाबाद स्कूल में लेक्चरर पद पर कार्यरत थे, जबकि उसकी पत्नी गृहिणी थी।

आरोपी भी स्कूल चलाता है। मामला दो नवंबर (वीरवार) दोपहर दो बजे के बाद का है। इस वक्त दोनों पति-पत्नी (विपन और रमा) दिन में घर पर थे। आरोपी दीपक बंदूक लेकर उनके घर पहुंचा। घर के पिछली तरफ के आंगन में उसने दोनों पर गोली दाग दी।

नगरोटा बगवां और कस्बा कोटला में होंगे सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के साक्षात्कार 

एक गोली बड़े भाई विपन के सिर पर लगी और दूसरी भाभी के गले में लगी। गोली लगने से दोनों आंगन में गिर गए और दोनों ने दम तोड़ दिया। घटना के समय विपिन की गोद ली दोनों बेटियां घर पर थीं।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। मामले की सूचना मिलने के बाद नगरोटा बगवां पुलिस स्टेशन से टीम मौके पर पहुंची। शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

आरोपी की पत्नी और बेटी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। डबल मर्डर केस में फरार आरोपी दीपक कुमार की पत्नी मान्या कुमारी व बेटी कविता कुमारी को गिरफ्तार कर कांगड़ा में न्यायाधीश शिवांगी जोशी की अदालत में पेश किया गया था।

BSF, CRPF, ITBP, SSB में कांस्टेबल की भर्ती : युवतियों के लिए 2799 पद

पूछताछ के दौरान कई खुलासे भी हुए थे जैसे कि हत्याकांड से पहले हुई बहस और झगड़े की पल-पल की जानकारी आरोपी की बेटी अपने पिता को दे रही थी।

वारदात को अंजाम देने से पहले दोनों ही परिवारों में बहस हुई थी, वहीं हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी पत्नी, बेटी और अपने पिता को कार में बैठाकर 53 मील में छोड़कर फरार हुआ था।

पुलिस पूछताछ में मां-बेटी ने बताया है कि हत्याकांड से पहले दोनों ही परिवारों में बहस हुई थी। दोनों ही परिवारों में पार्किंग के लिए बनाए गए शेड को लेकर विवाद चल रहा था। इस दौरान छोटा भाई, उसकी पत्नी और बेटी एक साथ घर पर पहुंचे थे। छोटा भाई पत्नी और बेटी को वहां छोड़ कर खुद कहीं और चला गया था।

कांगड़ा : पत्नी ने पड़ोसी के साथ मिलकर ले ली पति की जान, था ट्रक चालक-जानें वजह

बहस की पूरी जानकारी उसकी बेटी उसे मोबाइल फोन पर दे रही थी। वारदात वाले घर में सीसीटीवी कैमरे भी लगे हुए थे, लेकिन घटना से कुछ देर पहले उन्हें भी बंद कर दिया गया था।

आरोपी छोटा भाई अपने घर से बंदूक निकाल कर लाया था और उसने उससे करीब पांच फायर किए थे, जिनमें से दो भाई और तीन भाभी को लगे थे, जबकि एक गोली बंदूक में ही थी।

आरोपी दीपक की पत्नी मान्या कुमारी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 12 बोर की बंदूक आरोपी के जसौर स्थित पुश्तैनी घर से बरामद की गई है बंदूक के अंदर जो खोल मिला वह भी उसी कंपनी का पाया गया जो खोल पुलिस ने वारदात वाले दिन घटनास्थल से कब्जे में लिया था। इससे ये स्पष्ट हो गया है कि इसी बंदूक से आरोपी ने गोली चलाई थी। (नगरोटा बगवां)

27 नवंबर 2023 का राशिफल : आज क्या कहती है आपकी राशि, पढ़ें 

हिमाचल : सरकारी स्कूलों में पहली कक्षा से ही शुरू होगी इंग्लिश मीडियम की पढ़ाई

कांगड़ा : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के पदों पर निकली भर्ती- भरे जाएंगे 320 पद

U-19 Asia Cup : भारतीय टीम में खेलेगा नूरपुर का इनेश, मां ने परखा था लाडले का जुनून 

SBI में ऑफिसर के पदों पर भर्ती, हिमाचल सहित चंडीगढ़ सर्किल के लिए 300 पद

बड़ी उपलब्धि: हिमाचल के 14 पुलिस कर्मियों का फाइनेंस एंड अकाउंट्स सर्विस में हुआ चयन

बीएड सत्र 2023-24 के लिए खाली सीटों को लेकर HPU का बड़ा फैसला

कांगड़ा : नौकरी की तैयारी के लिए झंझट खत्म, सपना पूरा कर सकेंगे युवा

मनाली से दिल्ली, चंडीगढ़, हरिद्वार चलने वाली HRTC वोल्वो बस रूट को लेकर अपडेट
क्या आपकी हड्डियों से आती है कट-कट की आवाज … जानें इसके पीछे की वजह